टीम एबीएन, रांची। रांची:दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति! विनयसीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
टीम एबीएन, रांची। मौसम में बदलाव के कारण दुर्गोत्सव के बीच लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, नमी के कारण कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 48 मिमी बारिश अड़की में दर्ज की गयी है. जबकि, राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ 30 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 10 और 11 अक्तूबर को भी रांची समेत आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह बहुत तेज नहीं होगी। मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्तूबर यानी दशहरा के दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद है। केवल कोल्हान वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
टीम एबीएन, रांची। सदैव हक अधिकार का आवाज को बुलंद करने वाले सक्रीय आंदोलनकारी JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले पर 19/07/2024 को लालपुर थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 185/24 पर आज 9/10/2024 को रांची जिला कोर्ट से जमानत मिली।इस कांड पर पांच गैर जमानती समेत कुल 14 गंभीर धारा लगाया गया था। अधिकारी पदाधिकारी को हाफ मर्डर, पुलिस को जानलेवा हमला, पुलिस से हथियार लूटना जैसे गंभीर आरोप लगाया गया था, उक्त जानकारी वरीय अधिवक्ता षष्टी रंजन महतो ने दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आज जमानत मिलने वाला आंदोलन राज्यभर में सुर्खियों में था, झारखंड के इतिहास में पहली बार देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आंदोलन मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार तक पहुंचा, पुलिसिया लाठीचार्ज से देवेंद्र नाथ महतो आंदोलन स्थल में ही बेहोश हो गया था।कड़ी सुरक्षा निगरानी में राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में सात दिन भर्ती थे फिर बेहतर ईलाज के दिल्ली में ईलाज कराया गया, घटना का निंदा आक्रोशित जेएलकेएम के कार्यकर्ता संपूर्ण झारखंड के प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया था।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 /10/24 को श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांके रोड पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक कांके समरी लाल, महाप्रबंधक सीएमपीडीआई ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, एके महापात्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। यह पूजा पंडाल आजादी के साल से अनवरत जारी है। इस पूजा पंडाल की मुख्य विशेषता पारंपरिक पूजा और भोग वितरण रहा है। आज के उद्घाटन समारोह में सचिव नकुल तिर्की, रमेंद्र कुमार, राजेश रजक रमेश सिंह, विश्वनाथ सरकार, प्रदीप लकड़ा, विवेक गर्ग, विनय कुमार, राजीव वर्मा समेत हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक सीट गोड्डा भी है। गोड्डा जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 में इस सीट पर भाजपा के मनोहर कुमार टेकड़ीवाल विधायक चुने गये थे जबकि 2009 में यह सीट आरजेडी के खाते में गयी और संजय प्रसाद यादव विधायक चुने गये, तो वहीं 2014 में इस सीट पर भाजपा ने फिर से कब्जा जमाया और रघुनंदन मंडल यहां से विधायक चुने गये। वहीं 2019 में इस सीट पर भाजपा कैंडिडेट अमित कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। इस बार भी भाजपा की टिकट की दौड़ में अमित कुमार मंडल सबसे आगे चल रहे हैं। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट अमित कुमार मंडल ने 85 हजार पांच सौ 78 वोट हासिल किया था। वहीं राजद कैंडिडेट संजय प्रसाद यादव 83 हजार 66 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस लिहाज से अमित कुमार मंडल ने संजय प्रसाद यादव को चार हजार पांच सौ 12 वोटों के अंतर से हराया। वहीं जदयू कैंडिडेट रविंद्र महतो छह हजार चार सौ 17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर भाजपा के रघुनंदन मंडल ने राजद के संजय प्रसाद यादव को 34 हजार चार सौ 86 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। रघुनंदन मंडल को कुल 87 हजार एक सौ 58 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजद के संजय प्रसाद यादव को कुल 52 हजार छह सौ 72 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे झामुमो के राजेश कुमार साह को कुल 17 हजार तीन सौ 29 वोट मिले थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राजद के संजय प्रसाद यादव ने भाजपा के रघुनंदन मंडल को 8 हजार सात सौ 55 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। संजय प्रसाद यादव को कुल 43 हजार पांच सौ दो वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के रघुनंदन मंडल को कुल 34 हजार सात सौ 47 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे झामुमो के मनोहर कुमार टेकड़ीवाल को 22 हजार आठ सौ 32 वोटों से संतोष करना पड़ा था।झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट पर कभी भाजपा तो कभी राजद का कब्जा रहा है। इस बार इंडिया गठबंधन की तरफ से ये सीट राजद के खाते में जायेगी। इसलिए गोड्डा सीट पर 2024 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा।
अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया पंडाल का उद्घाटनटीम एबीएन, रांची। आदर्श दुर्गा पूजा समिति टंकी साइड धुर्वा के पंडाल का उद्घाटन विधि विधान के साथ समिति के पुरोहित एवं समिति के आयोजक मंडली ने कराया। पंडाल का उद्घाटन टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील तिवारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के विजय बहादुर सिंह व गुंजन कुमार ने किया। इस दौरान पार्षद रहे क्षेत्र के कृष्ण मोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इससे पूर्व आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों ने चुनरी ओढ़ाकर किया। पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां का पट सभी लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। और माता रानी के जयकारे, हर हर महादेव के नारे के साथ परिसर गूंज उठा। मौके पर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्र के लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत करें अनुपालनआयुक्त ने शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक बाल किशुन मुंडा आज अपने कार्यालय में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर समीक्षा बैठक की। शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के दृष्टिगत पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के मतदान केंद्रो पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनूरूप सभी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अपने संबंधित जिले के स्कूलों में अवस्थित मतदान केंद्रों तथा समाज कल्याण पदाधिकारी एवं उनसे जुड़े पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की जांच कर लें और समय रहते वहां कि कमियों को दूर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए दिव्यांग, वरिष्ठ/वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। साथ ही रनिंग वाटर, शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय आदि न्यूनतम सुविधाओं का उपलब्धता सुनिश्चित करायें, ताकि मतदान प्रतिशत बेहतर हो सके। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वैसे दिव्यांग या वृद्ध मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में असक्षम हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए होम वोटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही सक्षम दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का समयबद्धता से निर्वहन करने का निदेश दिया। उन्होंने स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से भी मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही न्यूनतम सुविधाओं से मतदाताओं को अवगत कराते हुए जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा के अलावा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।
झारखंड ऊर्जा निगम ने FD के लिए सेंट्रल बैंक को दिये थे 40.5 करोड़टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू स्थित शाखा में संचालित झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से फर्जीवाड़ा के जरिये 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये निकाल लिये गये हैं। यह रकम फिक्स डिपॉजिट में निवेश के लिए उक्त बैंक की शाखा को हस्तांतरित की गयी थी। इस मामले में निगम के महाप्रबंधक अमर नायक ने धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज करायी है।इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा के प्रबंधक, निगम के जीएम फाइनेंस जयंत प्रसाद, डीजीएम फाइनेंस रंजीत कुमार सिंह और वरीय प्रबंधक श्रीकांत को नामजद किया गया है। दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि छह अक्तूबर 2024 को टूरिज्म डिपार्टमेंट से हुई धोखाधड़ी की शिकायत की सूचना ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को प्राप्त हुई थी। इस आधार पर सेंट्रल बैंक में किये गये फिक्सड डिपॉजिट की जांच की गयी।पता चला कि निगम की ओर से आठ-नौ अगस्त 2024 को फिक्सड डिपॉजिट में निवेश के लिए 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा में आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर करने का निर्देश निगम के बैंक ऑफ इंडिया, जेएसइबी एक्सटेंशन काउंटर, धुर्वा को दिया गया था। उक्त राशि के हस्तांतरण के लिए निगम की ओर से बाकायदा पत्र जारी किया गया था।
झारखंड मंत्रिमंडल ने पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का कोटा दोगुना करने की दी मंजूरीटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे।मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए 35.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई में 136.95 करोड़ रुपये के निवेश से झारखंड भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी।इसके अलावा 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विधायक में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गयी है। चतरा में 10.93 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सदर अस्पताल में एमआरआई मशीन की खरीद के लिए 1 अरब की स्वीकृति दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.