Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पांच दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2026 एक से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पांच दिनी एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2026 एक से
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 32 टीमें होंगी शामिल 

टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा, (मांडर) के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट - 2025 का उद्घाटन 01 सितंबर को दिन के 11 बजे से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल पांच सिंतबर को होगा। 

खेल प्रभारी विनोद खलखो (मोबाइल- 7667706280) और मो. राजा (मोबाइल- 8084361277) ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। 

टूर्नामेंट में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है और एंट्री फीस 5,500 रुपये रखी गयी है। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 80 हजार रुपये नकद व एक बड़ी ट्रॉफी और उपविजेता को 50 हजार रुपये नकद व बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमश: 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन