Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को धरातल पर उतारने में दिखायें तत्परता : आयुक्त
Published / 2023-12-22 20:36:22
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को धरातल पर उतारने में दिखायें तत्परता : आयुक्त

योजना के संचालन को लेकर वित्तीय सहयोग के लिए बैंकों से स्थापित करायें समन्वयआयुक्त दशरथ चंद्र दास जिला परिवहन पदाधिकारियों के साथ की बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। आयुक्त दशरथ चंद्र दास आज पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने तीनों जिले के पदाधिकारियों से इस योजना को लेकर अबतक के प्रगति की अलग-अलग जानकारी ली। साथ ही योजना को मूर्त रूप देने में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए सड़क मार्ग का चयन करते हुए अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। उन्होंने योजना की सफलता के लिए बैंकों से वित्तीय सहयोग के लिए वाहन मालिकों एवं बैंक पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कराते हुए वाहनों की खरीदारी कराने की सकारात्मक पहल करने का भी निर्देश दिया। बैठक में पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर पलामू में 12 सड़क मार्ग (रूट) का निर्धारण कर लिया गया है। पांच बसों को तत्काल चालू कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर 21 रूटों का निर्धारण किया गया है। तीन वाहनों को तत्काल चलाने की तैयारी है। इसमें एक गाड़ी उपलब्ध भी हो गया है। इसके अलावा गढ़वा जिले के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बताया कि उनके जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर 11 रूट का निर्धारण किया गया है। तत्काल तीन गाड़ियों के परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को इस योजना की गंभीरता को देख प्राथमिकता के तहत धरातल पर उतारने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र, सुदूरवर्ती जनजातीय समुदाय तथा अन्य क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को ग्राम पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय आवागमन के लिए सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आमजन को परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।वहीं छात्र-छात्राओं को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण संस्थानों तक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर जिला व प्रमंडल का नाम रोशन करें। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उचित चिकित्सा सेवा प्राप्त करने के निमित प्रखंड, अनुमंडल तथा जिला मुख्यालय तक परिवहन व्यवस्था भी दिया जाना है। इससे आमजनों/ जरूरतमंद व्यक्तियों को समुचित इलाज कराने में सहुलियत हो। इस योजना के दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों को भी नि:शुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराया जाना है।बैठक में आयुक्त दशरथ चंद्र दास, आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क आनंद, पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं लातेहार के परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

लोहरदगा : अविराम कॉलेज में लगेगा सात दिवसीय शिविर
Published / 2023-12-21 22:27:25
लोहरदगा : अविराम कॉलेज में लगेगा सात दिवसीय शिविर

रांची यूनिवर्सिटी से डॉ बृजेश मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिलटीम एबीएन, लोहरदगा। अविराम कॉलेज आफ एजुकेशन, टिको, कुरू, लोहरदगा की राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी कुंदन गिद्ध के नेतृत्व में कुड़ू के पंडरा गांव जिसे महाविद्यालय ने गोद भी लिया है। सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसके छठे दिन रांची यूनिवर्सिटी के समन्वयक डॉ बृजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में वॉलेंटियर्स दिबाकर, पुरुषोत्तम, नवीन के साथ उपस्थित हुए जिनका स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान कर प्राचार्य  डॉक्टर प्रतिमा त्रिपाठी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन लाल राधे नाथ सहदेव, गंगोत्री देवी, लालगुड्डू नाथ सहदेव, मुमताज पवरिया, देवनाथ मुंडा, देवानंद, रामानंद महली, शशिभूषण कुमार आदि गणमान्य ने मुख्य अतिथि बृजेश कुमार के साथ किया। डॉ बृजेश में कहा कि अविराम निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है जिसमे बालिका शिक्षा, नशा उन्मूलन, प्रौढ़ शिक्षा, स्वच्छता, मतदान आदि पर कार्य हो रहा है और दीवाल लेखन द्वारा प्रशिक्षुओं द्वारा अच्छे-अच्छे जागरूकता संदेश लिखे गये हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से समाज की सेवा और छात्र जीवन से ही समाज के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाता है। दिवाकर आनंद ने सभी में जोश भरा और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया कंबल वितरण आनंद साहू, सुरवा खातून, फूलो देवी, रामानंद महली को मुख्य अतिथि द्वारा दिया और पौधारोपण किया गया। मंच संचालन समीकरण ने किया, शारदा, संतोष, सत्यवती आदि प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लोहरदगा : श्रीश्री 1008 रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन मंत्रोचरण कर अग्निदेव किये गये प्रकट
Published / 2023-12-21 22:25:54
लोहरदगा : श्रीश्री 1008 रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन मंत्रोचरण कर अग्निदेव किये गये प्रकट

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के भक्सो कोयल नदी तट पर स्थित आदि देवी प्राचीन मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन पुजारियों द्वारा मंत्रोचरण कर अग्निदेव को प्रकट किया गया। साथ ही हवन किया गया। वहीं यजमान के रूप में राजेंद्र साहू, ब्रजेश साहू, सतीश पाण्डे व दीपक साहू सह पत्नी उपस्थित रहे। जगताचार्य स्वामी अजुर्नानंद भारती व याज्ञिक भोलू पांडे सहित अन्य पुजारियों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया गया। वहीं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। वहीं वृंदावन धाम पहुंची संगीतमय कथा वाचक साध्वी शिवांजलि किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनाया गया। मौके पर अध्यक्ष रमेश राम, उपाध्यक्ष मदन महली, सचिव दीपक कुमार साहू, सह सचिव अमित लोहरा, बिनोद महली, कोषाध्यक्ष सतीश महली, सह कोषाध्यक्ष नितेश महली, सेना उरांव, मीडिया प्रभारी उदय साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
Published / 2023-12-21 22:25:20
लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कल राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में इंडिया के बैनर तले घटक दलों की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुस्ताक अंसारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र सिंह, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो, भाकपा माले के शुभेंदु सेन, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, सीपीएम के समीर दास,  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार रजक सहित इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के सभी साथी उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लोकतंत्र की गला घोट रही है। मोदी सरकार के हाथों लोकतंत्र संविधान अब तो देश के सांसद भी सुरक्षित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के संसद के अनुसार से संसद के अंदर तांडव मचाने वाले को बचाने के लिए 151 सांसदों को निष्कासित कर दिया गया। यह लोकतंत्र  हत्या है । देश में आपातकाल की स्थिति है। सदन में जबरदस्ती गैर कानूनी सभी फैसले लिए जा रहे हैं। गैर संवैधानिक तरीके से देश के विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिन महागठबंधन इंडिया मजबूती तरीके से लोकतंत्र देश की हिफाजत के लिए संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी।  22 दिसंबर 2023 को रांची जिला स्कूल के मैदान से आक्रोश मार्च जो राजभवन तक जायेगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,  कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, अजय कुमार सिंह, राकेश किरण महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुस्ताक अंसारी, जिला सचिव हेमलाल महतो, माले भुवनेश्वर केवट, राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के अविनाश नारायण ,संतोष कुमार रजक, जेडीयू के सागर कुमार, टीएमसी केसंजय कुमार पांडे, तेतर महतो विनोद लहरी, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह बेनी, समीर दास, नागेंद्र चौधरी, उदयभान सिंह, धर्मेंद्र महतो, रामनंदन प्रसाद सिंह आदि कई नेतृत्व के लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी इंडिया गठबंधन रांची, के संयोजक अजय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : संजय के हत्यारों को फांसी देने की मांग
Published / 2023-12-21 21:14:23
कोडरमा : संजय के हत्यारों को फांसी देने की मांग

मामला मास्टर कॉलोनी के संजय सिंह की मौत कामुहल्ले के लोगों ने थाना के सामने किया प्रदर्शनटीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया के मास्टर मुहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल संजय सिंह की मौत के बाद आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार को तिलैया थाना के सामने जमकर प्रदर्शन किया। थाना के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संजय सिंह के हत्यारों को फांसी देने और मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन की वजह से तिलैया थाना के सामने लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन स्थल पर लोग एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। जबकि थाना के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। मृतक संजय सिंह की पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।जानें क्या है मामलामुहल्ला के लोगों के अनुसार मास्टर मुहल्ला में संजय सिंह और बिहार से रिटायर्ड इंस्पेक्टर केपी यादव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। पिछले 12 दिसंबर को जब विवाद बढ़ गया तो संजय सिंह ने केपी यादव और उनके पुत्रों राज कपूर, प्रेम कपूर दोनों के पिता कैलाश प्रसाद यादव एवं सोनू कुमार के खिलाफ तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया। बाद में केपी यादव ने भी संजय सिंह के खिलाफ थाना में आवेदन दिया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी। इसमें संजय सिंह घायल हो गया। रांची में इलाज के दौरान संजय सिंह की 20 दिसंबर को मौत हो गयी थी। घटना के बाद से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के परिजन फरार बताये जा रहे हैं। ...तो बच जाती संजय की जान तिलैया थाना में आवेदन देने की बाद अगर पुलिस एक्शन में आती और कोई उचित कार्रवाई करती को मारपीट की घटना नहीं होती और संजय सिंह कह जान बच सकती थी। किंतु पुलिस की लापरवाही ने संजय की जान ले ली।  ये पहुंचे मौके पर प्रदर्शन के दौरान जाम को हटवाने के लिए एसडीओ संदीप मीणा पहुंचे थे लेकिन आक्रोशित लोगों के द्वारा एसपी को बुलाने की मांग की जा रही थी। दूसरी ओर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।  मौके पर तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी, एसआई और पैंथर के जवान समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग
Published / 2023-12-21 21:12:57
संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग

टीम एबीएन, रांची। संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल डा कामिल बुल्के पथ में आज विद्यालय के नन्हे बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर क्रिसमस गैदरिंग मनाया। मौके पर संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चे सांता क्लॉज की लाल पोशाक और लाल टोपी में सुसज्जित होकर विद्यालय परिसर के बाहर कतार में खड़े हुए और मानव श्रृंखला बनायी तथा लोगों के साथ मैरी क्रिसमस की बधाइयां साझा की। इस क्रम में के बच्चों (जो सांता क्लॉज क्लाज के रूप में लाल पोशाक धारण किये हुए थे) ने डॉक्टर कामिल बुल्के पद से होकर जाने वाले हर महिला पुरुष बच्चे बच्चियों को हाथ हिलाकर उन्हें क्रिसमस की बधाइयां दी। साथ ही उन्हें निस्वार्थ प्रेम, सेवा वह परोपकार की भावना में बढ़ते हुए दूसरों के बालक यीशु मसीह के जन्म की खुशियां बांटने का संदेश दिया। मौके पर बच्चों के साथ विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम वह स्कूल की शिक्षिकाएं भी सांता क्लास के पोशाक में सुसज्जित होकर बच्चों का हौसला बढ़ा रही थी। इसके बाद बच्चों ने स्कूल की शिक्षिकाओं के निवेश पर बालक यीशु के जन्म के दृश्य का मंचन किया। साथ ही मौके पर ग्रीस के जन्म पर आधारित गीतों को गाकर तथा उन गीतों के धुन पर आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों ने क्रिसमस की खुशियां मनायी। मौके पर क्रिसमस केक काटा गया और सभी बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच केक बांटा गया। साथ ही बच्चे शिक्षिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार के लोगों ने हाथ हिलाकर एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा और साथ ही 9 वर्ष की शुभकामनाएं दी।

झारखंड : दम घुटने से चार युवकों की मौत
Published / 2023-12-21 21:04:54
झारखंड : दम घुटने से चार युवकों की मौत

ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाया कोयला, दम घुटने से गयी चार युवकों की जानटीम एबीएन, रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले के सिरसी गांव में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी। दरअसल, ठंड से बचने के लिए इनलोगों ने अपने कमरे के अंदर कोयला जलाया था, जिस वजह से ये हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान 20 वर्षीय राहुल कुमार, 21 वर्षीय अखिलेश कुमार, 20 वर्षीय प्रिंस कुमार और 19 वर्षीय अरमान अली के तौर पर की गयी है। ये सभी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे और सिरसी में कंयूटर का कोर्स कर रहे थे। पिछले दस दिनों से हजारीबाग समेत कई जिलों में शीतलहर चल रही है, जिस वजह से बुधवार को चारों ने ठंड से बचने के लिए अपने किराए के कमरे में कोयला जलाया था। रात में दम घुटने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि चारों युवकों ने जब गुरुवार की सुबह कोई जवाब नहीं दिया, तब स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा। चारों युवक घर के अंदर मृत पाये गये, उनके शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चारों युवकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

समानांतर संस्था बनाने के आरोप में हरेंद्र सिंह निष्कासित
Published / 2023-12-21 18:25:57
समानांतर संस्था बनाने के आरोप में हरेंद्र सिंह निष्कासित

शहीद जगदेव जनकल्याण परिषद के सचिव हैं हरेंद्र सिंहटीम एबीएन, रांची। शहीद जगदेव जनकल्याण परिषद के सचिव पद से हरेंद्र सिंह को परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने संस्था में अराजकता फैलाने और गलत ढंग से समानांतर संस्था गठित करने के आरोप में छह वर्षों के लिए पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। श्री महतो ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हरेंद्र सिंह सचिव के पद का दुरुपयोग करते हुए चंदे की राशि में घोटाला कर रहे हैं। इन पर लेखा-जोखा मांगे जाने पर बैंक का पासबुक छुपाने और संस्था के सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर नहीं देने का आरोप है। पेट्रोल और संस्था के वकील को पैसा देने के नाम पर भी हजारों रुपए का घोटाला किया गया है। श्री महतो ने कहा कि इन सारी अनियमिताओं को देखते हुए समाज के लोगों की राय पर उन्हें 6 वर्षों के लिए पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उनके द्वारा बनाये गये अवैध कमेटी को समाज के लोगों ने अमान्य घोषित किया। जनवरी माह में होने वाले चुनाव के बाद गठित संस्था ही अब परिषद का  संचालन करेगी।

आज राजधानी रांची को कई बेहतरीन गानों से झुमायेंगे कुमार शानू
Published / 2023-12-21 18:25:10
आज राजधानी रांची को कई बेहतरीन गानों से झुमायेंगे कुमार शानू

रांची आ रहे हैं मशहूर गायक कुमार सानू; कई बेहतरीन गानों पर देंगे परफॉर्मेंसटीम एबीएन, रांची। झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि 90 के दशक मशहूर गायक कुमार सानू  21 जनवरी को राजधानी रांची आ रहे हैं। वहीं, इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह भरा माहौल है।कार्यक्रम के आयोजक परम शाह ने बताया कि 21 जनवरी को शाम 6 बजे से ही रांची के खेल गांव में प्रोग्राम शुरू हो जायेगा। इस प्रोग्राम में कई हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अभी तक 4 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। परम ने बताया कि कुमार सानू अपने कई धमाकेदार गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे और लोगों को अपनी सुरीली आवाज से दीवाना बनायेंगे। वहीं, खेलगांव में शो को लेकर सारी तैयारियां जोरों शोर से की जा रही हैं। 900 से अधिक बाउंसर तैनात किए जायेंगे। इसके अलावा शौचालय से लेकर फ्री पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। खाने-पीने को एक से एक बढ़कर बेहतरीन स्टॉल देखने को मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सबसे महंगी टिकट 3600 रुपये की है और सबसे कम 600 की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 76,680