Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
हिनू से बिरसा चौक तक रेंगती रही गाड़ियां
Published / 2024-10-07 20:36:30
हिनू से बिरसा चौक तक रेंगती रही गाड़ियां

हिनू से बिरसा चौक तक घंटों रहा जामटीम एबीएन, रांची। हिनू से बिरसा चौक तक रविवार की शाम घंटों सड़क जाम रही। लोगों को हिनू से बिरसा चौक तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगे। इस दौरान वाहन चालक काफी परेशान दिखे। कई लोग बिरसा चौक से एयरपोर्ट की ओर रहे थे, जिनकी फ्लाइट जाम में फंसने के कारण छूटने से बची। कई लोग फ्लाइट छूटने से आधा घंटा पहले पहुंचे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।साथ ही कुछ लोंगों की ट्रेन भी छूट गयी। उन्होंने अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी। इधर हिनू से बिरसा चौक तक जाम होने से डोरंडा रोड भी प्रभावित हो गया। हिनू से बिरसा चौक के बीच भीड़ को संभालने के लिए मात्र दो ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे, जो नाकाफी साबित हो रहे थे। बाद में स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला, तो जाम कुछ हद तक कम हुआ। कई लोग मुड़ कर मेकन से डिबडीह होते हुए एचइसी की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन डिबडीह के नीचे वाला एप्रोच रोड भी जाम हो गया। बताया जाता है कि पुरानी विधानसभा के बगल में अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एचइसी की ओर जा रहे हैं। इस कारण उस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। इधर, ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि पूजा के दौरान जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सात से 13 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस दो शिफ्ट में काम करेगी। पहला शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक तथा दूसरा शिफ्ट शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक होगा। हर चौक पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 1150 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हैं। इसलिए पूजा के दौरान इस बार किसी को परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

झारखंड चुनाव : एक हफ्ते जारी हो जायेगी उम्मीदवारों की सूची!
Published / 2024-10-07 20:35:12
झारखंड चुनाव : एक हफ्ते जारी हो जायेगी उम्मीदवारों की सूची!

उम्मीदवारों की सूची जारी होने में लगेंगे सात दिन, सोमवार को दिल्ली में होगी बैठकटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक थी। इस दौरान हुई चर्चा की जानकारी असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दी। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 81 कैंडिडेट का पैनल तैयार कर लिया गया है। सोमवार को दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक होगी। उसके बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाएगी, उसके बाद ही लिस्ट जारी होगी। हिमंता ने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में सात दिन का समय लग सकता है। वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही। जिसमें चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने, चुनाव प्रबंधन को सफलता पूर्वक चलाने के साथ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। जन भावनाओं के अनुरूप भाजपा नेतृत्व में मजबूत एनडीए सरकार बनाने केलिए संकल्पित है। अमर बाउरी ने कहा कि चुनाव को कैसे जीते हैं, इस महत्वपूर्ण विषय पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य की अस्मिता को बचाने का चुनाव, माटी बेटी और रोटी की सुरक्षा, युवाओं और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए होने वाला चुनाव है। अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारी सरकार से राज्य की जनता को मुक्ति दिलाने का चुनाव है। चुनाव को लेकर आगे की सारी योजना तैयार कर ली है। चुनाव मेंउतारने के लिए योद्धा तैयार हैं और आलाकमान का आदेश मिलते हैं सभी चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।

इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पूजा में वेतन नहीं
Published / 2024-10-06 20:43:49
इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पूजा में वेतन नहीं

पिछले 17 महीने का राज्य सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के संकल्प 1040 के अनुरूप बकाया मानदेय का भुगतान एवं नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर में अविलंब समायोजन किया जाये : डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी, रांची, झारखंड हमारे जीवन तथा संस्कृति से खिलवाड़ कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन : संघ कई साल से पूजा के दौरान नहीं किया जाता है वेतन का भुगतान शिक्षिका स्वर्गीय डॉ तस्नीमा परवीन को मिले न्याय का लगा नारा... टीम एबीएन, रांची। 25 सितम्बर 2024 से झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पिछले 17 महीने के लंबित मानदेय भुगतान सहित अपनी मूलभूत मांगों के समर्थन में अतिथि शिक्षकों का चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शनिवार 05 अक्टूबर 2024 को भी जारी रहा। मौके पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा-तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई है। इस बाबत विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा ठोस एवं निर्णायक पहल नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में भारी गुस्सा एवं नाराजगी है। इस दौरान बीच बीच में अतिथि शिक्षकों की मूलभूत मांगों पर अब तक समुचित कार्रवाई नहीं होने से विवि प्रशासन से नोंक-झोंक भी समय समय पर हो रही है। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है शिक्षकों की जेब है खाली। हमारा विवि प्रशासन हमारी जीवन और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त पूरे मामले में कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृपया हस्तक्षेप कर अतिथि शिक्षकों के पिछले 17 महीने के उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के 1040 संकल्प के अनुरूप लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करायें एवं अतिथि शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक पहल कर समुचित तरीके से न्यायोचित  निष्पादन करायें। साथ ही डॉ धीरज सिंह ने कहा कि उर्दू विभाग की अतिथि शिक्षिका तसनीमा परवीन की असामयिक निधन समुचित इलाज के अभाव में हो गयी। उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन-आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रो (डॉ)धीरज सिंह सूर्यवंशी ने की। आज आंदोलन में शिव कुमार, आलोक उत्पल, विकास कुमार, निहारिका महतो, डॉ पूनम सिन्हा, तल्हा नदवी, सचिन साहू, रिंकी, डॉ आशीष, शुभम, सबीएल लकड़ा, सुमित, सुजीत, डॉ रीना, स्वरूपा, निहाल टोप्पो, अनीश अतुल, सूरज विश्वकर्मा, डॉ अणिमा प्रसाद, सुल्ताना परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद थे।

ट्रेडिंग में रहा छात्रों का एक्स ट्विटर अभियान : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2024-10-06 20:04:08
ट्रेडिंग में रहा छात्रों का एक्स ट्विटर अभियान : देवेंद्रनाथ महतो

उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन : देवेंद्रनाथ महतोटीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा के कैंसिलेशन को आज छात्रों ने सरकार पर डिजिटल प्रहार किया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने चरणबद्ध त्रिदिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के आज दूसरे दिन रविवार को आनलाइन डिजिटल एक्स ट्विटर कैंपियन चलाया गया।#cancel_jssc_cgl शुरूआती के एक घंटा में ही एक लाख के ट्वीट-रीट्वीट के आंकड़े को पार कर गया। इंडिया के नंबर वन ट्रेडिंग में भी बरकरार रहा। देर शाम तक यह आंकड़ा पांच लाख  के आंकड़े को पार कर चुका था। छात्र नेता देवेंद्र नाथमहतो ने आज रविवार को बापू वाटिका रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कहा की चरणबद्ध आंदोलन के कल तीसरे दिन सोमवार को राज्य के सभी उपायुक्त कार्यालय के द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं जेएसएससी अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।प्राप्त रिसीविंग आवेदन को संलगनीत कर लोकतांत्रिक तरीके से चीफ जस्टिस एवं राष्ट्रपति महोदय को सोपा जायेगा। बताते चलें मुख्यमंत्री महोदय ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रश्नपत्र लीक साक्ष्य सोंपने पर पोस्ट जारी किया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी आज के ट्विटर अभियान में समर्थन दिया। बताते चलें आज बाबू वाटिका रांची के प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, इमाम सफी, योगेश भारती, मनोज यादव, कुणाल सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन टीएमएच में भर्ती
Published / 2024-10-06 20:00:16
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन टीएमएच में भर्ती

पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर टीएमएच में भर्तीएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आज साहिबगंज के भोगनाडीह जाने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से भोगनाडीह नहीं जा सके। चंपाई के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। इसके बाद चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र स्वस्थ होकर वापस अपने लोगों के बीच लौटूंगा।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी का जोरदार स्वागत
Published / 2024-10-06 19:59:10
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी का जोरदार स्वागत

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारीटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी राम नरेश तिवारी अपने झारखंड दौरे के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह के आवास चौहान मेंशन पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में शॉल एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री अजय मुंडा को भी अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। आसन विधान सभा चुनाव को देखते हुए चुनावी रणनीति को लेकर चाय पे चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम नरेश तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार मे लिप्त है। महिलाएं सुरक्षित नही है। रोजगार का वादा की हवा निकल चुकी है। बालू की कलाबाजरी के कारण विकास अवरूद्ध हो गया है। गरीबों का आवास नहीं बन पा रहा है। इसकी जानकारी हर एक जनता को पहुंचाना है। साथ ही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगो को देना है। एक एक कार्य कर्ता संकल्प लें कि झारखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी की नीतियों कार्यो को जन-जन तक पहुंचायेंगे। महामंत्री अजय मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर हरिशंकर तिवारी, बिकु सिंह, रूपा चौहान, संजय शर्मा, प्रकाश भारती, विकास सिंह, अरुण तिवारी, अरुण झा, सुषमा देवी, नारायण प्रसाद, अक्षय मिश्रा, बंटी पांडेय, बिनोद सिंह, कृष्ण कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पूजा में वेतन नहीं
Published / 2024-10-05 21:38:59
इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों को पूजा में वेतन नहीं

हमारे जीवन तथा संस्कृति से खिलवाड़ कर रहा विश्वविद्यालय प्रशासन : संघ कई साल से पूजा के दौरान वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है शिक्षिका स्वर्गीय डॉ तस्नीमा परवीन को मिले न्याय के लगे नारे... टीम एबीएन, रांची। 25 सितंबर 2024 से झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पिछले 17 महीने के लंबित मानदेय भुगतान सहित अपनी मूलभूत मांगों के समर्थन में अतिथि शिक्षकों का चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शनिवार 05 अक्टूबर को भी जारी रहा। इस मौके पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई है। इस बाबत विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा ठोस एवं निर्णायक पहल नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में भारी गुस्सा एवं नाराजगी है। इस दौरान बीच बीच में अतिथि शिक्षकों की मूलभूत मांगों पर अब तक समुचित करवाई नहीं होने से विवि प्रशासन से नोंक-झोंक भी समय समय पर हो रही है। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है शिक्षकों की जेब खाली है। हमारी विवि प्रशासन हमारी जीवन और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ धीरज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त पूरे मामले में कुलाधिपति सह राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कृपया हस्तक्षेप कर अतिथि शिक्षकों के पिछले सतरह महीने के उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के 1040 संकल्प के अनुरूप लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करायें एवं अतिथि शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक पहल कर समुचित तरीके से न्यायोचित  निष्पादन करायें। साथ ही डॉ धीरज सिंह ने कहा कि उर्दू विभाग की अतिथि शिक्षिका तसनीमा परवीन की असामयिक निधन समुचित इलाज के अभाव में  हो गयी। उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन-आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रो (डॉ) धीरज सिंह सूर्यवंशी ने की। आज शनिवार को आंदोलन में शिव कुमार, आलोक उत्पल, विकास कुमार,निहारिका महतो, डॉ.पूनम सिन्हा, तल्हा नदवी, सचिन साहू, रिंकी, डॉ. आशीष, शुभम, सबीएल लकड़ा, सुमित, सुजीत, डॉ रीना, स्वरूपा, निहाल टोप्पो, अनीश अतुल, सूरज विश्वकर्मा, डॉ अणिमा प्रसाद, सुल्ताना परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद थे।

पेपर लीक और 72 सवाल रिपीट के आधार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द हो : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2024-10-05 20:14:47
पेपर लीक और 72 सवाल रिपीट के आधार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द हो : देवेंद्रनाथ महतो

देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालयों में निकला मशाल जुलूसटीम  एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक तथा क्वेश्चन रिपीट के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा त्रिदिवसीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है। जिसका आज पहला दिन लगभग सभी जिला मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।आज राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक, खूंटी में बिरसा कॉलेज से सुभाष चौक तक, हजारीबाग में गांधी मैदान से डिस्ट्रिक मोड़ तक, पलामू में कचहरी चौक से छहमहन चौक तक, लातेहार में बाजार टांड़ से डीसी आफिस तक, गढ़वा में गोविंद हाई स्कूल से रंका मोड़ तक, चतरा में कॉलेज मोड़ से केसरी चौक तक, कोडरमा में सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, गिरिडीह में झंडा मैदान से टावर चौक तक, रामगढ़ में रामगढ़ कॉलेज गेट से सुभाष चौक तक, बोकारो में जिला मुख्यालय से नया मोड़ तक, धनबाद में रणधीर वर्मा चौक पर, जामताड़ा में सुभाष चौक से इंद्रीरा चौक तक, देवघर में अंबेडकर चौक से टावर चौक तक, दुमका में एसपी कॉलेज से फूलो झानो चौक तक, पाकुड़ में सिद्धू कान्हु पार्क से डीसी आफिस तक, गोड्डा में मेला मैदान से कारगिल चौक तक, साहेबगंज में कॉलेज गेट से टंग टंग स्टैंड तक, लोहरदगा में कचहरी मैदान से पावर गंज तक, गुमला के टावर चौक में, सिमडेगा में प्रिंस चौक से झूला चौक तक, पश्चिम सिंहभूम में तंबो चौक से पोस्ट आॅफिस चौक तक, पूर्वी सिंहभूम में आम बगान से साकची गोल चक्कर तक, सरायकेला खरसावां में एसडीओ कोर्ट से गैरेज चौक तक सैकड़ों छात्रों ने मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 और 22 सितंबर 2024 को 639900 अभ्यर्थियों के लिए 823 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कर दिया गया है तथा 72 क्वेश्चन रिपीट किया गया है इसीलिए हर हाल में एग्जाम रद्द होना चाहिए।साथ ही उन्होंने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए कल रविवार को एक्स ट्विटर अभियान #ूंल्लूीह्ण_्न२२ू_ूॅह्ण चलाया जायेगा। वहीं परसों सोमवार को हजारों छात्रों के हस्ताक्षर और एडमिट कार्ड के साथ उपायुक्त द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। आंदोलन संयोजक में देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, कुणाल प्रताप सिंह, विशाल पाल, योगेश चंद्र भारती, चंदन कुमार आदि छात्र नेता एवं अभिभावक सक्रिय रहे।

भाजपा सरकार ही बचा सकती है राज्य की बहू-बेटियों की इज्जत : चंपई सोरेन
Published / 2024-10-05 18:26:34
भाजपा सरकार ही बचा सकती है राज्य की बहू-बेटियों की इज्जत : चंपई सोरेन

झारखंड में आदिवासी बहू-बेटियों को बचाना है, तो भाजपा की सरकार लाना है : चंपाई सोरेनएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड में आदिवासी बहू-बेटियों को दूसरे समाज में शामिल होने के बाद आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। उनके अस्तित्व पर संकट है। ऐसे में झारखंड की बहू-बेटियों को बचाना है तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कही हैं। दरअसल, संथाल दौरे से लौटने के बाद चंपाई सोरेन अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान चंपाई ने दावा किया कि संथाल प्रमंडल के सभी सीटों पर भाजपा की स्थिति और पकड़ मजबूत है। पूरे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चंपाई ने कहा कि आज संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते गांव-बस्तियों की स्थिति बदतर है। आदिवासी समाज की मां-बहनों को दूसरे समाज में जबरन शामिल किया जाता है। ऐसे में दोबारा आदिवासी समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता है। चंपाई ने कहा कि हर समाज में मां, बहन और बेटी की सुरक्षा सर्वप्रथम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,570