एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले की पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर एक किडनैपिंग की न सिर्फ गुत्थी सुलझा दी है, बल्कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत युवक को भी सकुशल बरामद कर लिया है।किडनैपिंग के लिए इस्तेमाल की गयी बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। वहीं किडनैपिंग की घटना को अंजाम देने वाले किडनैपरों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है।
टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग स्थित उरवाँ तूफान चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामचंद्र दास ग्राम उरवाँ थाना चंदवारा जिला कोडरमा के रूप में की गयी है। जानकारी अनुसार रामचंद्र दास संध्या लगभग 6:30 बजे अपने घर से उरवाँ चौक पर घरेलू सामान लाने जा रहे थे, इसी दौरान तूफान चौक के समीप विपरीत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वही ने ग्रामीणों ने कहा कि उरवाँ मोड़ से जामुखाण्डी तक सर्विस रोड जगह-जगह ब्रेकर व उरवाँ मोर के सैनिक स्कूल जाने वाले रास्ते पर अंडर पास की व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अंडर पास नहीं रहने से आये दिन दुर्घटना होते रहती है। वहीं मृतक को सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मौके पर बीडीओ, तिलैया थाना प्रभारी, चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ मौजूद हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। ये भला क्यों भीख मांगे जुगनुओं से रोशनी की, अपने हिस्से का नया सूरज उगाना जानती हैं। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोडरमा की श्रेया कुमरी ने। बता दें कि कोडरमा के करमा की निवासी दिब्यांग श्रेया का चयन नेशनल तिरंदाजी के लिए हुआ है। वह इस खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। यह जानकारी कोच विशाल सिंह ने दी है। तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक विशाल सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग श्रेया कुमारी करमा की रहनेवाली है। इसके पिता रुपेश कुमार एक व्यवसायी और मां कंचन बाला गृहणी हैं। बचपन से ही श्रेया का एक पैर पोलियो से प्रभावित है। इसने अपनी दिव्यांगता को अभिशाप बनने नहीं दिया। उसने इसे कभी बाधक बनले नहीं दिया। कोच विशाल ने बताया कि श्रेया 24 से 29 दिसंबर तक पंजाब के पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। श्रेया ने महज 8 महीना पहले से तीरंदाजी करना शुरू किया था।
आंदोलन के बाद सफल वार्ता, सभी कर्मियों को मिलेगा पेमेंट स्लिपटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/12/23 को को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, रांची टीम द्वारा केन्द्रीय सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड कार्यालय का घेराव किया। साथ ही कम्पनी के प्रबंध निदेशक सह एचआर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जेबीकेएसएस के सदस्य चडरी तलाब से कार्यालय तक अधिकार मार्च किया।मौके पर क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालय वर्तमान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में बाहय स्रोत के माध्यम से सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी एवं माली कर्मी झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड के अधीन पिछले लगभग 2 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक कार्यरत है। इसी कार्य से परिवार का भरण-पोषण, बाल-बच्चा का पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य सुविधा अन्य जरूरतमंद संभव हो पा रहा है। घेराव के माध्यम से कंपनी से निम्न मांग की गयी :-ज्वाइनिंग समय से अबतक का पेमेंट स्लिप दिया जाय।कटौती किया गया वेतन और पीएफ तत्काल भुगतान किया जाय।नियमानुसार साप्ताहिक छुट्टी दिया जाय।12/09/23 को जेईपीसी कार्यालय घेराव के दिन का वेतन कतौती तत्काल भुगतान किया जाय।कार्यरत कर्मीयों को गाली गलौज करके काम से हटाने का धमकी देना बंद किया जाय।आंदोलनरत किसी भी कर्मी को टारगेट न किया जाय।देर शाम आंदोलन से हुआ सफल वार्ता सभी कर्मियों को मिलेगा पेमेंट स्लिप जेबीकेएसएस आंदोलनकारी, फ्रंटलाईन में कार्यरत सफाई कर्मी, सुरक्षा प्रहरी, माली और फ्रंटलाईन कंपनी के महानिदेशक अश्विनी जी और अन्य उच्च अधिकारियों के बीच लोअर बाजार थाना प्रभारी के उपस्थिति में हुई लिखित समझौता निम्न है :-एक सप्ताह में पेमेंट स्लिप दिया जायेगा।विभाग से बकाया राशि मिलने के साथ ही तुरंत कटौती किया गया पेमेंट और पीएफ भुगतान किया जायेगा।साप्ताहिक छुट्टी अब आगे दिया जायेगा।किसी भी आंदोलनकारी कर्मी को टारगेट करके काम से नहीं निकला जायेगा।आगे सभी कर्मियों का सेवा विस्तार किया जायेगा।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, चार लेबर कोड और दवाईयों पर जीएसटी के खिलाफ एफ एम आर ए आई के देशव्यापी आह्वान पर सीटू से सम्बद्ध बिहार झारखंड स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (बीएसएसआरयू) के बैनर तले एक सौ से ज्यादा एमआर देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे और डॉक्टरों से विजिट करना बंद रखा।हड़ताल के समर्थन में यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं सचिव दिलीप कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कला मंदिर से एक जुलूस निकाला गया। जो ओवरब्रिज होते हुए गौरीशंकर मुहल्ला, राजगढ़िया रोड, डॉक्टर गली, स्टेशन रोड से झंडा चौक पहुंचकर प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गया, जिसमें केन्द्र सरकार होश में आओ, दवाओं पर जीएसटी बंद करो, समान काम का समान वेतन लागू करो, न्यूनतम 26 हजार वेतन देना होगा आदि जोशिले नारे लगाये जा रहे थे।मौके पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नीतियों में बदलाव करके देश की जनता तथा मजदूरों को असहाय बना दिया है। उनके अधिकारों को कुचला जा रहा है। बड़े पूंजीपतियों और कम्पनियों के पक्ष में कानून बनाया जा रहा है।मेडिकल तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव अपनी कार्यों का डेली रिपोर्ट पेपर के माध्यम से भेजते थे। लेकिन कम्पनी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गजट से काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जो निजता के अधिकार पर सीधा हमला है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि आम जनता के हित में लड़ाई लड़ती है। देश की गरीब जनता के लिए दवा का दाम तथा उस पर लगे टैक्स और जीएसटी को कम करने की मांग सरकार से लगातार कर रही है।दवाओं की बढ़ती कीमतों के कारण देश की गरीब जनता को समय पर दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मौत हो जाती है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार कानून बनाकर हर तीन महीने में दवाओं और उपकरणों की दाम बढ़ाने का मालिकों को खुली छूट दे रखी है।कार्यक्रम में सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति, निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, मुकेश कुमार, भरत राज, रविशंकर, सिंटु, गुलाब, प्रमेन्द्र, बबलू, मंटु वर्णवाल, सन्नी मोदी, अमित, पप्पू, राहुल, उपदेश, प्रकाश, कामेश्वर पण्डित, संतोष, सोनू, प्रवीण, ज्ञानदीप, श्रीकांत, अर्जुन, कुन्दन, प्रकाश रंजन, अभिषेक, राजन, लवकुश, पंकज, अमित आनंद, दीपक, मनीष, अनील, सुभाष, अभिजीत आदि शामिल थे।हड़ताल की मुख्य मांगों में स्वास्थ्य सेवा में बजटीय आवंटन बढ़ाने, सार्वजनिक क्षेत्र के कम्पनियों का पुर्णउद्धार करने, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी बंद करने, दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने, सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज सेवा शर्त 1976 को बहाल रखने, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को सरकारी अस्पताल एवं संस्थानों में उनके काम करने की कानूनी अधिकारों की रक्षा करने, ट्रैकिंग व निगरानी का जरिए निजता का अधिकार का हनन बंद करने, कार्य क्षेत्र में प्रवेश एवं काम के कानूनी अधिकार को बहाल करने, सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज का सेल्स के आधार पर उत्पीड़न और छटनी बंद करने की मांग शामिल है।
जिस तरह साईकिल का पहिया निरंतरता व गति का द्योतक है उसी तरह आप अपने लक्ष्य की ओर गतिशील रहे : नाज़िमा रज़ाहमें अपनी आर्थिक कमी को शिक्षा समाप्ति का जरिया नहीं बनने देना है : जुनैद अनवरटीम एबीएन, रांची। मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) के द्वारा जमैतुल इराकीन के सहयोग से नवीं व दसवीं की निःशुल्क कक्षाएं माही क्लासेस के नाम से चलायी जा रही है जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं दक्ष शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।इस कक्षा में शामिल होने के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी विद्यार्थी आते हैं। इसी क्रम में एक छात्रा शिल्पा कुमारी के कक्षा में उपस्थिति, संघर्ष व लगन को देखते हुए माही ने शिल्पा के स्कूल बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में माही के संरक्षक जुनैद अनवर, वार्ड 16 की पार्षद नाज़िमा रज़ा एवं प्रधानाध्यापिका रेश्मा केरकेट्टा की उपस्थिति में उसे उपहार के रूप में साईकिल प्रदान किया। ज्ञात हो कि शिल्पा को अपने घर से प्रतिदिन माही क्लासेस पैदल आने-जाने में देढ़ से दो घण्टे का समय लगता है एवं सवारी के लिए आर्थिक कमी के कारण भाड़े की व्यवस्था नहीं कर पाती थी। साईकल प्राप्त कर शिल्पा ने खुशी का इज़हार करते हुए कही की अब वह आसानी से स्कूल, कोचिंग व अन्य जगहों पर जा सकती है जिससे काफी समय बचेगा और वह आगामी बोर्ड परीक्षा में ध्यान केंद्रित कर उत्तम अंकों से उत्तीर्ण होकर परिवार व स्कूल का नाम रौशन करेगी।मौके पर माही के संयोजक जुनैद अनवर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह के आर्थिक कमी के कारण शिक्षा समाप्त नही करना है। शिल्पा ने अपने संघर्ष व लगन से न केवल अपने शिक्षकों को बल्कि मुझे भी प्रभावित की और आप सभी को भी इनसे प्रेरणा लेना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से संघर्ष करते हुए सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। माही की निरंतर प्रयास है कि कोई भी आर्थिक कमी की वजह कर शिक्षा लेने से वंचित नहीं रहे। जिस तरह शिल्पा ने अपनी लगन से ईनाम हासिल किया उसी तरह आप भी कर सकते हैं, मैं इसी मंच से घोषणा करता हूं कि आप मे से आगामी बोर्ड परीक्षा में जो स्कूल टॉपर होगी उसे भी साईकिल दिया जायेगा।वार्ड 16 की पार्षद नाज़िमा रज़ा ने कहा कि साईकिल का पहिया निरंतरता एवं गति का द्योतक है। उसी तरह मैं आशा करती हूं कि शिल्पा एवं आप सभी छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर गतिशील रहेंगी और सफलता प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रौशन करेंगी। मैं माही के सभी सदस्यों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने लगातार सहयोग देकर आम जन के लिए आसान किया है। अब कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे ये संकल्प लेने की जरूरत है जिसका बखूबी निर्वाहन माही के लोग कर रहे हैं।मौके पर स्कूल की प्राचार्या रेश्मा केरकेट्टा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए माही के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब छात्राओं के पास कई विकल्प है जिसे आप उपयोग कर अपने जीवन को प्रज्वलित कर सकते हैं।मंच का संचालन माही के प्रवक्ता मुस्तक़ीम आलम ने किया। मौके पर माही के शिक्षा संयोजक सरवर इमाम खान, मोहम्मद निगार, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सलाहउद्दीन के अलावा स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थी।
टीम एबीएन, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास (भा.प्र.से.) से आज पलामू के उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने शिष्टाचार मुलाकात की। डीडीसी आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से मिले।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को भविष्य में सचेत रहने के शर्त के साथ आरोप मुक्त किया है।पुष्कर सिंह मुण्डा, झा0प्र0से0, तत्कालीन कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह- प्रभारी काराधीक्षक, मंडल कारा, लातेहार को सचेत रहने के शर्त के साथ आरोप मुक्त किया है। असीम बड़ा, तत्कालीन अंचल अधिकारी, तिसरी, गिरिडीह को भविष्य में सचेत रहने के चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया जाता है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।
राष्ट्रीय विद्यालय खेल एथलेटिक्स अंडर 14 प्रतियोगिता में कमलेश उरांव ने विद्या भारती का नाम किया रौशनटीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र कमलेश उरांव ने विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करते हुए लंबी कूद में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर देश में विद्या भारती का मान बढ़ाया। 67वां राष्ट्रीय विद्यालय खेल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज में आयोजित हो रही है, जिसमें पूरे देश से चयनित 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कक्षा षष्ठ के छात्र कमलेश ने इस उपलब्धि द्वारा विद्या भारती (झारखंड प्रांत) का नाम पूरे देश में रौशन किया। इस उपलब्धि पर विद्या भारती झारखंड परिवार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण, गुमला विभाग के विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास सभी आचार्य आचार्या, लोहरदगा संकुल के सभी प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के अभिभावकों ने शुभकामना देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.