मनोरंजन

View All
Published / 2023-07-22 23:53:57
जानें क्यों गदगद हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

  • कल्कि 2989 एडी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म कल्कि 2989 एडी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हसन मुख्य भूमिका में हैं। अमेरिका में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में प्रोजेक्ट- के... के टाइटल से पर्दा उठाया गया। 

प्रोजेक्ट के का फुल टाइटल प्रोजेक्ट-काल्कि 2989 एडी है। कल्कि 2989 एडी अंतर्राष्ट्रीय कॉमिक-कॉन में भाग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गयी है। लाइव जूम कॉल के जरिए पैनल चर्चा में शामिल हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म का हिस्सा होने पर गर्व व्यक्त किया है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब नागी ने इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया, तो मैं उनके आउटस्टैंडिंग काम से आकर्षित हुआ। प्रोजेक्ट के एक असामान्य और रोमांचक अनुभव रहा है, इसके पीछे अविश्वसनीय रिसर्च है। मैंने शूटिंग के दौरान टीम के साथ कुछ अद्भुत पल साझा किये हैं और मैं कॉमिक-कॉन में हमारे साथ रहने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

मुझे आशा है कि आप जो देखते हैं वह आपको पसंद आयेगा, और जब हम अगले साल फिल्म रिलीज करेंगे, तो आपको यह और भी अच्छी लगेगी! जब नागी ने मुझे बताया कि हमें कॉमिक-कॉन में जाने के लिए चुना गया है, तो मुझे पता नहीं था कि यह कितना महत्वपूर्ण है। मेरे बेटे अभिषेक ने मुझे इस अवसर के महत्व के बारे में बताया प्रोजेक्ट के... (काल्कि 2989 एडी) एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है जो 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।

Published / 2023-07-21 19:52:49
फिल्म शोले से नफरत करते थे कमल हसन

एबीएन डेस्क। सुपरस्टार कमल हसन का कहना है कि उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले से नफरत थी। कमल हसन फिल्म कल्कि 2098 एडी के लॉन्च पर सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ ने इस इवेंट को वर्चुअली अटेंड किया था। 

इवेंट में बातचीत करते हुए कमल हसन ने कहा कि जिन लोगों के लिए शोले याद है। बताते चलें क मैं उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर था। जब मैंने शोले देखी तो उस रात मैं सो नहीं सका। मुझे फिल्म से बहुत नफरत थी। इतना ही नहीं मुझे फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी से और भी ज्यादा नफरत थी। 

मैंने यह बात उन्हें भी बताई कि जब मैंने फिल्म देखी तो मेरा यही रिएक्शन था। मैं उस रात सो नहीं सका, यह उस तरह की फिल्म थी। अमित जी ने ऐसी कई फिल्में की हैं। उन्हें मेरी फिल्मों के बारे में अच्छी बातें कहते हुए सुनना कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था। 

आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है, जिनकी फिल्म में मैंने असिस्ट किया था। कमल हसन ने कहा कि हमारे लिए वो एनर्जी बहुत खास है, जो आॅडियंस को सिनेमा तक लाती है। हम फिल्में बनाते है और आडियंस एक्टर को स्टार बनाती है। 

आडियंस के साथ बैठना और प्रभास-अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर को अपने सामने देखना गर्व की बात है। इस बीच अमिताभ ने कमल हसन को रोकते हुए कहा ह्ययह सब मत कहो- कमल। तुम हम सभी से बहुत बड़े हो। इस तरह तारीफ करने की जरूरत नहीं है। 

तुमने जिस तरह का काम किया है, उसे हासिल करना बहुत मुश्किल है। आपकी हर एक फिल्म में मेहनत और परफॉर्मेंस साफ-साफ दिखती है। आपके साथ एक ही फिल्म में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

Published / 2023-07-17 18:38:19
सोनाक्षी सिन्हा को पारिवारिक फिल्में ही पसंद हैं

मैं हमेशा ऐसी फिल्में करती हूं जिन्हें मैं पूरे परिवार के साथ देख सकूं : सोनाक्षी सिन्हा

एबीएन डेस्क। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह हमेशा ऐसी फिल्में करती हैं, जिन्हें वह पूरे परिवार के साथ देख सकती है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि यदि मुझे लगे कि कुछ ऐसा हो सकता है जो मेरे परिवार को असहज महसूस करवाये या उन्हें शर्मिंदा करे, तो मैं उस फिल्म को नहीं करती। 

मुझे ऐसा करने की इच्छा नहीं होती। मैं बस इसलिए पसंद करती हूं कि मैं अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ भी देख सकूं, जिससे उन्हें असहजता न हो और वे बेचैन न हों। 

जब कभी कोई मुझे कुछ आफर करता है और यदि मुझे लगता है कि वह मेरे लिए उचित नहीं है, तो मैं सुनिश्चित करती हूं कि उन्हें इसके बारे में पता हो। फिर यह उनकी मर्जी है, यदि वे मुझे बदलकर किसी और के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है और वे ऐसा कर सकते हैं।

Published / 2023-07-14 19:46:06
दादा की 106वीं जयंती पर ऋतिक रौशन के इमोशनल नोट को सबने सराहा

एबीएन डेस्क। ऋतिक रौशन ने अपने दादा रौशन की 106वीं जयंती पर उनके लिए इमोशनल नोट लिखा है। ऋतिक रौशन ने अपने दादा रौशन की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए,बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में ओ रे ताल मिले नदी के जल में... गाने का इस्तेमाल किया। 

फोटो के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, आज मेरे दादूजी रोशन की 106वीं जयंती है, जिनका नाम मुझे विरासत में मिला है। हालांकि मुझे उनसे मिलने, उनसे सीखने या शारीरिक रूप से उनके प्यार का अनुभव करने का सम्मान कभी नहीं मिला, लेकिन मुझे एक अमूल्य खजाना मिला है- उनका काम और उनका संगीत।

ऋतिक ने लिखा- उन के पास अपनी कला के माध्यम से समय को पार करने का एक तरीका है। उनके गाने रोशन परिवार की यात्रा की नींव हैं और मुझे उनकी इस असाधारण वंशावली का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है।

मैं अपने पसंदीदा गीतों में से एक के माध्यम से अपने दादूजी की अमर विरासत का जश्न मना रहा हूं। मैं इस गाने का और भी अधिक जश्न मनाता हूं क्योंकि मेरे दादूजी को कभी इसकी सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला।

Published / 2023-07-13 18:01:59
फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में शुरू

एबीएन डेस्क। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में चल रहा है। फिल्म का एडिटिंग और डबिंग पूरा हो चुका है। अब वीएफएक्स और डीआई का काम मुंबई में चल रहा है। झारखंड में इस फिल्म की शूटिंग हुई है। 

जिसमें झारखंड के कलाकर अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा, चांदनी झा, मनोज पांडेय, गजानंद पाठक, दीपक घोष एवं अन्य कई कलाकरों ने अभिनय किया है। वहीं देश के ख्याति प्राप्त गायक एवं गायिकाओं ने अपनी आवाज दी है। 

भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर ने बहुत ही सुन्दर गीतों को गाया है। इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने बताया कि हजारीबाग में बन रही फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में चल रहा है। 

यह काम मुंबई के अंधेरी वेस्ट और आदर्श नगर में चल रहा है। अजय मिश्रा के निर्देशन में पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया जा रहा है। राहुल पाठक, विनोद चौरसिया इस कार्य में लगे हुए हैं। फिल्म के संगीतकार अजय मिश्रा ने संगीत दिया है और इस फिल्म के निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र है। 

धर्म, अध्यात्म, योग और ध्यान पर आधारित श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर इस फिल्म को बनाया जा रहा है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ जीने की कला भी बताती है।

Published / 2023-07-12 18:46:29
एक्शन और रोमांस से भरपूर नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर रिलीज

टीम एबीएन, रांची। इंडिया से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया। ट्रैलर में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके का एक्शन और एंजल लकड़ा के साथ रोमांस देखने को मिला। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं और बेसब्री से म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार कर रहें हैं। गाना पूरी तरह से कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं, जो बिल्कुल स्टोरी की तर्ज पर फिल्माया गया हैं। ऐसे तो रोहित आरके का म्यूजिक वीडियो हमेशा ही औरों से अलग होता हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आती हैं। इस गीत में भी कुछ नया दर्शकों को देखने को मिलेगा। म्यूजिक वीडियो की निर्मात्री रश्मि रंजना कई वर्षों से यूरोप में हैं। लेकिन,मूलत: रांची की रहने वाली हैं। झारखंड संगीत और फिल्म उद्योग को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत की हैं। जिसमें सभी भाषा को लेकर निर्माण किया जायेगा।साथ ही रोहित आर के और निर्मात्री रश्मि रंजना रांची में एक ही स्कूल से पढ़े हैं।जब रोहित आरके उनसे जूनियर थे। बताया जाता हैं कि म्यूजिक वीडियो 14 जुलाई को रिलीज होगी। जिसमें सहयोगी कलाकार आशुतोष शर्मा, रानी सिंह, राजू लोहरा ने अभिनय किया हैं। जबकि गायिका पल्लवी श्रद्धा, म्यूजिक डायरेक्टर अनुज खखा और लव लेस्ली, गीतकार व निर्देशक अजय केसीपी, स्टोरी रोहित आरके, डीओपी गुड्डू कच्छप, एडिटर संजय टोप्पो, स्टूडियो आलाश स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन महली फिल्म, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज और बबलू, प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-07-12 18:45:43
एक्शन और रोमांस से भरपूर नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर रिलीज

टीम एबीएन, रांची। इंडिया से प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित नागपुरी म्यूजिक वीडियो मोर दिल का ट्रैलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया। ट्रैलर में झॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता रोहित आरके का एक्शन और एंजल लकड़ा के साथ रोमांस देखने को मिला। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं और बेसब्री से म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार कर रहें हैं। गाना पूरी तरह से कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं, जो बिल्कुल स्टोरी की तर्ज पर फिल्माया गया हैं। ऐसे तो रोहित आरके का म्यूजिक वीडियो हमेशा ही औरों से अलग होता हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आती हैं। इस गीत में भी कुछ नया दर्शकों को देखने को मिलेगा। म्यूजिक वीडियो की निर्मात्री रश्मि रंजना कई वर्षों से यूरोप में हैं। लेकिन,मूलत: रांची की रहने वाली हैं। झारखंड संगीत और फिल्म उद्योग को आगे ले जाने को लेकर उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी की शुरूआत की हैं। जिसमें सभी भाषा को लेकर निर्माण किया जायेगा।साथ ही रोहित आर के और निर्मात्री रश्मि रंजना रांची में एक ही स्कूल से पढ़े हैं।जब रोहित आरके उनसे जूनियर थे। बताया जाता हैं कि म्यूजिक वीडियो 14 जुलाई को रिलीज होगी। जिसमें सहयोगी कलाकार आशुतोष शर्मा, रानी सिंह, राजू लोहरा ने अभिनय किया हैं। जबकि गायिका पल्लवी श्रद्धा, म्यूजिक डायरेक्टर अनुज खखा और लव लेस्ली, गीतकार व निर्देशक अजय केसीपी, स्टोरी रोहित आरके, डीओपी गुड्डू कच्छप, एडिटर संजय टोप्पो, स्टूडियो आलाश स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन महली फिल्म, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज और बबलू, प्रचारक युधिष्ठिर महतो हैं।

Published / 2023-07-06 23:06:30
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड

एबीएन डेस्क। निर्देशक शेखर कपूर को फिल्म व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड मिला है।
व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट के लिये शेखर कपूर को बेस्ट डायरेक्टर का ब्रिटिश नेशनल अवॉर्ड प्रदान किया गया है। 

अवॉर्ड समारोह में फिल्म को नौ श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से फिल्म ने चार अवॉर्ड अपने नाम किये हैं। बेस्ट डायरेक्टर के अलावा बेस्ट ब्रिटिश फिल्म, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म को मिला।

शेखर कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।उन्होंने लिखा, शुक्रिया ब्रिटिश नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स। यह एकदम अनपेक्षित सम्मान है। लेकिन, सही मायनों में यह पुरस्कार व्हॉट्स लव... टीम का है। कोई भी निर्देशक इस टीम को जोड़कर ही बनता है।

व्हॉट्स लव गॉट टु डू विद इट ब्रिटिश रोमांटिक कॉमेडी है, जो ब्रिटेन के साथ अमेरिका और भारत में रिलीज हुई थी। लिली जेम्स शाजाद लतीफ, शबाना आजमी, एमा थॉम्पसन, सजल अली, ओलिवर क्रिस और आसिम चौधरी ने इस फिल्म में प्रमुख किरदार निभाये।

Page 27 of 83

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse