टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर की 9वीं क्लास की छात्रा राजसी गोराई को शोतोकान कराटे में फर्स्ट डाउन ब्लैक बेल्ट मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लड़कियां डिफेंस के प्रति काफी जागरूक हैं।
इस अवसर पर विधालय के शारीरिक शिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, पुष्प झा, और स्वाति शिप्रा ने इन खिलाडियों को शुभकामना और भविष्य की उज्ज्वल की कामना की।