Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
एक्सआईएसएस के तीन छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल के अनुभव साझा किये
Published / 2024-08-02 21:18:56
एक्सआईएसएस के तीन छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल के अनुभव साझा किये

एबीएन कैरियर डेस्क। जेवियर इंस्टीट्यूट आफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची और रूरल मैनेजमेंट कार्यक्रम ने अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल कार्यक्रमों में शामिल हुए तीन छात्रों का एक अनुभव साझा करने का सत्र संस्थान में आयोजित किया। ये तीन छात्र शाश्वत कुमार, संजीवनी रे और भव्या हैं, जिन्होंने अप्रैल से जून 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल कार्यक्रमों में भाग लिया था। रूरल मैनेजमेंट कार्यक्रम के प्रमुख, डॉ अनंत कुमार ने छात्रों को बेल्जियम के एंटवर्प विश्वविद्यालय के साथ संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य विनिमय कार्यक्रमों और आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए नए चयन मानदंडों के बारे में जानकारी देकर सत्र की शुरूआत की। सत्र का उद्देश्य दर्शकों को विदेश में अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप और समर स्कूल कार्यक्रमों के दौरान छात्रों की सीख और अनुभवों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। शाश्वत कुमार ने ब्रसेल्स में एक गैर सरकारी संगठन 11.11.11 में प्राकृतिक संसाधन विभाग में एक अधिकारी के रूप में इंटर्नशिप की, जबकि संजीवनी रे ने अंतर्राष्ट्रीय शांति सूचना सेवा में एक शोध और संचार प्रशिक्षु के रूप में काम किया। लोवेन में, भव्या ने यूरोपीय राजनीति और संस्कृति पर कक्षाओं में भाग लिया, जबकि एंटवर्प विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम का विषय सतत शहर था। इन कार्यक्रमों ने उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित किया, जो वैश्विक परिद्वेश्य में मूल्यवान वास्तविक दुनिया की समझ और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने सभी छात्रों से अपने अकादमिक क्षितिज का विस्तार करने, स्किलसेटको बढ़ाने और एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य को विकसित करने के बारे में विस्तार से बताया जो निस्संदेह उनके भविष्य के करियर को आकार देगा। इस अनुभव साझाकरण सत्र का संचालन दूसरे वर्ष की स्मिता सरकार ने किया, जिसका समापन प्रश्नोत्तर दौर के साथ हुआ, जिसके बाद पहले वर्ष के मानव राज ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

डीएवी कपिलदेव में प्रतिभा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह
Published / 2024-07-31 20:00:52
डीएवी कपिलदेव में प्रतिभा सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव में आज प्रतिभा सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ग दस और बारह की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पासबा के राज्य स्तरीय अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने पुरस्कृत किया। साथ ही कल ही संपन्न हुए क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और कप देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा ने पासबा के अध्यक्ष श्री आलोक दुबे और उनकी टीम  का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और आलोक दुबे के नेतृत्व में पासबा वर्ग दस और बारह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करता रहा है। इस वर्ष डीएवी कपिल देव के बच्चे सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये थे। इसलिए पासबा आज उन्हें विद्यालय के प्रांगण में ही पुरस्कृत कर रहा है। सिन्हा ने पासबा के राज्य अध्यक्ष आलोक दुबे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका परिचय कराया। प्राचार्य ने कल डीएवी कपिलदेव की ओर से खेले गये क्रिकेट मैच के फाइनल में अंतिम गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाने वाले छात्र ओम मिश्रा की बहुत तारीफ की। प्राचार्य ने कहा कि व्यक्ति को अंतिम समय तक भी प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। उल्लेखनीय है कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी कपिल देव ने क्रिकेट के अंडर 14,17 और 19 तीनों ही ग्रुप में जीत हासिल कर चैंपियनशिप हासिल की है। पासबा के अध्यक्ष आलोक दुबे ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पास अवसर हैं तो चुनौतियां भी  हैं ।उन चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय और विद्यालय के प्राचार्य एम के सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि डीएवी कपिलदेव ने अपना अच्छा स्थान बना लिया है और इसे बरकरार रखने की जरुरत है। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

शाश्वत महाविद्यालय में मना फ्रेशर्स डे कार्यक्रम
Published / 2024-07-30 21:01:11
शाश्वत महाविद्यालय में मना फ्रेशर्स डे कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एडुकेशन, हुटुप, इरबा में सत्र- 2022-2024 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को सत्र- 2023-2025 के प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम कर महाविद्यालय में फेयरवेल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं स्वागत सम्बोधन महाविद्यालय के उप प्राचार्य रुपेश कुमार ने किया। मिस और मिस्टर फेयरवेल का चुनाव खेल एवं बौद्धिक क्षमता के तहत महाविद्यालय के उप प्राचार्य रुपेश कुमार एवं सहायक व्यख्याता ममता कुमारी के द्वारा अवलोकन कर मिस्टर फेयरवेल रवि रौशन कुजूर और मिस फेयरवेल दीपशिखा लकड़ा को चुना गया। वेल ड्रेस के खिताब से प्रिया शैली, पॉल एक्का एवं दीपक कुमार को नवाजा गया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी नागेंद्र कुमार, डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरति, डॉ बिनीता कुमारी, अपर्णा कुमारी मिश्रा एवं रोहित कुमार सिंह मौजूद थे।

डीएवी कपिलदेव में जारी हैं कई प्रतियोगिताएं
Published / 2024-07-29 20:54:59
डीएवी कपिलदेव में जारी हैं कई प्रतियोगिताएं

डीएवी कपिलदेव द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स, कुश्ती और क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरुआतटीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव द्वारा डीएवी झारखंड जोन बी के बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स, क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता आज रांची के मोराबादी स्थित एथलेटिक्स और फुटबॉल ग्राउंड और धुर्वा के शाखा मैदान में शुरू हो गयी। खेलो डीएवी के तहत करायी जा रही यह प्रतियोगिता मान्यता प्राप्त है। मौके पर उद्घाटन समारोह का आयोजन मोराबादी के फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम के आयोजक डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य सह झारखंड जोन बी के क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने कहा कि हमें लगातार कर्म करते रहना चाहिए और फल की चिंता छोड़ देनी चाहिए। यदि हमारे कर्म अच्छे होंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ओलंपिक में कल निशानेबाजी में पदक प्राप्त करने वाली मनु भाकर का जिक्र करते हुए कहा कि व्यक्ति प्रयास करे तो अवश्य सफलता मिलती है। इन्होंने यह भी कहा कि केवल 15 सेकंड के लिए कोई कोई 15 साल तक मेहनत करता है, लेकिन यही 15 सेकंड उसके जीवन के लिए महत्वपूर्ण बन जाया करते हैं। मौके पर सभा को मुख्य अतिथि और डीएवी हेहल के प्राचार्य और जोन जी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा ने कहा कि अपना कर्म हमें मुस्तैदी से करना चाहिए और अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करना चाहिए और परिणाम परमात्मा पर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी के पांच शब्द पैशन परफॉर्मेंस पेशेंस पर्वरेंस और पार्टिसिपेशन पर जोर दिया। आज खेली गयी कुछ प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।क्रिकेट  अंडर 17 गर्ल्स में चतरा ने जीत हासिल की जबकि अंडर 14 बॉयज में आनंद स्वामी और बोकारो की टीमें फाइनल में पहुंच गयी हैं। अंडर 17 ब्वायज में डीएवी कपिल देव और चतरा फाइनल में पहुंच गयी है फाइनल मैच कल खेला जायेगा। मौके पर डीएवी हेहल, डीएवी बारियातू, डीएवी नीरजा सहाय, डीएवी भंडारीदह के प्राचार्य प्राचार्या भी मौजूद थे। प्रतियोगिता के अन्य परिणाम कल घोषित किये जायेंगे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बीआईटी मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14-25 को
Published / 2024-07-12 20:58:01
बीआईटी मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14-25 को

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथिटीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14 और 15 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल और बीआईटी मेसरा के चांसलर सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे। उद्घाटन सत्र में सम्मानित अतिथि के रूप में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रोफेसर डॉ सुकुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे। एलुमनी और इंटरनेशनल रिलेशन की डीन प्रो डॉ श्रद्धा शिवानी, एलुमनी और इंटरनेशनल रिलेशन के एसोसिएट डीन डॉ विशाल शाह और मीडिया सेल के को-ऑर्डिनेटर मृणाल पाठक ने शुक्रवार को बीआईटी लालपुर के एक्सटेंशन सेंटर में ये जानकारी दी।बीआईटी मेसरा के 70वें स्थापना दिवस पर उद्घाटन सत्र में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सीके बिड़ला, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ संदीप दत्ता और पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की डीन प्रोफेसर डॉ श्रद्धा शिवानी शामिल होंगे। वे संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे।

12 को 1500 पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
Published / 2024-07-10 21:08:43
12 को 1500 पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

सीएम हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को देंगे तोहफा, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। पहले यह कार्यक्रम तीन जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन ने नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का तोहफा देंगे। मौके पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शिरकत करेंगे। तीन जुलाई को रांची के प्रभात तारा मैदान में तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन द्वारा 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था, लेकिन यह समारोह स्थगित कर दिया गया था। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपरिहार्य कारण का हवाला देते हुए इस समारोह को स्थगित कर दिया था। झारखंड में 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। दूसरे चरण में तीन जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना था, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अब 12 जुलाई को पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी की जा रही है।

11 अगस्त को दो पालियों में होगी नीट पीजी की परीक्षा
Published / 2024-07-05 19:15:23
11 अगस्त को दो पालियों में होगी नीट पीजी की परीक्षा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-यूजी) 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया जायेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी।बोर्ड ने कहा- एनबीईएमएस के 22 जून 2024 के नोटिस के क्रम में नीट-पीजी 2024 परीक्षा का कार्यक्रम अब पुन: निर्धारित किया गया है। अब यह 11 अगस्त को दो पालियों में होगी। नीट-पीजी 2024 में शामिल होने के लिए पात्रता के उद्देश्य से कट-ऑफ तारीख 15 अगस्त, 2024 रहेगी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 22 जून को स्थगित कर दी थी। कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया गया था।सूत्रों ने बताया कि तब से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, एनबीईएमएस, उसके तकनीकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अधिकारियों ने कई बैठक की हैं तथा साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारी परीक्षा के लिए व्यवस्था की मजबूती का मूल्यांकन करेंगे।स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया का आकलन करने का फैसला किया था। एनबीईएमएस चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए टीसीएस के सहयोग से परीक्षा आयोजित करता है।

झारखंड : अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं की चमकेगी किश्मत
Published / 2024-06-27 20:56:41
झारखंड : अगले तीन महीने में 40 हजार युवाओं की चमकेगी किश्मत

अगले 3 महीने में 40 हजार युवाओं को दी जाएगी सरकारी नौकरी, सीएम चंपई का निर्देशटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री सीएम चंपई सरकार अगले 3 महीने में झारखंड में 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। संबंधित आयोग को इस समय सीमा के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दे दिया गया है। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने बीते बुधवार को जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। जेएसएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी। झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में ली जायेगी। झारखंड स्नातक (तकनीकी/विशिष्ट) योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगा।महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी। इसके अलावा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। सीएम चंपई ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाएगी। सीएम सोरेन ने कहा कि जो युवा स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। सीएम ने धनबाद स्थित बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 23,540 लाभार्थियों के बीच 69 करोड़ 73 लाख 99 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। बता दें कि दिन प्रतिदिन चंपई सरकार झारखंड वासियों के लिए नई योजनाएं लेकर आ रही है। चाहे युवा हो या फिर महिलाएं हो, चंपई सरकार हर किसी को लाभ देने से पीछे नहीं हट रही। वहीं, जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका भी 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज सरकारी एवं निजी अस्पतालों में होगा। सीएम चंपई ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे, इसे लेकर नई योजना शुरू की जाये। इसके तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित वैसे सभी व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड होगा, उन्हें 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। सीएम चंपई ने सभी सरकारी नर्सिंग स्कूल और कालेजों में विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिये। साथ ही वहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने तथा बेहतर प्लेसमेंट की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

योग दिवस पर बीआइटी लालपुर में पौधरोपण
Published / 2024-06-21 21:28:42
योग दिवस पर बीआइटी लालपुर में पौधरोपण

टीम एबीएन, रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बी आई टी मेसरा के लालपुर केंद्र में योग के साथ वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर करंज, नीम के पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण करते हुए केंद्र की निदेशक और डीन युजी डॉ संजय कुमार झा उपस्थित रहे। वृक्षारोपण करते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने योग दिवस पर इस प्रकार से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना एक बेहतर सोच है। हम आज के बदलते मौसम के लिए जितना ज्यादा हो सके, क्षेत्र को हरा भरा रखना होगा। डीन डॉ संजय झा ने कहा वृक्ष और योग दोनो मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है। दोनों ही मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है। एक मनुष्य को बाहरी ऊर्जा देता है तो दूसरा आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए एक सच्चा योग पौधरोपण ही है। बी आई टी लालपुर के सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरि ने कहा कि शहर के बीच इस प्रांगण को हरा भरा रखने के लिए और पेड़ पौधे लगाने और उससे संरक्षण के लिए संस्थान इस प्रकार के और आयोजन करेगा। आज के इस आयोजन में मनोज कुमार, राणा मिश्रा सहित संस्थान के शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,628