Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
17 जुलाई को निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी
Published / 2024-07-16 21:08:09
17 जुलाई को निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गयी है। तीनों प्रमुख अखाड़े क्रमश: धवताल अखाड़ा, इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा के रांची शहरी सहित शहर के आसपास से निकाले जाने वाले मुहर्रम के पहलाम 10वीं का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर कर शहर के आसपास के जुलूस 1 बजे दिन में अल्बर्ट  एक्का चौक पहुंचेगी, जिसमें कोंगे, जयपुर, मोरहाबादी, एदलहातू, भीठा, हरमू, गाड़ीखाना, पुरानी रांची, लालपुर, थड़पखना आदि के लोग शामिल होंगे। इमामबख्श अखाड़ा के तत्वावधान में हिन्दपीढ़ी से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस अपने निर्धारित मार्ग सेंट्रल स्ट्रीट से एकरा मस्जिद चौक वहां से मेन रोड होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, नदी ग्राऊंड सहित बंसी चौक सहित अन्य अखाड़े अपने निर्धारित मार्ग हिंदपीढ़ी से होकर लेक रोड होते हुए लेक रोड स्थित मिलन चौक से पहले रुकेगी। लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस मौलाना आजाद कालोनी से निकलकर कांटा टोली के सारे जुलूस कांटा टोली चौक से कांटा टोली चौक मस्जिद गली होते हुए नया टोली, पथलकुदवा, आजाद बस्ती, गुदरी चौक पहुंचेगी। वहां से सभी जुलूस संयुक्त रूप से अपने निर्धारित मार्ग काली स्थान से होकर रमा शर्मा लेन होते हुए उर्दू लाईब्रेरी के पास आकर रुकेगी। सभी जुलूस मेन रोड आने के बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर रुका हुआ जुलूस अपने निर्धारित मार्ग मेन रोड से सर्जना चौक होते हुए टैक्सी स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे गली से होते हुए कुमुद बाबू लेन से होते हुए लेक रोड स्थित मिलन चौक पहुंचेगी वहां तीनों प्रमुख खलीफा के मिलन के बाद पहले धवताल अखाड़ा, फिर इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा राईन मुहल्ला होते हुए उर्दू लाईब्रेरी एवं वहां से उर्दू लाईब्रेरी के पीछे गली से होते हुए अपने निर्धारित मार्ग चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, श्रृद्धा नंद रोड होते हुए अपर बाजार स्थित धवताल इमामबाड़ा पहुंचकर वहां नेयाज फातेहा के बाद सलामी देकर वापसी हंडा मस्जिद रोड, जामा मस्जिद रोड अपर बाजार होते हुए शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट, उर्दू लाईब्रेरी, डा. फतेउल्लाह रोड, विक्रांत चौक से कर्बला चौक स्थित कर्बला में पहुंचकर नेयाज फातेहा के बाद समापन कर दिया जाएगा। धवताल अखाड़ा का समापन कांके रोड स्थित अली मैदान धवताल के कर्बला में नेयाज फातेहा के बाद समापन कर दिया जायेगा।  मुहर्रम के जुलूस से संबंधित सेन्ट्रल मुहर्रम कमेटी का गाईड लाईन- शहर के आसपास के सारे जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक 1 बजे तक पहुंचेगी अन्य सभी जुलूस 2 बजे तक मेन रोड उर्दू लाईब्रेरी के पास पहुंचेगी। लेक रोड मिलन चौक में 2 से तीन बजे दोपहर तक मिलन के बाद अपर बाजार 5 से 6 बजे तक पहुंच कर वहां से मध्य रात्रि तक अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए अपने अपने क्षेत्र चले जाएंगे।  जुलूस में नशेड़ियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। सभी जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से ही निकल कर समापन भी निर्धारित मार्ग से होते हुए अपने क्षेत्र में जाएंगे। आग, मरकरी, कांच का खेल प्रतिबंधित होगा।  कोई भी ऐसी झांकी जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचती है वैसी झांकी पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। किसी भी दूसरे देश का झंडा जुलूस में रखने पर गैर कानूनी करार देते हुए प्रतिबंधित होगा। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में छेड़छाड़ भी गैरकानूनी माना जायेगा। हर हाल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान जरूरी है। जुलूस को अनुशासित ढ़ंग से ले जाने एवं लाने के लिए प्रत्येक अखाड़े में 10 भोलेंटियर होंगे जिनकी निगरानी में प्रत्येक अखाड़े की देख रेख की जा सकेगी। मुहर्रम के जुलूस में आपसी सौहार्द जरुरी होगा। यदि अखाड़े में कोई घटना घटती है तो उसकी सूचना अविलंब अपने खलीफा, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारियों या जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

मोहब्बत बुलंदी है और नफरत खाई : तहजीबुल हसन
Published / 2024-07-16 21:06:09
मोहब्बत बुलंदी है और नफरत खाई : तहजीबुल हसन

नौवीं मोहर्रम को अधिवक्ता स्व अनवर हुसैन के आवास अनवर आर्केड से निकाला मातमी जुलूसटीम एबीएन, रांची। नौवीं मुहर्रम को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता स्व अनवर हुसैन के आवास अनवर आर्केड से मातमी जुलूस निकला। जुलूस विश्वकर्मा मंदिर लेन, मैन रोड, अंजुमन प्लाजा, डॉ फत्ताहउल्लाह रोड होते हुए मस्जिद जाफरिया पहुंचा। मातमी जुलूस से पूर्व स्वर्गीय अधिवक्ता अनवर हुसैन के आवास पर ही मजलिस शोहदा ए कर्बला का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत सैयद अशरफ हुसैन रिजवी के मर्सिया खानी से हुआ। इस मजलिस को आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष सह मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित करते हुए कहा के मोहब्बत बुलंदी है और नफरत खाई। आज के जमाने में लोगों से सच्ची मोहब्बत करने वाले बहुत कम मिलते हैं। जो लोग किसी से लालच के कारण मोहब्बत करते हैं वह एक न एक दिन उनकी मोहब्बत नफरत में बदल जाती हैं। कर्बला वाले वह है जिन्होंने इमामे हुसैन से किसी लालच में मोहब्बत नहीं की, बल्कि सिर्फ इसलिए मोहब्बत कि के अल्लाह के सच्चे बंदे का नाम इमामे हुसैन है। इमाम हुसैन से मोहब्बत करने वालों का मकाम इतना ऊंचा है की कयामत तक उनका नाम लिया जाता रहेगा।जिन्होंने हजरत इमामे हुसैन से नफरत की आज दुनिया में जलील हो गया। इमामे हुसैन और हुसैनीयत से मोहब्बत करो ताकि जमाना तुझे मोहब्बत से देखें। मजलिस के बाद कासिम अली, आमिर गोपालपुरी, हसनैन राजा ने नौहा खानी की। आए हुए तमाम आजादारो का युवा समाजसेवी सैयद फराज अब्बास ने स्वागत किया। जुलूस में अकील उर रहमान, मोहम्मद इस्लाम, शाहिद अयूबी, सोहेल सईद, आफताब आलम, नसर इमाम, सरफराज सुडदु ने जगह जगह जुलूस का स्वागत किया।

सहायक निबंधन महानिरीक्षक, पटना से इंदिरा कुमारी ने की मुलाकात
Published / 2024-07-16 21:04:47
सहायक निबंधन महानिरीक्षक, पटना से इंदिरा कुमारी ने की मुलाकात

टीम एबीएन, रांची। पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी, एसपीसीए की राष्ट्रीय संयोजक (बिहार-झारखंड) इंदिरा कुमारी ने सहायक निबंधन महानिरीक्षक, पटना प्रमंडल पटना, रीवा चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान इंदिरा ने उन्हें बधाई दी। बताते चलें कि ये उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी। ज्ञात हो कि इंदिरा कुमारी दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार प्रदेश सचिव और राष्ट्रीय संयोजक एसपीसीए बिहार झारखंड प्रभारी हैं।

अग्रवाल सभा के चुनाव के लिए 43 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
Published / 2024-07-16 21:01:54
अग्रवाल सभा के चुनाव के लिए 43 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नये सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 28 जुलाई को अग्रवाल सभा के नये सत्र के चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक थी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। तथा नामांकन पत्र की जांच व वैध नामांकन पत्र की सूची 17 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रकाशन किया जाएगा। तथा नामांकन पत्रों की वापसी 20 जुलाई तक है तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची 20 जुलाई को ही 4 बजे प्रकाशित किया जायेगा। मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024-26 के लिए 31कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाता द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ दी।

बाराती गाड़ी में अचानक मची अफरातफरी, तीन ने गंवायी जान
Published / 2024-07-15 23:05:38
बाराती गाड़ी में अचानक मची अफरातफरी, तीन ने गंवायी जान

बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन की मौत और छह झुलसेटीम एबीएन, रांची। जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस में बिजली करंट प्रवाहित होने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोग झुलस गये। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स रांची लाया गया है। घटना की जानकारी सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हादसा रविवार देर रात की है। बताया गया कि झारखंड के सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र से बारात बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव जा रही थी। कई लोग बस की छत पर बैठे थे। गांव की सीमा के ठीक पहले बस नीचे की तरफ झूल रहे बिजली की तार के संपर्क में आ गयी और पूरी बस में करंट दौड़ गया। बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है। जान गंवाने वालों में दिनेश सिंह मुंडा (36), मंडा मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) शामिल है। झुलसे लोगों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा शामिल हैं। बस पर सवार कई अन्य लोगों को झटके लगे और चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। बताया गया कि 55 लोगों की क्षमता वाली बस में 80 से 90 लोग सवार थे। बस की छत पर भी 20 से ज्यादा लोग बैठे थे।

नहीं रहीं एक महिला विविध विधाओं की मलिका नलिनी शर्मा, शोक
Published / 2024-07-15 23:02:57
नहीं रहीं एक महिला विविध विधाओं की मलिका नलिनी शर्मा, शोक

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के मेधावी टॉपर इंटर और मैट्रिक विद्यार्थियों को सम्मानित करने वाली संस्था रामचंद्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट लोहरदगा की अध्यक्षता नलिनी शर्मा का निधन 55 वर्ष की अवस्था में हो गयी। नलिनी शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से उर्दू साहित्य में एमए की परीक्षा पास कर रिकॉर्ड बनाया था।वह कवित्री, स्विमर, घुड़सवारी, फैशन शो में कैटवॉक करने, ड्राइविंग, उद्घोषिका, एफएम रेडियो में कार्यक्रम करने, साइकिलिंग करने, समाचार पत्र पत्रिकाओं में लिखने, इंडिया टुडे के लिविंग मीडिया ग्रुप में काम करने वाली हंसमुख, नेचर प्रेमी, पेंटिंग की शौकीन और मॉडलिंग और विज्ञापन की दुनिया में काम करने वाली बिंदास महिला नलिनी शर्मा के निधन पर शोक की लहर है।उनकी पहल पर ही लोहरदगा सिविल कोर्ट को ट्रस्ट ने पांच हजार से अधिक कानून की पुस्तक दान किया था। नलिनी शर्मा पशु- पक्षी प्रेमी भी थी। जो वह ठान लेती थी उसे अंजाम तक पहुंचती थी। तभी तो विपरीत परिस्थिति में अंग्रेजी साहित्य में एमए तक की पढ़ाई करने वाली महिला ने उर्दू में एमए की परीक्षा पास कर ली। वह फोटोग्राफ की भी शौकीन थी। फेसबुक में नलिनी की ढाबा और पैशनेट नलिनी जैसे कार्यक्रम चलाकर लोगों से जुड़ी रहती थी। यह कहें कि वह एक महिला थी, पर अनेक विधाओं की मलिका थी।नलिनी शर्मा के निधन पर लोहरदगा विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में मदन मोहन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष मनोज प्रसाद, लोक अभियोजक विवेक कुमार, प्रो स्नेहा कुमार, डॉ शशि कुमार गुप्ता, ओम कसेरा, वीके बालान्जिनप्पा, अजय गुप्ता, मनीष कुमार, रीता पांडेय, उज्जवल आनंद, मनोज्ञ पांडेय सोम मुखर्जी समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

हमारे देश का हर वनवासी क्षेत्र विकसित हो : सुरेश जैन
Published / 2024-07-15 20:57:03
हमारे देश का हर वनवासी क्षेत्र विकसित हो : सुरेश जैन

टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषदक (पूर्वी रीजन) दक्षिण झारखंड प्रांत के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के द्वारा संचालित श्याम सुंदर बाल संस्कार केंद्र, अनगढा प्रखंड के ओबर ग्राम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन जी का आगमन प्रात: 6 बजे हुआ। यह अभी रांची के सरला विरला विश्वविद्यालय में चल रहे प्रांत-प्रचारकों एवं सह प्रांत-प्रचारकों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली से आये हुए हैं।  संस्कार केंद्र के बच्चों एवं ग्रामीणों ने झारखंडी संस्कृति के अनुसार सुरेश जैन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने बच्चों को एक स्लोगन दिया। स्लोगन में कहा गया है- खूब पढ़ो तो बच्चों ने कहा हां हम पढ़ेंगे, खूब बढ़ो तो बच्चों ने कहा हां हम बढ़ेंगे और अपने गांव को बढ़ाओ तो बच्चों ने कहा हां हम बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि हम यहां पर एक ही काम से आये हैं कि हमारे देश का हर गांव, हर बस्ती एवं हर वनवासी क्षेत्र विकसित हो जाये। भारत विकास परिषद मतलब भारत का विकास करने वाला संस्था। सेवा और संस्कार के माध्यम से हम भारत के हर गांव, हर बस्ती एवं हर वनवासी क्षेत्र को विकसित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र के बच्चों ने गीत, गायत्री मंत्र सहित अन्य कई मन्त्रों का गायन भी किया, जिसे सुनकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री काफी प्रभावित एवं भाव-विभोर हो गये। वे वहां उपस्थित सभी बच्चों के बीच कौपी, कलम, पेंसिल, रबर एवं पठन सामग्री का वितरण भी किया। साथ ही सभी बच्चे एवं बच्चियों के बीच झारखंड के पारंपरिक ढोल नगाड़े बजाकर नृत्य का भी आनंद लिया।सुरेश जैन ने इस संस्कार केंद्र के क्रियाकलापों से प्रभावित होकर केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से 23,000/- रुपये की अनुदान राशि की देने की घोषणा की। साथ ही, परिषद के उपस्थित दायित्वधारियों से इसी तरह के और भी संस्कार केंद्र झारखंड के जनजाति समाज में खोलने हेतु आग्रह किया एवं गांव के गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में रांची महानगर शाखा के शाखा सचिव भारत भूषण, दक्षिण झारखंड प्रांत के महासचिव अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जीके शर्मा, क्षेत्रीय संरक्षक जीएन सिंह, इंदुबाला मिश्र, पुष्पलता, श्याम सुंदर, जुगल बेदिया, सावित्री, रवि कुमार एवं सचिन कुमार सहित अन्य कई ग्रामीण एवं महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

स्टूडेंट सर्किल संस्थान के सभागार में याद किये गये रमेश शरण
Published / 2024-07-14 19:45:45
स्टूडेंट सर्किल संस्थान के सभागार में याद किये गये रमेश शरण

टीम एबीएन, रांची। रमेश शरण नहीं रहे। उनके साथ ही एक अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, सहयोगी शिक्षक, बेहतरीन व्यक्तित्व भी चला गया। शेष रह गयी उनकी प्रेरणा और यादें। स्टूडेंट सर्किल संस्थान के सभागार में रविवार को डॉ रमेश शरण की याद में एक पुप्पांजलि कार्यक्रम में उन्हें याद करते हुए प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद लाल ने कहा।  श्री लाल ने कहा कि डॉ शरण उन गिने चुने लोगों में थें जो युवाओं के लिये प्रेरणा बने और मेरे समय के दर्जनों युवाओं ने उनसे प्रेरणा पाकर गंभीरता से कुछ जानने समझने की बात सीखी। अपने संस्मरण में श्री लाल ने कहा कि अर्थशास्त्र उनका प्रिय विषय नहीं था लेकिन जब उन्होंने डॉ शरण से आग्रह किया कि उनका और उनके सहयोगी मित्रों का इस दिशा में मार्गदर्शन करें तो वे तुरंत तैयार हो गये। उन्होंने जो कुछ बताया जब मैंने उसका विश्लेषण किया तो पाया कि जो कठिन से कठिन पार्ट था उसे उन्होंने समझा दिया जिससे आसान बात स्वत: समझ में आ गयी। स्टूडेंट सर्किल संस्थान का शुभारंभ के पीछे भी डॉ शरण की ही प्रेरणा थी। वे सदैव छात्रों को कुछ बताने के लिये तैयार रहते थे। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वे एक एकेडमिक पर्सन थे और उन्हें वीसी बनने के बाद ज्यादा खुशी नहीं हुई थी। वे मान-अपमान से उपर सदैव झारखंड के हित में आर्थिक मुद्दों को उठाने के लिये प्रेरित रहते थे। कार्यक्रम में कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद ने कहा कि मैं एक ग्रामीण इलाके से आता हूं और अर्थशास्त्र जैसे विषय पर आज मेरी समझ इतनी है कि मैं 20 घंटे लगातार बोल सकता हूं तो यह डॉ शरण की देने है। वे एक शिक्षक के साथ बड़ें मोटिवेटर थे और हर समय विषयों के संबंध में समझाने कॉन्सेप्ट क्लियर करके ही मानते थे।आज उनके पढ़ाने बताने की शैली का प्रभाव है कि मैं भी युवाओं को बेहतरीन ढंग से पढ़ा सकता हूं। कार्यकम में झारखंड वित्त सेवा के श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य की समस्याओं पर उनकी ऐसी पकड़ थी कि वे जब बताते थे तब लगता था कि उन्हें उस विषय के तथ्यों का उनके दिमाग में कोई भ्रम नहीं है। कार्यक्रम में अंत में संस्थान के कोर्स डायरेक्टर कृष्णा कुमार ने कहा कि वे ज्या द्रेज की तरह ही सामाजिक आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने वाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि उनके श्रंद्धांजलि कार्यक्रम में हमें उनके बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेना चाहिए। कार्यक्रम में कंमाडेंट अमित कुमार, चिराग पब्लिक स्कूल सिल्ली दिनेश कुमार, सेवा निवृत अंचलाधिकारी कैलाश जी लखन जी,मुरलीधर  और स्टूडेंट सर्किल के प्रबंध निदेशक सुभाष लाल ने भी संबोधित किया।  इस कार्यक्रम में डॉ रमेश शरण के विचारों, शोध, आर्थिक विषयों पर लिखे आलेख और पाण्डुलिपि के आधार पर पुस्तक के प्रकाशन के लिये सामूहिक प्रयास को लेकर गंभीरत से प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे आने वाले समस में लोगों को सही मार्गदर्शन मिल सके।

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने लापुंग के बोकरंदा में लगाये 200 पौधे
Published / 2024-07-14 19:44:29
श्री सर्वेश्वरी समूह रांची ने लापुंग के बोकरंदा में लगाये 200 पौधे

झारखंड की राजधानी रांची में 200 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजनटीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा  रांची ने रविवार को (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान : वर्ष - 2024 का शुभारंभ ग्राम - बोकरंदा, प्रखंड - लापुंग,  जिला - रांची में किया गया। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष 2024 के पहले चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम इत्यादि के 200 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात भैया ब्रजेश्वर नाथ शाह एवं प्रियंकर नाथ शाह के बागान में 30 पौधों का रोपण श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने किया। उसके उपरांत बोकरंदा ग्राम के ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी की, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  कार्यक्रम में बोकरंदा पंचायत की मुखिया सरोज मुंडा, वार्ड सदस्य अशोक नाथ शाह, प्रियंकर नाथ शाह, आमोद नाथ शाह शामिल हुए एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया। श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची के हेमंत नाथ शाहदेव, नवीन कुमार, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, प्रमोद नाथ शाहदेव, पवन कुमार, संजीव सिंह, उपेन्द्र नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, रोहित सिंह, रविन्द्र साहू, सौरभ चौधरी, मोहन सिंह, मनंद सिंह, सुमनदत्त सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, विजेन्द्र नाथ शाहदेव, उदित सिंह, राजेन्द्र कुमार, गजेंद्र साहु, अभिनव कुमार के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,826