Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
बीआइटी मेसरा के क्रिकेट टूर्नामेंट में लूडो किंग्स और यंग गन्स विजयी
Published / 2024-12-29 19:02:40
बीआइटी मेसरा के क्रिकेट टूर्नामेंट में लूडो किंग्स और यंग गन्स विजयी

टीम एबीएन, रांची। चंदन मेमोरियल आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण बीआईटी मेसरा, रांची में आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को भी कई मैच खेले गये। जिसमें कई टीमों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।मैच 1 बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम लूडो किंग्स टॉस- लूडो किंग्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया स्कोर- बीआईटी क्रिकेट क्लब 12 ओवर में 44 रन पर आॅल आउट। क्लब के लिए श्लोक ने 10 रन बनाये। लूडो किंग्स के दीपेश ने 6 विकेट लिये। जवाब में लूडो किंग्स का स्कोर 47/1 श्रवण 16, गौरव 17 नाबाद और सन्नी 12 रन बनाकर आउट हुए। बीआइटी क्लब की ओर से उदित ने 1 विकेट लिये. लूडो किंग्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. मैन आफ द मैच-दीपेश मैच 2 बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम यंग गन्स टॉस- बीआइटी क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. स्कोर- यंग गन्स 10 ओवर में 107/4 साहिल 46, सागर 28 बीआइटी क्लब की ओर से प्रभाकर व मनोज ने एक-एक विकेट लिये जवाब में बीआईटी क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 68/7 रन बनाये अभय 22, श्लोक 13, आलोक 16. यंग गन्स की ओर से सागर ने 2 विकेट लिए। मैन आॅफ द मैच सागर रहे यंग गन्स ने 4 रन से जीत दर्ज की मैच 3 लूडोकिंग्स बनाम यंग गन्स टॉस लूडो किंग्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया 10 ओवर में यंग गन्स का स्कोर 59/10 मन्नू 24 श्रवण, विजय और दीपेश ने क्रमश: 3 और 2 विकेट लिए। जवाब में लूडो किंग्स ने 7.2 ओवर में 62/2 रन बनाए। श्रवण ने 40 रन बनाए  लूडो किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की मैन आफ द मैच श्रवण रहे  लूडो किंग्स और यंग गन्स सेमीफाइनल में हैं ग्रुप ए के मैच कल खेले जायेंगे  इस टूर्नामेंट का छठा संस्करण कल से शुरू होगा, यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट है जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में बीआईटी क्रिकेट क्लब, लूडो किंग्स, यंग गन्स और ग्रुप बी में रुडिया फाइटर्स, सर्जिकल स्ट्राइकर्स, तुरुप इलेवन शामिल हैं। ग्रुप ए के शुरुआती मैच कल यानी 29 दिसंबर को खेले जायेंगे और ग्रुप बी मार्च 30 दिसंबर को खेले जायेंगे, सेमीफाइनल और फाइनल 31 दिसंबर को खेले जायेंगे। यह टूर्नामेंट चंदन महतो के नाम पर शुरू किया गया था जो बीआईटी क्लब क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। यह टूर्नामेंट उनकी याद में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट बीआईटी मेसरा के नजदीकी गांवों में क्रिकेट को बढ़ावा देता है। चंदन के पिता जीतलाल महतो प्रमुख प्रायोजक हैं। उद्घाटन मैच बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम लूडो किंग्स के बीच खेला जायेगा।

एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची में शीतकालीन क्रिकेट कैंप का आयोजन
Published / 2024-12-28 22:46:53
एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची में शीतकालीन क्रिकेट कैंप का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। एस आर डी ए वी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में क्रिकेट के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु शीतकालीन क्रिकेट कैंप का आयोजन 26 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को क्रिकेट से संबंधित नये नियमों एवं बेहतर तकनीक का प्रशिक्षण विद्यालय के खेल शिक्षक प्रणव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा छठी से 11वीं तक के लगभग 50 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। भारत देश में क्रिकेट की लोकप्रियता सर्वविदित है। युवा पीढ़ी को क्रिकेट खास तौर से पसंद है।ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।प्राचार्य एसके मिश्र ने क्रिकेट शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभा को अभ्यास से ही निखारा जा सकता है। उन्होंने उक्त शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि यह छुट्टियों का बेहतरीन उपयोग है। इसका लाभ उन्हें अवश्य ही मिलेगा।भविष्य में आयोजित  होनेवाले क्रिकेट के प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर पाएंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में नामांकन में अनियमितता का आरोप
Published / 2024-12-28 22:44:50
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में नामांकन में अनियमितता का आरोप

टीम एबीएन, रांची। सोनाहातु प्रखंड अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में नामांकन में अनियमितता बरते जाने का आरोप प्रखण्ड के कोटाब निवासी समाजसेवी महादेव महतो ने लगाया है। इस संबंध में श्री महतो ने उपायुक्त, रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची, प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची, और सिल्ली के विधायक अमित महतो को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उपरोक्त पदाधिकारियों को सौंपे गये ज्ञापन में श्री महतो ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन में अभ्यर्थी को निम्न्न स्तरीय परिवार से सम्बन्ध रखना अनिवार्य है। साथ ही कच्चे और खपरैल मकान में निवास करने वाली बालिकाओं का चयन में प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु, रांची में एक बालिका पिंकी कुमारी, पिता भूषण महतो, निवासी ग्राम- डोमाडीह, पंचायत तेलवाडीह, थाना- सोनाहातु का नामांकन लिया गया है।जिसकी चयनित सूची के क्रम संख्या 31 में अंकित है, उक्त बालिका ने अपने आवासीय स्तर का विवरण नामांकन प्रक्रिया के तहत कच्चे और खपरैल मकान में निवास करने का हवाला दिया है जो कि पूरी तरह से गलत है। वास्तविकता यह है कि उक्त बालिका के पिता का उपरोक्त वर्णित गांव में दो मंजिला पक्का मकान है। इस तरह से उपरोक्त बालिका निम्न स्तरीय आवास से सम्बन्ध नहीं रखती है। श्री महतो ने ज्ञापन में कहा है कि  मैंने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जनसूचना पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोनाहातु, रांची के यहां यह सूचना मांगी थी कि उपरोक्त नामित बालिका पिंकी कुमारी ने अपने नामांकन चयन की प्रक्रिया में अपने आवास कच्चा खपरैल बताया है और क्या वह निम्न स्तर से सम्बन्ध रखती है। उपरोक्त सूचना के आलोक में जनसूचना पदाधिकारी सोनाहातु, रांची द्वारा अपने प्रतिउत्तर में बताया गया कि उपरोक्त बालिका के पिता के द्वारा आवासीय प्रमाण व साक्ष्य के रूप में मुखिया एवं वार्ड पार्षद द्वारा अभिप्रमाणित प्रति और घर का फोटो जमा किया गया है जिसके अवलोकन के पश्चात् नियमानुसार चयन समिति की बैठक में नामांकन के लिए निर्णय लिया गया। लेकिन वास्तविकता कुछ अलग ही है। मुखिया एवं वार्ड पार्षद के द्वारा जिस कच्चे व खपरैल घर को अभिप्रमाणित करके फोटो जमा किया गया है वास्तव में वह घर बालिका के पिता का है ही नहीं बल्कि दो मंजिला मकान की जगह पर कच्चा और खपरैल मकान का फोटो को नामांकन के उद्देश्यसे अभिप्रमाणित कर उक्त बालिका के पिता के द्वारा दाखिल किया गया है। इस तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में उक्त बालिका पिंकी कुमारी के नामांकन की प्रक्रिया में घोर अनियमितता की गयी है जो कि जांच का विषय है। श्री महतो ने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच कर सुयोग्य और वास्तविक लाभार्थियों का नामांकन करने एवं नामांकन में शामिल दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।(नोट : तस्वीर में दिखाया गया यह वही दो मंजिला पक्का मकान है, जिसको नामांकन में लाभ लेने के लिए छिपाया गया है।)

हजारीबाग : रोजगार मेले में 333 को मिली नौकरी
Published / 2024-12-23 21:13:31
हजारीबाग : रोजगार मेले में 333 को मिली नौकरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, मेरू कैंप, हजारीबाग में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71000 लोगों को वर्चुअल नियुक्ति पत्र दिये। हजारीबाग में 333 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये गये, इसमें बीएसएफ के 200, आइटीबीपी के 07, एसएसबी 30, असम राइफल के 15, रेलवे के 7, पोस्ट आफिस के 5, डीएफएस के 6 सफल अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कई चयनित युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे तथा सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को बड़ी सौगात रोजगार के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। आप सरकारी नौकरी से देश की सेवा की शुरूआत करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विकसित भारत बनाने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण होगा। भारत युवा शक्ति के जरिए दुनिया से लोहा मनवा रहा है। भारत विश्व के सामने पांचवां शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है। देश में आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा है। छोटे उद्योगों में अपार संभावनाएं दिख रही हैं। इन सभी में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि युवाओं से देश को बहुत आशा है और उनके कंधे पर बहुत जिम्मेदारी है। उन्हें देश की सेवा आगे बढ़कर करनी है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मिशन कर्मयोगी से जुड़कर देश को आगे बढ़ाने में मदद करें। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि आप लोगों को राष्ट्र सेवा का सुअवसर प्राप्त हुआ है। आप अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें एवं अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करें। नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा। प्रधानमंत्री के वर्चुअल सम्मेलन से सभी अभ्यर्थी उत्साहित दिखाई दिए। सभी अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज केंद्र सरकार के प्रयास से नियुक्ति पत्र मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 से देश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेला शुरू किया था। 14वें चरण में पीएम ने 71000 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है।

आईआईटी आईएसएम धनबाद से अब 120 अभ्यर्थी कर सकेंगे एमबीए
Published / 2024-12-22 13:04:24
आईआईटी आईएसएम धनबाद से अब 120 अभ्यर्थी कर सकेंगे एमबीए

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने बढ़ाई एमबीए की सीटें, 120 सीटों में होगा प्रवेश; आवेदन प्रक्रिया शुरूएबीएन कैरियर डेस्क (धनबाद)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद (IIT ISM) ने अपने एमबीए कार्यक्रम के लिए एक नई और अहम घोषणा की है। सत्र 2025-26 में एमबीए (MBA) की कुल सीटों की संख्या 120 कर दी गई है। पहले सत्र 2024-25 में यह संख्या 92 थी।इस बदलाव से छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का अधिक मौका मिलेगा। इस बार एमबीए की सीटों को 62 से बढ़ाकर 90 किया गया है। वहीं, बिजनेस एनालिटिक्स की 30 सीटें यथावत रखी गयी हैं। इसके साथ, महिला उम्मीदवारों को विशेष 5% वेटेज मिलेगा। यह पहल अधिक से अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।  एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र CAT 2024 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। पर्सनल इंटरव्यू 20-23 फरवरी, 7-9 मार्च, 22-24 मार्च और 29-30 मार्च को आयोजित किये जायेंगे इस प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। एमबीए के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग कैट परसेंटाइल को ध्यान में रखकर किया जायेगा। उसके बाद अंतिम चयन उम्मीदवार के चार पहलुओं को ध्यान में रख कर किया जायेगा। इनमें पर्सनल इंटरव्यू 40 फीसदी, कैट परसेंटाइल 35 फीसदी, पास्ट एकेडमिक रिकॉर्ड 10 फीसदी, इंडस्ट्रियल एक्सपिरिएंस 10 फीसदी व महिला उम्मीदवारों को 5 फीसदी का वेटेज शामिल है।

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना ध्यान दिवस
Published / 2024-12-21 18:43:02
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में मना ध्यान दिवस

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। सत्यानंद योग मिशन के अध्यक्ष स्वामी मुक्तरथ ने इस अवसर पर वर्ग आठ और नौ के बच्चों को ध्यान लगाने का अभ्यास कराया। स्वामी मुक्तरथ ने बच्चों को ध्यान के फायदे बताये तथा ध्यान का अभ्यास निरंतर करने की सलाह दी। स्वामी जी ने बताया कि ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है और एकाग्रता छात्रों के लिए बहुत ही आवश्यक है। ध्यान का ही प्रभाव था कि विवेकानंद जी कोई सामग्री तुरंत याद हो जाती थी। उन्होंने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, सबको ध्यान अवश्य करना चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक एस के राणा, आर के झा और अशोक कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग
Published / 2024-12-19 21:02:02
वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल व वाईएमसीए वीटीसी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में  रेवरेंट एस. डेविड, प्रेसबाइटर इंचार्ज, संत पॉल कैथेड्रल चर्च आफ नॉर्थ इंडिया रांची शामिल हुए। उन्होंने क्रिसमस संदेश सुनाते हुए बताया कि क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ ईसाइयों का नहीं है, बल्कि सभी समुदायों के लिए है। इसका मुख्य संदेश सभी के बीच प्यार, सेवा और सहयोग बांटना है। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा नेटीविटी प्ले किया गया। इसके अलावा कई आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी का स्वागत  प्राचार्या सुषमा कच्छप ने किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह व रजनी सबिता बड़ा ने किया। ओपनिंग प्रेयर शिव राम व बाईबल रीडिंग एलिस लुगुन ने किया। धन्यवाद वाई एम सी ए धुर्वा के सचिव  सौरव मुर्मू ने किया। इसमें वाईएमसीए के महासचिव चोन्हस कुजूर, वाईएमसीए के सह महासचिव मनोज बागे, वाईएमसीए सचिव सौरभ मुर्मू,  यूजिंग जोसेफ, प्राचार्या सुषमा कच्छप, बिना तिर्की, बाल्मीकि पाण्डे, सहित काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए।

खोरठा जन-गायक जगलाल सिंह के गीतों में जनचेतना के स्वर विषय पर विशेष व्याख्यान
Published / 2024-12-19 20:39:44
खोरठा जन-गायक जगलाल सिंह के गीतों में जनचेतना के स्वर विषय पर विशेष व्याख्यान

राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग का आयोजन टीम एबीएन, रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग ने भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के सहयोग से गुरुवार को विशेष व्याख्यान सह खोरठा गीत प्रस्तुति का आयोजन किया। स्थानीय खोरठा जन गायक जगलाल सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रश्मि, कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार, शिक्षाविद डॉ बीएन ओहदार व इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत खोरठा विभाग की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम के नेतृत्व में किया गया। कुलसचिव डॉ मंडल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के उपरांत खोरठा गीत प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को इप्टा की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम व धन्यवाद ज्ञापन पोवेल कुमार ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक के अलावे आयोजन समिति के बलराम जी, पन्नालाल राम, सुशील स्वतंत्र, अंजनी, प्रीतम, इप्टा से मेघनाथ, राजू कुमार, शशि पांडे, रवि शंकर  समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे। लोक भाषाओं, कला और साहित्य का संरक्षण जरूरी : शैलेन्द्र  खोरठा जन-गायक जगलाल सिंह के गीतों में जनचेतना के स्वर विषय पर आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि औपनिवेशीकरण के इस दौर में हमारी लोक भाषाओं, कला और साहित्य का संरक्षण जरूरी है ताकि हमारी अस्मिता बची रहे। उन्होंने कहा कि  हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। मनुष्यता, दया करुणा और प्रेम की सौंदर्य चेतना व रसबोध मनुष्य को मनुष्य बनता है। यही जनचेतना है जिसे नष्ट करने कि कोशिश की जा रही है। जरूरत है इसे बचाने की और इसके लिए जरुरी हैं स्थानीय लोक भाषाओं के साथ जुड़ने की। बिना अपनी माटी से जुड़े हम बेहतर समाज का निर्माण नहीं कर सकते हैं।  विश्वविद्यालय में खोरठा विभाग के जनक और खोरठा साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ बी एन ओहदार ने खोरठा भाषा में ही अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने गुरु डॉ रामदयाल मुंडा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था जे नाची से बाची और इसके आगे डॉ ओहदार ने जोड़ा जे गावी से जीवी। उन्होंने कहा कि जीवन का यही मूल मंत्र है नाचना और गाना। मौजूदा दौर में जिस तरह से सब कुछ बाजार के हवाले कर दिया गया है, ठीक वैसे ही हमारी कला साहित्य और संस्कृति की भी हो रही है।इसका संरक्षण जरूरी है और यह तभी होगा जब हम मानवीय मूल्यों के साथ जुड़कर अपना अध्ययन करें और कला व साहित्य का सृजन करें। खोरठा में इसकी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खोरठा गीतों में फुहड़पन की कड़ी आलोचना  करते हुए जन चेतना को विकसित करने वाले जनपक्षीय खोरठा गीतों को लिखने व गाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।  जन-पक्षीय खोरठा गीतों से सराबोर रहा महफिल खोरठा विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खोरठा गीतों से महफिल सराबोर रहा। लइयो इप्टा से आये कलाकारों की मंडली ने कई जनगीत प्रस्तुत किये। वहीं खोरठा भाषा के स्थापित कलाकार प्रदीप कुमार दीपक, बसु बिहारी, सुरेश विश्वकर्मा व डॉ एमएन गोस्वामी ने अपने अंदाज में शानदार खोरठा गीत प्रस्तुत कर सबको झारखंडी कला व साहित्य से परिचय कराया।

38 सालों तक सेवा देनेवाले मोबिन को दी गयी भावपूर्ण विदाई
Published / 2024-12-17 20:58:45
38 सालों तक सेवा देनेवाले मोबिन को दी गयी भावपूर्ण विदाई

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा के प्रबंधन विभाग के सहायक पद में पदस्थापित मो मोबीन सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने संस्थान में विभिन्न विभागों में रहते हुए 38 सालों तक सेवा प्रदान किया। मोबीन की सेवानिवृत्ति पर विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख डॉ उत्पल बाउल, डॉ श्रद्धा शिवानी, डॉ मंजू भगत, डॉ रविंद्र भगत, डॉ अमरनाथ झा, डॉ गौतम सांडिल्य, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव सहित सभी सहयोगी  उपस्थित हुए और मोबीन के कठिन परिश्रम और ईमानदारी से कार्य करने और मेहनत से कार्य निष्पादन की क्षमता पर बातें रखी। साथ ही उनके भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए उनको पुष्पगुच्छ सहित यादों को जीवंत रखने के लिए उपहार प्रदान किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,165