टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विद्यालय के बच्चों के साथ निवारणपुर स्थित अनाथाश्रम में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। वहां रहने वाले बच्चों से बात कर विद्यालय के छात्र बड़े भावुक हो उठे। माता-पिता एवं अभिभावकों के बिना जीवन यापन कर रहे अनाथों की पीड़ा का अनुभव किया। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में आयोजित दीप सज्जा प्रतियोगिता के उपयोग में लाए गए पांच सौ से अधिक आकर्षक रूप से सजे दीपक वहां रहने वाले बच्चों को दिये। इसके अलावे विद्यालय परिवार की ओर से वहां के बच्चों को विभिन्न प्रकार के फल और मिठाइयां भी दी गयीं। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि अनाथालयों में रहने वाले बच्चे भी हमारे ही समाज के अंग हैं। उनके प्रति हमारी संवेदना और उन्हें स्नेह प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हम अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी चाहिए कि समय-समय पर हम अपने बच्चों को वृद्धाश्रमों, गौशालाओं, अस्पतालों आदि में ले जाएं जिससे उन्हें देश और समाज की स्थिति की जानकारी मिले और उनके मन में सामाजिकता तथा राष्ट्रीयता की भावना विकसित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि देश को समझने के लिए ऐसी यात्राओं का होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में जूनियर विंग की प्रभारी डॉ जया जायसवाल के अलावे के नलिनी, कविता मुखर्जी, रजनी सिंह, दीपक कुमार आदि विद्यालय के शिक्षक शामिल थे।
युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने उठाया पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का लाभ, बुक स्टॉल में जाकर लिया विभिन्न किताबें की जानकारी युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया टीम एबीएन, कोडरमा। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा स्वीप कोषांग के तहत झुमरी तिलैया स्थित ब्लॉक मैदान पर निर्वाचन थीम पर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के दूसरे दिन युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का जनसैलाब उमड़ा। जिले के विभिन्न कोने से आकर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में लगायी गयी प्रेस गैलरी, हेल्प डेस्क, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, अनुज्ञा बुक्स, झारखंड झरोखा, प्रिय साहित्य भवन, यश प्रकाशन, समय प्रकाशन, उड़ान पब्लिकेशन, शर्मा बुक सेंटर वाणी प्रकाशन, जय मां बुक सेंटर, बेकरी की मिठास बदलाव का एहसास वोट के साथ बुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयनगर, जेएसएलपीएस समेत अन्य स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न तरह के किताबों का लाभ उठाया। सेल्फी व हस्ताक्षर कर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया। पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में निर्वाचन के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में केरियर काउंसलिंग, डिबेट प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नाटक और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और लोकतंत्र में मताधिकार के महत्त्व को बताया। उन्होंने सभी से 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए अब योगी सरकार मदद के लिए आगे आयी है। प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, समाज कल्याण विभाग आईआईटी में लगने वाली पूरी फीस को स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन करेगा, जिससे अतुल की शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेएबीएन कैरियर डेस्क (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए अब योगी सरकार मदद के लिए आगे आयी है। प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, समाज कल्याण विभाग आईआईटी में लगने वाली पूरी फीस को स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन करेगा, जिससे अतुल की शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी राजेंद्र कुमार एक दिहाड़ी मजदूर हैं, उनके बेटे अतुल कुमार का एडमिशन आईआईटी धनबाद में प्रवेश फीस जमा नहीं हो पाने के कारण रुक गया था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट पाई थी, लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण एडमिशन अटक गया। परिवार ने सभी प्रयास करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने छात्र की पूरी मदद करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश देते हुए अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र के परिजनों से फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। वहीं, योगी सरकार ने आईआईटी धनबाद से भी संपर्क कर एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल के अंतर्गत, न केवल छात्र अतुल की शुरुआती फीस जमा की जायेगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी स्कॉलरशिप के माध्यम से दी जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। शैक्षणिक यात्रा के क्रम में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों ने दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने लालकिला, इंडिया गेट, संसद भवन, कुतुबमीनार आदि के साथ दिल्ली के कई प्रसिद्ध स्थान देखे और उसके इतिहास से परिचित हुए। लोकसभा भवन के भ्रमण के दौरान वहां के सचिव के साथ छात्रों ने वहां की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। सचिव ने संसद की कार्यवाही से संबंधित छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा उसके इतिहास से भी परिचित करवाया। ध्यातव्य हो कि इस आठ दिवसीय शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत बीस चयनित छात्रों की टीम का प्रतिनिधित्व विद्यालय के वरीय शिक्षक कृष्णा प्रसाद ने किया। इनके साथ खेल प्रशिक्षिका स्वाति शिप्रा एवं शिक्षिका अनुराधा भी साथ थीं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी यात्रा से हमें देश की संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक स्थिति आदि का ज्ञान मिलता है। इससे ँ हमारी शिक्षा को पूर्णता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई भी दी।
टीम एबीएन, रांची। आज एचडीएफसी बैंक और हेड हेल्ड हाई ने मेक इंडिया कैपेबल प्रोग्राम के तहत जिन बच्चों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गयी, उन 30 प्रशिक्षित बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह कोर्स वाईएमसीए धुर्वा में 180 दिनों तक चला, इस कोर्स को करने के बाद बच्चों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार भी मिला, इस कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में मनोज कुमार बागे (एसोसिएट जेनरल सेक्रेटरी, वाईएमसीए रांची) कुमार कौकव (सीनियर मैनेजर हेड हेल्ड हाई), सौरभ मुर्मू (सेक्रेटरी वाईएमसीए रांची), गुरु शरण झा (ट्रेनर एचडीएफसी रांची सेंटर), शेशांत कुमार चौबे (ट्रेनर लैंड मार्क रांची), बाल्मीकि पांडे (सीनियर एकाउंटेंट, वाईएमसीए रांची) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पूर्व छात्रों द्वारा लिखित द अनटोल्ड जर्नी आॅफ लीडर्स किताब का विमोचनएबीएन कैरियर डेस्क। जेवियर इंस्टीट्यूट आफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची एवं एक्सआईएसएस एलुमनाई एसोसिएशनहैदराबाद चैप्टर (एक्सएएएच)ने नोवोटेल हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में एलुमनाई मीट समारोह का आयोजन किया। तेलंगाना सरकार के योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ जी. चिन्ना रेड्डी ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर एक्सआईएसएस के एलुमनाई द्वारा लिखी गयी पुस्तक: द अनटोल्ड जर्नी आॅफ लीडर्स का विमोचन किया। ये एलुमनाई प्रमुख सीईओ, सीएचआरओ, पी.एच.डी., आईपीएस अधिकारी, पब्लिक सर्वेंट, इंटरप्रेन्योर और कॉपोर्रेट ट्रेलब्लेजर हैं। डॉ रेड्डी ने अपने संबोधन में, कुशल नेतृत्व में योगदान के लिए संस्थान की प्रशंसा की और हैदराबाद के मुख्यमंत्री से शहर में दूसरा एक्सआईएसएस परिसर स्थापित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने इस किताब के लेखकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने पुस्तक के 31 लेखकों को भी सम्मानित किया, जिनमें लिपिका वर्मा, चिन्मय सेनगुप्ता, डॉ राजोरशी गांगुली, शान प्रभाकरन और डॉ अनीता मैथ्यू शामिल हैं। इससे पहले, एक्सआईएसएस के निदेशक, डॉ जोसेफ मारियानुस कुजूर एसजे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मजबूत मूल्यों वाले लीडर्स को तैयार करने में संस्थान की भूमिका पर जोर दिया और बताया कि कैसे एलुमनाई समुदाय वैश्विक स्तर पर संस्थान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर रहे हैं।इसके अलावा, कार्यक्रम में आयोजित पैनल डिस्कशन में संस्थान के एलुमनाई ने ब्रांडिंग, टीम वर्क और संगठन के भविष्य के विस्तार के बारे में चर्चा की। जेनसेक्स्टी ट्राइब की संस्थापक मीनाक्षी मेनन और रियलपेज इंडिया के एमडी श्री आइजैक राजकुमार के नेतृत्व में मुख्य चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि एक्सआईएसएस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे प्रमुखता हासिल कर सकता है। उन्होंने एक्सआईएसएस की वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के लिए एलुमनाई की भागीदारी, उद्योग साझेदारी, वैश्विक इंटर्नशिप, और मेंटोरशिप के महत्व पर प्रकाश डाला। मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव आफिसर और सीएचआरओ, सलिल लाल, ईसीएल की सेवानिवृत्त डीपी, आहुति स्वैन, और एमआईटीएस के आईआर डीन, श्रीमंत बसु सहित पैनलिस्टो ने बताया कि कैसे एलुमनाई नेटवर्क और सहयोग एक्सआईएसएस को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित कर सकते हैं, और इसके पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री की जरूरतों और भविष्य के रुझानों के साथ जोड़ सकते हैं। मारुति और ईसीएल द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम एक्सआईएसएस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था, जिसका श्रेय एक्सआईएसएस एलुमनाई एसोसिएशन हैदराबाद चैप्टर (एक्सएएएच) और इसके अध्यक्ष श्री ई. आर वेंकट को जाता है, जिन्हें उनके नेतृत्व के लिए कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।
टीम एबीएन, रांची। प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद, दक्षिण झारखंड प्रांत, पूर्वी रिजन ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भक्ति वेदांता विद्या भवन, गुरुकुल रांची के प्रोजेक्ट डायरेक्टर असीम कृष्ण दास एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी, पलामू के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। असीम कृष्ण दास जी ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारी संस्था भी इस तरह का कार्य कर रही है। हम सभी लोगों को मिलकर बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हम हमेशा आपके साथ हैं। प्रांतीय संगठन मंत्री गोविंद प्रसाद सिंह ने स्वागत भाषण दिया। दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ईजीपी सिंह ने संस्था के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया एवं परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ईजीएन सिंह ने कहां कि हम सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि इस तरह के कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यालय भाग ले सकें। कार्यक्रम में शाखा स्तर से प्रथम होने वाले कुल 5 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रांत-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 में प्रथम स्थान पर आदित्यपुर शाखा के डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी,जमशेदपुर के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल,बिष्टुपुर,जमशेदपुर के विद्यार्थी रहे। आगे क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 में दक्षिण झारखंड प्रान्त, पूर्वी रिजन से डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी, जमशेदपुर के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम में पीके लाला, दिनेश प्रसाद, रांची मध्य के सचिव विजय माथुर, ई गौरव पांडे, ई एचपी भगत, सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी से आशुतोष द्विवेद एवं भारत विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा लालपुर में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें पुणे की संस्थान एम डॉक्स में प्रबंधक के रूप में कार्यरत बी आई टी की पूर्वर्ती छात्रा ऋचा जायसवाल ने इस आयोजन में शामिल कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को अपने अनुभव बहुत ही सहजता से बताया।उन्होंने बताया कि नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए जेनटिव एम आई विकसित परिदृश्य गहरी जानकारी छात्रों के बीच रखा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति जिज्ञासु बनने की बात रखी। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित बी आई टी के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रकार के शैक्षणिक व्याख्यान आयोजित करने के लिए डॉ अमृता प्रियम और डॉ संजय कुमार को बधाई देते हुए इस कार्यक्रम की भविष्य में छात्रों को मिलने वाले फायदे के बारे में बताया। आज के इस आयोजन में डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, शुभाशीष रॉय, डॉ चिंतापल्ली डॉ एन के सिंह, डॉ कुंतल मुखर्जी, मनोज गिरी, डॉ वी के शर्मा, सुनील उरांव सहित कार्यक्रम समन्यक स्नेहा, निविकार ने भाग लिया।
एबीएन कैरियर डेस्क। बी आई टी मेसरा लालपूर के तत्वावधान में छात्र छात्राओं की आंतरिक सोसायटी के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम टीम सैनिबलिटी और स्टूडेंट एक्टिविटी फोरम संकाय ने आयोजित किया। इस कार्यक्रम का विषय था कर्तव्य 24 प्रतियोगिता प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम संयोजक डॉ अनीस हैदर ने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा की यह कार्यक्रम सतत प्रबंधन की प्रथाओं को बढ़ावा देने और नये ब्यापार के अवसरों की खोज करने में सहयोगी बनेगा। इस आयोजन का मुख्य सोच पूजा पंडालों का स्क्रैप सामग्री को पुनः उपयोगी बनाने पर केंद्रित था। इस कार्यक्रम में डॉ अनीश हैदर, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ प्रदीप मुंडा, सहायक कुलसचिव श्री मनोज गिरी डॉ आसुतोष मिश्र, सुश्री अनुपमा सहाय सहित काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.