Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
माफियाओं के बुलडोजर ट्रीटमेंट के लिए भाजपा को वोट दें : योगी आदित्यनाथ
Published / 2024-11-05 19:20:24
माफियाओं के बुलडोजर ट्रीटमेंट के लिए भाजपा को वोट दें : योगी आदित्यनाथ

यूपी की तरह झारखंड में भी माफिया राज खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लायें, सीएम योगी ने कोडरमा में महागठबंधन पर बोला हमलाटीम एबीएन, कोडरमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का बुलडोजर से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें। आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की सुरक्षा और रक्षा की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है... उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं। आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा।  उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है। आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

जयराम महतो ने प्रत्याशी देवेंद्रनाथ के लिए की वोट की अपील
Published / 2024-11-05 19:19:37
जयराम महतो ने प्रत्याशी देवेंद्रनाथ के लिए की वोट की अपील

सिल्ली बदलाव सभा में दिखा लोगों का भारी जन समर्थनएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने चुनावी रेस में है। जनसंपर्क और जनसभा चलायी जा रही है। आज मंगलवार को सिल्ली बदलाव महासभा चलाया गया। यह विशाल महासभा पतराहातु मैदान सिल्ली में किया गया। जनता में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो रहे। रामपुर में सहीद दिलीप बेदिया को माल्यार्पण करते हुए सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। सभा में प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो के लिए क्रम संख्या 6 कैंची छाप में मतदान का अपिल किया गया। हजारों की भरी सभा में हेमंत सोरेन के परिवार पर खूब गरजे और वर्तमान विधायक सुदेश महतो के निजी बढ़ते धन संपत्ति के विकास के पैमाने पर भी बोला। नए बदलाव के लिए जनता से मतदान का अपील किया। वहीं प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने सत्ता भोगी नेता एवं दल बदलू नेता से सावधान करते हुए अपने सिल्ली क्षेत्र में क्षेत्रीय चुनावी मेनिफेस्टो पर भाषण दिया। और कहा कि हमारा सिल्ली विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। किसानों के इस आजीविका कृषि से व्यावसायिक कृषि में हम बदलने का काम करेंगे। राढु नदी, स्वर्ण रेखा एवं कांची नदी से लिफ्ट इरीगेशन करते हुए सिंचाई का काम किया जाएगा। रोजगार और स्वरोजगार सृजित किया जाएगा। देर शाम को बाद में जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो तमाड़ के सभा संबोधन हेतु प्रस्थान किया। पतराहातु के सभा में महावीर साहू, राजू महतो, मोहरी देवी, विमल महतो, अभिकर्ता राजीव कुमार एवं सुभाष चंद्र, कृष्णा महतो, खुदीराम आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

धनबाद : अचानक फटी जमीन और निकलने लगी आग की लपटें
Published / 2024-11-04 20:56:47
धनबाद : अचानक फटी जमीन और निकलने लगी आग की लपटें

जमीन फटने से बना गोफ, निकल रही आग की लपटें, अफरा तफरी का माहौलएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। जोगता थाना क्षेत्र के 11 नम्बर हरिजन बस्ती में सोमवार की अहले सुबह दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। जब बस्ती के समीप अचानक जमीन फट गया और उससे आग की लपटें अचानक से बाहर निकलने लगी। पूरे इलाके की तापमान से बदलाव हो गया। जिसके बाद लोग गर्मी से परेशान हो गये और अपने घरों से बाहर निकल गये। इस दौरान पूरी बस्ती में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुबह की धुंध में भी लोगों को दिन का नजारा दिखाई देने लगा। वहीं, भू -धंसान से निकली रही जहरीली गैस के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था कि करे तो करे। सभी लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर भाग रहे थे। जब सुबह की किरणें बाहर आयी तो लोगों ने देखा की बस्ती के समीप भू-धंसान हुई, जिससे आग की तेज लपटें निकल रहा है। जमीन से भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा है। आनन-फानन मे लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दिया। हालांकि सूचना के बाद भी खबर लिखने तक कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने नही पहुंचे थे। जिससे लोगों में आक्रोश है।

झारखंड चुनाव : पहले चरण में मात्र 11% महिला प्रत्याशी
Published / 2024-11-04 20:55:44
झारखंड चुनाव : पहले चरण में मात्र 11% महिला प्रत्याशी

पहले चरण के 683 उम्मीदवारों में से 235 करोड़पति, 174 दागी; महज 11% प्रत्याशी महिलाएंटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। राज्य में 13 नवंबर को पहले और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (एडीआर) ने पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की 43 सीटों पर कुल 683 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 73 (11%) महिला उम्मीदवार हैं।कितने उम्मीदवार दागीएडीआर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 683 उम्मीदवारों में से 682 के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। हलफनामे की अस्पष्टता के कारण तोरपा (एसटी) सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार ब्रजेंद्र हेमरोम का ब्योरा शामिल नहीं किया गया है।26% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज682 में से 174 उम्मीदवारों (26 फीसदी) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 127 उम्मीदवारों (19 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।  किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया टिकटप्रमुख पार्टियों में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भाजपा के हैं। भाजपा के 36 में से 20 उम्मीदवारों (56%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 11 (65%), झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 11 (48%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 8 (28%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद के 5 उम्मीदवारों में से 3 और जदयू के दोनों उम्मीदवारों ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये हैं।गंभीर आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों की बात करें तो प्रमुख दलों में से भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से 15 (42%) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। वहीं, कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 8 (47%), झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 7 (30%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 6 (21%), राजद के 5 उम्मीदवारों में से 3 (60%) और जदयू के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 11 उम्मीदवारों ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित मामले घोषित किये हैं। 4 उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध हत्या से संबंधित मामले (पुरानी आईपीसी धारा-302) घोषित किये हैं। हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307 और बीएनएस धारा 109) से संबंधित घोषित मामलों वाले 40 उम्मीदवार हैं।कितने करोड़पति प्रत्याशी मैदान में2024 में पहले चरण में उतरे 682 प्रत्याशियों में से 34 फीसदी यानी 235 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो 2.16 करोड़ रुपये है। 63 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 78 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 198 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 199 है। 144 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।संपत्ति का मूल्य- उम्मीदवारों की संख्या- उम्मीदवारों का प्रतिशत5 करोड़ और उससे अधिक- 63- 9.24% 2 करोड़ से 5 करोड़- 78- 11.44% 50 लाख से 2 करोड़- 198- 29.03% 10 लाख से 50 लाख- 199- 29.18% 10 लाख से कम- 144- 21.11%किस पार्टी ने कितने करोड़पतियों को दिया टिकटपहले चरण में प्रमुख दलों में भाजपा के 36 उम्मीदवारों में से 30 (83%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके बाद झामुमो के 23 उम्मीदवारों में से 18 (78%), कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों में से 16 (94%), बसपा के 29 उम्मीदवारों में से 7 (24%), राजद के 5 उम्मीदवारों में से 4 (80%) और जदयू के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) ने 1 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है।सबसे अमीर उम्मीदवार के पास 80 करोड़ की संपत्तिपहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी सिंहभूम जिले की पोटका (एसटी) सीट से निर्दलीय कंदोमणि भूमिज हैं। भूमिज की कुल संपत्ति 80 करोड़ है। दूसरे नंबर पर पलामू के डाल्टनगंज से कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा नंद त्रिपाठी हैं, जिनकी संपत्ति 70.91 करोड़ रुपए है। वहीं, रांची सीट से निर्दलीय उतरे आयुष रंजन तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आयुष की कुल संपत्ति 70.55 करोड़ है।कितने पढ़े-लिखे हैं उम्मीदवारएडीआर ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीदवारों की शिक्षा का विवरण भी दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 308 (45%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 348 (51%) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। 6 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। इसके अलावा, 18 उम्मीदवारों ने खुद को केवल साक्षर घोषित किया है और 2 उम्मीदवार निरक्षर हैं।कितने उम्रदराज हैं उम्मीदवाररिपोर्ट में उम्मीदवारों के आयु का ब्योरा भी शामिल है। 267 (39%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 348 (51%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। 67 (10%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है। 

माफिया की गुलाम बन गयी है झारखंड सरकार : पीएम मोदी
Published / 2024-11-04 20:49:18
माफिया की गुलाम बन गयी है झारखंड सरकार : पीएम मोदी

गढ़वा में पीएम मोदी का नारा, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकारटीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को गढ़वा जिला के चेतना से चुनावी शंखनाद करते हुए रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकार का नारा दिया। बिहार के गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़वा पहुंचे पीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र को अपनी गारंटी बताते हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है, जनता से नहीं। एक आदिवासी के बेटे चंपाई सोरेन को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। यह क्षेत्र बालू तस्करी का केंद्र बन गया है। जनता पलायन के लिए मजबूर। ये लोग बंदरबांट में व्यस्त हैं। कामधंधा बंद होता जा रहा है। लेकिन ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा खूब फल फूल रहा है।पीएम ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर गोगो-दीदी योजना के जरिए हर महीने माताओ-बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे। नौजवानों को युवा साथी भत्ता मिलेगा। सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलेंगे। पीएम ने कहा कि मैंने तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी। सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया।झारखंड भाजपा ने 21 लाख नये आवास बनाने का संकल्प लिया है। हर गरीब के पास पक्का घर होगा। यह भाजपा की गारंटी है। धान की सरकारी खरीद 3100 रु। प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। छोटे और सीमांत किसानों, पशुपालकों को आर्थिक मदद मिलेगी। आदिवासी परिवारों का आजीविका बढ़ाने के लिए भी घोषणाएं हुई हैं। तेंदू पत्ता, महुआ और मशरुम जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग होगी।

कल सिल्ली में जयराम महतो की जनसभा
Published / 2024-11-04 20:46:34
कल सिल्ली में जयराम महतो की जनसभा

टीम एबीएन, रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। सभी राजनीतिक दल अपने रणनीति के अनुसार से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। मतदाता भी अपने अच्छे प्रत्याशी को टटोलने में लगे हुए हैं। इस बीच झारखंड की नयी नवेली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपने चुनावी रेस में है।जनसंपर्क चला रहे हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र काफी हॉट और चर्चित बना हुआ है। मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का आगमन है। जयराम का सभा पतराहातू मैदान सिल्ली में सुनिश्चित है। महासभा के प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्र में सोमवार को बाइक रैली निकालते हुए जन समर्थन की अपील की। रांची जिला महिला अध्यक्ष पार्वती कुमारी ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष का विधिवत तरीके से भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हजारों की भारी भीड़ पतराहातू मैदान में जुटेगी। प्रशासनिक अनुमति के साथ संपूर्ण तैयारी कर ली गयी है।

सिल्ली में जयराम महतो की जनसभा को लकर बैठक
Published / 2024-11-03 21:15:48
सिल्ली में जयराम महतो की जनसभा को लकर बैठक

05 नवंबर को होगी जनसभा एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा इन दिनों अपने चुनावी रेस में है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो अपने चुनावी जनसभा चला रहे हैं। जनसभा राज्य के सभी जिला में चलाया जा रहा है। मंगलवार को आगमन सिल्ली में होना सुनिश्चित। यह सभा पतराहातु मैदान सिल्ली में होना है। रांची जिला संगठन महासचिव विमल महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए विशाल जनसभा संबोधन होगा। इसकी संपूर्ण तैयारी कर लिया गया है। प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने सभा के तैयारी हेतु आज रविवार को पतरातू मैदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन का रूट चार्ट जारी किया गया।

जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
Published / 2024-11-03 21:15:12
जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची ने दीपावली मिलन समारोह आज दिनांक 03-नवम्बर-24 को कन्या पाठशाला डोरंडा में मनाया। सुबह 10 बजे से कन्या पाठशाला डोरंडा में सकल समाज का मिलन समारोह रखा गया था जिसकी शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा गेम्स हौजी आदि का आयोजन किया गया। मंच का संचालन खुशबू बोथरा एवं खुशबू दस्सानी ने संयुक्त रूप से किया। घेवरचंद चन्द नाहटा ने अपने उदगार व्यक्त किये। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द बोथरा, सचिव विमल दस्सानी ने सकल समाज को दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटे लाल चोरड़िया, संपतलाल रामपुरिया, अशोक सुराणा, मोहन लाल पींचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, प्रकाश चन्द नाहटा आदि उपस्थित हुए।

यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करने का चुनाव : अमित शाह
Published / 2024-11-03 21:08:48
यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करने का चुनाव : अमित शाह

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा, झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए। क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। शाह ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित बड़ी उम्मीद से भाजपा के संकल्प पत्र की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम जो संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियों से अलग है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की राजनीति में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जो कहती है, वह करती है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है, हमने सभी संकल्पों को पूरा किया है। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है और इसीलिए झारखंड की जनता, खासकर पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित हमारे संकल्प पत्र की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। शाह ने कहा, संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। घुसपैठिए यहां आकर हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो न तो झारखंड की संस्कृति सुरक्षित रहेगी, न ही यहां का रोजगार, जमीन और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इसीलिए भाजपा रोटी, बेटी, माटी के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।गृह मंत्री ने झामुमो नीत गठबंधन पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी भूमि में घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है और हम इन घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम कानून लाएंगे और महिलाओं से छीनी गई जमीन वापस करेंगे। हेमंत सोरेन, आप झारखंड की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,574