Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करेंगी पूजा भट्ट
Published / 2022-04-09 14:15:13
सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करेंगी पूजा भट्ट

एबीएन डेस्क। पूजा भट्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करती नजर आयेंगी। पूजा भट्ट ने वर्ष 2020 में फिल्म सड़क 2 से कमबैक किया था। पूजा भट्ट ने एक और फिल्म साइन की है। पूजा भट्ट सुधांशु सरिया की फिल्म सना में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में राधिका मदान की भी अहम भूमिका है। पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधांशु सरिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पूजा भट्ट का कहना है, मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु सरिया ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है। गौरतलब है कि राधिका मदान ने पिछले महीने मार्च में मुंबई में फिल्म सना शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में राधिका मदान और पूजा भट्ट के अलावा सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।

सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो
Published / 2022-04-09 14:14:44
सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो

एबीएन डेस्क। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर की है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। सलमान की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्म टाइगर 3 याद आने लगी है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की है। जिसमें वह जिम लुक में पत्तियों के बीच नजर आ रहे हैं। सलमान फोटो में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ग्रीन लीव्स मैटर्स। सलमान का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। 21 अप्रैल 2023 को टाइगर 3 रिलीज होगी।

आईफा अवार्ड्स 2022 में पहली बार परफॉर्म करने के लिए दिव्या खोसला कुमार पूरी तरह तैयार
Published / 2022-04-08 13:12:51
आईफा अवार्ड्स 2022 में पहली बार परफॉर्म करने के लिए दिव्या खोसला कुमार पूरी तरह तैयार

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड का सबसे लोकप्रिय अवार्ड शो, ककऋअ अवार्ड्स 2022 एक धमाके के साथ वापसी कर रहा है इस बार 22वें संस्करण का आयोजन यास आइलैंड, अबू धाबी में किया गया है। अवार्ड की घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। सितारों से सजे इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड चार्टबस्टर पर कई नामचीन चेहरे परफॉर्म करते हुए नजर आयेंगे, उनमें से एक नाम है खूबसूरत और टैलेंटेड दिव्या खोसला कुमार का। यह पहली बार होगा जब दिव्या आईफा के मंच पर अपना टेलेंट दिखाती नजर आएंगी। उनके प्रशंसक निश्चित रूप से इस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार ने प्रेस्टीजियस आईफा अवार्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बात करते हुए कहा, आईफा, भारतीय सिनेमा की विशाल पहुंच को रिप्रेजेंट करता है और भारतीय सीमाओं से आगे पहुंचने वाला एक मेजर इंटरनेशनल इवेंट के रूप में देखा जाता है। आईफा ने वास्तव में भारतीय सिनेमा की दुनिया को शानदार शिखर तक पहुंचाया और इसे नए दर्शक दिए हैं। दिव्या ने कहा, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और अबू धाबी के यास आइलैंड में होने वाले 22वें एडिशन के लिए अपनी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। दर्शकों और मेरे प्रसंशको के लिए परफॉर्म करना निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह पहली बार होगा जब मैं किसी अवॉर्ड शो में परफॉर्म कर रही हूं। अवार्ड शो की भव्यता निश्चित रूप से उत्कृष्ट है। इस साल इवेंट में दिव्या के अलावा वरुण धवन, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन परफॉर्म करते नजर आयेंगे। जबकि बतौर होस्ट दिखेंगे सुपरस्टार सलमान खान।

80 वर्ष के हुए जीतेन्द्र
Published / 2022-04-07 12:28:23
80 वर्ष के हुए जीतेन्द्र

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र आज 80 वर्ष के हो गये। एक जौहरी परिवार में 07 अप्रैल 1942 को जन्में रवि कपूर (जीतेन्द्र) का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे। जीतेन्द्र ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत 1959 में प्रदर्शित फिल्म नवरंग से की जिसमें उन्हें छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। लगभग पांच वर्ष तक जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता के रूप में काम पाने के लिये संघर्षरत रहे। वर्ष 1964 में उन्हें व्ही .शांताराम की फिल्म गीत गाया पत्थरों ने में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये। वर्ष 1967 में जीतेन्द्र की एक और सुपरहिट फिल्म फर्ज प्रदर्शित हुयी। रविकांत नगाइच निर्देशित इस फिल्म में जीतेन्द्र ने डांसिग स्टार की भूमिका निभाई।इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मस्त बहारो का मैं आशिक श्रोताओं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म के बाद जीतेन्द्र को जंपिग जैक... कहा जाने लगा। फर्ज की सफलता के बाद डांसिग स्टार के रूप में जीतेन्द्र की छवि बन गयी। इस फिल्म के बाद निमार्ता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी डांसिंग छवि को भुनाया। निमार्ताओं ने जीतेन्द्र को एक ऐसे नायक के रूप में पेश किया जो नृत्य करने में सक्षम है। इन फिल्मों में हमजोली और कारंवा जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इस बीच जीतेन्द्र ने जीने की राह, दो भाई और धरती कहे पुकार के जैसी फिल्मों में हल्के-फुल्के रोल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म जैसे को तैसा के हिट होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनके नाम के डंके बजने लगे और वह एक के बाद एक कठिन भूमिकाओं को निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गये। सत्तर के दशक में जीतेन्द्र पर आरोप लगने लगे कि वह केवल नाच गाने से भरपूर रूमानी किरदार ही निभा सकते है। उन्हें इस छवि से बाहर निकालने में निमार्ता-निर्देशक गुलजार ने मदद की। और उन्हें लेकर परिचय, खुशबू और किनारा जैसी पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया। इन फिल्मों में जीतेन्द्र के संजीदा अभिनय दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। जीतेन्द्र के सिने कैरियर पर नजर डालने पर पता लगता है कि वह मल्टी स्टारर फिल्मों का अहम हिस्सा रहे है। फिल्म इंडस्ट्री के रूपहले पर्दे पर जीतेन्द्र की जोड़ी रेखा के साथ खूब जमी। अस्सी के दशक में उनकी जोड़ी अभिनेत्री श्रीदेवी और जया प्रदा के साथ काफी पसंद की गयी। अपनी अनूठी नृत्य शैली के कारण इस जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखो पर लिया। वर्ष 1982 से 1987 के बीच जीतेन्द्र ने दक्षिण भारत के फिल्मकार टी रामाराव,के .बापैय्या,के .राघवेन्द्र राव आदि की फिल्मों में भी काम किया। नब्बे के दशक में अभिनय मे एकरूपता से बचने और स्वंय को चरित्र अभिनेता के रूप मे भी स्थापित करने के लिये जीतेन्द्र ने खुद को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। दो हजार के दशक में फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं नही मिलने पर उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। इस दौरान वह अपनी पुत्री एकता कपूर को छोटे पर्दे पर निर्मात्री के रूप स्थापित कराने में उनके मार्गदर्शक बने रहे। जीतेन्द्र ने चार दशक लंबे सिने कैरियर में 250 से भी अधिक फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जीतेन्द्र इन दिनों अपनी पुत्री एकता कपूर को फिल्म निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।

रणबीर कपूर के साथ फिर काम करेंगी नीतू कपूर
Published / 2022-04-07 12:27:51
रणबीर कपूर के साथ फिर काम करेंगी नीतू कपूर

एबीएन, डेस्क। नीतू कपूर अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आयेंगी। नीतू कपूर ने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म बेशर्म में अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे नौ साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही हैं। नीतू कपूर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ह्यमैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।

बेहद भावुक फिल्म है जयेशभाई जोरदार : रणवीर सिंह
Published / 2022-04-06 12:42:02
बेहद भावुक फिल्म है जयेशभाई जोरदार : रणवीर सिंह

एबीएन डेस्क। रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को रोने पर मजबूर कर देगी। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बताया, ह्ल यह बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को बेहद रूलाएगी। गौरतलब है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर श्रॉफ ने लगायी 13 फीट ऊंची जंप
Published / 2022-04-06 12:41:29
टाइगर श्रॉफ ने लगायी 13 फीट ऊंची जंप

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ ने 13 फीट ऊंची जंप लगायी है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टागइर श्रॉफ अपनी जबरदस्त फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह लगभग 13 फीट ऊपर लगे फायर सेफ्टी वॉटर पाइप को जंप लगा कर छू रहे हैं। इस वीडियो को टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ शर्टलेस होकर जंप लगा कर लगभग 13 फीट ऊपर लगे फायर सेफ्टी पाइप को छू रहे हैं। इसके बाद वह वीडियो में वो एक के बाद एक लगातार बैक फ्लिक लगाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वो अपने एब्स भी फ्लॉट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ये पाइप लगभग 13 फीट पर है। मुझे लगता है कि शायद मेरी पुरानी ताकत वापस आ गई है। टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

अमिताभ फिर शुरू करेंगे संडे मीट
Published / 2022-04-05 12:27:26
अमिताभ फिर शुरू करेंगे संडे मीट

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से संडे मीट शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित घर जलसा के गेट पर फैंस के साथ अपनी वीकली मीटिंग को फिर से शुरू करने का हिंट दिया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर कहा कि यदि मुलाकात फिर से शुरू होती है, तो भी यह सभी सावधानियों का पालन करते हुए की जाएगी। उन्होंने मुंबई में कई कोविड-19 प्रोटोकॉल में मिली ढील को एक आशीर्वाद भी बताया है। ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, मुंबई सिटी की ताजा खबर यह है कि कोरोना को लेकर अब मुंबई में मास्क समेत कोई भी प्रोटोकॉल्स नहीं रह गए हैं। यह एक आशीर्वाद की तरह है। अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी राहत मिल गई है। अब दूर से लोग आ भी सकते हैं और जा भी सकते हैं। अब जलसा में होने वाली संडे मीट भी पहले की तरह फिर से शुरू कर दी जाएगी। जो भी प्रिकॉशन्स सरकार द्वारा आगे जारी किए जाते रहेंगे उसे फॉलो करते रहना है। फिर से जलसा में होने वाली संडे मीट को लेकर एक्साइटेड हूं। अब रिकवर होने की जरूरत है।

मई में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट
Published / 2022-04-05 12:24:22
मई में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,951