Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
प्रांतीय कला संगम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Published / 2023-12-19 21:06:18
प्रांतीय कला संगम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रांतीय कला संगम में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज की आकांक्षा पांडे द्वितीयटीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में प्रांतीय कला संगम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। प्रांतीय कला संगम उत्सव सरस्वती विद्या मंदिर राजकमल धनबाद में आयोजित हुआ थो किशोर वर्ग बहनों में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में आकांक्षा पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अनिमा कुमारी और अंजली कुमारी ने भाग लिया था, इनकी सहभागिता भी काफी सराहनीय रही। सभी विजेता प्रतिभागियों और संरक्षक आचार्या कविता कुमारी को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी के द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि हमें अगर जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना है तो परिश्रम की निरंतर बनाए रखकर सुधार का सबक सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल जोनल स्टार प्रतियोगिता में लोहरदगा हरमू पंचायत सेफा में
Published / 2023-12-19 21:05:28
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल जोनल स्टार प्रतियोगिता में लोहरदगा हरमू पंचायत सेफा में

बालिका वर्ग में भंडारा के मसमानो पंचायत क्वार्टर फाइनल मेंटीम एबीएन, लोहरदगा। रांची में चल रही जोनल स्टार मुख्यमंत्री आमंत्रण जोनल स्टार प्रतियोगिता में लोहरदगा के हरमू पंचायत की टीम क्वार्टर फाइनल में रांची की टीम को 1-0 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। क्वार्टर फाइनल में एक मात्र गोल कर शंकर भगत ने विजयश्री दिला दी। वहीं बालिका वर्ग में मसमानो की टीम ने गढ़वा की टीम को 7-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

रांची विश्वविद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Published / 2023-12-19 21:04:50
रांची विश्वविद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कुलपति ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटनपांच दिन चलेगी कॉलेज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, विवि स्तर पर चुने जायेंगे खिलाड़ीउदघाटन मैच में बीएस कॉलेज और डोरंडा कॉलेज रहे विजयीटीम एबीएन, लोहरदगा। बीएस कालेज में मंगलवार को रांची विश्विद्यालय कॉलेज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का  शुभारंभ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विशवविद्यालय के कुलपति डॉ अजित कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण कर किया। मैच से पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे झारखंड राज्य और खास कर रांची विश्विद्यालय के छात्र खेल प्रतिभा के स्वाभाविक रूप से धनी हैं। उन्होंने कहा कि रांची विवि प्रशासन खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर प्रकार से कृतसंकल्प है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीएस कॉलेज लोहरदगा और योगदा सत्संग कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीत कर योगदा कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएस कॉलेज की टीम ने 10.5 ओवर में ही 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। बीएस कॉलेज लोहरदगा के गेंदबाज सुमित ने 5 विकेट लिये। उन्हें मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज रांची और डोरंडा कॉलेज रांची के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज ने 128 रन बनाये। जवाबी पारी में डोरंडा कॉलेज ने 17.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 129 रन बना कर मैच जीत लिया। डोरंडा कॉलेज के खिलाड़ी आशीष होरो को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया। बताते चलें कि रांची विश्विद्यालय कॉलेज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी पांच दिनों तक बीएस कॉलेज स्टेडियम में होना है। 22 दिसंबर को इस प्रतियोगता का फाइनल मैच खेला जायेगा। इन मैचों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रांची विवि की टीम के लिए चयनित किया जायेगा। मौके पर बी एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसकेपी गुप्ता, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ नईम खान, डॉ नीता सहाय, डॉ शशि कुमार गुप्ता, खेल प्रभारी वसुदेव हस्सा और आनंद मांझी समेत बी एस कॉलेज के समस्त शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल थे।

किस्को पुलिस ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान
Published / 2023-12-19 21:02:10
किस्को पुलिस ने चलाया अवैध शराब के विरुद्ध अभियान

टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जम के निर्देशानुसार किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो के मार्गदर्शन पर एएसआई अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अवैध शराब विक्रेताओं और जुवा खेलने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। इस दौरान किस्को थाना पुलिस के कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। साथ ही एएसआई अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें दर्जनों वाहन चालकों को वाहन के पूर्ण कागजात लेकर साथ में चलने व हेलमेट नियमित रूप से उपयोग करने को लेकर प्रेरित किया गया। चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट का उपयोग करने आदि चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। बता दें कि किस्को पुलिस के एक्शन में आने से अवैध शराब विके्रता एवं जुआ खेलने वाले और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

लोहरदगा : ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Published / 2023-12-19 20:58:52
लोहरदगा : ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

तेज गति से वाहन न चलाने की दी गयी हिदायतटीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा अंबा के समीप वाहन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान बगड़ू थाना प्रभारी पंकज शर्मा व ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा अंबा के पास चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सभी दो पहिया वाहन चालकों से वाहन के मूल दस्तावेज और हेलमेट लाइसेंस आॅनर बुक व अन्य कागजात की जांच पड़ताल की गयी। इधर, वाहन जांच अभियान के उपरांत ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार ने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मोटरसाइकिल चालक ट्रैफिक रूल्स को सख्ती के साथ अनुपालन कर वाहन का परिचालन करें और गतिसीमा कम कर चलायें, जिससे सड़क दुघर्टना में कमी लायी जा सके। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि मोटरसाइकिल चालक अपने साथ वाहन के सभी मूल दस्तावेज साथ में लेकर चलें एवं हेलमेट नियमित रूप से उपयोग में लायें, जिससे आप सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि आपकी जीवन बहूमूल्य है इसे व्यर्थ नहीं जाने दें। इस दौरान पकड़े गये वाहनों से  21 हजार रुपये फाइन भी किया गया।

युवराज कृष्ण महेंद्र जी की 10वीं पुण्यतिथि मनी
Published / 2023-12-19 20:57:40
युवराज कृष्ण महेंद्र जी की 10वीं पुण्यतिथि मनी

पुण्यतिथि पर लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19- 12- 2023 दिन मंगलवार को स्वर्गीय युवराज कृष्ण महेंद्र की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी सीताराम मंदिर परिसर में लगाया गया। जहां रांची के प्रसिद्ध ने चिकित्सक डॉ राहुल प्रसाद एवं उनकी टीम ने सैकड़ों मरीजों के नेत्र की जांच किया एवं उन्हें उचित परामर्श दिया। जिसमें नेत्र चिकित्सक राहुल प्रसाद एवं उनकी टीम और मेडिसिन के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं शुगर स्पेशलिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) डॉक्टर आशुतोष ने सैकड़ों मरीजों का इलाज एवं उचित परामर्श दिया। मौके पर एक कार्यक्रम देश में उदयपुर राजस्थान राज्य के तारा स्थान उदयपुर ने वृद्ध आश्रम के करीब 400 लोगों के बीच नाश्ता का वितरण भी किया। साथ ही उदयपुर में परमार्थ सेवा संस्थान में गरीब बच्चों को भोजन भी कराया गया। उनकी याद में बिहार के पटना में मीठापुर में श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया गया। वहां भी कथावाचक संत श्री निर्वाण मोढ जी ने प्रसाद का वितरण किया। इन सब कार्यक्रम के पूर्व स्वर्गीय युवराज कृष्ण महेंद्रु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जितेंद्र सिंह, संजय मिनोचा, राणा रणधीर, संतोष कुमार, सुनील उर्फ बॉबी, कुलदीप राज, शार्दुल बहादुर पंकज कुमार राय, रौनक खनिजो नीरज, शौर्य वैभव, सरला देवी, दिव्य महेंद्रू, सुषमा खनिजो, रंजना जायसवाल, गिन्नी अरोड़ा, रिद्धिमा शिखा, सृष्टि राज सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चौपारण : सेलहारा में पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला
Published / 2023-12-19 18:09:29
चौपारण : सेलहारा में पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला

टीम एबीएन, चौपारण। भारतीय जनता पार्टी, चौपारण मंडल पूर्वी सेलहारा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 पारंपरिक व्यवसाय/ स्व-रोजगार हेतु प्रारंभ पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, जिला महामंत्री सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। जिसमें मंडल महामंत्री बालेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, मंत्री प्रवीण सिंह, विकास रजक, अशोक प्रजापति, नागेंद्र पांडेय, कैलाश पासवान, अरविंद साहू, सुधीर कौशल, वासुदेव साव, सिलवंत सिंह, ब्रह्मदेव यादव, बजरंगी कुशवाहा, उमेश साव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू : डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान
Published / 2023-12-19 18:02:47
पलामू : डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने सोमवार रात और मंगलवार को हरहिरगंज व छतरपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया।इस दौरान हरिहरगंज में 40 वाहनों की जांच की गयी व 23 वाहन जब्त किये गये। इसी तरह छत्तरपुर में 68 वाहनों की जांच की गयी और इन वाहनों  चालकों से बतौर जुर्माना 87 हजार रुपये की वसूली की गयी। इस संबंध में डीटीओ श्री हुसैन ने कहा कि यह अभियान आगे भी इसी तरह चलाया जायेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों व संचालकों से वाहन के परमिट व फिटनेस से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त करने के पश्चात ही वाहन का परिचालन करने की अपील की।

मारवाड़ी +2 विद्यालय, रांची छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण
Published / 2023-12-19 15:22:35
मारवाड़ी +2 विद्यालय, रांची छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

टीम एबीएन, रांची। शल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के 9th से 12th तक के छात्र-छात्राओं को कराया गया।जिसमें उनकी प्रशिक्षक, पूनम कुमारी, भी शामिल थी। दिनांक 18/12/2023 को मारवाड़ी +2 स्कूल  ने उत्कृष्टता की दिशा में नई कदम उठाते हुए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। यह भ्रमण झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिल्वे रांची में संपन्न हुआ।इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंडस्ट्री से रूबरू करवाना था ताकि भविष्य में जब पाठ्यक्रम समाप्त होने के बाद अलग अलग क्षेत्र में भविष्य निर्माण हेतु विद्यार्थी जायें तो उनको पहले से मालूम हो कि संस्थाएं कैसे काम करती है वहां क्या सब काम होता है। साथ ही किस तरह के व्यावहारिक व संस्थागत व्यवस्थाओं का पालन करना होता है। पंकज जी के नेतृत्व में छात्रो ने भ्रमण किया।इस भ्रमण ने हमारे छात्रों को शिक्षात्मक और सामाजिक दृष्टि से लाभ प्राप्त करने का मौका दिया। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर पूनम कुमारी और अम्बरीन ताबा के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 78,283