Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
राजद कार्यालय में मनी बी पी मंडल की जयंती
Published / 2024-08-25 20:58:08
राजद कार्यालय में मनी बी पी मंडल की जयंती

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में पूर्व  मुख्य मंत्री व पूर्व सांसद स्व बी पी मण्डल की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्रदेश महासचिव कैलाश यादव, कमलेश यादव, सचिव राम कुमार यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्षितिज कुमार मिश्र, अजय यादव, रांची जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो, यशवंत यादव, राजेश यादव के अलावे अनेक सम्मानित कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।

गिरिडीह : घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधी गिरफ्तार
Published / 2024-08-25 20:53:24
गिरिडीह : घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधी गिरफ्तार

आपराधिक वारदात को देने जा रहे थे अंजामरास्ते में ही पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामदएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। बगोदर पुलिस ने चार देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस और एक आईफोन के साथ चार अपराधियों को दबोचा है। पकड़े गए सभी अपराधी किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक शर्मा ने मामले की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी अवैध हथियार खरीदारी कर बगोदर की ओर जा रहे हैं।अपराधियों के द्वारा अपराध की बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की योजना है। उन्होंने तत्काल बगोदर- सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों धनंजय कुमार राम को मामले से अवगत कराते हुए अपराधियों की धर - पकड़ का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में बगोदर के हरिहरधाम के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी बीच दो बाइक से आ रहे चारों अपराधी पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान को देखकर पुनः बाइक पीछे घूमाकर भागने लगे। इसी बीच एक बाइक के पीछे बैठे रंजीत कुमार साव को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी सघन तलाशी लेने पर चार देसी कट्टा, 7. 55 एमएम 11 जिंदा कारतूस, 8 एमएम का 8 जिंदा कारतूस और आईफोन बरामद किया गया।पकड़े गए अपराधी ने पुलिस को बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र से हथियारों को खरीदारी की गई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मधुपुर पहुंचकर अन्य तीनों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को धर दबोचने में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश महतो, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, पुअनि जय प्रकाश एवं बगोदर थाना के सशस्त्र बल के जवानों का योगदान रहा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में सुधीर कुमार यादव, एंकर दास एवं मो आरिफ का अपराधिक इतिहास रहा है। चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट के कई मामले मधुपुर, मारगोमुण्डा एवं बुढ़ई थाना में दर्ज है।

लोहरदगा : तालाब में डूबे तीन बच्चे, मौत
Published / 2024-08-25 20:47:55
लोहरदगा : तालाब में डूबे तीन बच्चे, मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव के तीन बच्चे तालाब में समा गये। गहरे पानी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में मातम है। रविवार को खेलने के दौरान बच्चे एकागुड़ी गांव के बगीचा बांध तालाब के किनारे चले गये। जहां तीनों तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में समा गये।इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी प्रकार से तीनों बच्चों को तालाब से निकाल कर लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद सेन्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है।

आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान शुरू
Published / 2024-08-25 20:45:01
आजसू का बेरोजगार बायोडाटा फार्म भराने का अभियान शुरू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25/8/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में रांची के विभिन्न लॉज, हॉस्टल में जा कर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा हेतु बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लिया गया। राज्य सरकार को इस बायोडाटा के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि राज्य में कितने छात्र एवं युवा बेरोजगारी का झेल रहे हैं। वर्तमान की महागठबंधन वाली सरकार सबसे ज्यादा छात्रों को ठगा है बेरोजगारी भत्ता के नाम पर नौकरी के नाम पर वोट लेकर अपना वादा से मुकर गयी। ये बायोडाटा संग्रह अभियान पूरे राज्य के  विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, लॉज, हॉस्टल लाइब्रेरी, प्रखंड पंचायत में चलेगी और फिर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपने का काम आजसू करेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

धुर्वा टंकी साइड शिव मंदिर लटमा में दही हांडी फोड़ मटका प्रतियोगिता कल
Published / 2024-08-25 20:29:03
धुर्वा टंकी साइड शिव मंदिर लटमा में दही हांडी फोड़ मटका प्रतियोगिता कल

टीम एबीएन, रांची। कल 26 को शाम 4 बजे दही हांडी मटका फोड प्रतियोगिता कार्यक्रम धुर्वा टंकी साइड शिव मंदिर लटमा स्थित स्थान पर आयोजित किया गया है, जिसमें वृंदावन, मथुरा, द्वारिका, कुरुक्षेत्र, और गोकुल की 5 गोविंदाओं की टीम शामिल होंगे। इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप हटिया डीएसपी, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एवं धुर्वा के थाना प्रभारी सहित कई सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहेंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण विकास परिषद झारखण्ड के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्थानों पर परिषद दही हांडी मटका फोड कार्यक्रम कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति लोगो में भक्ति भाव जगाने का कार्य करता है। श्री यादव ने कहा कि 01/9/24 को जगन्नाथपुर मंदिर प्रांगण में दिन 10 बजे से छठी महोत्सव कार्यक्रम किया जायेगा।

सेवा भारती की प्रांतीय साधारण सभा की बैठक संपन्न
Published / 2024-08-25 20:17:27
सेवा भारती की प्रांतीय साधारण सभा की बैठक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड की साधारण सभा की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा की अध्यक्षता में रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में संपन्न हुई। पूर्व बैठक की कार्यवाही प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने पठन किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की भूमिका रखते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि संस्थाओं को सक्रिय व स्थायित्व के लिए समय-समय पर बैठकें, कार्यक्रम, मिलना-जुलना भी महत्वपूर्ण कार्य है। हमारा सेवा कार्य परिणाम कारी होना चाहिए। समाज की युवा शक्ति, सज्जन शक्ति को जोड़ कर गांव की समस्याओं का हल करना है, तभी सेवा कार्य करने की सार्थकता है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सदैव आंख खोल कर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना चाहिए। मौके पर गुरुशरण जी ने सेवा भारती की अनोखी योजना सेवा सारथी की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में समय देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सेवा भारती के कार्यों को सक्रिय व विस्तार किया जा रहा है। सेवा सारथी के माध्यम से सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को नीचे स्तर तक जरुरतमंदों के बीच पहुंचाने में सेवा सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका है।बैठक के दूसरे सत्र में जिलावार कार्य वृत्त निवेदन हुआ। बैठक में जिला प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में चल रहे हैं सेवा गतिविधियों और उपलब्धियां की जानकारी दी। जिसमें झारखंड के 21 जिलों के 1688 गांवों व सेवा बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समाजिक संस्कार के 1715 सेवा कार्य चल रहे हैं। बैठक में सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने कार्य एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर जिला स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक संस्कार आयाम सहित 10 विषयों के आयाम प्रमुख एवं टोली बनाने पर जोर दिया। आगामी सितंबर माह में सुपोषित भारत अभियान के तहत सुपोषण जागरण सप्ताह के लिए गांव - बस्तियों में गोष्ठी, जागरूकता, स्वास्थ्य जागरण, संतुलित आहार, जरुरतमंदों के बीच आयरन की गोली आदि वितरण करना है। बैठक में उन्होंने  संस्थाओं के आय - व्यय की आर्थिक पारदर्शिता/परहेज पर भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया। बैठक में सेवा भारती के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।बैठक के तीसरे सत्र में जिला प्रतिनिधियों के कई सुझाव भी आए। बैठक के समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने कुछ प्रमुख दायित्वों की घोषणा की जिसमें प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख रमाकांत दुबे, प्रशिक्षण टोली सदस्य संयुक्ता देवी, सुपोषित भारत अभियान आयाम प्रमुख डॉ निधि सहाय,वैभवश्री आयाम प्रमुख किरण देवी,आपदा प्रबंधन आयाम प्रमुख मनोज गुप्ता,सह आयाम प्रमुख अभिषेक सिन्हा होंगे। समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि हम छोटे छोटे सेवा कार्यों से बड़ा सेवा प्रकल्प खड़ा कर लेते हैं। हम सामाजिक परिवर्तन के लिए दूर दृष्टि रख कर सेवा कार्य कर रहे हैं। संघ की शताब्दी वर्ष पर हमें पंच प्रण पर अधिक बल देते हुए कार्य करते जाना है। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने कहा कि हम कार्यकर्ता संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में जाएं और अपने कार्यों की कमी को पूरा करें। विशेषकर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अपने समाज के जरूरतमंदों को जोड़ने का कार्य निश्चित रूप से करना चाहिए। अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई। इस बैठक में 82 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

अनगढा प्रखंड के खभावन गांव में बिरसा मुंडा बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन
Published / 2024-08-25 20:12:27
अनगढा प्रखंड के खभावन गांव में बिरसा मुंडा बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से बिरसा मुंडा बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के खभावन गांव में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जी.पी. सिंह एवं एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सौरव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ. जी.पी. सिंह ने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों में अच्छे संस्कार जगें तथा दिव्यता का झरना उनके जीवन में बहे, इस हेतु जगह-जगह पर बल संस्कार होना जरूरी है। बाल्य काल में दिए गए संस्कार जीवन भर मनुष्य को आगे बढ़ाने में उनकी सहायता करता है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सौरभ कुमार ने कहा कि संस्कार केंद्र में बच्चे  हँसते खेलते महानता के संस्कार सीखते हैं एवं अपनी योग्यताओं को विकसित करते हैं। साथ ही साथ माता-पिता का आदर आदि संस्कारों के साथ बुद्धि का विकास, शरीर की तंदुरुस्ती, मन की प्रसन्नता तथा छुपी हुई शक्तियों को जागृत करने की कला सीखते हैं ।फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि एक-एक बालक ईश्वर की अनंत शक्तियों का एक भंडार है । किसी में आद्य गुरु शंकराचार्य तो किसी में स्वामी विवेकानंद, किसी में महात्मा बुद्ध तो किसी में महावीर तो किसी में सम्राट अशोक बनने की योग्यता छुपी है । आवश्यकता है केवल उन्हें सही दिशा देने की।उद्घाटन के दौरान श्रीमती श्रीजा कुमारी के सहयोग से 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, अंजलि, संपत्ति, चारवा भगत, जागेश्वर,सोहराय एवं तिलकनाथ बेदिया का रहा।

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के छठे चरण में 346 पौधौं का रोपण सह वितरण
Published / 2024-08-25 20:08:03
सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के छठे चरण में 346 पौधौं का रोपण सह वितरण

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25.08.2024 (दिन - रविवार) को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची* (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष - 2024 का छठे चरण का आयोजन ग्राम - लरबा, प्रखण्ड - कोलेबिरा,  जिला - सिमडेगा में किया गया जिसमे 346 पौधों का रोपण सह वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया। उसके उपरान्त श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव के बागान में लगभग 42 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में आगे ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी कर श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया गया तथा समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 304 पौधों का वितरण किया गया।ज्ञात हो कि अभी तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान - वर्ष 2024 के अंतर्गत छः चरणों मे लगभग 1762 पौधों का वित्रण एवं रोपण किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम से पूर्व बोकरन्दा (लापुंग), आनन्दी (ओरमांझी), संग्रामपुर (कांके), पारचुट्टू (कांके) एवं दुबलिया (कांके) में वृक्षारोपण सह वृक्षवित्रण कार्यक्रम किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम के आयोजन में श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव ने विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में लरबा ग्राम से लरबा मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री स्वर्ण कुमार टेटे, श्री मकरध्वज बिस्वाल, श्री जेठू पुजार सम्मलित हुए।श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची के ओर से श्रीमती प्रतिमा देवी, श्री नवल किशोर सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, श्री गंगाधर नाथ शाहदेव, श्री अमर कुमार गुप्ता, श्री उपेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रीमती ज्योति शाहदेव, श्रीमती मंजु देवी, श्रीमती मीनाक्षी शाहदेव, श्रीमती मोनिका शाहदेव, सुश्री शैलजा शाहदेव, श्री अंजनी कुमार सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, श्री नीतीश कुमार सिंह, डॉ. आनन्द नाथ शाहदेव, श्री रुद्रदीप नाथ शाहदेव, श्री द्वेद नाथ शाहदेव, श्री विजेंद्र नाथ शाहदेव, श्री अनिकेत नाथ शाहदेव, श्री अनिमेष नाथ शाहदेव, श्री शाश्वत नाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण शामिल हुए।

तैराकी सस्ता और लोकप्रिय स्टाइलिस्ट खेल है : डॉ इरफान अंसारी
Published / 2024-08-25 20:02:57
तैराकी सस्ता और लोकप्रिय स्टाइलिस्ट खेल है : डॉ इरफान अंसारी

जमशेदपुर के दीपांशु और रांची की आतिशी को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का किताबमंत्री डॉ इरफान अंसारी, डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीसी और एसपी ने खिला़ड़ियों सम्मानित कियारांची स्विमिंग एसोसिएशन को ओवर ऑल चैंपियनशिपझारखंड राज्य स्तरीय लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 20 24 का हुआ भव्य आयोजनरांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग और मेजबान लोहरदगा के डेढ़ सौ तरह को ने लिया भाग, लगा तैराकी का महाकुंभप्रतियोगिता को दस हजार प्रत्यक्ष और 45000 और से अधिक दर्शकों ने लाइव टेलीकास्ट देखासुदीप्ता मुखर्जीटीम एबीएन, लोहरदगा। तैराकी सस्ता, लोकप्रिय और इस्टाइलिस्ट खेल है। यह स्वास्थ्यको तंदुरुस्त रखता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। हृदय और फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। तैराकी सम्पूर्ण व्यायाम है । उक्त बातें राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कही। वह शनिवार को लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी एंटरप्राइजेज द्वारा प्रायोजित झारखंड राज्य लोहरदगा ओपन एक्वेटिक मीट 2024 का व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में जमशेदपुर के दीपांशु सिंह और बालिका वर्ग में रांची की आतिशी कुमार ने जीत लिया।वाटर पोलो में के रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में रांची और रामगढ़ की टीम दो-दो की बराबरी पर थी बाद में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें रांची की टीम ने रामगढ़ को 5 - 4 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अतिथियों ने हाल ही में देहरादून में संपन्न हुए राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले लोहरदगा के उमेश पासवान और क्रिकेट में विजी ट्रॉफी खेलने वाले ऋषभ खत्री और यूनिवर्सिटी खेलने वाले अमित कुमार को सम्मानित किया।प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, लोहरदगा के करीब 40 बालिकाएं और 70 बालक तैराकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं के लिए 300 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता 50 गुना 4 मी इंडिविजुअल, मिडले 50 मी, ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मी, बैक स्ट्रोक 50 मीटर, बटरफ्लाई 50 × 4 मीटर, फ्री स्टाइल रिले 50 × 4 इंडिविजुअल रिले, वाटर पोलो, बोट रेस, ट्यूब रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री, वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, लोहरदगा के जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां, प्रभारी उपायुक्त सह- डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार,नगर पर्षद प्रशासक मुक्ति कीड़ो,विजय कुमार ,बड़ी संख्या में गण्यमन नागरिक, स्विमिंग एसोसिएशन लोहरदगा के सचिव दीपक कुमार ,वीके बालान्जिनप्पा,अधिकारी और प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज के निर्देशक हाजी जब्बार उर्फ जबरुल अंसारी संदीप मिश्रा सेमत शहर के प्रबुद्ध नागरिक और 10000 से अधिक दर्शन तालाब के चारों ओर मौजूद थे। महिलाओं की बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट किया गया इस 45,000 से अधिक लोगों ने देखा। इस मौके पर तैराकी और क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।मुख्य अतिथि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि लोहरदगा में इतने बड़े पैमाने पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह हमें पता नहीं था, जितने इवेंट एक स्थान पर आयोजित किया गया है। वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बड़ा तालाब शनिवार को झारखंड के तैराकी फील्ड का न केवल रिकॉर्ड बनाया गया ,बल्कि तैराकी में एक साथ ओलंपिक का भी आनंद करवा दिया।लोहरदगा में रांची और जमशेदपुर की 10 बच्चियों ने जिस तरह से सेंक्रोनाइज्ड जलीय नृत्य का प्रदर्शन किया। वह अपने आप में अद्भुत, अकल्पनीय और रोमांस कर देने वाला था। 22 फिट गहरे पानी में लय और ताल के साथ नृत्य करना काफी कठिन था, पर यह रोमांच भर देने वाला था, क्योंकि नृत्य में जितना वेरिएशन देखने को मिला, उतना तो मंच में भी देखने को नहीं मिलता है। इसे ओलंपिक में भी मान्यता प्राप्त है। झारखंड में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार निश्चित रूप से पहल करेगी। हम एक तैराक रहे हैं। तैराकी सस्ता और लोकप्रिय खेल है। इसमें खर्च काफी कम है। पर नाम और आकर्षक बहुत है। गरीबों के लिए यह खेल निश्चित रूप से उन्हें आगे ले जाने वाला साबित होगा। जिस तरह से झारखंड के गांव चौपाल से तैराकी करने यहां बालक बालिका पहुंची थी। वह भी अपने आप में मिसाल है। 100 से अधिक तैराक एक मंच में नजर आता है, तो रोमांस भरा जाता है। सेंक्रोनाइज्ड नृत्य काफी स्टाइलिश है।  रोमांस को भरने वाला भी है। हम सभी को बधाई देते हैं।मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा, कि लोहरदगा खेल और खेल की विविधता के लिए जाना जाता है। निश्चित रूप से यह आयोजन झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व सांसद और लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा की लोहरदगा में तैराकी का इतिहास छह दशक पुराना है। यहां के कई तैराक नेशनल लेवल में अपनी प्रतिभाओं का लोहा बनवाया है। हम खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।उन्होंने बताया कि दिसंबर या जनवरी में लोहरदगा में बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा।इसमें हरभजन सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनसे इस बाबत सहमति मिल गई है, यही नहीं लोहरदगा शूटिंग रेंज में जसपाल राणा और भारत की ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर भी लोहरदगा आने पर सहमति दे है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।प्रतियोगिता के परिणामइंडिविजुअल चैंपियनशिप (ब्वॉयज) : दीपांशु सिंह (जमशेदपुर), गर्ल्स में रांची की आतिशी कुमारी। बटरफ्लाई गर्ल्स (50 मीटर) : पहला स्थान मोनिका कुमारी(53 सेकंड), दूसरा स्थान आरती कच्छप (54 सेकंड), तीसरा स्थान प्रथमी (55 सेकंड)।ब्रेथ स्ट्रोक गर्ल्स (50 मीटर) : प्रथम स्थान प्रिया उरांव (54 सेकंड), दूसरा स्थान नैना कुमारी (56 सेकंड), तीसरा स्थान अंशु (57 सेकंड)।बैक स्ट्रोक 50 मीटर ब्वॉयज : प्रथम स्थान अनूप मुंडा (00.46), दूसरा स्थान लखींद्र सिंह मुंडा (00.53), तीसरा स्थान अनमोल उरांव (00.58)बटरफ्लाई ब्वॉयज (50 मीटर) : प्रथम स्थान दीपांशु (00.50 सेकंड), द्वितीय स्थान राहुल नायक (00.51 सेकंड), तीसरा स्थान अमन जायसवाल (00.54 सेकंड)50 मीटर (ब्वॉयज) ब्रेस्ट स्ट्रोक : पहला स्थान दीपांशु (00.42 सेकंड), दूसरा स्थान दीपक कुमार (00.43 सेकंड), तीसरा स्थान राजेश मुंडा (00.44 सेकंड)बैक स्ट्रोक 50 मीटर (गर्ल्स) : पहला स्थान आतिशी कुमारी (00.51 सेकंड), दूसरा स्थान श्वेता लकड़ा (00.55 सेकंड), तीसरा स्थान प्रिया उरांव (00.58 सेकंड)बोट रेस : पहला स्थान सन्नी और ग्रुप को मिला। उन्होंने 2.58 मिनट में रेस पूरा किया। दूसरा स्थान शाहबाज और ग्रुप (3.08 मिनट) और तीसरा स्थान सुशांत और ग्रुप (3.32 सेकंड)ट्यूब रेस गर्ल्स : पहला स्थान अंशु कुजूर (4.17), दूसरा स्थान चांदनी कुमारी (4.30), तीसरा स्थान प्रिया उरांव (5.26) और चौथे स्थान पर प्रथमी रहीं।फ्रीस्टाइल आउटसाइड आफ लोहरदगा : पहला स्थान दीपांशु सिंह को मिला उन्होंने दो मिनट और 45 सेकंड में रेस पूरी की। दो मिनट और 53 सेकंड के साथ राहुल नायक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान अमन (3.01 सेकंड)ट्यूब रेस (मेंस) : पहला स्थान सूरज कुमार जायसवाल (3.39), दूसरा स्थान सैयद वसीम (4.05) और तीसरा स्थान अफसर आलम (4.25)।300 मीटर मेंस फ्री स्टाइल : पहले स्थान पर दीपक साहू (4.38), दूसरे स्थान पर विकास उरांव (4.44), तीसरे स्थान पर सूरज (4.45) रहे। 300 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल : पहले स्थान पर आतिशी कुमारी (3.08), दूसरे स्थान पर मोनिका कुमारी (3.33), तीसरे स्थान पर प्रथमी कुमारी (3.34) रहीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित और सहयोगी निशिथ जायसवाल,सरवर खान नेसार अंसारी, बशीर अंसारी ,अब्दुल कादिर छोटु, अयूब अली ,डिवाइन स्पार्क के प्रचार्य बालान्जिनप्पा, फहद अंसारी, सरोज प्रजापति, प्रमोद प्रजापति,फैय्यद अंसारी, फरीद अंसारी, नेजाम भाई राजेश, लक्की, सतीश रोजाउद्दीन, सैफी, सैफ, बन्टी आदि मौजूद थे।सैर के लिए भी रहेगा यादगारबड़ा तालाब, लोहरदगा में शनिवार को न केवल तैराकी की बल्कि नौका विहार स्टीमर सैर के लिए भी यादगार रहेगा। तालाब में घंटे तक एसोसिएशन अध्यक्ष पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, राज्य के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मनिका विधायक रामचंद्र सिंह लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां, डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि ने सैर- सपाटा किया। इस दौरान स्टीमर को काफी तेज गति से तालाब में दौड़या गया। यह रोमांस करने वाला दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। खास बात यह रहा कि स्टीमर में सैर- सपाटा करने वाले तमाम लोग विशेष सेफ्टी जैकेट पहने हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,918