टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव कडरू रांची में आज अवकाश प्राप्त करने वाले दो शिक्षकों पशुपतिनाथ झा और राजश्री सिंह के सम्मान में शुभकामना संदेश का आयोजन किया गया। प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि ज्वाइन करना और रिटायर करना यह दोनों प्रकृति के नियमों से बंधे हैं। व्यक्ति को वर्तमान से जुड़े रहना चाहिए और अवकाश प्राप्ति के बाद वे कार्य करने चाहिए, जो वे नौकरी के दौरान नहीं कर पाये। मौके पर पशुपतिनाथ झा और राजश्री सिंह ने स्कूल में बिताये अपने क्षणों को याद किया। विदाई समारोह के अवसर पर अनेक शिक्षकों ने अवकाश प्राप्ति ग्रहण करने वाले शिक्षकों के कार्यों को याद किया। अंत में दोनों शिक्षकों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गयी। उक्त जानकारी विद्यालय के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
खरसावां विधानसभा में भाजपा को भाजपा ही हराती है पंकज प्रसून एबीएन इलेक्शन डेस्क (रांची)। चक्रधरपुर से टोकलो रोड के रास्ते हम खरसावां के कुचाई प्रखंड पहुंचे। शहर की हवा सबको पता होती है, चुनाव का असली खेल तो ग्रामीण इलाकों में होता है। कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम में दशरथ गगराई की सभा हो रही थी। मोड़ पर दुकानें हैं, वहां कुछ लोग बैठकर राजनीति पर चर्चा कर रहे थे। हम चुपचाप बैठकर सुनने लगे, भाषा थोड़ी अलग थी, पर भाव समझ में आ गया। वे लोग कह रहे थे कि अर्जुन मुंडा के मुकाबले काम तो कुछ नहीं किया, लेकिन हमेशा मौजूद रहता है। हेमंत सोरेन के कारण आदिवासी वोट भी मिल ही जायेगा। कुल मिलाकर दशरथ गगराई की स्थिति ठीक ही दिख रही है। उसके बाद हम स्टेडियम में जनसभा की ओर बढ़े। महिलाओं को खरसावां विधायक संबोधित कर रहे थे, पर पंडाल आधा भी नहीं भरा था। बारिश एक वजह हो सकती है, लेकिन महिलाओं में उत्साह की भी कमी थी। सबका ध्यान भाषण पर कम और नाश्ते के पैकेट और बाद में बंटने वाली खिचड़ी पर अधिक था। खरसावां विधानसभा कुल पांच प्रखंडों में फैला है : कुचाई- सभी 10 पंचायत खरसावां- सभी 13 पंचायत खूंटपानी- कुल 12 में से 10 पंचायत खरसावां विधानसभा में सरायकेला- कुल 14 में से 07 पंचायत गम्हरिया- कुल 14 में से 07 पंचायत अगर हर पंचायत के डेमोग्राफी को देखें तो कुचाई में 60 प्रतिशत आदिवासी हैं। यहां पहाड़ों के ऊपर मुंडा समाज है और बाकी हो या इसाई हैं। मुंडा समाज आमतौर पर भाजपा का वोटर है और हो समाज झामुमो को वोट देता है। झामुमो विधायक दशरथ गगरई हो समाज से आते हैं। खूंटपानी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा का सबसे मजबूत गढ़ है। इसकी वजह कि इस प्रखंड में करीब 65 प्रतिशत इसाई हैं। इसाई समाज पारंपरिक रूप से कांग्रेस और हाल के वर्षों में झामुमो का एकतरफा समर्थन करता है। खूंटपानी प्रखंड में झामुमो की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चुनाव में झामुमो के दशरथ गगरई को सिर्फ इस प्रखंड से 20 हजार वोटों की लीड मिली थी। बाकी सभी प्रखंड मिलाकर उनकी लीड करीब 15 हजार वोटों की थी। इसके अलावा करीब 12,000 मुस्लिम मतदाता एकतरफा झामुमो की तरफ जाते हैं। हो, इसाई और मुस्लिम का कंबिनेशन के कारण दशरथ गगराई लगातार दो बार से विधायक बन रहे हैं। इन तीनों के अलावा थोड़ा-बहुत खुदरा वोट अपने व्यवहार के कारण बटोर ही लेते हैं। महागठबंधन या इंडिया गठबंधन से वर्तमान विधायक दशरथ गगराई को ही टिकट मिलने की संभावना है। वे लगातार 10 सालों से विधायक हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। कोई दूसरा उनके मुकाबले में दिख भी नहीं रहा है। अगर भाजपा की बात करें तो कुल तीन उम्मीदवारों की चर्चा हो रही है : 1. अर्जुन मुंडा/ मीरा मुंडापति-पत्नी दोनों में से किसी को मिले, प्रतिष्ठा तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की ही जुड़ी रहेगी। अर्जुन मुंडा ने खरसावां विधानसभा का 4 बार प्रतिनिधित्व किया है। 1995 में सबसे पहले अर्जुन मुंडा झामुमो के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद 2000 और 2005 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2009 में मंगल सिंह सोय अर्जुन मुंडा के ही नाम पर भाजपा से चुनाव जीतकर विधायक बने। एक साल बाद उन्होंने अर्जुन मुंडा के लिए वो सीट छोड़ दी। उसके बाद 2010 में अर्जुन मुंडा उपचुनाव जीतकर दोबारा खरसावां से विधायक चुने गये। लेकिन 2010 के बाद स्थितियां बदलने लगीं। 2014 में जब पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में हवा थी तो खरसावां में अर्जुन मुंडा के खिलाफ जबरदस्त एंटी-इंकंबेंसी दिखी। दशरथ गगराई ने उन्हें पराजित किया। उसके बाद 2019 के विधानसभा चुनावों में चाईबासा से जवाहर वानरा को लाकर लड़ाया गया। दशरथ गगराई ने जवाहर वानरा को करीब 23 हजार वोटों से शिकस्त दी। दशरथ गगराई को 73, 341 वोट मिले, जबकि भाजपा के जवाहर वानरा को 50, 546 वोट। स्थानीय लोग बताते हैं कि खरसावां विधानसभा में खरसावां के नेता को ही लड़ाना चाहिए। चाईबासा से आदमी लाकर लड़ाने से बाहरी-भीतरी को मुद्दा बनाया जाता है। जवाहर वानरा की बड़ी हार की एक वजह ये भी रही। 2. सोनाराम बोदराभाजपा की ओर से जिस दूसरे प्रत्याशी की चर्चा हो रही है, वो हैं सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा। सोनाराम बोदरा ने चंपई सोरेन के साथ ही झामुमो छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया है। रांची में उन्होंने भाजपा में शामिल होते वक्त जिस तरह भीड़ जुटायी, उसकी चर्चा रांची तक थी। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि चंपई सोरेन सोनाराम बोदरा को टिकट दिलाने के लिए पैरवी कर रहे हैं। सोनाराम बोदरा हो समाज से आते हैं। इलाके में हो आदिवासियों की अच्छी खासी संख्या है। सोनाराम बोदरा की सभाओं में भीड़ भी जुट रही है। 3. गणेश महलीअगर अर्जुन मुंडा या उनकी पत्नी मीरा मुंडा खुद नहीं लड़े, तो वे अबतक सरायकेला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे गणेश महली को खरसावां से लड़वा सकते हैं। गणेश महली अर्जुन मुंडा के करीबी माने जाते हैं। उनके पास चुनाव लड़ने के लिए संसाधनों की कमी नहीं। भाजपा और झामुमो के अलावा खरसावां में इस बार तीसरे मोर्चे की भी खूब चर्चा है। ये है जयराम महतो की पार्टी की। जेबीकेएसएस खुद चुनाव लड़कर जीत सकेंगे इसकी उम्मीद कम है, लेकिन वो खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 हजार वोट लाकर बड़ी पार्टियों की जीत-हार के समीकरण बदल देंगे। जेबीकेएसएस से दो उम्मीदवार टिकट की रेस में हैं। पांडुराम हायबुरु और खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा। अगर खरसावां विधानसभा के बड़े मुद्दों की बात करें तो : 2011 में अर्जुन मुंडा ने 152 करोड़ की लागत से कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल की आधारशिला रखी थी। ये अस्पताल आजतक बनकर तैयार नहीं हुआ। खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बहुत खराब है। खपड़ैल के जर्जर भवन में चल रहा है। वो शायद खरसावां राजघराने का भवन है। अर्जुन मुंडा के जमाने में हुए काम को खरसावां के लोग आज भी याद करते हैं। लेकिन महतो वोटर की नाराजगी और बड़ा हाई-फाई नेता होने का आरोप भी लोग लगाते हैं। निष्कर्ष : स्थानीय पत्रकारों का आकलन है कि दशरथ गगराई को कोई हरा सकता है तो वे अर्जुन मुंडा ही हैं। लेकिन अर्जुन मुंडा से महतो वोटर नाराज हैं। जेबीकेएसएस फैक्टर अर्जुन मुंडा को ही नुकसान पहुंचयेगा। दूसरी बात जो स्थानीय पत्रकारों ने बतायी कि अर्जुन मुंडा के लोगों ने उनका बहुत नुकसान पहुंचाया है। आम लोगों को अर्जुन मुंडा से मिलने ही नहीं देते। सिर्फ बड़े-बड़े ठेकेदार और जमशेदपुर-आदित्यपुर के धन्नासेठ डेरा डाले रहते हैं। इससे अर्जुन मुंडा की छवि प्रभावित हुई है। स्थानीय पत्रकारों का ये भी आकलन है कि अगर भाजपा ने सोनाराम बोदरा को टिकट दिया और अर्जुन मुंडा ने दिल से उनका समर्थन किया, तब वो जीत सकेंगे। लेकिन अर्जुन मुंडा चंपई सोरेन के आदमी का खरसावां में समर्थन करेंगे? इसके जवाब में सारे पत्रकार खिलखिला कर हंसने लगे। हमें खरसावां बाजार में खुपई साई गांव के रहने वाले पूर्व कांग्रेसी दिलीप प्रधान मिले। विजय सिंह सोय के जमाने में उनकी खूब चलती थी। लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। दिलीप प्रधान गंभीर होकर बताते हैं कि खरसावां में भाजपा को सिर्फ भाजपा हराती है। अर्जुन मुंडा कैसे हारे, पूरा राज्य जानता है। इस बार भी चंपई और अर्जुन मुंडा को लेकर दबी जुबान में चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। (लेखक एनएीएफ से जुड़े हैं।)
सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, झारखंड में खोले जायेंगे श्रम आवासीय विद्यालय और मॉडल स्कूलएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में श्रम आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। पांच हजार मॉडल स्कूल खोले जायेंगे, ताकि राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके। बलियापुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणाएं कीं। इस दौरान धनबादवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबादवासियों को विकास योजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने 133 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। बलियापुर हवाई पट्टी पर झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया था। मौके पर युवाओं को जॉब आॅफर लेटर दिया गया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता भी दिया गया। जॉब आॅफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की सक्रियता दिखने लगी है। कुछ वक्त पहले सरयू राय ने जदयू का दामन थामा था। इस लिस्ट में तमाड़ के पूर्व विधायक और मंत्री रहे राजा पीटर का भी नाम जुड़ गया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी सदस्यता दिलायी है। राजा पीटर के जदयू में इंट्री से करीब-करीब साफ हो गया है कि वह तमाड़ सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे 2014 के चुनाव में यह सीट एनडीए गठबंधन के तहत आजसू के पास थी।
मेदिनीनगर में ठेकेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग15 राउंड चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा हनुमान नगर में एक ठेकेदार के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। अपराधियों ने ठेकेदार के घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है।परिजनों ने बताया कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राघवेंद्र सिंह ठेकेदार हैं। वे किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी घर के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। राघवेंद्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटना स्थल से 13 खोखे बरामद किये हैं।परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। उन्होंने आरईओ विभाग में टेंडर डाला था, उनसे टेंडर वापस लेने को कहा जा रहा था। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ मनीष भूषण प्रसाद टाउन थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की।सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है। कई राउंड फायरिंग की बात बतायी जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोखे बरामद किये हैं। गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।
न्याय यात्रा आज 13 वें दिन रहा जारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में विधानसभा चुनाव की दस्तक शुरू होने वाली है। केंद्रिय निर्वाचन आयोग अपने निरीक्षण को लेकर झारखंड पहुंच चुके हैं। सभी राजनीतिक दलों की सर गर्मी तेज होने वाली है। इसके साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। संगठन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो द्वारा न्याय एवं नव निर्माण यात्रा जारी है। आज रविवार को न्याय यात्रा का 13वीं दिन रहा। राहे प्रखंड में आज दौरा किया गया। राहे प्रखंड के कोटंगदाग, बुरुडीह, नरसिंह कोचा, बासाहतु , बी नवाडीह, इचाहतु, बारूडीह गांव में पदयात्रा किया गया। संगठन के कार्यकर्ता में उत्साह देखा गया। लोग एक गांव से दूसरे गांवों तक पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि चुनाव से पूर्व राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में से यह सिल्ली विधानसभा सबसे ज्यादा चर्चित बना हुआ है। आए दिन विभिन्न मीडिया प्रवक्ता एवं पॉलिटिकल पंडित के द्वारा इस सिल्ली विधानसभा सीट को लेकर चर्चा जारी है। इस बार जनता नए बदलाव के दृष्टिकोण से मतदान करेंगी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोप समारोह के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन की बैठक संपन्नअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोप समारोह के दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस की बैठक सह समारोप कार्यक्रम टीम एबीएन, रांची। रानी सती मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी।आज की बैठक में तीन सत्र थे। पहले सत्र के बैठक के आरंभ में संगठन के आगामी योजना और कार्य विस्तार के बारे में संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति जी ने बताया।उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के निहित वार्षिक कैलेंडर की जानकारी भी सदस्यों को दी। साथ ही उन्होंने यह कहा कि हमारा जागरण सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में सभी जिला के सदस्यों ने समूह बनाकर कार्य योजना के बारे में आपसी विचार- विमर्श किया और उसके बाद उन्होंने सभा के समक्ष अपने आगामी कार्य योजना की प्रस्तुति भी की।तृतीय सत्र में सभी सहभागी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव बताये। बौद्धिक देते हुए राष्ट्रीय दिनकर सबनीस जी ने कहा कि हमें जन जागरण के सभी विषयों को ध्यान में रखकर अपनी कार्य योजना बनानी चाहिए। कभी-कभी त्वरित कुछ ऐसे विषय आ जाते हैं जो ग्राहक के हित के लिए उचित नहीं होते हैं ।उन विषयों पर भी हमें ध्यान देकर कार्य करना होगा। हमेशा सजग रहना होगा और प्रबोधन- जागरण- साहित्य के माध्यम से कार्य करना होगा। विद्यालय और महाविद्यालय में स्टूडेंट क्लब बनाकर कार्य करना भी प्रभावी होगा।इस सत्र के बाद समारोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा जी ने किया। समापन समारोह के आरंभ में द्वार में सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया रांची महिला आयाम प्रमुख सुश्री स्नेहा जी ने।इस समारोह के अध्यक्ष थे बलबीर दत्त वरिष्ठ पत्रकार जी। मुख्य अतिथि के तौर पर हमारे बीच उपस्थित थे बसंत कुमार गोस्वामी जी (अध्यक्ष झारखंड उपभोक्ता आयोग)। मुख्य वक्ता थे दिनकर सबनीस (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) समिति अध्यक्ष के तौर पर पद्म श्री छुटनी महतो जी की उपस्थिति थी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका श्रीमती मोइत्री बनर्जी (संगीत शिक्षिका) उपस्थित थी।सत्र के आरंभ में डाॅली परिहार जी ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। रवि प्रकाश सिंह जी (विधि आयाम प्रमुख ) ने संगठन मंत्र का उच्चारण किया का पाठ किया। सभी अतिथियों का परिचय सह स्वागत किया प्रांत उपाध्यक्ष ऐंजिल उपाध्याय जी ने। स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया डॉक्टर अनीता शर्मा जी ने। मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि तत्पश्चात्त श्रोताओं से भी एक दो प्रश्न पूछे गये। डॉ अनीता शर्मा ने वृत्त निवेदन किया मुख्य वक्ता श्री दिनकर सबनीश जी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यह आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वैचारिक विषय का लॉन्चिंग पैड है। आज जैसे जैसे विज्ञापन दिए जा रहे हैं वे हमारे पारिवारिक व्यवस्था को तोड़ने वाला है।हमारी पारिवारिक व्यवस्था जितनी टूटेगी उतनी ही एम एन सी को फायदा होगी। खरीददारी में समझदारी यही जागरूक ग्राहक का मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने ब्रांड के नाम पर हो रही लूट पर विचार व्यक्त किया। एम आर पी को एक धोखा बताते हुए इसके लिए एक पॉलिसी बनाने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए कहा कि इस मॉडल के सहारे हम विकसित तो हो सकते हैं महान नहीं हो सकते हैं । हमें नैतिक रूप से विकसित होना होगा।मुख्य अतिथि वसंत कुमार जी (अध्यक्ष, झारखंड उपभोक्ता आयोग) का उद्बोधन भी रहा और उन्होंने कहा की सशक्त भारत तभी बनेगा जब उपभोक्ता सशक्त होगा।उपभोक्तावाद से बचने की जरूरत है ।उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता पर जोर दिया। उपभोक्ताओं के लिए उन्होंने सतर्कता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने मध्यस्थता के झारखंड में शुरुआत को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के कई उदाहरण देते हुए ग्राहक जागरूकता के मुद्दों को काफी सशक्त तरीके से सामने रखा।विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोइत्री बनर्जी जो प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका हैं उन्होंने भी अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने संगीत के माध्यम से ग्राहक जागरूकता के बारे में विचार रखा। पद्म श्री छुटनी महतो ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कैसे वो अनपढ़ होते हुए भी ग्राहक जागरूकता के लिए काम कर रहीं हैं। आज कई कई मुद्दों को उन्होंने अपने घर पर ही सुलझा दिया।वरिष्ठ पत्रकार और समारोह अध्यक्ष बलवीर दत्त जी ने भी अपना आशीर्वचन दिया। बलबीर दत्त ने कहा कि नैतिक बल समाज में बहुत जरूरी है सिर्फ कानून से ग्राहकों की रक्षा नहीं की जा सकती उन्होंने कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया कि जागो सरकार जागो का नारा आज की तारीख में ज्यादा संभावनाओं से भरा है और चित्र पूर्ण है जागो ग्राहक जागो की जगह हमें जागो सरकार जागो का नारा देना चाहिए।उन्होंने कई उदाहरण के माध्यम से ग्राहकों के अधिकार और उसके लिए किए गए संघर्ष की चर्चा की और साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता संरक्षण के लिए बनाए गए कानून किसी भी हद तक ग्राहकों को सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। जितने भी कानून बनते हैं वह कानून सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं। ग्राहक ऑन की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि हम अपने समाज में नैतिक बल को बढ़ावा दें।तिरुपति मंदिर की घटना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भगवान के लड्डू में ही मिलावट किया जाता है तो कल्पना कीजिए कि देश के मंदिरों में कितना मिलावट से भरा मिठाई लड्डू चढ़ाया जा रहा है। कुछ मंदिरों में ड्राई फ्रूट की बात की जा रही है, लेकिन आज भी मंदिरों में इस तरह का वातावरण है और मिलावट करने वाले कौन हैं इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।
टीम एबीएन, रांची। रविवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में केन्द्रीय पदाधिकारी व प्रांत के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड के सभी जिलों से किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड के हरेक गांव पंचायत तक समिति का गठन कर किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। भारतीय किसान संघ मणिपुर से लेकर जम्मू कश्मीर तक कार्य करने वाली एक अखिल भारतीय स्तर के किसानों का एक मात्र संगठन है। भारत में आयत और निर्यात में लगाने वाले सीमा शुल्क को अधिक करने के लिए भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला एवं केंद्र सरकार ने शुल्क को बढ़ाकर 5% से 32% किया है। जिससे स्थानीय किसानों को सही बाजार मूल्य स्थानीय बाजारों में मिल सके साथी भारतीय किसान संघ पूरे देश में अपने संगठन के माध्यम से किसानों को लाभकारी मूल कैसे प्राप्त हो उसके लिए भी प्रयास कर रहा है और सरकार से वार्ता भी कई दौर में हुआ है। इस बैठक में युगल किशोर मिश्र, प्रकाश नारायण तिवारी प्रशांत खाखा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, मंत्री श्री राम पांडेय, प्रकाश सिंह, छत्रधारी महतो, मनधीरन महतो आदि उपस्थित थे।समाजसेवी अमृतेश पाठक को झारखंड के पलामू, चतरा, लोहरदगा सिमडेगा खुंटी और रांची जिले में आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख प्रकाश नारायण ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29/9/24 को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में केन्द्रीय पदाधिकारी व प्रांत के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड के सभी जिलों से किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड के हरेक गांव पंचायत तक समिति का गठन कर किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। बैठक में युगल किशोर मिश्र, प्रकाश नारायण सिंह, प्रशांत खाखा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, मंत्री श्री राम पांडेय, प्रकाश सिंह, छत्रधारी महतो, मनधीरन महतो आदि उपस्थित थे।समाजसेवी अमृतेश पाठक को झारखंड के पलामू, चतरा, लोहरदगा सिमडेगा खुंटी और रांची जिले में आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख अमृतेश पाठक (9546151078) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.