Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
झारखंड में बार फिर कोरोना की एंट्री
Published / 2023-12-22 23:41:15
झारखंड में बार फिर कोरोना की एंट्री

जमशेदपुर में 2 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टटीम एबीएन, रांची। लंबे समय के बाद झारखंड में एक बार फिर कोरोना (Corona) ने दस्तक दे दी है। जमशेदपुर जिले में 2 नये मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में कोरोना से निपटने के लिए सरकार और मंत्रालय पूरी तरह तैयार है। राज्य में 12 जिलों में 27 RTPCR लैब हैं जिनमें 7 लैब में जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नए वेरिएंट जेएन-1 को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य इंफ्लूएंजा और सांसों से संबंधित बीमारी वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। आइडीएसपी विंग के पोर्टल को एक्टिव करने को कहा गया है और रोज डाटा अपलोड करने को कहा गया है।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नये वेरिएंट से झारखंड के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो एडवाइजरी जारी की गयी है उसका पूरी तरह से पालन किया जायेगा।

बाल विद्यावेश्म में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Published / 2023-12-22 23:38:21
बाल विद्यावेश्म में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। बाल विद्यावेश्म एवं जूनियर संभाग मंजूर मती उच्च विद्यालय सिनियर संभाग, महादेव आश्रम का तीसरा दिन खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक सह सचिव मदन मोहन पांडे के साथ-साथ उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। इनके साथ इनकी अगुवाई करते हुए बाल विद्यावेश्म की प्राचार्या रीता पांडे उपस्थित रही। शुक्रवार को सर्वप्रथम नर्सरी के बच्चों के खेल बटरफ्लाई रेस, हर्डल रेस से प्रतियोगिता शुरू की गयी। जिसमें कक्षा एलकेजी का म्यूजिकल चेयर, यूकेजी का पजल सॉल्विंग, बैलून ब्लास्टिंग, स्पून रेस, 3 लेक्स रेस, स्पून रेस बैम्बू कैचिंग रेस, बॉटल फिलिंग रेस विद वॉटर, बल्लून ब्लास्टिंग  रेस, बैलून एंड ग्लास रेस, बैलून और मार्बल रेस आदि खेल शामिल था तथा बच्चों ने ड्रिल का भी प्रदर्शन किया। खेल का संचालन रामस्वरूप प्रसाद, सतीश रंजन उरांव, सनी उरांव ने किया। मौके पर मंजूरमती उच्च विद्यालय की प्राचार्य मानोज्ञा पांडे के साथ-साथ यहां के सहकर्मी अर्जुन कुमार साहू, अनिल ठाकुर, सूरज वर्मा, ममता अग्रवाल, विवेक सिद्धार्थ, अनुराधा उरांव, नेहा शर्मा, रति प्रिया सिंह, सोनी, रोहिणी, ज्योत्सना, दिव्या इत्यादि ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे और खेल का आनंद उठाया। दिवस से खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सह सचिव मदन मोहन पांडे के भाषण से संपन्न किया गया।

80वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 24 दिसंबर को
Published / 2023-12-22 23:36:03
80वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 24 दिसंबर को

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेवा भारती 80वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 24 दिसंबर को करेगा। अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल प्लस टू विद्यालय परिसर में गत 01 जून 2022 से सेवा भारती द्वारा प्रत्येक सप्ताह के रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।हर रविवार को प्रात: 7:30 से 8:30 बजे तक एक घण्टे का शिविर आयोजित करते हुए मरीजों की निशुल्क सेवा, सेवा भारती के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दीपक सरार्फ ने बताया कि स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में विशेष रूप से सेवा भारती से जुड़े डॉ कुमुद अग्रवाल शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य जांच करते हुए इलाज करेंगे। श्री सर्राफ बताया कि शिविर में प्रत्येक सप्ताह निशुल्क शुगर, बीपी, वजन, आक्सीजन लेबल, हार्टबीट आदि की जांच के अलावे विभिन्न बीमारियों के चिकत्सक द्वारा निशुल्क जांच भी की जाती है। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए समय-समय पर अपना एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायेंं। आपका अपना शरीर ठीक रहेगा, तभी आप अपने सभी कार्य अच्छे से कर सकेंगे। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य चेकअप कराते रहिये। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि इस निशुल्क शिविर में समय पर आकर अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इंटर महाविद्यालय में रामानुजन की जयंती आयोजित
Published / 2023-12-22 23:30:54
इंटर महाविद्यालय में रामानुजन की जयंती आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर छात्र-छात्राओं को रामानुजन के जीवन परिचय और उपलब्धियां से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत करने वाला मनुष्य, लक्ष्य को प्राप्त करता है, हमें महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि श्रीनिवास रामानुजन की प्रतिभा ना केवल भारत अपितु पूरे विश्व को गौरवान्वित करती है। गणित की आचार्या रश्मि साहू ने रामानुजन के जीवनी और उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें रामानुजन की संघर्षों और उसके बाद मिली उपलब्धियां से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, चेतना प्रिया, कविता कुमारी, स्नेहा शर्मा, अर्चना कुमारी, रितेश कुमार पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अयोध्या में पूजित अक्षत कलश पहुंचा किस्को, झूमे राम भक्त
Published / 2023-12-22 23:28:45
अयोध्या में पूजित अक्षत कलश पहुंचा किस्को, झूमे राम भक्त

टीम एबीएन, लोहरदगा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को किस्को पहुंची। किस्को पंहुचे अयोध्या के श्री राम कलश का किस्को के प्रवेश द्वार पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ढोल नागड़ा व गाजे बाजे की धुन व श्रीराम के जयघोष के बीच कलश किस्को स्थित बजरंग बली मंदिर पहुंचाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। किस्को प्रखंड के रामभक्तों द्वारा कलश का भव्य स्वागत किया गया। अयोध्या से लाये गये कलश को एक किलोमीटर दूर से स्वागत कर किस्को मुख्य चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में स्थापित किया गया। जहां रखकर 22 दिसम्बर से 22 जनवरी तक प्रत्येक दिन पूजा की जायेगी एवं सभी घरों में अक्षत वितरण की जायेगी। अक्षत कलश का स्वागत राम भक्तों द्वारा बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ जय श्री राम के जयकारे के साथ किया। जिसका स्वागत कर किस्को प्रवेश द्वार से महिलाओं के सर पर कलश लेकर किस्को थाना किस्को मुख्य चौक होते हुए बजरंग बली मंदिर किस्को तक पदयात्रा कर पंडित विमलेश मिश्रा ने विधिवत पूजन एवं आरती कर मंदिर में रखी एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न की गयी। मौके पर बताया गया कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। जिसके लिए अक्षत निमंत्रण के रूप में भेजी गयी है।जिसे सभी लोग स्वीकार करें। वहीं 21 व 22 जानवरी को प्रखण्ड क्षेत्र में राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य रूप से होली व दीपावली मनायी जायेगी। लोगों के घरों तक 15 जनवरी से पूर्व सभी पंचायत के घरो तक अक्षत एवं कार्ड देकर निमंत्रण दी जायेगी। साथ ही सभी मंदिरों में प्रतिदिन आरती एवं पूजन की जायेगी। मुख्य कलश किस्को मुख्य मंदिर में रखकर पूजा की जायेगी। साथ ही बाकी कलश को गांव में वितरण की जायेगी अक्षत के साथ भगवान राम का फोटो एवं भगवा ध्वज वितरण की जायेगी। फोटो को रखकर प्रतिदिन लोग पूजा करें। एक महीने तक प्रत्येक घरों में पूजन आरती होनी चाहिए।मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कुमार साहू, संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, जिला सह मंत्री रंजीत साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख उमेश सिंह विद्यार्थी, प्रमुख दीक्षांत आर्य सदस्य दीपक कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक अनुभव कसकर, संरक्षक बैजनाथ साहू, प्रखंड अध्यक्ष राजू साहू लाल प्रकाश नाथ शाहदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, विजय कुमार साहू, राजकुमार मुंडा, प्रकाश नायक, रौशन कुमार, विनीत कुमार लाल, मुन्नीलाल उरांव, बाल्केश्वर साहू, मोती कुमार साहू, गीता देवी, सुमित्रा देवी, अवधेश साहू, मंगल महतो, सुरेश राम, राजू साहू व अन्य मौजूद थे।

लोहरदगा : केंद्र सरकार के विरुद्ध इंडिया महागठबंधन ने किया धरना प्रदर्शन
Published / 2023-12-22 23:23:04
लोहरदगा : केंद्र सरकार के विरुद्ध इंडिया महागठबंधन ने किया धरना प्रदर्शन

इंडिया महागठबंधन ने देश से भाजपा को उखाड़ने का लिया संकल्पअहंकारी और लोकतंत्र की हत्यारी है मोदी सरकार : सुखदेव भगतटीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्र सरकार के विरोध इंडिया महागठबंधन लोहरदगा के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इंडिया महागठबंधन घटक दलों के सभी पार्टी के नेतृत्व व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि भारत सरकार ने संसद से 146 सांसदों का निष्कासन कर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि अभी देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। जो भी लोग अडानी और अंबानी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं, केंद्र सरकार के द्वारा उनकी आवाज को कुचलने का कार्य किया जा रहा है। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अंग्रेजों वाली शासन चला रही है। अब केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। क्योकि केंद्र सरकार देश के लोगों को डरा कर राज्य कर रही है। सीपीआई के अनंत दास और  भाकपा (माले) के महेश सिंह सांवरिया ने कहा कि जब से मोदी सरकार आयी है अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। इसलिए एकजुट होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। साथ ही उसे सत्ता से बाहर करने का आवश्यकता है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद में लड़ाकर राज करना चाहती है, जो देश हित के लिए खतरा है। देश चलाने के लिए सभी जाति धर्म को आगे आना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।बिहारी वर्मा ने कहा कि महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। जो देश को सुरक्षित कर सकता है। धरना प्रदर्शन में रीना भगत, मोहन दुबे, शाहिद अहमद बेलू, सदरूल अंसारी, अनिल उरांव, अजय उरांव, अफरोज आलम, सीमा परवीन, विशाल डुंगडुंग, शंभू प्रजापति, युसूफ अंसारी, मोजम्मिल अंसारी, विनय उरांव राधा तिर्की, तनवीर गौहर, जुगल उरांव, युनूस अंसारी, सददेव भगत, बालमुकुंद लोहरा, गोपाल महतो, चारो भगत, अस्मत अंसारी, एमडी कैश, सानियारो उरांव, जगदीश महतो, नागेंद्र वर्मा, यूसुफ अंसारी, शंकर उरांव, समसुल हक, रुस्तम अंसारी, काले उरांव, कबीर अंसारी, एजाज अंसारी, संगीता उरांव, समूल अंसारी, कामिल टोपनो, कमलेश राम, जफर इकबाल रौनक इकबाल, युवांती देवी, सरस्वती देवी, जिलानी अंसारी, सतीम टोप्पो, श्यामनंदन लोहरा, चैतू मुंडा, हसीब अंसारी, गंगा उरांव, धनेश्वर उरांव, गंगा जी, दुखा भगत, भीम उरांव, मीर नाहिद, संजू तूरी, वारिश अंसारी, अफरोज आलम, संतोष उरांव समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के लोग मौजूद थे।

लातेहार : हथियार और लेवी के रुपये के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार
Published / 2023-12-22 21:59:32
लातेहार : हथियार और लेवी के रुपये के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

टीम एबीएन, लातेहार। जिले के छिपादोहर पुलिस ने जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार और वसूली गई लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। हालांकि, इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। छिपादोहर थाना परिसर में बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने प्रेस वार्ता कर उक्त आशय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हंसराज टोला में नवीन तिर्की के घर के पास अज्ञात अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं। मामले की सत्ययता की जांच के लिए पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, तो देखा कि सच में कुछ लोग नवीन तिर्की के घर में घुस कर उसके साथ गाली गलौज व हल्ला कर रहे हैं। पुलिस को आते देख सभी अपराधी भागने लगे।हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को पकड़ लिया। जिसमें सामदेव सिंह, रामसुंदर सिंह, अख्तर अंसारी और लक्ष्मण ठाकुर शामिल हैं, जबकि मोहन परहिया उर्फ आलोक परहिया भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए सभी उग्रवादी लातेहार थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि पकड़े गए चारों अपराधी जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहारा के कहने पर लेवी वसूलने एवं जमीन में कब्जा दिलाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि हंसराज टोला में अपने संगठन के पुराने साथी मोहन परहिया के कहने पर जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए आये थे।गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से चार मोबाइल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, लेवी के 71 हजार रुपये और उपयोग में लाया गया एक स्विफ्ट कार (जेएच 01ईजे-3734) बरामद किया गया है। छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि रंजीत राम और काशी महली समेत कई जवान शामिल थे।

एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय में मना क्रिसमस गैदरिंग
Published / 2023-12-22 21:55:26
एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय में मना क्रिसमस गैदरिंग

टीम एबीएन रांची। आज दिनांक 22.12.2023 को सुबह 11 बजे से एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय चुटिया रांची में चहारदीवारी का संस्कार विधि से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चहारदीवारी एवं प्रवेश द्वार का संस्कार सीडीईएस सचिव और आज के मुख्य अतिथि ने किया। इसके पश्चात विद्यालय सभागार में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसका प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष रेव्ह सामुएल नाग की प्रार्थना एवं प्रभारी प्राचार्य मेडविन दादेल के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में केजी और पहली कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये। साथ ही वर्ग 2, 3 और 4 के बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये। क्रिसमस से संबंधित एकांकी ने सबों का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने भी मिलकर संगीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सामुएल भुइयां ने बच्चों को संदेश दिया और कहा कि यीशु जिस तरह अपने माता-पिता का आदर करते थे एवं उनकी आज्ञा को मानते थे, हमें भी उसी प्रकार अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना है। ताकि हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर रेव्ह डेविड, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अनिल महंगा, रेव्ह सिकंदर नाग, डॉक्टर अनुज कुमार तिग्गा, सारिका शॉ, मनोज तिग्गा आदि गणमान्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय सचिव डॉक्टर अनुज कुमार तिग्गा ने किया।

लातेहार : संत जेवियर एकेडमी में ऐनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम
Published / 2023-12-22 20:39:06
लातेहार : संत जेवियर एकेडमी में ऐनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम

टीम एबीएन, लातेहार। दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को संत जेवियर एकेडमी लातेहार में ऐनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगमंच में आसीन मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय, प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर, एसबीआई बैंक मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सर उमेश टोप्पो, संत जेवियर एकेडमी के मैनेजर फादर सुमन निरंजन मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच में डाल्टनगंज धर्मप्रांत के नव नियुक्त बिशप थियोडोर का आगमन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों का कार्यक्रम बहुत ही शिक्षाप्रद एवं मनमोहक रहा। नृत्य प्रस्तुत के बीच-बीच में बच्चों को प्रिटोसिक दिया गया। इसमें मुख्य रूप से उन सभी बच्चों को समानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जैसे- हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग, संगीत, डांस, फैंसी ड्रेस और अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय जज लातेहार ने बच्चों के लिए अपने संदेश में कहा कि बच्चे कभी भी हार न मानें पर हमेशा मेहनत करें। जिंदगी में जब हम असफल होते हैं तो यह हमें नई शिक्षा देती है। बस हमे मेहनत से हर नहीं मानना चाहिए। बिशप थियोडोर जो हमेशा बच्चों के प्रिय रहे हैं और हमेश बच्चों को उनके सफल जीवन के लिए सुझाव देते रहते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने संदेश में कहा कि बच्चे हमेशा मन के सच्चे होते हैं और अभी जो आपका समय है अपना जीवन बनाने का है।  उन्होंने उन्हें तीन मंत्र दी-  ईश्वर पर भरोसा रखें और मेहनत करें। विद्यालय एक मंदिर है जहां सभी धर्म के लोग आते हैं इस लिए विद्यालय या कहीं भी उच्च -नीच, या जात धर्म को ले कर भेद भाव नहीं करना चाहिए। माता-पिता, शिक्षक गणों और अपने से बड़ों का आदर करें और उनका कहना मानें। क्योंकि जो पेड़ जितना जड़ से जुड़ा होता है वही अच्छा फल लाता है। इस कार्यक्रम का सबसे रोचक और मजेदार छान जिसका सब बच्चों को इंतजार था संताक्लोज, सभी बच्चों ने जम कर संताक्लोज के साथ मजा लिया। अंत में विद्यालय प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ क्रायक्राम की समाप्ति की घोषणा की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,947