अमेरिकी में मंदी की आशंका से निवेशक सहमे एबीएन बिजनेस डेस्क। अमेरिका में मंदी की आशंका और बांग्लादेश में तख्तापलट की खबर पूरी दुनिया के शेयर बाजार को ले डूबी। क्या यूरोपीय, क्या एशियाई और क्या भारतीय हर जगह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गोते लगाते नजर आए। इस दौरान प्रमुख घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2,222.55 (-2.74%) अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 2.68% की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद सोमवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 82.88 रुपये के पर बंद हुआ।
क्रेडाई की घर खरीदने वालों के लिए कर छूटबिल्डरों के लिए प्रोत्साहन की सिफारिशएबीएन बिजनेस डेस्क। रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन क्रेडाई ने शनिवार को सरकार से आम बजट में घर खरीदने वालों को अधिक कर लाभ देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही निकाय ने बिल्डरों को किफायती घर बनाने के लिए प्रोत्साहन देने और रियल एस्टेट परियोजनाओं को शुरू करने के लिए मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाने का आग्रह किया। क्रेडाई ने एक बयान में कहा कि उसने रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि के लिए सरकार को विभिन्न सिफारिशें दी हैं। संघ ने कहा कि ये सिफारिशें किफायती आवास परियोजनाओं में निवेश करने वाले डेवलपर के लिए मंजूरी प्रक्रियाओं को आसान बनाने और सब्सिडी जैसे उपायों के महत्व पर जोर देती हैं। क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा- जीडीपी, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास में अपने महत्वपूर्ण योगदान के चलते भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र एक अनुकूल बजट की उम्मीद करता है। यह एक ऐसा बजट होना चाहिए जो कुछ दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करे और टिकाऊ वृद्धि का आधार तैयार करे।उन्होंने कहा कि हमने अपनी सिफारिशों में घर खरीदारों के लिए ब्याज छूट में वृद्धि, सीएलएसएस (क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना) को फिर से शुरू करने और किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। क्रेडाई ने कहा कि घर खरीदने को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त मंत्रालय को पहली स्व-कब्जे वाली संपत्ति के लिए असीमित ब्याज कटौती की अनुमति देने या कटौती सीमा को वर्तमान में दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने पर विचार करना चाहिए।
एबीएन बिजनेस डेस्क। इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स ने सरकार को घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इस्पात, सौर बैटरी, एल्यूमीनियम और लिथियम सेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बनाने का सुझाव दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 23 जुलाई को पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आईसीसी के अध्यक्ष अमेय प्रभु ने कहा कि इस्पात, सौर बैटरी, एल्युमीनियम और लिथियम सेल सहित अन्य क्षेत्रों में घरेलू उद्योग की वृद्धि के लिए सुरक्षात्मक उपायों की आवश्यकता है। प्रभु ने कहा- इन विशिष्ट क्षेत्रों में समग्र रूप से सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बनाने की आवश्यकता है। घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और भारत को विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे माल पर शुल्क से घरेलू कंपनियों खासकर डाउनस्ट्रीम कंपनियों पर असर पड़ता है। अपस्ट्रीम कंपनियां तेल तथा गैस की खोज और उत्पादन में शामिल हैं, जबकि डाउनस्ट्रीम कंपनियां तेल तथा गैस उत्पादों के शोधन, विपणन व वितरण का काम करती हैं। उन्होंने मिश्रित पेट्रोलियम गैस पर शुल्क को पांच प्रतिशत से घटाकर 2।5 प्रतिशत करके उलटे शुल्क ढांचे में सुधार करने का भी अनुरोध किया।लाभांश पर कर न लगाने की भी सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में आईसीसी ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है। यह वास्तव में विश्व स्तरीय चैंबर बन गया है। उन्होंने कहा कि हमने न्यूजीलैंड, अमेरिका, यूरोप, आॅस्ट्रेलिया, कोरिया और पश्चिम एशिया के देशों सहित दुनिया भर में 25 खंड खोले हैं।
उद्योग ने कहा- समस्या पैदा कर रहीं मौजूदा नीतियां राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ ने सरकार से चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम करने की मांग कर रहा है। सुशील मिश्र एबीएन बिजनेस डेस्क। बढ़ती उत्पादन लागत से परेशान चीनी मिलों को राहत देने के लिए सरकार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ ने सरकार से चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम करने की मांग कर रहा है। ताकि बढ़ती उत्पादन लागत के बीच मिलों को परिचालन जारी रखने में मदद मिल सके। राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के निदेशक जयप्रकाश दांडेगावकर ने कहा कि केंद्र सरकार के त्वरित निर्णय नहीं लेने से चीनी उद्योग में कार्यशील पूंजी में कम मुनाफा, कर्ज जैसी समस्याएं फिर से उत्पन्न हो सकती हैं। सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य तीन बार बढ़ाया है, लेकिन चीनी के टरढ में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सभी राज्य महासंघ पांच साल से इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने सकारात्मक रूप से इस पर विचार नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ऐसी नीतियां चीनी उद्योग के लिए समस्या उत्पन्न कर रही हैं। हम सिर्फ चीनी उत्पादन की लागत की मांग कर रहे हैं। हम उत्पादन लागत के रूप में कम से कम 41 रुपये प्रति किलोग्राम चाहते हैं। गन्ने की लागत बढ़ गई है, परिवहन लागत बढ़ गयी है और मजदूरी शुल्क भी बढ़ा दिया गया है, लेकिन चीनी की कीमत वही है। अध्यक्ष और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक, पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों को लेकर अगले दस साल का रोड मैप तैयार किया गया है और चीनी उद्योग में आमूल-चूल परिवर्तन किये जायेंगे। गन्ने का ऋफढ बढ़ रहा है, चीनी की कीमत इसकी तुलना में नहीं बढ़ रही है। इसके कारण चीनी मिलों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अगर चीनी उद्योग को बचाना है तो चीनी की न्यूनतम कीमत 4200 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में की गई है। गौरतलब है कि साल 2019 में चीनी का एमएसपी बढ़ाकर 31 रुपये प्रति किलो किया गया था। उस समय गन्ने का एफआरपी 275 रुपये प्रति क्विंटल था । धीरे धीरे गन्ने का एफआरपी बढ़ाकर 340 रुपये क्विंटल हो गया जबकि चीनी की टरढ 31 रुपये प्रति किलो ही है। गन्ने के उचित मूल्य की घोषणा फरवरी में की गई थी, लेकिन यह एक अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले चीनी सत्र से ही प्रभावी होगा। चीनी उद्योग को उम्मीद है कि सरकार चीनी एमएसपी को संशोधित करेगी और इसे गन्ने के एफआरपी में वृद्धि के साथ लागू करेगी, जिससे चीनी उद्योग की तरलता में सुधार होगा और उन्हें गन्ना किसानों को समय पर भुगतान करने में मदद मिलेगी।
एबीएन बिजनेस डेस्क। सेंसेक्स 145.52 अंक चढ़कर 80,664.86 अंक के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 84.55 अंक की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये नौ पैसे टूटकर 83.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज आयी उछाल में विदेशी फंडों की ताजा आमद और स्टेट बैंक आफ इंडिया में खरीदारी की अहम भूमिका रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 80,664.86 के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 343.2 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80,862.54 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 24,586.70 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 132.9 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 24,635.05 के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
कवाई मंडी में सरसों अधिकतम में 5650 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट एबीएन न्यूज नेटवर्क, बारां। दिनांक 10/07/2024 को छबड़ा मंडी में लहसुन की बंपर आवक हुई है। वहीं कवाई मंडी मे सरसो अधिकतम में 5650 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है। छाबड़ा मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लहसुन उच्चतम में भाव 17000 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा। वहीं निम्नतम भाव 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। इसके बाद सोयाबीन की 585 कुंटल की आवक रही। सोयाबीन उच्चतम में भाव 4420 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा और निम्नतम में 4176 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। गेहूं का भाव अधिकतम में 2619 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। वही निम्नतम में 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। वहीं सरसो अधिकतम में भाव 5571 और न्यूनतम में भाव 5072 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा। कवाई मंडी से प्राप्त जानकारी अनुसार सरसों अधिकतम में भाव 5650 और निम्नतम में भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।गेहूं अधिकतम में भाव 2626 और निम्नतम में भाव 2522 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। वहीं सोयाबीन का भाव अधिकतम में 4355 और निम्नतम में भाव 4220 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। आपको बता दें 10 जुलाई 2024 को अटरू मंडी से मीडिया को भाव उपलब्ध नहीं कराये गये।
शेयर बाजार में आज मुख्य तौर से इन 5 कारणों से गिरावट आयी मुनाफावसूली का दौर शुरूएबीएन बिजनेस डेस्क। भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने और जून तिमाही का अर्निंग सीजन शुरू होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाते हुए मुनाफावसूली की। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में आयी हालिया तेजी को देख इस तरह की मुनाफावसूली की उम्मीद की जा रही थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज खासतौर से तगड़ी गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स में आज आयी कुल गिरावट का करीब 71 फीसदी योगदान सिर्फ इसी शेयर का था। एफ एंड ओ सेगमेंट पर सेबी की सख्ती इसके अलावा फ्यूचर्स एंड आप्शंस (एफ एंड ओ) सेगमेंट के वॉल्यूम ग्रोथ पर लगाम लगाने की रएइक की कोशिशों के चलते भी बाजार में आज चिंता देखी गयी। वर्किंग कमेटी ने इस सेगमेंट में एंट्री को मुश्किल बनाने के लिए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज को मौजूदा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20-30 लाख रुपये करने की सिफारिश की है। साथ ही वीकली आॅप्शंस की ट्रेडिंग को प्रति एक्सचेंज प्रति सप्ताह एक एक्सपायरी तक सीमित करने का प्रस्ताव रखा गया है। ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक इस साल ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं, इसे लेकर अनिश्चितता बढ़ गयी है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने जोर देकर कहा कि जब तक इस बात का अधिक भरोसा नहीं हो जाता कि महंगाई दर 2 प्रतिशत की ओर जा रही है, तब तक दरों में कटौती करना सही नहीं होगा। बैंकिंग शेयरों पर दबाव बैंकिंग शेयर भी आज कारोबार के दौरान दबाव में थे, जिसने गिरावट में योगदान दिया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने एक दिन पहले कई बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के चीफ फाइनेंशियल आॅफिसर्स और आॅडिटर्स के साथ एक बैठक की थी। बैठक में कुछ बैंकों के लाखों खातों पर चिंता जतायी गयी थी, जिनका इस्तेमाल फ्रॉड वाले लेनदेन और लोन के एवरग्रीनिंग के लिए किया गया था। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ खुले। हालांकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। टोक्यो का निक्केई 225 इंडेक्स दिन के कारोबार में नये उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन दोपहर तक यह 0.1% गिरकर 41,536.10 पर आ गया। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.4% बढ़कर 17,587.16 पर पहुंच गया, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.3% गिरकर 2,949.60 पर आ गया।
कमल सिंह लोधा की रिपोर्टएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले के आरोन मंडी में गेहूं अधिकतम में 2720 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका और चना अधिकतम में 6650 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। कृषि उपज मंडी आरोन से मिली जानकारी के अनुसार 08 जुलाई 2024 को मंडी में गेहूं अधिकतम में भाव 2720 और न्यूनतम में भाव 2560 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। चना के भाव के बारे में बात करें तो चना अधिकतम में 6650 और न्यूनतम में 6030 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। सरसों की बात करें तो सरसों का भाव अधिकतम में 5235 और न्यूनतम में 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मसूर का भाव अधिकतम में 6025 और न्यूनतम में 5930 और धनिया का भाव अधिकतम में 6795 और न्यूनतम में 6350 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। सोयाबीन के भाव के बारे में बात करें तो सोयाबीन का भाव अधिकतम में 4410 और न्यूनतम में 4200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।
कमल सिंह लोधा की रिपोर्टएबीएन न्यूज नेटवर्क, अशोकनगर। सोमवार को कृषि उपज मंडी अशोकनगर में सुजाता गेहूं अधिकतम में 3746 रुपए प्रति कुंटल तक बिका। वहीं सोयाबीन की बात करे तो अधिकतम में 6230 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मंडी में 15656 क्विंटल की आवक रही। सुजाता गेहूं में मंडी में लगभग 4860 क्विंटल की आवक देखी गयी।सुजाता गेहूं के भाव की बात करें तो न्यूनतम में भाव 2300 और अधिकतम में 3746 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। सोयाबीन की 6786 क्विंटल की आवक देखी गयी। सोयाबीन के भाव अधिकतम में 6230 और न्यूनतम में 2222 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। देशी चना का भाव अधिकतम में 6779 और न्यूनतम में 5840 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। सरसों काली का भाव अधिकतम में 5650 और न्यूनतम में 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। धना का अधिकतम में भाव 7050 और न्यूनतम में भाव 3250 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। बात करे मसूर का भाव अधिकतम में 6200 और न्यूनतम में भाव 3211 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.