Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
झारखंड : कमजोर मानसून ने बढ़ायी किसानों की टेंशन
Published / 2024-07-09 21:12:24
झारखंड : कमजोर मानसून ने बढ़ायी किसानों की टेंशन

झारखंड में मानसून की रफ्तार हुई कम, कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून की सक्रियता में कमी नजर आ रही है। राजधानी में लगभग 72 घंटों में बारिश नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में भारी बारिश समेत बिजली गिरने की आशंका जतायी है। राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जगहों पर आसमान में काले बादल नजर आते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। राज्य के कई जिलों में मौसम का यही हाल है। राज्य में बीते दिन यानी सोमवार के मौसम पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सरायकेला में और सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। राज्य में कई जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान से आज यानी 9 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। यह स्थिति 11 जुलाई तक बने रहने के संकेत दिये गये हैं।

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही राज्य की भ्रष्ट-निकम्मी सरकार : बाबूलाल मरांडी
Published / 2024-07-09 21:09:51
युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही राज्य की भ्रष्ट-निकम्मी सरकार : बाबूलाल मरांडी

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार मोदी सरकार : बाबूलाल मरांडीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा के लिए जूझता है, संघर्ष कार्य है। जनता से संवाद करता है, रोज-रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है। कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। श्री मरांडी ने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट, निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना। उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5 लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगायी गयी। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गये। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।

हजारीबाग : दो लाख से ज्यादा की छिनतई से सनसनी
Published / 2024-07-09 17:59:56
हजारीबाग : दो लाख से ज्यादा की छिनतई से सनसनी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी गली नंबर दो में इमामबाड़ा के पास स्नैचिंग की घटना घटी। दो अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार से पैसों से बैग की छिनतई कर ली। बैग में 2 लाख 23 हजार रुपये थे। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग निवासी मुकेश साव ने इंद्रपुरी चौक स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख 23 हजार रुपये की निकासी की। वह पैसे की निकासी कर बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

कोडरमा : नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Published / 2024-07-08 23:22:51
कोडरमा : नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम में एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार देर शाम तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे, जहां गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के अलावा आसपास के काफी संख्या में लोग तालाब के पास जमा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों के सबको बरामद किया जा सका। मृतकों की पहचान शहनवाज उम्र 12 वर्ष, पिता सुभान अंसारी,  सोहेल अंसारी उम्र 19 वर्ष, पिता इस्लाम अंसारी चंदवारा निवासी के रूप में हुई है। इन दोनों बच्चों के शव बरामद किया गया है। जबकि एक अन्य का शव समाचार लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका था। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोहेल अंसारी शादी में अपने नाना के घर जयपुर से आया हुआ था। तीनों बच्चे घूमने की बात कह कर घर से निकले थे और तालाब में नहाने लगे, तभी तीरों गहरे पानी में डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी।

रांची विश्वविद्यालय,रांची में एकदिवसीय शोधासउराविः का आयोजन
Published / 2024-07-08 23:19:42
रांची विश्वविद्यालय,रांची में एकदिवसीय शोधासउराविः का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 06/07/2024 दिन सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट सभागार में IQAC एवं MMCRC के संयुक्त तत्वाधान में शोधप्रेमियो के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची विश्वविद्यालम के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शोधासउराविः रखा गया था जिसका अर्थ है शोधार्थी सांस्कृतिक उत्सव रांची विश्वविद्यालय है। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम का लक्ष्य शोधार्थियों में शोध के अलावा छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। डॉ. सिन्हा ने अपने समय किये गये शोधकार्य को भी सभी शोधार्थियों से साझा किया। आईक्यूएससी के निदेशक डॉ सुदेश कुमार साहु एवं एमएमसीआरसी की निर्देशक डॉ नयनी सक्सेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी श्रृंखला में आईक्यूएससी ने एक पत्रिका का विमोचन किया, जिसका नाम PERSPECTIVE NEWSLETTER,  IQAC रखा गया है। यह पत्रिका साल में  दो बार प्रकाशित की जायेगी जिसमें विश्वविद्यालयों में चल रही गतिविधियों से सभी को अवगत कराया जायेगा। शोधार्थियों के लिए कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता रखी गयी थी, जिसमें रंगोली, स्पॉट पेटिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, लोक नृत्य, लोक संगीत तथा वेस्टन गीत शमिल थे। कार्यक्रम में सभी विभागों के शोधार्थियों ने बाढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक शोधार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और इसे सफल बनाया। जन्तु विज्ञान कि विभागाध्यक्ष डॉ. वन्दना ने भी एक गीत की पेशकश की।कार्यक्रम में परफार्मिंग एवं फाईन आट्‌स के विभाग के शिक्षकों एवं छात्रो के द्वारा सहयोग मिला। कार्यकम का मंच का संचालन डॉ. आनंद कुमार ठाकुर एवं डॉ. सोनी कुमारी तिवारी एवं दो शोधार्थियो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बीके सिन्हा, तकनीकी सलाहकार रांची विश्वविद्यालय, रांची ने दिया।मौके पर रांची विश्वविद्यालय,रांची के प्रॉक्टर डॉ. मुकुन्द चंद्र मेहता, कुलसचिव डॉ. विनोद नारायण, सीसीडीसी प्रकाश झा परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष कुमार झा, लीगल सलाहकार जीएस झा विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं आईक्यूएससी सदस्य और एमएमसीआरसी के सदस्य मौजूद थे।

सूरज राय बने राजद के कांके प्रखंड राजद
Published / 2024-07-08 21:33:14
सूरज राय बने राजद के कांके प्रखंड राजद

टीम एबीएन, रांची। कांके प्रखंड चौड़ी बस्ती के रहने वाले सूरज कुमार राय को कांके प्रखंड राजद का अध्यक्ष और मोहम्मद शोएब को कांके प्रखंड का सचिव मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि इनके पदाधिकारी बनने से प्रखंड में राजद का संगठन और भी मजबूत होगा। श्री महतो ने प्रखंड अध्यक्ष श्री राय को जल्द-से-जल्द प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्देश भी दिया है ताकि होने वाले विधानसभा चुनाव में कांके में पार्टी सबसे आगे रहे। इनके मनोनयन पर पार्टी के कई नेताओं ने इन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री से हटकर अब मंत्री बने चंपई
Published / 2024-07-08 21:32:45
मुख्यमंत्री से हटकर अब मंत्री बने चंपई

हेमंत सोरेन कैबिनेट विस्तार, चंपई सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित किया। वहीं, फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच हेमंत सोरेन ने बहुमत हासिल किया।फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद हेमंत सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। आपको बता दें कि हेमंत सरकार के कैबिनेट में कांग्रेस के चार नेताओं को जगह मिली है, जिसमें दो नए चेहरे भी शामिल हैं। बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव के साथ ही इस बार दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी को भी हेमंत कैबिनेट में जगह दी गयी है। इनके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, दीपक बिरुवा, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल अंसारी और बेबी देवी भी मंत्री पद की शपथ लीं।

झारखंड से बिहार जा रही कार को कोडरमा में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो गंभीर
Published / 2024-07-08 21:28:17
झारखंड से बिहार जा रही कार को कोडरमा में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो गंभीर

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा घाटी में कार और टेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। इसमें 2 लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार के परखच्चे उड़ गये हैं। दुर्घटना सोमवार की सुबह हुई। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान समस्तीपुर (बिहार) निवासी 55 वर्षीय खुर्शीद आलम और 35 वर्षीय शिवलाल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो बीआर 33 एम 4421 पर सवार होकर रांची से कोडरमा होते हुए 7 लोग समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक टेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बाकी 5 लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सीएम हेमंत ने स्पीकर को दी बधाई
Published / 2024-07-08 21:27:33
सीएम हेमंत ने स्पीकर को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा स्थित  विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भेंट कर  उनका अभिवादन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,417