टीम एबीएन, रांची। तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का समापन शनिवार माहेश्वरी भवन में हुआ। इस तीन दिवसीय मेले में सभी स्टॉल वालों की खूब बिक्री हुई ग्राहकों को यहां के सब कलेक्शन बहुत पसंद आये। आने वाले त्योहार, राखी तीज, सिंजारा के लिए सभी ने खूब खरीदारी की। चाहे वह हैंड मेड राखी हो या कॉटन बेडशीट सेट, प्योर साउथ सिल्क, मोडाल सिल्क, ट्रेंडी गाउन, सूट फैंसी साड़ी या फिर लजीज व्यंजन आने वाले सभी को सब कुछ बहुत पसंद आया, जिसे यहां के स्टाल वाले भी बहुत खुश हुए। उमंग टीम की सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर, शशि डागा ने बताया इन तीन दिन हर तीसरे घंटे लकी ड्रा एवं आखरी दिन 10,000/- की खरीद में गिफ्ट दिया गया जिससे उद्यमी एवं ग्राहक खुश हुए।एग्जीबिशन के समापन में सभी स्टाल धारक को गिफ्ट दिया गया। वह अभी से ही उमंग के अगले मेले के लिए इंतजार में है। उमंग एग्जिबिशन को सफल बनाने में निधि बियानी, रश्मि मालपानी विनीता चितलांगिया, शारदा लड्डा एवं भवन सदस्य का साथ रहा।
सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ की बाबा बैद्यनाथ की पूजावैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जलाभिषेकएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोचार और हर-हर महादेव के जयकारे के बीच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, अमन-चैन एवं सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। सावन से पहले श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा को लेकर शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन देवघर पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ।मौके पर उपस्थित संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, संथाल परगना डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।इसके बाद एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। देवघर सर्किट हाउस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का देवघर की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।महिलाओं ने झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गयी योजना के लिए आभार प्रकट किया। सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन सबसे पहले देवघर के बाबा मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इसके बाद पार्वती मंदिर गये और इसके बाद वे बगला मंदिर गये। वहां दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर झामुमो और कांग्रेस को घेराझारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनादटीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा नक्सलवाद से पीड़ित रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड-बिहार को नक्सलवाद से मुक्ति दिलायी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलता है। एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ रुपये मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमो भी उनके साथ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड और बिहार से नक्सलवाद को खत्म किया। अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से कहा कि केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने शासन किया है। आप हिसाब लेकर आइये, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया था, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। झारखंड को बीजेपी ने बनाया है और विकास भी बीजेपी ने ही किया है।
अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान मेंटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नए सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 28 जुलाई को अग्रवाल सभा के नये सत्र के चुनाव हेतु कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। नामांकन पत्र वापसी लेने की अंतिम तिथि आज 20 जुलाई था। 43 प्रत्याशियों मे से पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब कुल 38 प्रत्याशी चुनाव हेतु मैदान मे रह गये हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में 38 उम्मीदवार अजय कुमार खेतान, अजय कुमार डीडवानिया, अमर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार लाठ, आकाश अग्रवाल, आनंद जालान, आलोक अग्रवाल, कन्हैयालाल भरतिया, कमल खेतावत, किशन अग्रवाल, किशन कुमार पोद्दार, कौशल कुमार राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नंदकिशोर आर्या, नरेश कुमार बंका, निर्मल कुमार बुधिया, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार बगड़िया, विनोद कुमार टिबडेवाल, विजय कुमार खोवाल, मनीष लोधा, मनीष कुमार टाटियां, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढांढनिया, मुकेश कुमार जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रमाशंकर बगड़िया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, शिवकुमार भावसिंहका, संजय कुमार बजाज, संजय सर्राफ, सज्जन कुमार पाड़िया, सुनील केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार, अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु मैदान में रह गये है।सभी 38 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। तथा कुल 2455 मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024-26 के लिए 31 कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाताओं द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। अग्रवाल सभा का चुनाव हेतु मतदान 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक अग्रेसन भवन में होगा।उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने दी। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दी।
झारखंड में नयी व्यवस्था दिव्यांग बच्चों को अब नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, घर पर ही पढ़ाने आयेंगे शिक्षक टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार शिक्षा के विकास के लिए बहुत सारे प्रशंसनीय कार्य कर रही है। अब सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के तहत जो दिव्यांग बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं अब उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक खुद उनके घर जायेंगे, जिससे बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। शिक्षा देने के साथ स्वास्थ्य जांच कराना शिक्षक का दायित्व झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के डायरेक्टर आदित्य रंजन ने सभी जिला शिक्षक अध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि प्रखंड के दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी करेंगे। शिक्षक ऐसे बच्चों को पढ़ायेंगे ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच भी करायेंगे। शिक्षक प्रशासन की सहायता से बच्चों को घर पर ही शिक्षण एवं खेल सामग्री की सुविधाओं का प्रबंध करेंगे। उन्हें कॉपी, किताब और कलम, खेलने के लिए खिलौने और अन्य सामग्री भी मुफ्त में दी जायेगी। नियमित तौर पर रिपोर्ट सबमिट करवाना अनिवार्य डायरेक्टर आदित्य रंजन ने बताया कि बीईओ और बीपीओ दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार करेंगे। नजदीक स्कूल के शिक्षक को दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा जायेगा। समय-समय पर रिपोर्ट भी सबमिट करनी अनिवार्य होगी।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मददटीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त करने को लेकर जल्द ही एक नयी कल्याणकारी योजना शुरू की जायेगी। इसके तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। वे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को सीनियर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कई नयी कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। हमारी सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए हैं।
टीम एबीएन, रांची। फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज बहुबाजार स्थित ब्लाइंड स्कूल संत माइकल स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर अपने चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल का जन्मदिन मनाया। मौके पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के बीच स्नैक्स, चॉकलेट व केक खिलाकर मुस्कान बांटा और उनके साथ बात की। क्लब के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ वक्त बिताकर काफी अच्छा लगा, बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया। हमारे क्लब के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास निरंतर किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने पर सचिव मनोज मिश्रा ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल के प्रबंधन का आभार जताया। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्र, पीआरओ अल्तमश आलम और स्कूल के प्रबंधन राजकुमार नागवंशी व अन्य सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। उमंग सावन एग्जिबिशन 18-20 जुलाई रांची माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है। उमंग टीम सदस्य सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर, शशि डागा ने यह एग्जिबिशन किया है। 42 स्टाल्स सज के तैयार है। 18 जुलाई सुबह 11 बजे ओपनिंग सेरेमनी में महुआ माजी आ रही है। एग्जिबिशन में रियल गोल्ड डायमंड एवं पोलकी ज्वेलरी सिल्क व बनारसी साड़ियां, डिजाइनर गाउन सूट, राखी, बेड कवर, बेडशीट, विभिन्न तरह के बैग, हस्त शिल्प द्वारा निर्मित सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें, बंदरवार, फुटवियर, बच्चों के लिए गिफ्ट्स एवं उनके क्राफ्ट्स से जुड़े सामान, राजस्थानी मुखवास जैसे कोई तरह के स्टाल्स होंगे। तीन दिवसीय एग्जिबिशन झारखंड, सूरत, कोलकाता, जयपुर, बनारस ओड़िसा, बेंगलुरु के उद्यमियों द्वारा लगायी जा रही है।
कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से शांतिपूर्ण तरीके से बड़े पैमाने पर निकाला गया मुहर्रम का जुलूसटीम एबीएन, रांची। मुहर्रम के मौके पर लीलू अली अंतर्गत जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जो अपने तय समय से निकलकर खेल प्रदर्शन करते हुए कांटा टोली चौक, पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती होते हुए कर्बला चौक, उर्दू लाईब्रेरी तक पहुंचा और पारंपरिक खेलों का नुमाइश किया। जुलूस अपने क्षेत्र से निकाले जाने के दौरान कांटा टोली टाटा मार्ग युनियन बैंक के पास हर साल की तरह इस साल भी भव्य मंच झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा सभी अखाड़ा धारियों का पगड़ी बांध कर और तलवार देकर भव्य स्वागत किया। मौके पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी संजीव, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महासचिव मो महताब आलम, एएसआई भीम सिंह, मंटू सिंह,सलीम, ट्रैफिक पुलिस धर्मेंद्र सिंह, लीलू अली अखाड़ा के रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सौलाउद्दीन संजू, मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद, जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी के खलीफा बब्लू कुरैशी, बारिक, मुस्तफा, जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज लड्डन, पूर्व अध्यक्ष फिरोज कुरैशी, कांग्रेस वरीष्ठ नेता राजेश छोटू, नौशाद खान, फिरोज खान खां, अफताब कुरैशी, तैय्यब कुरैशी, जाबिर कुरैशी, साजिद, हाजी मिन्हाज, शमशेर कुरैशी, हाजी अजीम कुरैशी, राजा कल्लू, युनूस कुरैशी, तजमुल कुरैशी, अजमल, मोजाहीद कुरैशी, टिंकू राम, कमरान, अरशद , छोटे, फैयाज, फैजान, इनाइत, गुलाब, सदाम कुरैशी, आशिक कुरैशी, बशीर कुरैशी, मासूम कुरैशी, यासीन कुरैशी, सैयद कुरैशी, शब्बीर खान, बेलाल खान, मोख्तार खान, मुमताज कुरैशी सभी को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। जिसमें तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा यूनियन बैंक के पास से कांटा टोली चौक तक जुलूस की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे।खेल का हुआ प्रदर्शनजाबीर कुरैशी और प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, तैय्यब कुरैशी, आशिक, जिसान, सहित सैकड़ों खिलाड़ियों ने तलवार बाजी,लाठी डंडे का खेल का प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने का आल इंडिया जमीयतुल कुरैश का सौ साल चल रहा है, इसी के अंतर्गत झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश है जो झारखंड के लगभग सभी जिलों के कुरैश समाज के बीज जमीयतुल कुरैश पंचायत संचालित हो रहा है। इसी के अधीन जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी है जो शहर के लीलू अली अखाड़ा के अंतर्गत है। इस क्षेत्र से पिछले 1972 से जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी के नाम से निकल रहा है। पूरे कांटाटोली, इदरीश कालोनी, मौलाना आजाद कालोनी, गौस नगर, रजा कालोनी, सुल्तान कालोनी, रिफ्यूजी कालोनी, रमजान कालोनी आदि से भी ढ़ाई सौ साल पुराना है कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला। वहीं तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा मुजीब कुरैशी से मेरे पिता और कल्याण मंत्री दिवंगत रमेश सिंह मुंडा पुराना और परिवारिक रिश्ता रहा है, इसलिए मैं इनके परिवार का ही हिस्सा हूं। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.