Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
रांची : मशिरा फाउंडेशन और हेल्थ पॉइंट ने जुटाये 50 यूनिट रक्त
Published / 2023-12-24 20:41:14
रांची : मशिरा फाउंडेशन और हेल्थ पॉइंट ने जुटाये 50 यूनिट रक्त

रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदानटीम एबीएन, रांची। मशिरा फाउंडेशन और हेल्थ पॉइंट के सहयोग से पुरानी रांची स्थित मोमिन हॉल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर रमज़ान अंसारी ने रक्तदान कर इसका शुभारंभ किया।रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में ऐमन रज़ा, टीम ऑफिसर आशुतोष झा, मेडिकल अधिकारी विनीत मिश्रा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन संपन्न
Published / 2023-12-24 19:01:14
सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का महाधिवेशन संपन्न

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखण्ड के डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित टीम एबीएन, रांची। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, झारखंड का एक भव्य महासम्मेलन समारोह रांची स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड रांची में आज दिनांक 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। इस समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से लगभग तीन सौ मगबंधुगण शामिल हुए। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि पंडित कमलेश पुण्यार्क जी ने समाज के उत्थान हेतु अपनी सामाजिक विरासत को बचाने की बात की।साथ ही परस्पर सामंजस्य स्थापित करने पर भी जोर दिया। संरक्षक पं. रामशंकर मिश्र ने महासम्मेलन को अभूतपूर्व बतलाते हुए आगत अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। मौके पर महासभा की नियमावली के अनुरूप चुनाव सम्पन्न हुआ। राज्यस्तरीय चुनाव में डॉ हरिहर प्रसाद पाण्डेय अध्यक्ष और ब्रजबिहारी पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गये। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में डॉ अनिल कुमार मिश्र (डॉ एके मिश्र) एवं श्री मनीष वैद्य उपाध्यक्ष, मंत्री श्री गोपाल पाठक, संगठन मंत्री डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, सहसचिव देव शंकर मिश्र एवं कृष्णा पाठक निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त सुबोध कुमार मिश्र को संरक्षक बनाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पदों के सृजन हेतु आमसभा से सहमति ली गयी। इस महासम्मेलन में समाज की प्रतिष्ठित पत्रिका मगबंधु (अखिल) के नवीनतम अंक मग-मगध विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया।मौके पर संजीव पाठक एवं उनकी पत्नी द्वारा मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया।डॉ सुधांशु शेखर मिश्र ने प्रस्ताव एवं संकल्प एवं श्री ब्रजबिहारी पाण्डेय जी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन डॉ नरेन्द्र पाठक ने की।

झारखंड में जल्द बनेगी साहित्य अकादमी : महुआ माजी
Published / 2023-12-24 18:40:40
झारखंड में जल्द बनेगी साहित्य अकादमी : महुआ माजी

राजकमल प्रकाशन समूह और डॉ रामदयाल मुंडा, जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किताब उत्सव का अंतिम दिनसाहित्य ने मुझे बेहतर राजनीतिज्ञ बनाया : राज्यसभा सांसद महुआ माजीटीम एबीएन, रांची। किताब उत्सव के अन्तिम दिन पहला सत्र साहित्य और राजनीति विषय पर केंद्रित रहा। इस सत्र में राज्यसभा सांसद एवं लेखक महुआ माजी से धर्मेन्द्र सुशांत ने उनके लेखन और राजनीतिक जीवन पर बातचीत की। महुआ माजी ने रांची शहर में किताब उत्सव के जरिये एक साहित्यिक माहौल देने के लिए राजकमल प्रकाशन और डॉ रामदयाल मुंडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा राजनीति में आयी हूं पर अंदर का लेखक जिंदा है। साहित्य ने ही मुझे राजनीति में संवेदनशीलता से काम करना सिखाया है। विकास या विध्वंश के सवाल पर उन्होंने कहा कि जंगल लूटने के लिए केंद्र सरकार ने नया फॉरेस्ट बिल पास कराया है। साहित्य अकादमी के सवाल पर उन्होंने बताया कि झारखण्ड में भी जल्द साहित्य अकादमी बनायी जायेगी। इस दौरान महुआ माजी के हाथों आदिवासी महोसव 2023 के ट्राइबल क्यूज़ीन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और आखिर में केक काटकर सबको क्रिसमस की बधाई भी दी गयी।दोपहर से हमारा झारखण्ड हमारा गौरव सत्र में योगेंद्र नाथ सिन्हा के साहित्यिक जीवन पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस सत्र के वक्ता के रूप में विद्या भूषण उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार विद्या भूषण ने बताया कि योगेंद्र नाथ सिन्हा का लेखन मुख्यता हो जनजाति के जीवनशैली पर रहा। योगेंद्र नाथ सिन्हा ने 56 कहानियां आदिवासी समुदाय की पृष्ठभूमि पर लिखा। वे एक समर्पित कथाकार थे।तीसरे सत्र का विषय रहा विरासत निर्माता, जिसमें रघुनाथ मुर्मू, लाको बोदरा, पंडित आयता उरांव और प्यारा केरकेट्टा के जीवन और संघर्ष पर विशेष चर्चा की गयी। इस सत्र में दूमनी माई मुर्मू, दयामनी सिंकु, प्रेमचंद उरांव और डॉ तरकेलेंग कुल्लू ने विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से झारखंड के विरासत निर्माताओं को याद किया।किताब उत्सव का अंतिम सत्र काव्य संध्या का रहा। इसमें आदिवासी कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। इस सत्र का संयोजन वरिष्ठ आदिवासी साहित्यकार वन्दना टेटे ने किया। सात दिनों तक चले किताब उत्सव में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लगायी गयी पुस्तक प्रदर्शनी में आदिवासी संस्कृति और साहित्य की पुस्तकों को सर्वाधिक पसन्द किया गया।

चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण का किया कार्यक्रम
Published / 2023-12-24 18:34:44
चिकित्सा शिविर एवं पौधारोपण का किया कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति रांची द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2023 प्रातः 10 बजे से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वैधराज डॉक्टर ज्ञान प्रकाश झुनझुनवाला के सौजन्य से गठिया से रिलेटेड डायबिटीज, शुगर की जांच की गयी। आज 60 मरीजों की जांच की गई एवं उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी। आज चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया।कार्यक्रम संयोजक किशन पोद्दार एवं भरत बगड़िया थे। इस कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने किया। साथ ही साथ व्यायामशाला स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वाटिका में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाये गये इस कार्यक्रम के संयोजक किशन अग्रवाल थे।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल केडिया, ललित पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सज्जन पडिया, कौशल राजगढ़िया, उपसचिव अजय डीडवानिया, विजय कुमार खोवाल, विनोद जैन, पवन शर्मा, रवि शंकर शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, संजय सराफ, अमित चौधरी, अजय खेतान, मनीष लोधा एवं समाज के विभिन्न संस्थाओं से पधारे अध्यक्ष, सचिव, सदस्य गण उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा मारवाड़ी भवन में संपन्न
Published / 2023-12-24 18:28:55
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा मारवाड़ी भवन में संपन्न

ललित कुमार पोद्दार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचितटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी भवन के प्रांगण में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस आम सभा मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 2 वर्षों में अन्नपूर्णा सेवा सहित 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किये हैं तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने  पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पूर्ण जानकारी दी। आमसभा में चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने ललित कुमार पोद्दार को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2024 - 26 के लिए अध्यक्ष की घोषणा की। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ ललित कुमार पोद्दार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा उनका नामांकन पत्र वैध पाया गया। जिसे आज निर्विरोध रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष चुन लिया गया। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज, कमल कुमार केडिया, प्रमोद सारस्वत सहित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ- ग्रहण समारोह का आयोजन जनवरी माह होगा।आमसभा का संचालन सुरेश कुमार अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कौशल कुमार राजगढ़िया ने की। आमसभा में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यों में हमेशा निरंतर सहयोग देने के लिए 10 सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आमसभा में आए सभी आगंतुक अतिथियों को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।आमसभा में पवन शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश प्रणव, सुरेश कुमार जैन, कमल केडिया, विनोद कुमार जैन, आनंद जालान, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, विजय कुमार खोवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण केजरीवाल, कौशल राजगढ़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, नारायण विजयवर्गीय, राजेश भरतिया, प्रमोद सारस्वत, सुनील कुमार पोद्दार, मुकेश जाजोदिया, अजय खेतान, रमेश चंद्र शर्मा, विद्याधर शर्मा, कमल शर्मा, निर्भय शंकर हरित, अजय डीडवानिया, प्रमोद बगड़िया, भरत बगड़िया, रमाशंकर बगड़िया, संजय पोद्दार, प्रवीण व्यास, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुमित महेश्वरी, नारायण महेश्वरी, विजय सरायका, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, कृष्ण कुमार पोद्दार, सुरेश चौधरी आदि के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

मारवाड़ी कॉलेज को ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर मना जश्न
Published / 2023-12-24 00:08:25
मारवाड़ी कॉलेज को ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर मना जश्न

स्टाफ काउंसिल की हुई आवश्यक बैठक, मनाया जश्न आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हमारे महाविद्यालय की स्वततता जारी है : प्राचार्य डॉ मनोज कुमारटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय रांची में महाविद्यालय स्टाफ काउंसिल की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक के पूर्व झारखंडी पारंपरिक तरीके से प्राचार्य, डॉ मनोज कुमार, प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा एवं डीएसडब्लू डॉ तरुण चक्रवर्ती को स्वामी विवेकानंद सभागार तक ले जाया गया। स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्राचार्य महोदय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हमारे महाविद्यालय की स्वततता जारी है। इसके लिए आप सभी शिक्षक एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं और हमारी ओर से आप सभी को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। आज की इस विशेष बैठक इसलिए बुलायी गयी है कि आगे कि रणनीति तैयार की जा सके कि हम नैक टीम की जांच में कैसे अव्वल दर्जा और ग्रेडिंग प्राप्त करें ताकि हमारे महाविद्यालय की स्वायतता लंबे समय तक जारी रहे। आप सभी को इसमें सहयोग करना है और इसके लिए आज से ही लग जाना है। सारे क्रियाकलापों का रिकॉर्ड नियमित रूप से रखना है ताकि उसे समय पर दिखलाया जा सके। प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा एवं डीएसडब्लू डॉ तरुण चक्रवर्ती ने भी सभी को बधाई दी। बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गयी। इसमें शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये।इसके बाद खुशी का इजहार सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कैंपस में झारखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर किया। ठीक इसी समय महाविद्यालय के  लाइब्रेरी के एक कर्मचारी शिव शंकर गोप के निधन की सूचना मिलने पर कार्यक्रम को। स्थगित कर उसे श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट की मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इसके बाद प्राचार्य के द्वारा नियमपूर्वक आवश्यक कार्यों को छोड़ कार्य दिवस की समाप्ति की घोषणा की गयी।

लोहरदगा : उज्ज्वला गैस कनेक्शन से 26 महिलाएं लाभान्वित
Published / 2023-12-24 00:05:43
लोहरदगा : उज्ज्वला गैस कनेक्शन से 26 महिलाएं लाभान्वित

26 महिलाओं के बीच उज्ज्वला कनेक्शन का किया गया वितरणटीम एबीएन, लोहरदगा। होप कार्यालय में शनीवार को 26 महिलाओं के बीच उज्ज्वला कनेक्शन का वितरण किया गया। मौके पर महिलाओं को घरेलू वायु प्रदूषण से बचने के उपाय भी बताये गये। मौके पर इंडियन गैस एजेंसी के संजय कुमार ने महिलाओं को गैस के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। वहीं महिलाओं को संबोधित करते हुए होप की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि महिलाएं सरकारी योजना का लाभ लेते हुये अपने जीवन को सुखमय बनायें। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस पर खाना बनाने से समय और श्रम दोनो की बचत होती है। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करते हुए अपने जीवन स्तर को उठाने का प्रयास करें।

लोहरदगा : जयंती पर याद किये गये मालवीय और वाजपेयी जी
Published / 2023-12-24 00:04:11
लोहरदगा : जयंती पर याद किये गये मालवीय और वाजपेयी जी

महाविद्यालय में मनायी गयी पं. मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंतीमनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आयोजित की गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी और उपलब्धियां पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी।ऋद्धि मिश्रा ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। कविता कुमारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के महान प्रधानमंत्री थे, उनकी जयंती पर हर साल भारत में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। वे कुशल राजनेता के साथ महान कवि भी थे।कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, चेतना प्रिया, स्नेहा शर्मा, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक, अर्चना कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद् प्रखर वक्ता और राष्ट्र निर्माता थे : सुरेश चंद्र पांडे
Published / 2023-12-24 00:01:50
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद् प्रखर वक्ता और राष्ट्र निर्माता थे : सुरेश चंद्र पांडे

टीम एबीएन, लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में आज अटल बिहारी बाजपेई तथा मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी। वंदना सभा में अटल बिहारी वाजपेई एवं मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया। मौके पर श्री पांडे ने मालवीय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा मदन मोहन मालवीय एक महान शिक्षाविद देशभक्त प्रखर वक्ता एवं महान राष्ट्र निर्माता भारतीय संस्कृति के पोशक थे। उनके द्वारा विश्व प्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।आचार्य महेंद्र कुमार मिश्र ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखित बहु चर्चित कविता बच्चों के बीच सुनाया गया। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेई एक महान राजनेता कवि एवं प्रखर वक्ता थे। त्रिलोचन साहू ने कहा मदन मोहन मालवीय एक युग पुरुष महान शिक्षाविद् एवं छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।जगदीश पांडे ने कहा मालवीय जी एवं अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मंच संचालन करते हुए सुनीता बहन जी ने कहा महापुरुषों के जीवन से हमें शिक्षा लेने एवं उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं समस्त भैया बहन उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,448