मालवीय जी प्रख्यात समाज सुधारक एवं महान देशभक्त थे : विनोद राय टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में महामना मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय ने मालवीय जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि परिचय राजीव कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि विनोद राय ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय प्रख्यात समाज सुधारक और महान देशभक्त थे। भैया बहनों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय की अंग्रेजी विषय की वरिष्ठ आचार्या मधुमिता शर्मा ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि-महापुरुषों की जयंती मनाने से भैया बहनों के जीवन में संस्कार एवं देश भक्ति का भाव जागृत होता है। इस मौके पर भैया बहनों ने गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया। भाषण प्रस्तुति में समृद्धि सिन्हा, एंजेल बेबी, अंकिता उरांव, श्वेता रानी, तनुष्का राज, कशिश कुमारी एवं तन्वय गौतम ने विशेष रूप से भाग लिया। भैया हिमांशु ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। मौके पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए विद्यालय के हिंदी विषय के आचार्य विष्णु दत्त पांडेय ने कहा कि महान सोच के धनी महामना मालवीय बहुआयामी व्यक्तित्व के महापुरुष थे। उन्होंने शिक्षा की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। मंच संचालन का कार्य जया मिश्रा ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी आचार्य-आचार्या एवं भैया बहन उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। राजकीय मध्य विद्यालय नवाड़ी पाड़ा लोहरदगा में क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अब्दुल फारुक खान का छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया अतिथियों को उपहार देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि, प्रधानाध्यापक अरुण राम एवं सभी शिक्षकों ने सम्मिलित रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अब्दुल फारुख खान ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निश्चित ही प्रशंसा के योग्य है। इस विद्यालय में सभी पर्व एवं त्योहार को बच्चों के साथ परंपरागत रूप से मनाया जाता है। हमें सभी धर्म का आदर एवं सम्मान करना चाहिए। विद्यालय में बच्चे सभी धर्म की अच्छी चीजों को जानते हैं एवं सीखते हैं। विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा चरणीय तथा क्रिसमस ट्री को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है, यह प्रशंसनीय है। प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि अब्दुल फारुख खान जी अल्प समय की सूचना पर ही कार्यक्रम का आतिथ्य स्वीकारने के लिए विद्यालय परिवार उनका बहुत आभारी है। हमेशा लोहरदगा जिला के युवाओं को प्रोत्साहित करने में तत्पर रहते हैं। विद्यालय के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान है। बच्चे परीक्षा के बावजूद एक दिन की सूचना पर ही इतना अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है सभी प्रशंसा के पात्र हैं। कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र के एकाउंटेंट रामाशीष चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बतलाया कि बच्चे कोमल मन के होते हैं, किताबों से ज्यादा प्रेक्टिकल करके सीखते हैं और इस विद्यालय में इस तरह के आयोजन का होना उनके शैक्षिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। शिक्षिका नेमहंती मिंज ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में विस्तार से बताया। यीशु मसीह से हमें प्रेम एवं परोपकार के बारे में सीखना चाहिए। क्रिसमस गैदरिंग पर अभिभावक दीपक कुमार जिनके पुत्र प्रतीक रंजन का नेतरहाट विद्यालय में नामांकन हुआ इस खुशी में बच्चों को तिथि भोजन के रूप में ब्रिटानिया का केक और चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अरुण राम, राहुल कुमार, अजय कुमार, नेमहंती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, मनीष कुमार, माता समिति के सदस्य सुमन देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी तथा किरण देवी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22-12-20223 को शाश्वत इंस्टीट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन इरबा रांची में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। यीशु प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद छात्रों ने यीशु जन्म पर आधारित नाटक यीशु का जन्म का मंचन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल शर्मा उपस्थित हुए तथा महाविद्यालय के प्रचार्य डा बिनोद कुमार राय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेत्तर कर्मी सहित सेशन 2022-24 तथा 2023-25 के छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/12/23 दिन शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यापार प्रबंधन विभाग मे मानव संसाधन प्रबंध विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए हेड एंड डीन डॉ एके चट्टोराज ने कहा कि बदलते वैश्विक वातावरण में मानव संसाधन का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया है लेकिन जीवन की सफलता प्रबंधन में ही है। उन्होंने विषय पर गहराई से प्रकाश डाला और छात्रों को कई बहुमूल्य विचारों से अवगत कराये। सेमिनार के संयोजक सह ख्यातिप्राप्त प्राध्यापक डॉ अमर कुमार चौधरी ने मानव संसाधन प्रबंधन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि छात्रों को पढ़ने व लिखने के साथ-साथ बोलने की कला में महारत हासिल होगी क्योंकि आपके द्वारा किये गये कार्यों को प्रस्तुत करना एक कला है जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास होता है इस कला का विकास इस तरह के कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष सहभागिता से ही संभव है। डॉ चौधरी ने आगे कहा कि छात्रों को पढ़ने व लिखने के साथ बोलने की कला से लोगों को फेस करने का जो साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है उससे नेतृत्वकर्ता के गुण विकसित होते है और यही गुण छात्रों के भविष्य निर्माण का आधार है। इस तरह के विषय पर संगोष्ठी के आयोजन से छात्र केंद्रित परिवेश निर्मित होता है तथा जो छात्र उस परिवेश में अपने को ढाल लेता है वह आगे चल कर मानव संसाधन के प्रबंधन से लेकर जीवन प्रबंधन कर नेतृत्व के साथ विभिन्न संगठनों का विकास भी करता है। संगोष्ठी में डॉ एमसी मेहता एवं डॉ एमएन जुबैरी ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए मोटिवेट किया। सेमिनार में विभाग की छात्र राही सांगा, प्रेरणा सिंह, ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, सेइभा तोहिदा, बबली कुमारी, जानवी कुमारी, ईसानी कुमारी मनप्रीत ने भी मानव संसाधन एवं प्रबंध विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। सेमिनार में डॉ एमसी मेहता, डॉ एमएन जुबैरी, डॉ अविनाश कुमार, डॉ खुशबू रॉय, श्वेता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रामगढ़। जिले में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम रामगढ़ के गोला प्रखंड के चाडी पंचायत अंतर्गत तिरला मैदान में किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में करीब सीएम द्वारा करीब 550 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग ब्लॉक स्तर और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चयनित 100 अभ्यर्थियों को सीएम की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से शिविर लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इसके लिए विभिन्न स्टॉल में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े हैं।
बीएस कॉलेज के सुमित कुमार को मैन आफ द मैच और सीरीज का मिला खिताबएसएस मेमोरियल रांची बना उपविजेता मेजबान ने एसएस मेमोरियल, रांची को सात विकेट से हराया पहली बार बीएस कॉलेज टीम ने जीता रांची विवि इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट टीम एबीएन, लोहरदगा। रांची विवि कॉलेज इंटर कॉलेज क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शनिवार को मेजबान बीएस कॉलेज क्रिकेट टीम लोहरदगा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची को सात विकेट से हरा कर चैंपियनशिप जीत ली। बीएस कॉलेज लोहरदगा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को सम्पन्न हो गया। बीएस कॉलेज लोहरदगा की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। एसएस मेमोरियल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट खो कर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। रांची की ओर से इसमें सुशांत सिंह ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। प्रियांशु ने 28 रनों का योगदान दिया। बीएस कॉलेज टीम की ओर से मयंक ने तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए में बीएस कॉलेज ने अच्छी शुरूआत की। टीम ने 33.2 ओवर में 4 विकेट खो कर जीत के लिए जरूरी रन बना लिया। बीएस कॉलेज की ओर सुमित ने नाबाद 79 बेहतरीन अर्धशतकी पारी खेली।आर्यन ने 33 रनों की सधी पारी खेली। एसएस मेमोरियल की ओर अभिषेक को दो विकेट लिया। बीएस कॉलेज के सुमित को उनके फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुमित को ही मैन आॅफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। रांची विवि के डीएसडबल्यू डॉ (प्रो.) सुदेश साहू ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार ट्रॉफी प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ (प्रो) सुदेश साहू ने कहा कि बीएस कॉलेज लोहरदगा ने इस प्रतियोगिता का कुशल और सफल आयोजन किया है। इसके लिए कॉलेज परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि रांची विवि हमेशा ही खेलकूद के मामले में प्रतिभाओं का धनी रहा है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समुचित मंच मिलता है। उन्होने विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पुरस्कार वितरण समारोह को बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसकेपी गुप्ता और एसएस मेमोरियल की प्राचार्या डॉ वंदना राय ने भी संबोधित किया।इनके अलावा समारोह में रांची विवि के कोच व चयनकर्ता चंचल भट्टाचार्य, बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ लोहरा उरांव, एसएस मेमोरियल कॉलेज के टीम मैनेजर अनिल विनोद कुल्लू, बीएस कॉलेज के वरिष्ठ प्रो डॉ नईम खान, डॉ नीता सहाय, डॉ शशि कुमार गुप्ता, खेल प्रभारी वसुदेव हस्सा और आनंद मांझी समेत बीएस कॉलेज के समस्त शिक्षक और शिक्षकेत्तरकर्मी शामिल रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23/12/23 दिन शनिवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सिल्ली विधान सभा इकाई द्वारा सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक कलाकर सह समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल महतो के आठवीं पुण्यतिथि पर सिल्ली प्रखण्ड नागेडीह पंचायत के खलारी गांव में माल्यार्पण सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेबीकेएसएस सिल्ली विधान सभा टीम ने सिल्ली प्रखंड कार्यालय के समक्ष टुटकी टुंगरी में बैठक की। बैठक से सिल्ली विधान सभा के सभी सक्रीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 25 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को शहीद निर्मल महतो जयंती पर झारखंड सरकार से खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति, खनिज मुनाफा बंटवारा नीति लागू करने की मांग को लेकर नीति बनाओ बाईक रैली का आयोजन समय दिन 11:30 बजे बंता चौक सिल्ली से शुभारंभ कर झारखंड मोड़ और कोंचों सुंडील स्थित शहीद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जेबीकेएसएस सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो, संजीव कुमार, भगीरथ, अनूप, अजय, पंकज, मुकेश, नितेश, रितेश, त्रिवेणी, बबलू, अजीत, मदन, नवेंदु, नवीन, लंके, धीरज के अलावा अन्य लोग गण मान्य लोग उपस्थित हुए।
सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गये थेटीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के लोहसिहना थाना क्षेत्र अंतर्गत झील पर शुक्रवार को शाम सात बजे बर्थडे पार्टी मना रहे एक नाबालिग को उसके दो नाबालिग दोस्तों ने तलवार गोदकर हत्या कर दी। फिर वारदात को अंजाम देकर पांचों दोस्त फरार हो गये। बर्थडे पार्टी में शामिल चचेरे भाई सलमान किसी तरह घायल सकीबुल पिता मो इजहार साकिन कोलघट्टी को ई रिक्शा में लेकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची या किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन में उसे आरोग्यम अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने सकीबुल को मृत घोषित कर दिया। लोहसिहना थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिगों की तलाश की जा रही है। पार्टी में शामिल सलमान ने बताया कि बचपन के सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गये थे। वहां तलवार से केक काटा गया। फिर खाने-पीने की पार्टी चली। सभी दोस्त साउंड पर नाच रहे थे। इस दौरान देखा कि सकीबुल की छाती में तलवार से गोद रहे हैं और मजाक कर रहे हैं। उसके बाद वह घबरा गया। जबकि सभी दोस्त फरार हो गए। इसकी सूचना उसने पहले अपने पिता एवं घर में दी। फिर सड़क पर आकर टोटो को पकड़ा और घायल अवस्था में किसी तरह शकीबुल को लेकर अस्पताल पहुंचा। पिता इजहार कहते हैं कि इस घटना की जानकारी उन्हें बड़े भाई ने दी। जब तक वह अस्पताल पहुंचे तब तक उनका घर उजड़ चुका था।
कांग्रेसी नेता सुबोधकांत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला तो वहीं हेमंत सरकार की तारीफों के बांधे पुलटीम एबीएन, रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय ने एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए हैं वहीं एक बयान जारी कर कहा है कि पिछले 4 सालों में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में झारखंड की सोरेन सरकार ने सीएनटी एक्ट को फिर से लागू कर आदिवासियों की जमीन को बचाने की कोशिश की है। इसके साथ ही 1932 का खतियान लागू कर मूल निवासी तथा आदिवासियों के हितों की रक्षा की जा रही है। सरना कोड को लागू करने की बात की जा रही है तथा ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की व्यवस्था की गयी है।दूसरी ओर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि जिस गारंटी का इतना ढोल पीटा जा रहा है वह गारंटी हमेशा फेल हुई है। उन्होने कहा कि यह भी गारंटी ली गयी थी की हर भारतीय के अकाउंट में 15 लाख रुपये आयेंगे, स्विस बैंक से काला धन वापस लाया जाएगा, हर साल बेरोजगार युवकों को 2 करोड़ की नौकरी दी जाएगी, पेट्रोल डीजल के दाम घटेंगे, महंगाई से निजात मिलेगी, किसानों की आय दुगनी होगी लेकिन एक भी गारंटी या वादा पूरा नहीं हुआ। बल्कि झारखंड के गठन के बाद से भाजपा ने अपने 16 -17 वर्षों के शासन में सीएनटी एक्ट को खत्म करने की साजिश रची, हजारीबाग में अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले मजदूर किसानों पर लाठी- गोली चलाई गई, मॉब लिंचिंग की 32 घटनाएं घटी तथा गोड्डा में निजी क्षेत्र के पावर प्लांट के लिए जमीनों औने-पौने दाम में बेची गटी। झारखंड के किसानों को इससे कोई फायदा नहीं हुआ।श्री सहाय ने कहा कि वह हमेशा से झारखंड के लोगों के बीच रहे हैं और पिछले लगभग 45 वर्षों से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक भाई के रूप में रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि रांची में आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, झारखंड के धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण का संकल्प मैंने पूरा किया है। गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के उपरांत ज्यादा से ज्यादा झारखंड एवं बिहार के लोगों का केंद्रीय पुलिस बलों में बहाली हो इसके लिए रांची में कैंप लगाया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहते हुए रांची दूरदर्शन रेडियो स्टेशन को नया आयाम दिया। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्र में मंत्री थे तो उनका काम आईने की तरह साफ है। एच ई सी को विश्व स्तर की इंडस्ट्री के रूप में उभारा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.