Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू : भूमि विवाद में ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया चैनपुर
Published / 2024-10-04 19:52:38
पलामू : भूमि विवाद में ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया चैनपुर

जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां3 लोग घायल; एक आरोपी गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र मझिगांवा की है। घायलों की पहचान अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 1989 से  सूर्यदेव प्रसाद का गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद जमीन पर अपनी जुताई करने गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर गोतिया ने ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। सूर्यदेव प्रसाद के गले में गोली लगी। वहीं घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सूर्यदेव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फिर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार  के साथ गिरफ्तार किया।

सीजीएल एग्जाम रद्द करने के लिए देवेंद्र नाथ महतो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
Published / 2024-10-04 19:23:02
सीजीएल एग्जाम रद्द करने के लिए देवेंद्र नाथ महतो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

जेबीकेएसएस ने JSSC CGL आंदोलन का मोर्चा संभालाटीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा अब और भी तूल पकड़ लिया है। राज्य के छात्रों में इसे जांच करते हुए रद्द करने की मांग करने लगी है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बापू वाटिका में प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन के लिए छात्रों को गोलबंद किया है।साथ ही राज्य स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जिसके तहत कल 5/10/2024 शनिवार को संपूर्ण झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में संध्या मसाल जुलूस सह मुख्यमंत्री और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। रांची में मशाल जुलूस शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जायेगा। वहीं 6/10/24 दिन रविवार को सरकार पर डिजिटल प्रहार एक्स अभियान किया जाएगा। यानी #cancel_jssc_cgl को एक्स ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। एवं 7/10/2024 सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के साथ उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी अध्यक्ष को लिखित ज्ञापन सौंपा जायेगा। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने हेतु राज्य के सभी छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं सभी सामाजिक संगठनों से समर्थन का अपिल किया है। बताते चलें कि 21और 22 सितंबर यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के साथ ही प्रश्नपत्र लीक होने का मामला चल रही है। एवं इसे रद्द कराने हेतु 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया गया था। लेकिन आयोग ने इसे नहीं माना है। आज के इस प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के योगेश चंद्र भारती, चंदन रजक, हर्षित, कौशल, इमाम, गणेश, जय प्रकाश के अलावा अन्य सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक सक्रिय रहे।

अनगढ़ा के कुचू महली टोला में सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन
Published / 2024-10-04 19:19:38
अनगढ़ा के कुचू महली टोला में सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद के रांची मध्य एवं महानगर शाखा के सहयोग से सिदो-कान्हू बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के कूचु गांव के महली टोली में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई नागपुर के सेवा निर्मित महाप्रबंधक गोपाल कृष्ण शर्मा, फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ भारत भूषण एवं कूचु पंचायत के मुखिया सहदेव बेदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि जीके शर्मा ने कहा कि बचपन में दिया गया संस्कार जीवन भर आगे बढ़ाने में सहयोगी होता है। जितने अच्छे बच्चों के संस्कार होंगे उतना ही अच्छा समाज होगा। बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को संस्कार के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम की भावना भी जगायी जायेगी।फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी है कि समाज का हर व्यक्ति विकसित हो। किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोगों का बौद्धिक विकास भी हो। केंद्र का उद्देश्य है कि ऐसे व्यक्तियों का निर्माण करना जो अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा सके।उद्घाटन के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेकरी के लेक्रचरर सुप्रिया भारती के सहयोग से 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सावित्री, पुष्पा देवी, अंजलि, सोहराय बेदिया, गिलुबेदिया, चारवा भगत एवं रतिया महली का रहा।

ईचागढ़ और चंदनकियारी पर भाजपा-आजसू में हो गया समझौता
Published / 2024-10-04 19:15:25
ईचागढ़ और चंदनकियारी पर भाजपा-आजसू में हो गया समझौता

टीम एबीएन, रांची। भाजपा- आजसू और जेडीयू में बन गयी बात, अगले दो चार दिनों में कभी भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। जिन दो सीटों को लेकर भाजपा और आजसू के बीच सबसे अधिक जीच थी, वो सीट थी चंदनकियारी और ईचागढ़। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों एक-एक पर राज़ी हो गये हैं।सूत्र बताते हैं कि ईचागढ़ सीट आजसू के खाते में गयी है। यहां से आजसू के टिकट पर हरेलाल महतो चुनाव लड़ेंगे, वहीं चंदनकियारी सीट एक बार फिर भाजपा के हिस्से में आयी है। यहां से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ही चुनाव लड़ेंगे। आधिकारिक घोषणा एक दो दिनों में कर दी जायेगी।

साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन बाढ़ ने काटा
Published / 2024-10-04 19:02:24
साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन बाढ़ ने काटा

बाढ़ ने काटा साहिबगंज से गोड्डा का कनेक्शन!एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिला में बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। गंगा नदी शुक्रवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा नदी का खतरे का निशान 27.25 मीटर है जबकि शुक्रवार सुबह तक गंगा नदी का जलस्तर 27.80 मीटर पर मापा गया।वहीं पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन टूटने से साहिबगंज का संपर्क गोड्डा जिला से टूट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह से गंगा नदी में प्रति चार घंटा में एक सेमी की रफ्तार से पानी घटने लगी है लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार है। इसी बीच मंंडरो प्रखंड के मिर्चाचौकी बोआरीजोर मुख्य पथ पर उपबंधा के पास डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे निर्माणाधीन पुल से सड़क के बीच करीब 15 फीट खाई बन गयी है। इससे लोगों का इस पुल से आना-जाना मुश्किल हो गया है। पानी की धार में इतना करंट है कि लोग इसे पार करने में डर रहे हैं। इधर, आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस डायवर्सन के बहने से गोड्डा और साहिबगंज के बीच फिलहाल संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह आवागमन को लेकर कार्य किया जा रहा है। इधर, गोखला मिशन स्कूल तक पढ़ने वाले छात्रों का परेशानी बढ़ गयी है।

अग्रवाल सभा ने बैडमिंटन खिलाड़ी अनिकेत को किया सम्मानित
Published / 2024-10-04 17:19:09
अग्रवाल सभा ने बैडमिंटन खिलाड़ी अनिकेत को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन मे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मे सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के पुत्र अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन मे राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीयस्तरीय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रवाल समाज का प्रतिष्ठित नंदलाल मोदी खेलकूद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।14 वर्षीय डीएवी गांधीनगर के नवीं कक्षा के छात्र अनिकेत सर्राफ ने गया बिहार के दिल्ली पब्लिक स्कूल मे आयोजित ऑल इंडिया सीबीएसई बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024- 25 में स्टेट झारखंड एवं बिहार बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंडर-17 मे गोल्ड मेडल जीता तथा डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे जोनल एवं स्टेट स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल गेम्स के लिए चयनित हुआ है।अनिकेत ने इसी वर्ष जनवरी मे दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मे अंडर- 14 बैडमिंटन चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीता था तथा झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता एवं झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड मिला था। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि निर्मल कुमार काबरा  ने अनिकेत सर्राफ को मोमेंटो, पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर कई गण्यमान लोग तथा समाज के बड़ी संख्या मे महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया लेक एवेन्यू मार्ग का शिलान्यास
Published / 2024-10-04 14:13:07
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया लेक एवेन्यू मार्ग का शिलान्यास

टीम एबीएन, रांची। नवरात्र के प्रथम दिन कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मार्ग के मार्ग का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के द्वारा पूजा पूजा- अर्चना कर श्रीफल फोड़कर किया गया। पिछले कई वर्षों से लेक एवेन्यू मार्ग के कॉलोनी वासियों का प्रयास था रोड सरकार द्वारा बनवाई जाए। परंतु अंत में सांसद महोदय से निवेदन किया गया और उन्होंने रोड बनवाने का वादा किया। पीसीसी रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में कांके के विधायक समरी लाल पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू,के अलावा लेक एवेन्यू के मुकेश काबरा, विकास सिंह, रविंद्र मोदी, कमल गोयंका, भगवती भुवालका, नकुल तिर्की, नीरज गर्ग, संजय सर्राफ,प्रवीण राजगढ़िया, विकास मोदी, गौरव काबरा, आनंद जालान, विक्की गर्ग, रामप्रसाद जालान, विवेक सिंघानिया, आकाश खोसला, मधुसूदन, उषा जालान, दीपाली गर्ग, के अलावे बड़ी संख्या मे लेक एवेन्यू मार्ग के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ एवं कांके विधायक समरी लाल ने लेक एवेन्यू गली की सभी समस्याओं से अवगत होते हुए शीघ्र ही समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी मुकेश काबरा ने दी

6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये झारखंड के विद्युत कर्मी
Published / 2024-10-03 20:10:36
6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गये झारखंड के विद्युत कर्मी

बिजली आपूर्ति में आ सकती है समस्या, इन मांगों को लेकर हड़ताल पर गये झारखंड के विद्युत कर्मी टीम एबीएन, रांची। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड उर्जा विकास श्रमिक संघ गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इससे पहले बिजली विभाग के कर्मियों ने हड़ताल की जानकारी दे दी थी। बुधवार को बैठक कर उन्होंने कहा था कि 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य तीन अक्तूबर से हड़ताल पर जा रहे हैं। राज्य में आउटसोर्स अभिशाप बन गया है। हर जगह लूट-खसोट चरम पर है। सरकार सोयी हुई है। हड़ताल के अलावा संघ के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उनके हड़ताल से ये साफ हो चला है कि बिजली आपूर्ति में समस्या आयेगी। झारखंड बिजली विभाग के कर्मियों ने कहा कि राज्य के विद्युत कर्मचारी आक्रोश में हैं। सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। बैठक में हड़ताल की तैयारियों पर विचार किया गया। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल में लगभग हजारों विद्युत कर्मी शामिल होंगे। विद्युत कर्मियों की मांग है कि आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था लागू करें। साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर विद्युत कर्मियों को अनुभव के आधार पर चार वर्ग तय हो, जिसमें नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता प्रावधान हो। इसके अलावा 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति, सप्लाई और ट्रांसमिशन जोन में एरियर घोटाले की जांच, इसके अलावा जहां एरियर नहीं दिया गया है, वहां भुगतान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घोषणा की है कि अगर यह मांग नहीं मानी गयी तो संघ राजभवन का घेराव भी करेगा।

राज्यपाल से मिला आजा का प्रतिनिधिमंडल
Published / 2024-10-03 20:08:41
राज्यपाल से मिला आजा का प्रतिनिधिमंडल

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर ज्ञापन सौंपाटीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ (आजा) का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला एवं हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हो रही हत्या एवं मारपीट की घटनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने महामहिम राज्यपाल को बताया कि हाल के दिनों में पूरे राज्य में अधिवक्ताओं की हत्या एवं मारपीट की कई घटनाएं सामने आयी हैं। रांची में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की जिस तरह से निर्ममता से हत्या की गयी, उससे लगता है कि आज अधिवक्ता कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की नितांत आवश्यक है। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करने, अधिवक्ताओं को टोल टैक्स से मुक्त करने की भी दिशा में आवश्यक करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो, संघ के रांची जिलाध्यक्ष अंजित कुमार, सचिव निरंजन राम, वरीय सदस्य अर्चना वर्मा एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,374