Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थियों को मिला देवेंद्रनाथ महतो का समर्थन
Published / 2024-08-20 18:19:23
आंदोलनरत जेपीएससी अभ्यर्थियों को मिला देवेंद्रनाथ महतो का समर्थन

टीम एबीएन, रांची। ग्यारहवीं से तेरहवीं जेपीएससी 342 पदों के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय गेट के समक्ष छात्रों आज दिनभर प्रदर्शन किया, जेबीकेएसएस केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो जेपीएससी कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर समर्थन दिया। आंदोलन को समर्थन देते हुए देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आयोग दसवीं से तेरहवीं जेपीएससी फॉर्म भरवाकर आनन फानन लगभग तीन लाख अभ्यर्थियों का पीटी परीक्षा लेकर एक महीना के अंदर परीक्षाफल भी जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में लगभग  मात्र 7011 छात्रों का दो महीना बीतने का बावजूद परीक्षाफल की घोषणा नहीं करना रिजल्ट को फंसाने का साजिश है। चूंकि कल वर्तमान जेपीएससी अध्यक्ष नीलिमा मेरी केरकेट्टा का कार्यकाल का अंतिम दिन है। सरकार ने आयोग का अगला अध्यक्ष तय नहीं कर पाया है। परीक्षाफल का साक्षात्कर भी होना है। कुछ दिनों में आचार संहिता लागू होना है उससे पहले ज्वाइनिंग कराना है। ऐसी स्थिति में रिजल्ट फंस सकता है, इसलिए तत्काल परीक्षाफल जारी करना चाहिए। आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्यनारायण शुक्ला, मयांक, सुधीर, चंदन के अलावा अन्य छात्र मौजूद थे। दूसरी तरफ ग्यारहवीं से तेरहवीं जेपीएससी विवाद में भी आ रही है। कॉपी जांच करने वाले शिक्षकों का नाम उजागर हो गया जो गोपनीयता का पालन नहीं किया गया। साथ ही जेपीएससी नियमावली चैप्टर 4 (8) कॉलम में स्पष्ट उल्लेख है कि कॉलेज में 10 साल का अनुभवी शिक्षकों से कॉपी जांच कराना है, लेकिन दो साल से भी कम अनुभवी शिक्षक, गेस्ट टीचर, घंटी आधारित शिक्षक से कॉपी जांच कराया जो नियम का उलंघन है इससे सेटिंग गेटिंग का संभावना भी है।

एबीएन स्पेशल... कोल्हान की 20 सीटों की बदौलत किंग मेकर बनेंगे चंपई!
Published / 2024-08-19 21:02:32
एबीएन स्पेशल... कोल्हान की 20 सीटों की बदौलत किंग मेकर बनेंगे चंपई!

अकेले चंपई के गढ़ से करीब 20 फीसदी सीटेंबासुकीनाथ पाण्डेयटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अब नये तेवर में हैं। हमेशा शांत चित्त रहने वाले चंपई अचानक आग बबूला हैं। और हों भी क्यों न, उनके साथ सचमुच गलत हुआ है। आप ही बताइये न, यदि वे करीब चार महीने और सीएम रह भी जाते, तो हेमंत का क्या बिगड़ जाता? यहां तक कि उन्हें सहानुभूति के नाम पर बड़ा दिल वाले सीएम का तमगा मिल जाता। और पार्टी की जो छवि बनती, उसका तो कहना ही नहीं। लेकिन खैर अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है।  45 दिन पहले ही आने लगी थी बगावत की बू चंपई की सियासी बगावत कहने को तो 24 घंटे पहले ही खुलकर सामने आयी है। लेकिन हकीकत में इसकी पूरी पटकथा आज से तकरीबन 45 दिन पहले 3 जुलाई को ही लिखी जा चुकी थी। दरअसल, वह तीन जुलाई का दिन था, जब चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए विधायक दल की बैठक में कहा गया था। उसी दिन तय हो गया था कि झारखंड की सियासत में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहली बड़ी बगावत देखने को मिल सकती है। दरअसल, झारखंड में चंपई सोरेन जिस आदिवासी कोल्हान इलाके से आते हैं, वहां पर पूरे राज्य की तकरीबन 20 फीसदी सीटें हैं। सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि अगर चंपई सोरेन भाजपा के साथ नहीं जाते हैं, तो आने वाले चुनाव में नयी पार्टी बनकर सियासी मैदान में उतर सकते हैं।सियासी तूफान के साथ बगावती सुरझारखंड में जो सियासी तूफान चंपई सोरेन के बगावती सुर के साथ देखने को मिल रहा है, दरअसल उसकी पटकथा तो पहले ही लिखी जानी शुरू हो गई थी। जून के आखिरी सप्ताह में जब यह तय हुआ कि हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ रहे हैं। तो ऐसा माना जा रहा था कि सत्ता का हस्तांतरण बहुत आसानी से हो जायेगा। चूंकि इसके लिए जो वैधानिक प्रक्रिया है, उसे अपनाने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य प्रविध उरांग कहते हैं कि 3 जुलाई को आयोजित होने वाली विधायक दल की बैठक में जब मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से इस्तीफा देने की बात कही गयी, तो बैठक के दौरान सब कुछ सामान्य नहीं था।चंपई ने भी इस बात का जिक्र किया है कि उनके लिए मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने की घोषणा 3 जुलाई को ही विधायक दल की बैठक में की गयी। चंपई मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद खुद को पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस करते रहे। राजनीतिक जानकार और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार अनुरंजन पांडे कहते हैं कि 3 जुलाई की घटना वैसे तो एक बंद कमरे में हुई थी। लेकिन उस बैठक के अंदर क्या हुआ था, इसे लेकर झारखंड के सियासी गलियारों में कई बातें निकलकर सामने आ रही थीं।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा ने सैनिकों को बांधी राखी
Published / 2024-08-19 20:59:15
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा ने सैनिकों को बांधी राखी

टीम एबीएन, रांची। हमारी समिति की सभी बहनों ने मिलकर 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड नामकुम में अधिकारी गण एवं 54 सैनिकों को तिलक लगाया एवं उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मंगल कामना कर रुद्राक्ष की माला पहनायी और हर्ष उल्लास से राखी के इस पावन त्यौहार को मनाया  बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और लड्डू का डब्बा दिया। वहां कार्यरत अन्य भाइयों के लिए भी राखी और उपहार दिये गये। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने देश सेवा को समर्पित सैनिक भाइयों के लिए अपनी भावनाओं को बहुत ही सुंदर शब्दों में प्रकट किया। उर्मिला पड़िया जी ने रक्षाबंधन से संबंधित मधुर गीत सुनाये। कार्यक्रम में ब्रिगेडर उमेश परब, प्रिया परब, कर्नल विजेंद्र ढाका, मंजू ढाका, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, अनसूईया नेवटिया, रांची शाखा अध्यक्ष मधु शर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, कोषाध्यक्ष शशि डागा, रीता केडिया, मीना अग्रवाल, सीमा टांटिया, सुनीता सरावगी, प्रीति अग्रवाल, पूनम टेकरीवाल, विद्या अग्रवाल, शशि अग्रवाल, जिज्ञासा नारसरिया, कुसुम पटवारी, रेनू छापरिया, सुषमा पोद्दार, साक्षी केजरीवाल, साक्षी अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, शांति सराओगी, मीरा अग्रवाल, संतोष  नथानी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंच की अध्यक्ष मधु  सर्राफ और सचिव उर्मिला पाडिया ने दी।

जेसीआई यूथ रांची ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी
Published / 2024-08-19 20:58:34
जेसीआई यूथ रांची ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। यूथ के सदस्य सोमवार को किशोरगंज चौक पहुंची। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के दिन घरों से दूर जनता की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की। वहीं इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों परिवार जैसा अनुभव महसूस किया। कहा कि पुलिस बल हमेशा उनकी सुरक्षा के हित में तत्पर रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अधिकांश पुलिस के जवान जनता की रक्षा ड्यूटी में रहने के चलते रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व पर घर नहीं जा पाते। कार्यक्रम में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव ऋचा जालान, मनीषा सोन्थलिया, मोनिका गोयनका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

अमित शर्मा बने लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के इंस्टॉलेशन अध्यक्ष
Published / 2024-08-19 20:58:03
अमित शर्मा बने लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के इंस्टॉलेशन अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के इंस्टॉलेशन में अमित शर्मा अध्यक्ष बने। इंस्टॉलेशन कार्यक्रम रांची के एक स्थानीय होटल में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि  डिस्ट्रिक्ट 322 अ के जिलापाल सीमा बाजपेई ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्लब का शुभारंभ हुए दो महीना हुआ है। क्लब अपनी एक अलग पहचान सेवा कार्यों के लिए बनाया है, जिसके लिए क्लब के सदस्यों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि आप सभी अच्छे कार्य करते जाए मैं हमेशा आप सभी के साथ हूं। इंस्टॉलिंग आॅफिसर राजीव लोचन लायन सत्र 2024- 2025 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और डायरेक्टर को शपथ दिलायी। जिसमें क्लब के सचिव के रूप में मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, पीआरओ अल्तमश आलम, सदस्य चेयरपर्सन कुणाल जालान, सर्विस चेयरपर्सन पीयूष कुमार, एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर अभिषेक सिन्हा, क्लब डायरेक्टर अरूप नंदी, देवानंदन उरांव, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में शैलेश अग्रवाल का मनोनयन किया गया। क्लब के नये अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण करने पर अमित शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य करने का भरोसा दिलाया और आगामी कार्यकाल के लिए अपने विचार रखे। क्लब का अध्यक्ष बनना मेरे लिए गर्व की बात है। अपने इस कार्यकाल के दौरान क्लब को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। क्लब के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करूंगा। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि मेरे कम अवधि के कार्यकाल में क्लब के सदस्यों का भरपूर सहयोग हमें मिला, जिसकी वजह से मैं अपने कार्यकाल को पूर्ण रूपेण सफल कर पाया क्लब की सदस्यों की उन्होंने काफी प्रशंसा की। मौके पर मंच संचालन खुशबू अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव मनोज मिश्रा और उन्होंने क्लब की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इंस्टालेशन कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीमा बाजपेयी, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव लोचन, इमिडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, फर्स्ट वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार, शुभ्रा मजूमदार, कैबिनेट सेक्रेटरी शुभम बाजपेयी, रीजन चेयरपर्सन प्रेम शंकर मिश्रा, जोन चेयरपर्सन रतन अग्रवाल,  प्रमोद श्रीवास्तव, अनीता सुजीत कुमार, डायरेक्टर अरूप नंदी, देवानंद उरांव, तनुश्री पत्रा, प्रीति कुमारी, तलविंदर कौर, सोनल प्रिया, पलक अग्रवाल, राजविंदर सिंह, आशीष नेमानी, गणेश प्रसाद सिंह, अरुण सिंह झारखंड चैम्बर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, रोहित अग्रवाल, राम बांगर साहित्य पवन व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जेबीकेएसएस/जेएसएसयू की राज्यस्तरीय संगोष्ठी में कई निर्णय
Published / 2024-08-18 22:01:18
जेबीकेएसएस/जेएसएसयू की राज्यस्तरीय संगोष्ठी में कई निर्णय

आन्दोलन और विधान सभा चुनाव पर लिया गया कई  निर्णय आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कमिटि गठन कर  आंदोलनकारियों को चिन्हित कर विधान सभा में उम्मीदवार का चयन किया जायेगा : देवेन्द्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/08/2024 दिन रविवार को राजधानी रांची मोराबादी स्थित पाही पैलेस में पिछले कई वर्षों से कई आंदोलन मुख्य रूप से मुख्यमंत्री आवास घेराव, विधान सभा आवास घेराव, राजभवन घेराव, जेपीएससी, जेएसएससी कार्यालय घेराव, ट्विटर (एक्स) अभियान, विधायक सांसद समर्थन प्राप्त अभियान, 24 जिला में धरना प्रदर्शन, झारखंड बंदी के अलावा अन्य आंदोलन ऐतिहासिक सफल होने के बावजूद सरकार द्वारा एक भी प्रमुख मांग पूरा नहीं करने कारण तथा आगे आंदोलन की रूपरेखा एवम विधान सभा चुनाव परिचर्चा विषय पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी की गयी। जिसमें 24 जिला के कार्यकर्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट बुद्धिजीवी शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव को पारित करके जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो को भेजने का निर्णय लिया गया, जो इस प्रकार है - जेबीकेएसएस/जेएसएसयू आंदोलन में सक्रिय आंदोलनकारी को चिन्हित करने के लिए संगठन के अंदर एक  आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कमिटि का गठन किया जाएगा। विधान सभा उम्मीदवार चयन में आंदोलनकारी चिन्हितीकरण कमिटि द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों को 50% अंक के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जायेगा।26 अगस्त 2024 दिन सोमवार से धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो अगुवाई में न्याय अधिकार यात्रा सह झारखण्ड नव निर्माण यात्रा निकाला जायेगा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि अगर 1831 के कोल विद्रोह से विलकिलिशन रूल कानून बना, 1855 के हूल विद्रोह से एसपीटी एक्ट कानून बना, 1895 के बिरसा का उलगुलान से। सीएनटी एक्ट कानून बना तो हमें भी नहीं भूलना चाहिए कि यह धरती बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हु, निलाम्बर पीताम्बर, शक्ति सुनील, निर्मल, वीर बुधु भगत, शेख भिखारी का धरती है हमें भी अपना आंदोलन अंजाम तक जारी रखना है। इसके अलावा राज्यस्तरीय संगोष्ठी में उपाध्यक्ष संजय मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती कुमारी महतो, महासचिव राजकिशोर महतो, सचिव संजय महतो, संजीत कुमार, कमलेश चौधरी, डॉ अभिषेक, डॉ विकाश, राकेश, गोपेश्वर, पुष्पा कुमारी, चंदन, योगेश चन्द्र भारती के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

बच्चे टैलेंट को समाज व राष्ट्र निर्माण में लगायें : सर्वेश मिश्रा
Published / 2024-08-17 23:38:02
बच्चे टैलेंट को समाज व राष्ट्र निर्माण में लगायें : सर्वेश मिश्रा

कलरिंग कंपटीशन में हिस्सा लेने वाला प्रत्येक बच्चा विनर हैबच्चों के टैलेंट को निखारने की दिशा में ब्रदर माइक का सराहनीय प्रयास: मिश्राटीम एबीएन, रांची। डा कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोईस मोन्टेसरी स्कूल में आज विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कलर कंपटीशन में हिस्सा लेकर पूरे माहौल को रंगीन बनाया। कलरिंग कंपटीशन के इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे नन्हे बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इस अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक के झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उनके साथ इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी ) पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे बच्चों ने विद्यालय की ओर से दी गई तस्वीर में में रंग भरकर न सिर्फ अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का बल्कि इसके साथप्रकृति के प्रति अपनी जागरूकता का तथा साथ मित्रवत होने का संदेश दिया।आईओबी के झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को उनकी कल्पना शीलता क्रिएटिविटी प्रकृति के प्रति जागरूक होने और रंगों को भरने की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा इस प्रतियोगिता में मात्र तीन विजेता होंगे।लेकिन इसका मतलब यह लेकिन मेरी नजरों में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक बच्चे विजेता है क्योंकि यहां आकर उनकी प्रतिभा देखने और इतने करीब से उन्हें जानने के बाद मुझे महसूस हो रहा है कि हर बच्चे में पोटेंशियल है और प्रतिभाएं छुपी हुई है उन्हें तरसते और सामने लाने की जरूरत है संत अलोईस मोंटसरी स्कूल इस तरह के कंपटीशन कार्यक्रम कर उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।मैं चाहूंगा कि बच्चे हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाओं को निखारे और उसे समाज निर्माण तथा राष्ट्रहित में लगाएं। इस कार्यक्रम से मुझे मेरे बचपन की याद ताजा हो गई है यह बताते हुए उन्होंनेकहा कि इस तरह के कार्यक्रम जब भी करें करें और उसमें किसी तरह के सहयोग की जरूरत हो तो आईओबी परिवार सदैव आपके साथ तैयार है। साथी उन्होंने विद्यालय और विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया।जिसमें उनका सहयोग आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप ने सहयोग किया। विजय छात्रों के अलावा सभी प्रतिभागियों को आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक ने मुख्य अतिथि आईओबी स्टेट हेड झारखंड सर्विस कुमार मिश्रा आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार तथा असिस्टेंट मैनेजर प्रतीक ऋषि कच्छप समेत संत एलॉयज इंटरमीडिएट कॉलेज से आए तीन सदस्य निर्णायक मंडली का स्वागत किया‌।साथ ही साथ ही उन्होंने संत अलोईस मोंटसरी स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों के व्यक्तित्व विकास को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन ओवरसीज बैंक के सहयोग के सराहना की। आशा व्यक्त किया कि भविष्य में विद्यालय परिवार में इस तरह के होने वाले खेलकूद शैक्षणिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रमों में इंडियन ओवरसीज बैंक परिवार का साथ और सहयोग सदैव मिलता रहेगा। इसके लिए उन्होंने आईओबी झारखंड स्टेट हेड सर्वेश कुमार मिश्रा समेत आईओबी पुरुलिया रोड ब्रांच परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षकों प्रतिभा वर्मा प्रीति सुमन और मिस मांगते ने संयुक्त रूप से किया उपस्थित लोगों में विद्यालय की शिक्षिकाएं मिस हॉकीप, पारुल ज्योति एवं प्रभा मौजूद थी।

तिलैया थाना में चला हेलमेट चेकिंग अभियान
Published / 2024-08-17 23:34:15
तिलैया थाना में चला हेलमेट चेकिंग अभियान

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। तिलैया थाना के निकट दिन शनिवार को दोपहिया वाहन में हेलमेट चेकिंग अभियान जिला डीएसपी दिवाकर कुमार के द्वारा चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को चालान काटते हुए आगे से बिना हेलमेट के ना चलने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान डीएसपी दिवाकर कुमार ने लोगों को कई घटनाओं का उदाहरण देते हुए लोगों से कहा कि खुद की सुरक्षा हेतु बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से घर से  बाहर ना निकलें। उन्होंने यह भी प्रेस के माध्यम से कोडरमा की जनता को निर्देश दिया कि यह अभियान जिले में लागातार चलती रहेगी लोग हेलमेट पहनकर घर से निकले और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

तेरापंथ युवक परिषद रांची ने दो जगह रक्तदान शिविर लगाया
Published / 2024-08-17 23:32:46
तेरापंथ युवक परिषद रांची ने दो जगह रक्तदान शिविर लगाया

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद  के निर्देशन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद राँची के द्वारा मोशन क्लासेस, आईआईएम राँची में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें सदर अस्पताल ब्लड बैंक और हेल्थ पॉईंट ब्लड बैंक का सहयोग रहा। दोनों जगह कुल मिलाकर 141 इच्छुक  लोगों ने अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से मोशन क्लासेस में 29 यूनिट तथा आईआईएम राँची में 88 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।शिविर को अपने संस्थान में लगाने में  मोशन क्लासेस के निदेशक कृष्णा अग्रवाल, आईआईएम राँची के निदेशक दीपक श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा हर वर्ष MBDD के तहत रक्तदान शिविर विभिन्न जगह पर, संस्थानों के सहयोग से एवं ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया जाता हैं।अभी तक 2 शिविर लगाए गए है, ओर भी शिविर लगायें जाएंगे! तेयुप राँची को ब्लड बैंक के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तेरापंथ युवक परिषद रांची के अध्यक्ष अमित बैंगानी ने बताया कि ओर भी शिविर लगाने हेतु संस्थानों के साथ बात चल रही है, शीघ्र ही आने वाले दिनों में 4-5 शिविर ओर लगायें जाएंगे।दोनों जगह के शिविर का मुख्य प्रबंधन विशाल दस्सानी के द्वारा किया गया। शिविर के संयोजन में तेयुप अध्यक्ष अमित बैंगानी, मंत्री आकाश बेंगानी, कोषाध्यक्ष विवेक बैंगानी, ललित सेठिया, अरिहंत सिंघवी, पंकज बोहरा, विकाश नाहटा, अमन सेठिया, मंयक कोठारी, महिला मंडल मंत्री पूजा नाहटा, नेहा बैंगानी, रिद्धि बांठिया, प्रिया कोठारी आदि ने सहयोग दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,768