धुरंधर 1,000 करोड़ी क्लब में, 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीएबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ी क्लब में शामिल हो गयी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है।रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने इस दरमियान कई रिकॉर्ड तोड़े। इस वर्ष के पहले ब्लॉकबस्टर कांतारा भाग 1 और छावा को पीछे छोड़ दिया है। जहां छावा ने विश्व स्तर पर 807.91 करोड़ रुपये, और कांतारा भाग 1 ने 852 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं सिर्फ 21 दिनों में धुरंधर ने 1,000 करोड़ रुपये की सीमा पार कर ली। उसने अब तक 1,002.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा फिल्म व्यापार विश्लेषण साइट सैकनिल्क के अनुसार है। देश में भी फिल्म ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पहले 21 दिनों में धुरंधर भारत में 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। क्रिसमस को यानी अपने 21वें दिन फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले सप्ताह में फिल्म ने 218 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह में पहले सप्ताह से ज्यादा 261.50 करोड़ रुपये जुटाये। 15वें से 20वें दिन के बीच इसमें उसने और 160.70 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।अभी तक फिल्म देश में 668.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 700 करोड़ी क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। इसने घरेलू स्तर पर शीर्ष दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में भी जगह बना ली है। उसने रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ते हुए नौवें स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन 8.46 करोड़ रुपये की कमाई की एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने पहले दिन 8.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। क्रिसमस डे पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज हुई तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरुआत की। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और नम: पिक्चर्स ने किया है। धर्मा प्रोडक्शन ने एक्स पर बताया कि इस फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 8.46 करोड़ (नेट) की कमाई दर्ज की है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की टॉप पांच ओपनिंग डे कलेक्शन्स में शामिल हो गयी है, जो उनके लिए एक अहम उपलब्धि है। भले ही उनकी कुछ पिछली फिल्मों की ओपनिंग 10 करोड़ से कम रही हो, लेकिन फ्रेंचाइजी फिल्मों के साथ उन्होंने बड़े रिकॉर्ड बनाये हैं, जिनमें भूल भुलैया 3 (2024) ने 36.60 करोड़ और भूल भुलैया 2 (2022) ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी यह साबित करती है कि कार्तिक फ्रेंचाइजी के बाहर भी दर्शकों से मजबूत कनेक्शन बना पाने में सक्षम हैं। बॉक्स आफिस पर हालात चुनौतीपूर्ण रहे, क्योंकि स्क्रीन्स अन्य बड़ी रिलीज के बीच बंटी हुई थीं, जिनमें धुरंधर और हॉलीवुड की अवतार: फायर एंड ऐश भी शामिल हैं। इसके बावजूद, सीमित उपलब्धता में भी इस रोम-कॉम ने अपेक्षाकृत शानदार प्रदर्शन किया, जो दर्शाता है कि मजबूत फैन फॉलोइंग और अच्छी कहानियां आज भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग हुई पूरी एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदसानी और राजपाल यादव सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं। सभी ने हाथ में बंदूकें हैं और उन्होंने सुरक्षात्मक गियर पहन रखे हैं। अक्षय कुमार ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा कि वेलकम टू द जंगल की टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। हम 2026 में सिनेमाघरों में आ रहे हैं। मैं अभी तक इतने बड़े प्रोजेक्ट का कभी भी पार्ट नहीं बना हूं, हममें से कोई भी नहीं। हम अपने इस तोहफे को आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। फाइनली शूट रैपअप हो चुकी है, वेल डन गैंग। अक्षय कुमार ने लिखा कि जो भी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं, उन सभी ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की है। हमारे बड़े से परिवार की ओर से आपके घरों तक। हम आपका 2026 बेस्ट हो, इसकी कामना करते हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभायी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 915 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। अब फिल्म एनिमल अब जापान में रिलीज होने जा रही है। फिल्म एनिमल के प्रोड्यूसर्स में शामिल भद्रकाली फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि यह फिल्म अब जापान आ रही है और इसे वहां भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जायेगा। पोस्ट के अनुसार फिल्म एनिमल 13 फरवरी 2026 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भाई की शादी में ऋतिक रोशन, दोनों बेटे और गर्लफ्रेंड सबा भी थीं साथ एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। ऋतिक रोशन सोमवार यानी 22 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अपने बेटों, रेहान और हृदान के साथ अपने कजिन ईशान रोशन की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए बाहर निकलते हुए दिखे। ऋतिक ने पीच कलर का कुर्ता पहना था जिसके साथ मैचिंग चूड़ीदार बॉटम था। उनके साथ सबा आजाद वाइब्रेंट पीले रंग के स्ट्रेट-कट कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने इसे मैचिंग सलवार-नारंगी दुपट्टे के साथ पहना था। ऋतिक के बेटे, हरेहान और हृदान, सफेद पजामे के साथ सिंपल पेस्टल कुर्ते पहनकर इस मौके पर बहुत अच्छे लग रहे थे। ईशान रोशन की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। बता दें कि ईशान रोशन म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे और फिल्ममेकर राकेश रोशन के भतीजे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर ऐश्वर्या सिंह से सगाई की है और अब करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्में चल रही हैं। 22 दिसंबर रात मेहंदी सेरेमनी में रोशन परिवार के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें ऋतिक की मां पिंकी रोशन, और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान और उनके पार्टनर अरसलान गोनी शामिल थे। ऋतिक और सबा की बात करें तो इन्होंने 2022 में करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में अपने रिश्ते को आफिशियली पब्लिक किया था। सबा अक्सर ऋतिक के फैमिली इवेंट्स में देखी जाती हैं और उन्होंने सुजैन खान से शादी से हुए उनके बेटों, हरेहान और हृदान के साथ भी एक मजबूत रिश्ता बना लिया है।
जाह्नवी कपूर को होमबाउंड के लिए मिला एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) अवॉर्ड एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी फिल्म होमबाउंड के लिए एक्टर आफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की ओर से आस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री रही होमबाउंड ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म में विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभायी है फिल्म समीक्षकों से भरपूर सराहना बटोरने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर चुकी इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को मिला यह सम्मान उनके अभिनय करियर में न सिर्फ एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि ग्लोबल सिनेमा में जाह्नवी की मजबूत की मौजूदगी को और पुख्ता करती है। जाह्नवी कपूर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि इस बेहद खास फिल्म के सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा, लेकिन जो सबसे खास बात मुझे लगी वो है कि किसी को भी जज करने से पहले हम अपने पूर्वाग्रहों के बोझ से निकलें और वे जैसे हैं, उन्हें उसी तरह देखें। हालांकि मैं दूसरों से भी यही उम्मीद करती हूं कि मेरे बारे में कोई भी पूर्वाग्रह रखने या राय बनाने से पहले वे स्थिति का सही आकलन करें। मैं समझती हूं यही एक ऐसा उपहार है, जो हम बतौर इंसान एक-दूसरे को दे सकते हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने अभिनय को मिले इस खास पहचान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया है। जाह्नवी कपूर ने इस खास फिल्म के लिए अपनी पोस्ट में निर्देशक नीरज घेवान के प्रति भी आभार जताते हुए उन्हें प्यार से सबसे बेहतरीन निर्देशक और ह्यूमन टेडी कहा है। अपनी पोस्ट के जरिए जान्हवी ने यह भी बताया है कि होमबाउंड को भारत में मिला ये पहला अवॉर्ड है। हालांकि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही फिल्म होमबाउंड के लिए जाह्नवी को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनके अभिनय करियर सफर को और मजबूत करता है, बल्कि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, दोनों में अपनी एक भरोसेमंद और अर्थपूर्ण पहचान बनाने में कारगर भूमिका भी निभा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने मुलाकात कीटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की टीम ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
शाहरुख खान ने की आस्कर की रेस में शामिल होमबाउंड की तारीफ की एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने आस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गयी फिल्म होमबाउंड की तारीफ की है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म होमबाउंड की तारीफ की।उन्होंने कहा कि फिल्म होमबाउंड सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनाओं की जीत है। उन्होंने निर्देशक नीरज घेवान के साथ-साथ पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत लिया है। होमबाउंड की कहानी दो दोस्तों की है, जो महामारी के दौर में अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। इस सफर के दौरान फिल्म जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सामने रखती है। फिल्म यह दिखाती है कि मुश्किल हालात में भी इंसान के भीतर करुणा और इंसानियत कैसे जिंदा रहती है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।
आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं? मां ऐश्वर्या राय ने बताया सच; बोलीं- यह लोगों का प्यार है एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले कुछ वक्त से आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर एक बहस चल रही है। सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन के नाम से अकाउंट है, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया पर होने का दावा किया जा रहा है। अब खुद आराध्या की मां और अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं, अब ऐश्वर्या ने खुद इस मामले में स्पष्ट कर दिया है। जानिए ऐश ने क्या कुछ बताया :आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं है रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अभिनेत्री ने यहां आराध्या बच्चन के सोशल मीडिया पर होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। आराध्या के फेक सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर ऐश्वर्या ने कहा कि जो चीजें बाहर हैं, कभी-कभी लोग मान लेते हैं कि वह उनकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि कोई न कोई शुभचिंतक जरूर है, जिसने इसे बनाया है। जाहिर है कि यह आराध्या, मेरे परिवार, मेरे पति और मेरे लिए प्यार की वजह से है। आपके इस प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या नहीं हैं। आराध्या अभी सोशल मीडिया पर नहीं हैं। जो अकाउंट आराध्या के नाम से है, वह उनका नहीं है। ऐश्वर्या ने लोगों से ऐसे फेक अकाउंट से बचने का भी आग्रह किया। सिर्फ काम के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं ऐश सोशल मीडिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी ऐश्वर्या ने कहा कि मैं सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल नहीं करती है। मैं सिर्फ काम के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया की खासियत यह है कि यह आज जीवन का एक हिस्सा बन गया है।इसका इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया जाता है जहां आप जुड़ सकते हैं, अपने काम को साझा कर सकते हैं। कंपनियां आपसे बात करना चाहती हैं। बेशक इसमें कई सारी अच्छी बातें हैं। हर कोई अपने फोन पर लगा रहता है और हर कोई उसमें डूबा रहता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेलवन: 2 में नजर आई थीं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.