Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
इंडिन आर्मी ने अविवाहित ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए निकाली बंपर बहाली
Published / 2025-01-20 19:28:45
इंडिन आर्मी ने अविवाहित ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए निकाली बंपर बहाली

सैलरी होगी 2,50,000 रुपये दिव्यांशी भदौरिया एबीएन कैरियर डेस्क। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के 381 पदों के लिए आवेदन शुरू किये हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी। दरअसल, भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातकों से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दे कि, आवेदन विंडि केवल 5 फरवरी तक खुली है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो जायेगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 381 रिक्तियों को भरना है। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं। भारतीय सेना में भरे जाने वाले पद पुरुषों के लिए सिविल: 75 पद कंप्यूटर विज्ञान: 60 पद इलेक्ट्रिकल: 33 पद इलेक्ट्रॉनिक्स: 64 पद मैकेनिकल: 101 पद विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 17 महिलाओं के लिए सिविल: 7 पद कंप्यूटर विज्ञान: 4 पद इलेक्ट्रिकल: 3 पद इलेक्ट्रॉनिक्स: 6 पद मैकेनिकल: 9 पद रक्षा कर्मियों की विधवाएं एसएससी महिला (तकनीकी): 1 पद एसएससी महिला (गैर-तकनीकी): 1 पद आयु सीमा भारतीय सेना के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच आयु होना चाहिए। जानें शैक्षणिक योग्यता  आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए या फिर उसका लास्ट ईयर हो।  सैलरी जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे उनकी सैलरी 56,100 रुपये से 2,50,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर ही होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में नियुक्त किया जायेगा। अंतिम चयन से पहले उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जायेगा।

एसआर डीएवी पुंदाग, रांची में सीबीएसई पटना ने करायी दो-दिवसीय शिक्षण संवर्धन क्षमता  कार्यशाला
Published / 2025-01-19 19:41:23
एसआर डीएवी पुंदाग, रांची में सीबीएसई पटना ने करायी दो-दिवसीय शिक्षण संवर्धन क्षमता कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  सीबीएसई सी.ओ.ई पटना के तत्वावधान में 18 - 19 जनवरी को दो दिवसीय अनुभवजन्य अधिगम विषय पर शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।    सी.बी.एस.ई के संसाधक डॉ. कमलेश कुमार तथा संसाधिका  डॉ.पल्लवी सिंह ने क्रिया - कलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिनमें  42 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। पांच-पांच घंटे के कार्यक्रम में अनुभवजन्य अधिगम विषय के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना  सहित विविध गतिविधियों पर आधारित क्रिया - कलाप आयोजित किए गए ,जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा , जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जायेगा।प्राचार्य  संजीत कुमार मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई पटना के  सीओई के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया। अनुभवजन्य  अधिगम विषय विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण तथा आवश्यक है। इससे उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा तथा इससे प्राप्त ज्ञान स्थाई होगा।ऐसे सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं।उक्त कार्यशाला में 10 समूहों में शिक्षकों को बांटकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से  प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य एस. के.मिश्र ने दोनों विज्ञ संसाधकों को अंगवस्त्र  तथा पौधा भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने दोनों सम्मानित संसाधकों तथा सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का धन्यवादज्ञापन भी किया ।शांति पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

लोहरदगा : जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट में आदर्श को मिला 98.91 परसेंटाइल अंक
Published / 2025-01-18 21:45:12
लोहरदगा : जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट में आदर्श को मिला 98.91 परसेंटाइल अंक

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा शहर के राणा चौक लहेरी मुहल्ला निवासी आदर्श कुमार ने जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट में 98.91 परसेंटाइल अंक हासिल किया है। उन्हें क्वांटिटिव एप्टीट्यूड एंड डेटा इंटरप्रिटेशन में 38.39 प्रतिशत सहित 93.03 परसेंटाइल, वर्बल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग में 47.11 प्रतिशत सहित 95.24 परसेंटाइल, डिसीजन मेकिंग में 70.23 प्रतिशत सहित 99.11 परसेंटाइल, जनरल नॉलेज में 55 फीसदी सहित 87 परसेंटाइल प्राप्त हुए। उन्हें कुल 50 फीसदी अंक सहित 98.91 परसेंटाइल हासिल हुए।

मीडिया के बदलते स्वरूप के अनुकूल बनें और जानकारी का स्तर बढ़ायें : एन के मुरलीधर
Published / 2025-01-18 20:48:36
मीडिया के बदलते स्वरूप के अनुकूल बनें और जानकारी का स्तर बढ़ायें : एन के मुरलीधर

राजधानी के रांची विश्वविद्यालय के मास कॉम में मास्टर क्लासवित्तीय और कानूनी  रिपोर्टिंग निखारने और लिखते रहने की आदत बनायें छात्र टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास में  वरिष्ठ पत्रकार, मोटिवेटर सह करियर काउंसलर एन के मुरलीधर ने छात्रों को पत्रकारिता की पढ़ाई और इससे संबंधित कैरियर के बारे में बताया। साथ ही बदलते दौर में अपनी पत्रकारिता को निखारने के टिप्स भी दिये।  एन के मुरलीधर ने कहा कि आज फिनांस और पर्यावरण जैसे विषयों पर गहनता से लिखने पढ़ने वालों की कमी है। इन विषयों में अपनी पकड़ बनाकर युवा अच्छी पत्रकारिता कर सकते हैं। साथ ही एक अच्छी आजीविका भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप हमेशा पढ़ने और लिखने की आदत डालें। यह आप छात्रों के लिए आवश्यक है। देश दुनिया की खबरों से रू-ब-रू होते रहना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अच्छी रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक जानकारियां भी दीं। छात्रों के सवाल : समाचार के स्रोत किस प्रकार विकसित किये जा सकते हैं? जबाव : समाचार के स्रोत आपके बुद्धि, व्यवहार और अधिक से अधिक लोगों से संबंध बनाने के आपके स्वभाव से विकसित होता है। साथ ही वर्तमान परिदृश्य में अगर आप रिपोर्टर हैं, तो संबंधित बीट या विभाग के बारे में आपको एक सामान्य जानकारी होना जरूरी है। हर व्यक्ति एक स्रोत हो सकता है। हर जानकारी एक खबर हो सकती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को आप स्थानीय तौर पर जोड़कर भी खबर तैयार करते हैं।  एक खबर अनेक खबरों का स्रोत होता है। कुछ सटीक अनुमान भी आपको खबरों के साथ आगे बढ़ा देती है। आंकड़ा, विश्वसनीय स्रोत से जानकारी और उसका बेहतर प्रस्तुतीकरण यानी आपकी थोड़ी भाषाई रूचि भी उपयोगी होता है। सवाल : आर्थिक विषयों पर खबरें कम आती हैं। इस दिशा में किस प्रकार बेहतर किया जा सकता है? जबाव : आर्थिक जानकारी लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। आप देश की बड़ी समस्याओं का अध्ययन करें, जैसे- गिग ईकोनॉमी। इस विषय का अध्ययन करने के क्रम में आपको कई जानकारी मिलेगी, जो आपकी आर्थिक समझ को मजबूत  करेगा। समझने की कोशिश हर समय जारी रखें। सवाल : पत्रकारिता में करियर की क्या संभावना है? जबाव : आज सूचना की गति जिस प्रकार तेज हुई है और मोबाइल, सोशल मीडिया पर गतिविधियों जिस प्रकार बढ़ गयी है वहां आपके लिए करने को बहुत कुछ है। आज आप हर युवा जो सूचना, जानकारी और खबर के क्षेत्र में कुछ करना चाहता है। वह इन सभी माध्यमों से अपनी जगह बना सकता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है और मीडिया का विस्तार हो गया है। सूचना और जानकारी के साथ लोकतंत्र में खबरों का महत्व कभी समाप्त नहीं होगा।  सवाल : क्या आने वाले समय में समाचार पत्र समाप्त हो जायेगा? जबाव : प्रिंट होने वाले अखबार की कीमत और उन्हें वितरण करने के व्यय के कारण इस क्षेत्र पर संकट दिख रहा है। लेकिन आज इनके वेबसाइट, यू ट्यूब न्यूज, इंस्टाग्राम न्यूज सहित पीडीएफ संस्करण का प्रभाव भी लगातार बढ़ रहा है। समाज में बदलाव को आशंका की दृष्टि से न देखकर एक उम्मीद और संभावना के तौर पर देखा जाना चाहिए। अपनी जानकारी हर दिन बढ़ाये और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। विभिन्न कंपनियों में पीआर विभाग में भी संभावना है उसकी तैयारी करें।  इसके अतिरिक्त छात्रों ने एन के मुरलीधर से कैरियर तथा पत्रकारिता से संबंधित बहुत सारे सवाल भी पूछे। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता विभाग अनुभवी लोगों को बुलाकर उनके अनुभव से छात्रों को रूबरु कराया जाता है। छात्र सीधे संवाद से अनुभव प्राप्त करते हैं।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई एमबीए और आनलाइन एमबीए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
Published / 2025-01-18 18:23:56
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई एमबीए और आनलाइन एमबीए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने सेमेस्टर 2025-26 के लिए नियमित एमबीए और आॅनलाइन एमबीए एडमिशन की घोषणा कर दी है। आनलाइन आवेदन पोर्टल 15 जनवरी से 8 मार्च तक खुला रहेगा। एडमिशन से संबंधित जानकारी बी आई टी के आफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है www.bitmesra.ac.in।बी आई टी मेसरा का प्रतिष्ठित एमबीए कार्यक्रम नियमित और आनलाइन दोनों मोड में कई कैंपस पर उपलब्ध है। नियमित एमबीए प्रोग्राम निम्नलिखित कैंपस जैसे की बी आई टी मेसरा के  मुख्य कैंपस, बी आई टी मेसरा लालपुर यूनिट और नोएडा और पटना के आफ कैंपस में उपलब्ध है।   नियमित एमबीए और आनलाइन एमबीए कार्यक्रम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।बी आई टी मेसरा का एमबीए प्रोग्राम छात्रों को बिजनेस सिद्धांतों, नेतृत्व कौशल, और रणनीतिक निर्णय लेने की गहरी समझ प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक अनुप्रयोगों के साथ एकीकृत करता है, ताकि छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। यह प्रोग्राम फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, आपरेशंस, और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख बिजनेस डोमेन में विशेषज्ञता प्रदान करता है। छात्रों को अनुभवी फैकल्टी, इंडस्ट्री सहयोग, और अत्याधुनिक संसाधनों का लाभ मिलता है, जो एक समग्र शिक्षा अनुभव सुनिश्चित करते हैं। अकादमिक उत्कृष्टता और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग की मजबूत विरासत के साथ, बी आई टी  का एमबीए प्रोग्राम छात्रों को गतिशील कॉरपोरेट दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करता है।

एक्सआइएसएस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शानदार समापन
Published / 2025-01-18 18:13:27
एक्सआइएसएस में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शानदार समापन

टीम एबीएन, रांची। पांच दिवसीय Level-02 क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो उद्यमिता और व्यवसाय विकास पर केंद्रित है का आज सफलतापूर्वक चौथ दिन का  समापन एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के साथ  हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सिद्धो कान्हू कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED), झारखंड, रांची  और ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS), रांची द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है । इस कार्यक्रम में रामगढ जिले के विभ्भिन लैंप/पैक्स के प्रतिभागी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान, एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण में खूंटी जिला के अलग-अलग तरह के आदर्श कृषि परियोजनाएँ, वृक्षारोपण नर्सरी, किसान समहू द्वारा संचालित रागी उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाई  और जलटंडा वाटरशेड पार्क। इस भ्रमण में प्रतिभागियों को ड्रैगन फ्रूट, कैक्टस, लाह खेती,  स्ट्रॉबेरी की खेती और पौधे की ग्राफ्टिंग तकनीक जैसे विभिन्न कृषि गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह व्यावहारिक अनुभव प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक रहा।  XISS के उद्यमिता विभाग के आरिफ हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन में कार्यक्रम के एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण को लाभदायक और सफल बनाने के लिए  उन्होंने SIDHKOFED के सचिव राकेश कुमार सिंह, OSD संजीत कुमार, एवं सभी परियोजनाओं के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।

सिन्नेक्स, एक्सआईएसएस ने प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की चुनौतियों का सामना... पर किया लीडरशिप टॉक
Published / 2025-01-17 21:45:13
सिन्नेक्स, एक्सआईएसएस ने प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की चुनौतियों का सामना... पर किया लीडरशिप टॉक

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर विशेष टीम एबीएन, रांची। जेवियर इंस्टीट्यूट आफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची ने गुरुवार को कैंपस परिसर में इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर (सिन्नेक्स) द्वारा आयोजित एक लीडरशिप टॉक प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की चुनौतियों का सामना करना: पारिस्थितिकी तंत्र के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया।  अतिथि वक्ता, ओसम डेयरी के सह-संस्थापक और सीईओ अभिनव शाह ने कार्यक्रम के दौरान अपनी उद्यमशीलता की यात्रा साझा की और छात्रों को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्थान के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, डॉ अमर तिग्गा, डीन अकादमिक, सभी कार्यक्रमों के प्रमुख, फैकल्टी सदस्य, और चारों कार्यक्रमों के कई छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ कुजुर, निदेशक, एक्सआईएसएस के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने भारत में स्टार्टअप्स के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स देश की आर्थिक वृद्धि और संपत्ति निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। ये नये रोजगार उत्पन्न करते हैं, नवाचार आधारित उत्पाद और सेवाएं पेश करते हैं और निवेश आकर्षित करते हैं। सफल स्टार्टअप्स वैश्विक स्तर पर विस्तार कर सकते हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। श्री शाह ने स्टार्टअप बनाने की यात्रा को बच्चों को पालने से तुलना करते हुए अपनी बात शुरू की और कहा कि उद्यमिता में कई चुनौतियां होती हैं, ठीक वैसे ही जैसे माता-पिता को होती हैं, लेकिन इसके परिणाम बहुत ही फायदेमंद होते हैं। उन्होंने केस स्टडीज के माध्यम से अमल में लाने योग्य जानकारी प्रदान की और उद्यमिता के लिए आत्म-जागरूकता और कौशल निर्माण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा- आत्म-जागरूकता आपके ताकत और कमजोरियों को समझने में मदद करती है और स्वोट विश्लेषण के उपयोग का महत्व बताया। इसके अलावा, उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने के लिए ज्ञान और समझ दोनों की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम में आगे डॉ तिग्गा ने स्टार्टअप्स के रोजगार सृजन में भूमिका की चर्चा की और संस्थान के मिशन को रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को नौकरी पाने वाले से नौकरी देने वाले बनाना है। सत्र का समापन एक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने स्पीकर से सवाल पूछे और मार्गदर्शन प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ, जिसमें वक्ता को उनके अमूल्य दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया गया और सभी प्रतिभागियों की उत्साही भागीदारी की सराहना की गई। इस कार्यक्रम को सिन्नेक्स कोआॅर्डिनेटर, डॉ टीना मुरारका और डॉ बिनीत लकड़ा ने संचालित किया था।

रेलवे ग्रुप डी में बहाली का बेहतरीन मौका
Published / 2025-01-14 20:35:40
रेलवे ग्रुप डी में बहाली का बेहतरीन मौका

रेलवे ग्रुप-डी के पदों पर होने जा रही बंपर भर्ती जानिये कब से शुरू होंगे आवेदन एबीएन कैरियर डेस्क। अगर आप भी रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर 32,438 पद ग्रुप डी के लिए निकालने की तैयारी चल रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड बंपर भर्तियां करने जा रही है। ऐसे में जो युवा रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, अब वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर 32,438 पद ग्रुप डी के लिए सृजिक किये गये हैं। इन पदों को निकालने की तैयारी चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी या फिर फरवरी महीने में यह वैकैंसी आयेगी। वहीं पटना और मुजफ्फरनगर ने भी रिक्तियां भेज दी हैं। साथ ही ग्रुप डी का केंद्रीय नोडल इलाहाबाद बनाया गया है। आरआरबी के सूत्रों की मानें, तो थोड़े-बहुत पदों की संख्या में बदलाव हो सकते हैं। लेकिन संभावना है कि ग्रुप डी में पदों का इजाफा हो। पद प्वाइंट मैन- 5058 सहायक ट्रैक मशीन- 799 सहायक ब्रिज- 301 ट्रैक मेंटेनर-13187 सहायक पी-वे- 257 सहायक (एस एंड टी)- 2012 सहायक टीआरडी-1381 सहायक (सी एंड डब्ल्यू)- 2587 सहायक लोको शीड डीजल- 420 सहायक लोको शीड इलेक्ट्रिकल- 950 सहायक लोको आॅपरेशन इलेक्ट्रिकल- 744 बता दें कि इस साल 2024 तक 8 रोजगार सूचना के मुताबिक रिक्तियां निकाली गयी हैं। जिसकी परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरआरबी की दो और वैकेंसी आने वाली हैं। जिसमें फफइ की आइसोलेटेड वैकेंसी में 1036 पद आने वाले हैं। वहीं ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जनवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

डीएवी कपिल देव कडरू, रांची में मनी विवेकानंद जयंती
Published / 2025-01-13 21:57:08
डीएवी कपिल देव कडरू, रांची में मनी विवेकानंद जयंती

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया गया। इस अवसर स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने इस अवसर पर  स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांतों पर चलने को कहा। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी ने विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में जो वक्तव्य दिया था, उसे बार-बार सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी सदियों तक याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने बच्चों से अपनी मेधा विवेकानंद जी की तरह बनाने का आह्वान किया। मौके पर वर्ग नवम और एकादश के बच्चे तथा शिक्षक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,067