Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
चुनाव से पहले सीएम हेमन्त लगा रहे सौगातों की झड़ी
Published / 2024-10-14 22:54:24
चुनाव से पहले सीएम हेमन्त लगा रहे सौगातों की झड़ी

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने लगायी सौगातों की झड़ी, एक साथ कई योजनाओं की शुरुआतटीम एबीएन, रांची। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले झारखंड सरकार के द्वारा सौगातों की बौछार जारी है। इसी के तहत आज 14 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में एक साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुंबई के नवी मुंबई में सात मंजिला झारखंड भवन का आधारशिला ऑनलाइन रूप में रखा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा पकरीबरवाडीह में 220/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इस सब-स्टेशन के बनने से पकरीबरवाडीह और इसके आसपास के क्षेत्र डेमाटांड़, बरकागांव, ललकीमाटी केरेडारी और टंडवा के क्षेत्र को डीवीसी पर आत्मनिर्भरता समाप्त हो जायेगी।झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम के द्वारा सांकेतिक रूप से 5 नव चयनित को पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में रांची स्मार्ट सिटी में अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण और इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बड़ा हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की सोच है कि किसी भी जनता को गंभीर रोग का इलाज करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर बड़े अस्पतालों में सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।अब सरकार ने नर्सिंग कार्य के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष को भी नर्स की ट्रेनिंग देकर बहाल करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा के बारे में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कम पैसे में राज्य की जनता को यह उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ कई परिजनों ने अपने बीमार लोगों को बाहर इलाज के लिए ले जाने के लिए किया है। कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मंत्रालय का यह सभागार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का गवाह रहा है और हर महीने यहां किसी न किसी तरह से नियुक्ति पत्र वितरित की जाती रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की उपलब्धि की गिनायी। इस कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थी की खुशी देखते बन रही थी। धनबाद की अंकिता रजक कहती हैं कि 2023 से वो इस पल का इंतजार कर रही थीं जो विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मिला। एक अन्य लाभार्थी अंकिता उपाध्याय का मानना है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नियुक्ति पत्र मिला जो बेहद ही खुशियों से भरा है।

झारखंड में चुनाव की घोषणा कल!
Published / 2024-10-14 20:59:06
झारखंड में चुनाव की घोषणा कल!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सबकी नजर चुनाव आयोग की ओर लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर यानी मंगलवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण झारखंड और महाराष्ट्र का चुनाव एक साथ होना बताया जा रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल दिसबंर में समाप्त हो रहा है, जिस कारण अक्टूबर में चुनाव की घोषणा आवश्यक है। वहीं जनवरी में झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हरियाणा में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में हरियाणा जीत के सकारात्मक असर को लेकर चुनाव में जाना चाह रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी उभरे उत्साह को वोट में बदलने का पूरा प्रयास करेगी। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने की संभावना बतायी जा रही है। अभी तक भाजपा और राजग सहित सत्तारुढ़ इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी।

नामधारी और किशोर जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ अनिर्णय की स्थिति में
Published / 2024-10-13 22:00:47
नामधारी और किशोर जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ अनिर्णय की स्थिति में

राजनीतिक का रंगराजनीतिक भविष्य को लेकर लग रही अटकलेंकिशोर ने राजद छोड़ निभायी रिश्तेदारी, अब फिर घर वापसी के फिराक मेंएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। राजनीति उलटफेर का खेल है। कब बाजी किसके हाथ में चली जाये इसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता। बात यदि पलामू की करे तो कभी इंदर सिंह नामधारी और राधाकृष्ण किशोर राजनीतिक के केंद्र बिंदु हुआ करते थे। हालांकि इंदर सिंह नामधारी वर्ष 2014 में ही सक्रिय राजनीतिक से सन्यास ले चुके हैं।किशोर अभी भी राजनीति में सक्रियता के साथ लगें है। लेकिन राजनीति में इनका कोई परमानेंट एड्रेंस नहीं है। किशोर का छत्तरपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय बताया जा रहा है। लेकिन यह तय नही है वह किसी दल से लड़ेगे। लोकसभा चुनाव के पहले तक वह राजद में थे। चूंकि उनके बहनोई बीडी राम भाजपा से पलामू संसदीय क्षेत्र का चुनाव लड़ रहे थे तो राजद छोड़कर किशोर ने चुनाव में उनकी मदद की, पर फिलहाल भाजपा में इंट्री की गुजाइंश का सीन नहीं बन पाने के कारण किशोर की फिर से राजद की वापसी की चर्चा जोरो पर चल रही है।हालांकि वापसी के चर्चा के साथ दल के अंदर विरोध के स्वर भी उठने लगे।नामधारी और किशोर ने सन 1980 में एक साथ ही पहली बार बिहार विधानसभा में कदम रखा था। दोनों अलग अलग दल में रहे, कुछ दिनों  तक एक दल में साथ भी रहे, मगर दोनों में एक समानता रही कि किसी एक दल के खूंटे में बंध कर नहीं रहे। कांग्रेस से राजनीतिक कैरियर से शुरुआत करने वाले किशोर जदयू और भाजपा के टिकट पर भी छत्तरपुर विधानभा से चुनाव जीता 2019 में भाजपा ने टिकट नही दिया तो आजसू में शामिल हो कर चुनाव लड़े।2024 में अभी तक दल का निर्धारण नही है। एक चर्चा इस बात को लेकर है कि किशोर फिर से जदयू में जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। वह इन संभावनाओं को देख रहे है कि गठबंधन के दावे को भाजपा किस हद तक स्वीकार करता है।वहीं नामधारी के साथ दूसरी स्थिति है। वह खुद सक्रिय राजनीति से दूर हैं, पर उनकी चाहत अपने पुत्र दिलीप सिंह नामधारी को राजनीतिक में स्थापित करने की है। वर्ष 2009 मे दिलीप सिंह नामधारी भाजपा के टिकट और 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।2019 का चुनाव स्वास्थ्य कारणों से नही लडा था। 2024 में दिलीप नामधारी का चुनाव लड़ना तय है पर निर्दलीय या किसी दल से इसे लेकर फिलहाल पत्ता नही खुला है। इंदर सिंह नामधारी अविभाजीत बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। झारखंड गठन के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे।स्थिति यह थी कि जब नामधारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो उस वक्त वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करता थे।टिकट से लेकर पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका होती थी। जब वह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तो यह नारा गूंजता था देश में अटल बिहारी, बिहार में इंदर सिंह नामधारी।पर आज नामधारी हो या किशोर दोनों की परिस्थिति एक हो गयी है। जो कभी दूसरे को टिकट दिलाने की क्षमता रखते थे, जो कभी सिंबल का वितरण करते थें वैसे राजनीतिक की शख्सियत आज राजनीतिक के बर्थ में महज एक टिकट कंफर्म होने की आस में है। इसे समय का फेरा कहा जाये या राजनीतिक का असली रंग ? (वरिष्ठ पत्रकार अजित मिश्रा जी के फेसबुक वॉल से साभार)

धुर्वा : सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गयी भावपूर्ण विदाई
Published / 2024-10-13 18:46:01
धुर्वा : सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गयी भावपूर्ण विदाई

टीम एबीएन, रांची। श्रीश्री सार्वजनिक बंगाली दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा थाना के पीछे बस स्टैंड में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गयी। मौके पर महिलाओं ने सिंदूर खेला भी किया, जिसमें मां दुर्गा को सिंदूर लगाने के पश्चात एक दूसरे को भी सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की गयी।साथ ही साथ महिलाओं की शंख ध्वनि से पूरा धुर्वा क्षेत्र गुंजायमान रहा। नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों तक मां की सेवा के बाद विदाई करते सभी भक्तों की आंखें नम हो गयीं। परंतु परंपरा के मुताबिक विदाई भी अनिवार्य है।जिस कारण श्रद्धालुओं ने नाम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। साथ ही अगले वर्ष आने का निमंत्रण दिया। मौके पर धुर्वा से सटे आसपास के टोले-मोहल्लों के लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। लोगों के पांव भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आ रहे थे।

सिंदूर खेला के साथ दी गयी मातारानी की विदाई
Published / 2024-10-13 18:27:47
सिंदूर खेला के साथ दी गयी मातारानी की विदाई

टीम एबीएन, रांची। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति काँके रोड में आज महिला भक्तों ने सिंदूर खेला कर माता को विदा किया। सिंदूर एक दूसरे की मांग में भरकर सुहागन अपनी सौभाग्य की रक्षा और घर परिवार के स्वस्थ रखने की कामना माँ दुर्गा से माँगती हैं।इस तरह से माता की विदाई आज हो रही है। माता की आंखें भक्तों के उमंग से भरा है। पुनः अगले वर्ष आने की विनम्र निवेदन कर माता को विदाई दी गयी। आज प्रांगण में दुर्गोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।

मनिका : करमही में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 6 से अधिक घायल
Published / 2024-10-13 18:24:11
मनिका : करमही में भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 6 से अधिक घायल

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुँचायाएबीएन न्यूज नेटवर्क, मनिका। थाना क्षेत्र अंतर्गत करमही मोड़ के निकट रविवार को यात्री बस, कार और टेम्पो में टक्कर हो गयी। इस घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं कई अन्य लोगो को भी मामूली चोट आयी। मृतक की पहचान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी के भाई सफदर अंसारी (40) के रूप में हुई है। जबकि इन्हीं के परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में अनिक अंसारी, ज्यान गजनफर, आहिया अंसारी, इबाद अंसारी शामिल हैं।सभी रांची नामकुम के रहने वाले हैं। वही टेंपो पर सवार लातेहार निवासी अमित कुमार भी घायल हो गये। सभी को लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी अपने परिवार के साथ बेतला पार्क घूमने गए थे। रविवार को सभी लोग वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका भाई चल रहा था। इसी दौरान करमाही मोड़ के पास सामने से आ रहे यात्री बस से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। वहीं पीछे से आ रहे हैं ऑटो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्स ने जांच के बाद सफदर अंसारी को मृत घोषित कर दिया।वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यार्थी ने कहा कि घायलों में तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो अन्य घायल की स्थिति थोड़ी ठीक है। घटना में घायल एक अन्य महिला को मामूली चोट आयी है।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ सामूहिक शस्त्र- पूजन सह हनुमान चालीसा पाठ
Published / 2024-10-13 17:36:31
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ सामूहिक शस्त्र- पूजन सह हनुमान चालीसा पाठ

टीम एबीएन, रांची। विजयादशमी के अवसर श्री माहेश्वरी सभा द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर लेक रोड मे सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। रांची में पहली बार आयोजित सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम मे सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सनातन धर्म के लोगों द्वारा पूरे महाधार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना के साथ सामूहिक रूप से सैकड़ो की संख्या मे शस्त्र तलवार कटार तथा अन्य शस्त्रों का पूजन की। आठ विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि- विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी शस्त्रों का पूजन कराया गया। गणेश वंदना एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। तथा बच्चों द्वारा श्री राम प्रभु के भजनों पर भावपूर्ण मनमोहन नृत्य एवं नारी शक्ति द्वारा शौर्य कौशल्य का अद्भुत प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ विश्व शांति के लिए किया गया। कार्यक्रम में समाज के समस्त लोग एक छत के नीचे इकट्ठे होकर आपसी एकता के साथ शस्त्र पूजन और अपना उद्बोधन समाज के सामने देते हुए कहा कि शास्त्र के अनुसार शस्त्र रखना अति आवश्यक है। तत्पश्चात उपस्थित लोगों के बीच सैकड़ो की संख्या में शस्त्र का वितरण किया गया। सबों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुकेश काबरा शस्त्र पूजन की महत्ता की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन भव्य रूप से किया जाकेगा। तत्पश्चात मां दुर्गे की स्तुति, महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का समापन हुआ। शस्त्र पूजन कार्यक्रम मे 400 से भी अधिक पुरुष एवं महिलाएं सम्मिलित हुए।मौके पर किशन साबू, जुगल किशोर मारू, सीपी सिंह, वासुदेव भल्ला, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, राजकुमार मारू, पवन मंत्री, अंकुर डागा, श्याम बियानी, विनय महेश्वरी, हेमंत महेश्वरी, बसंत लखोटिया, अशोक साबू, चंद्रकांत रायपात, बसंत मित्तल, महावीर प्रसाद सोमानी, भारती चितलांगिया, सुरेशचंद्र अग्रवाल, संजय सर्राफ, गौरव काबरा, कैलाश केसरी, मनोज कल्याणी, दिलीप साबू, अरविंद सोमानी, श्यामसुंदर शर्मा, मनोज चौधरी, रमन वोडा, श्याम पालीवाल, मुकेश काबरा, अशोक मंगल, ओम बोड़ा, विष्णु सेन, अनिल जालान, मनोज काबरा, श्रीराम शर्मा, सौरभ साबू, रमाशंकर बगड़िया, नीरज भट्ट, विजय खोवाल, धीरज बंका, महावीर मंत्री, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश बागला,के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को समर्पित किये हथियार, पूजा कर मांगा आशीर्वाद
Published / 2024-10-12 14:04:22
गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को समर्पित किये हथियार, पूजा कर मांगा आशीर्वाद

रांची में गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को अर्पित किए अपने हथियार, शस्त्रों की पूजाकर माता से मांगा आशीर्वादरांची में गोरखा जवानों ने मां दुर्गा को अपने हथियार अर्पित किए और फिर उनकी पूजा कर उनसे आशीर्वाद मांगाटीम एबीएन, रांची। भारत में विश्वकर्मा पूजा के दौरान शस्त्रों की पूजा की जाती है, लेकिन गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मां शक्ति की पूजा करते हुए शस्त्रों की पूजा करती है। महानवमी के अवसर पर रांची में गोरखा बटालियन के जवानों ने अपने शस्त्रों की पूजा की और मां के चरणों में बलि अर्पण की।जवानों ने की हथियारों की पूजाझारखंड में अगर किसी व्यक्ति से पूछा जाये कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड किस बटालियन से चाहिए, तो वह एक स्वर में बोलेंगे गोरखा बटालियन। क्योंकि न तो गोरखा बटालियन के जवान धोखा देते हैं और न ही उनके हथियार।गोरखा बटालियन के हथियार किसी भी अवसर पर विश्वासघात नहीं करते और यह सब इसलिए होता है क्योंकि उन पर मां शक्ति का आशीर्वाद होता है। यही कारण है कि 1880 से गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान महानवमी के अवसर पर अपने हथियारों की पूजा करती है। भुजाली से लेकर एके-47 तक, हर चीज की पूजा मां शक्ति के समक्ष की जाती है।

रांची : विजयादशमी पर धू-धूकर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण
Published / 2024-10-12 14:00:47
रांची : विजयादशमी पर धू-धूकर जलेगा बुराई का प्रतीक रावण

टीम एबीएन, रांची। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद आज विजयादशमी का त्योहार है। इस मौके पर देशभर में रावण दहन की तैयारी चल रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा अरगोड़ा मैदान में भी दशानन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। आज शाम 4 बजे से मोरहाबादी में दशहरा कार्यक्रम शुरू हो जायेगा।पंजाबी हिन्दू बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य राजेश खन्ना ने बताया कि इस बार मुंबई से आये विशेष आतिशबाजों की टीम एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे, जो रिमोट से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि लंका दहन कार्यक्रम के दौरान परंपरागत गीत-संगीत और कला का भी प्रदर्शन होगा। इस वर्ष लंका दहन कार्यक्रम के दौरान 30×30 का स्वर्ण नगरी बनाया जायेगा, जिसका दहन रामभक्त हनुमान रूपी कलाकार करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,753