Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बारबाडोस में फंसी चैंपियन भारतीय टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बारबाडोस में फंसी चैंपियन भारतीय टीम
विज्ञापन
  • चक्रवात की चेतावनी के कारण बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्वकप 2024 जीतने के बाद बारबाडोस में रविवार रात चक्रवात को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद बंद किये गये हवाई अड्डे के कारण भारतीय टीम की अब तक स्वदेश वापसी नहीं हो पायी है। इस दौरान यहां मीडिया से बातचीत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, आपकी (मीडिया) तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं। एक बार यात्रा की योजना बनने फिर हम सम्मान समारोह के बारे में सोचेंगे।

टीम के कोच की नियुक्ति पर उन्होंने कहा, कोच और चयनकर्ता दोनों की ही जल्द नियुक्ति कर दी जायेगी। सीएसी ने इंटरव्यू लेने के बाद नाम शॉर्टलिस्ट कर दिए हैं और मुंबई पहुंचने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। अभी वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं। नये कोच श्रीलंका के साथ श्रृंखला से भारतीय टीम के साथ जुड़ जायेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि भारत हर खिताब जीते। हमारी बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है। विश्व कप टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही जिम्बाव्वे जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हमारी तीन टीमें खेल सकती हैं। जिस तरह से यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए हमारा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी है। वहां भी ऐसा ही दल होगा। सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाये जाने संभावनाओं पर श्री शाह ने कहा, कप्तानी पर निर्णय चयनकर्ता लेंगे और हम उनसे चर्चा करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। आपने हार्दिक की बात की, उनके ऊपर कई सवाल खड़े किये गये थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर भरोसा जताया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,291