एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (रांची)। एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो एक जिंदगी यूट्यूब पर रिलीज किया गया। गायिका प्रिया गोराई की मधुर आवाज और हर्ष उपाध्याय के संगीत से सजी गीत का आडियो कर्णप्रिय हैं।
वहीं बॉबी कुमार व इशिका सिंह के अभिनय और जैगर सिंह के निर्देशन में खूबसूरत लोकेशन में वीडियो को फिल्माया गया हैं। हर्ष ने बताया कि एक जिंदगी बेहद ही मनोरंजक म्यूजिक वीडियो हैं।जो उम्मीद हैं कि दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। म्यूजिक वीडियो के गीतकार एमके दिलीप, कैमरामैन रवि साहू हैं।
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। ओ.टी. टी. प्लेटफार्म अटपटी का लॉन्चिंग कार्यक्रम 17 जून को मुंबई के गॉडफादर क्लब में किया गया। ओटीटी के मालिक वरुण कुमार और धरम देव राय हैं। अटपटी की धमाकेदार ग्रैंड ओपनिंग हुई है और संभावना हैं कि आने वाले समय में बड़े ओ.टी. टी. प्लेटफॉर्म को अपने मनोरंजक कंटेंट से जबरदस्त टक्कर देगी। जिसमें सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रख कर कंटेंट रिलीज किया जायेगा। हन्टेड हॉलवे थ्रिलर मिस्ट्री की ये शैलियां दर्शकों को सस्पेंस भरे कथानक, अप्रत्याशित मोड़ और रोमांचक जांच-पड़ताल के साथ आकर्षित करेगी। इसी तरह माइंड हैकर, द लास्ट लोकल, देशी ट्रेवल डायरी, मिड नाईट मेट्रो, द चीटर और धनबाद, जैसे धारावाहिक के रूप में एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज इस ओटीटी में देखने को मिलेगा। द चीटर और अनवांटेड गेस्ट का निर्देशन दिनेश दुबे कर रहे हैं। ओ.टी. टी. को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते और सीधे इसके ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर भी देख सकते हैं।
एबीएन इंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। निर्मात्री व अभिनेत्री सुमन पांडेय की फिल्म कालिमा ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज की गयी। प्रेम कहानी पर आधारित यह एक महिला प्रधान फिल्म है। जिसमें मुख्य नायिका के किरदार में सुमन पांडेय हैं और जिसमें एक लड़की की कहानी को दिखाया गया। जिसके जीवन में हो रहे उतार चढ़ाव और उसके संघर्ष को फिल्माया गया है।
सांवरे फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव हैं। निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव इससे पूर्व फिल्म अंत कर्म, म्यूजिक वीडियो तड़पायेगी और शॉर्ट फिल्म अरे यार कर चुके हैं। बतौर मुख्य अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय की यह दूसरी फिल्म हैं। सुमन ने बताया कि कालिमा प्रेम कहानी पर आधारित हैं। जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और ट्रेजेडी भरपूर है। इसमें मनोरंजन के साथ संदेश भी है कि किसी पर भी तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए।
इसमें दो रोमांटिक गाने भी हैं। फिल्म में प्रमुख अन्य कलाकार राजेश प्रजापति, राधिका राजपूत, रेडिना, शुभम तिवारी, आदिल मल्लिक, अमिता सिन्हा, सिद्धार्थ साह, रितिका साह एवं अन्य हैं।
एबीएन डेस्क (झालदा)। अली ब्रदर्स ने सुर संगम मेलोडी ग्रुप झालदा (पश्चिम बंगाल) के 25वें वर्षगांठ का आयोजन किया। इसके साथ ही मेलोडी नाईट सह अवार्ड समारोह भी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाजसेविका निगार सुल्ताना ने प्रोग्राम के सफलता पूर्वक संचालन एवं आयोजन हेतु शील्ड देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निगार सुल्ताना सहित राज अली एवं आसिफ अली की उल्लेखनीय भूमिका रही।
मौके पर मुख्य अतिथि स्वरूप ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा के सीईओ प्रभात राज, सीएमडी शबनम राज, रांची जिला एक्सक्यूटिव हेड सह समाज सेविका निगार सुल्ताना, पियूष राज एवं प्रियांशू राज, राजीव मिश्रा शामिल हुए। जिन्हें शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अली ब्रदर्स के आनर एवं मुख्य आयोजक राज अली एवं आसिफ अली, जिन्होंने अपराह्न 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रांची (झारखंड) एवं झालदा (पश्चिम बंगाल) के कई छूपी प्रतिभाओं ने अपने हुनर दिखाया।
कार्यक्रम में राज अली, आसिफ अली, सुपर्णा कायल, श्यामल मिश्रा, मो शकील खान, गोवैश गुलजार, सुशीला लकड़ा, ओम प्रकाश मिश्रा, इबादत हुसैन, रिजवान अहमद, लालू, जमाल, आबिद अली, तबरेज, अली अंसारी, मार्टिन, जयन्तो, नौशाद ,एस एम मेंहदी, अमरजीत ग्रोवर,पियूष कुमार,मोहम्मद महताब सहित अन्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि प्रभात राज ने अपने संबोधन में कहा कि यह ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा आपका अपना सिनेमा घर है। जिसमें 35 भारतीय भाषाओं में सम्मिलित झारखंड एवं पश्चिम बंगाल में बोली जाने वाली भाषाओं को मसलन के अलावा नागपुरी, खोरठा, संथाली, पंचपरगनिया, भोजपुरी, बंगाली, उड़िया को शामिल किया गया है।
इसके अलावा 7 प्रकार के कॅन्टेंट जैसे फिल्म, वेबसीरीज, टेली फिल्म, सीरियल, शॉर्ट मूवी, वृतचित्र, विडियो एलबम का आंनद उठा सकते हैं। ओटीटी प्लेटफार्म वाऊ सिनेमा को प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने नये प्रतिभाओं को वाऊ सिनेमा से जुड़कर रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही।
उन्होंने दर्शकों से अनुरोध किया कि अगर आप अभिनय या अन्य संप्रति मसलन लेखन, गायन एवं नृत्य में अभिरुचि रखते हैं तो शीघ्र हमारे एक्सक्यूटिव हेड राज अली एवं आसिफ अली (झालदा) से संपर्क करें। प्रभात राज ने अपनी आगामी हिंदी फिल्म द मास्क में झालदा के तीन गायकों क्रमश: राज अली, आसिफ अली को एक-एक गीत गाने का मौका देने की घोषणा की।
एबीएन इंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता सूरज सम्राट की फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊंगी एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गयी। कहानी पारिवारिक और मनोरंजक है। जिसमें भरपूर एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस हैं।
अभिनेता सूरज सम्राट ने बताया कि तेरी दुल्हन सजाऊंगी भोजपुरी दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। उनकी पसंद के अनुरूप ही फिल्म बनी हैं। सूरज सम्राट की डेब्यू भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी को जिस प्रकार से दर्शकों को प्यार मिला।
उसके बाद से सूरज सम्राट की सभी फिल्में दर्शकों द्वारा देखी जाती हैं। जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। दर्शकों को सूरज की फिल्में पसंद आने का प्रमुख कारण हैं। फिल्म में सूरज का अभिनय और कॉन्सेप्ट व निर्माण, जो दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। सूरज सम्राट की कई अन्य फिल्में भी रिलीज को तैयार हैं। जिनमें हमदर्द, सूरज द रिवेंजर मैन, दिल तुझको पुकारें, मोहब्बत रंग लायेगी आदि शामिल हैं।
तेरी दुल्हन सजाऊंगी में सूरज सम्राट के साथ अभिनेत्री तनुश्री और मधु सिंह राजपूत ने अभिनय किया हैं। वहीं खलनायक की भूमिका में देव सिंह हैं। अन्य प्रमुख कलाकार ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, बालेश्वर सिंह, अरुण सिंह, केके गोस्वामी, श्रद्धा नवल, अमित पाल बंटी, दिनेश पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, धामा वर्मा, आशुतोष चौबे, आर नरेंद्र, सोनी पटेल, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह हैं।
निशु एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म तेरी दुल्हन सुजाऊंगी के निर्माता शिवांस फिल्मस एंटरटेंमेंट, निर्देशक स्व लाल जी श्रीवास्तव, सह निर्माता सुखदेव चौधरी व सुधीर गुप्ता, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार, मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप, लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचंद्र सिंह, पंकज प्रियदर्शी, एडिटर दीपक जऊल, डीओपी एम नागेंद्र और अशोक पांडा, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष सर्वदर्शी व सौम्या आयुज, डिजाईनर प्रशांत, मीडिया पार्टनर पॉलीवुड सिनेमा, पीआरओ रामचंद्र यादव व युधिष्ठिर महतो हैं।
टीम एबीएन, बोकारो। गीतकार व निर्माता एमके दिलीप ने एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस का शुभारंभ किया है। जिसके बैनर तले वे खोरठा, बांग्ला, भक्ति और हिंदी में म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। ज्ञात हो कि एमके दिलीप बोकारो के रहने वाले हैं और गीत लेखन भी करते हैं।
एमके दिलीप ने बताया कि वे लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण करेंगे। जिसमें प्रतिभाशाली कलाकारों को काम दिया जायेगा। आडियो और वीडियो गुणवत्तापूर्ण होगी, जो श्रोताओं व दर्शकों की पसंद के अनुरूप होगी। एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शंस के कई यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें एमकेडी फिल्म्स खोरठा, एमकेडी भक्ति, एमकेडी बांग्ला शामिल हैं। एमके दिलीप ने कहा कि झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग में असीम संभावनाएं हैं।
जरूरत है सरकार के सहयोग की और लगातार गुणवत्तापूर्ण कार्यों की। जिससे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के गीत संगीत और फिल्म उद्योग को पहचान मिलेगी। सरकार के सहयोग से यहां के युवाओं को फिल्म उद्योग में भी रोजगार मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
एबीएन डेस्क। कान्स फिल्म महोत्सव में यह भारत के लिए एक विशेष वर्ष है; क्योंकि देश इस प्रतिष्ठित महोत्सव के 77वें संस्करण के लिए तैयार है। यह पहली बार होगा कि भारत 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में भारत पर्व की मेजबानी करेगा।
जिसमें महोत्सव में भाग लेने वाले दुनिया भर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि, फिल्मी हस्तियों, फिल्म निमार्ताओं, निर्देशकों, निमार्ताओं के साथ जुड़ सकेंगे। 20-28 नवंबर, 2024 को गोवा में आयोजित होने वाले 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर का अनावरण भारत पर्व पर किया जायेगा।
भारत पर्व में 55वें आईएफएफआई के साथ आयोजित होने वाले प्रथम विश्व आडियो-विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के लिए सेव द डेट का विमोचन भी होगा। 108 विलेज इंटरनेशनल रिवेरा में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत पवेलियन का उद्घाटन 15 मई को प्रख्यात फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में किया जायेगा।
भारत पवेलियन राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया है और इस वर्ष की थीम क्रिएट इन इंडिया को दर्शाने के लिए इसे द सूत्रधार नाम दिया गया है। पायल कपाड़िया की प्रसिद्ध कृति, आल वी इमेजिन ऐज लाइट, दर्शकों को लुभाने और प्रतिष्ठित पाल्मे डी ओर के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।
विशेष रूप से, यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि तीन दशकों के बाद एक भारतीय शीर्षक कान्स फिल्म महोत्सव के आधिकारिक चयन के प्रतियोगिता खंड की शोभा बढ़ाता है। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के छात्र की फिल्म सनफ्लॉवर्स वेयर फर्स्ट वन्स टू नो को ला सिनेफ कॉम्पिटिटिव सेक्शन में चुना गया है।
कन्नड़ में बनी यह लघु फिल्म दुनिया भर से आई प्रविष्टियों के बीच चुनी गयी थी और अब अंतिम चरण में 17 अन्य अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।इसके अलावा, श्यामबेनेगल की मंथन, जो अमूल डेयरी सहकारी आंदोलन पर केंद्रित फिल्म है, को क्लासिक्स अनुभाग में प्रस्तुत किया जायेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट के प्राप्तकर्ता होंगे। वह कान्स प्रतिनिधियों के लिए एक मास्टरक्लास भी देंगे और इस गौरव से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। जबकि बहन सविता कार में सवार थी।
निरसा में हुए हादसे के बाद दोनों जख्मी हैं। आनन-आनन में दोनों को एसएनएमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो चुकी है। वहीं, उनकी बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse