Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
झारखंड : अब स्कूली बच्चों का बोझ जल्द होगा कम
Published / 2025-02-26 20:56:16
झारखंड : अब स्कूली बच्चों का बोझ जल्द होगा कम

हेमंत सरकार ने विद्यालयों में बैग फ्री डे लागू करने का लिया फैसला टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्कूली बच्चों के बैग का बोझ कम करने के उद्देश्य से हेमंत सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में बैग फ्री डे लागू करने का निर्णय लिया है ताकि बच्चों के कंधे से स्कूली बैग का बोझ कम हो सके। जानकारी के मुताबिक यह योजना कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए लागू की जायेगी। प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 10 बिना बैग के दिन होंगे। यह नियम अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में लागू किया जाएगा। हालांकि, इसे किस दिन मनाया जाएगा, यह तय करने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी। कहा जा रहा है कि छात्रों पर बैग का बोझ कम करने और उन्हें तनाव मुक्त रखने के लिए यह योजना लागू की जा रही है। बैग फ्री डे पर बागवानी, नृत्य, गायन, अभिनय, खेती, क्राफ्टिंग, पेंटिंग और व्यावसायिक गतिविधियां करायी जायेंगी। इससे छात्रों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि नो बैग डे पर बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई से इतर कुछ नया सिखाया जाए। इसमें सांस्कृतिक, अतिरिक्त पाठ्यक्रम और व्यावसायिक गतिविधियां शामिल होंगी। शुरूआत में गिरिडीह के 150 स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है।

इलेक्ट्रोब्लास्टर्स कंप्यूटर सुपर किंग्स को हरा कर सेफा 1 में पहुंचा
Published / 2025-02-26 20:54:43
इलेक्ट्रोब्लास्टर्स कंप्यूटर सुपर किंग्स को हरा कर सेफा 1 में पहुंचा

प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी, फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 बी आई टी मेसरा टीम एबीएन, रांची। बीआटी मेसरा में आयोजित प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी, फैकल्टी क्रिकेट लीग 2025 के ग्रुप बी के चौथे मैच में इलेक्ट्रोब्लास्टर्स बनाम कंप्यूटर सुपर किंग्स मैच खेला गया। जिसमें टॉस ब्लास्टर्स के कैप्टन कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले फील्ड करने का फैसला किया। स्कोर- कंप्यूटर सुपर किंग्स 93/6 12 ओवरों में, रजनीश 51, ब्लास्टर्स  के लिए सौरव 10 ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में इलेक्ट्रोब्लास्टर ने ओपनर अरविंद स्कोरिंग 17 के साथ अच्छी तरह से शुरूआत की, जिसमें टीम मजबूती के साथ सीएसके टीम पर दबाव डालकर परेशान किया। 2 गेंदों में 4 रन की जरूरत है और सीएसके से बिनय कुमार ने पूरी तरह से टॉस की गेंदबाजी की, जिस पर कार्तिक ने 4 के लिए मारा और जिसे सीएसके के श्रीधर ने मिस किया। इलेक्ट्रोब्लास्टर ने 5 विकेट से थ्रिलर जीता बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ब्लास्टर्स के कप्तान कार्तिक महतो को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। ग्रुप ए मैच 1 मार्च को देवघर शिकारियों और रॉयल एडमिन्स और के बीच खेले जायेंगे। 2 मार्च को देओघर शिकारियों और यांत्रिक चैलेंजर्स के बीच मुकाबला होना है।

औरोरा -2025 के अंतिम दिन को विद्यार्थियों ने बनाया गुलजार
Published / 2025-02-21 21:21:04
औरोरा -2025 के अंतिम दिन को विद्यार्थियों ने बनाया गुलजार

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा-लालपुर औरोरा 2025 का आज अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रांगण गुलजार बना दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती श्रद्धा शिवानी उपस्थित थी। उन्होंने इस आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों और आयोजन करने वाली सभी सदस्यों को बधाई देते हुए इस बेहतरीन कार्यक्रम  के लिए सयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा और उनकी पूरी टीम को भविष्य में बेहतर कार्यक्रम करने की बात की। लालपुर के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने खेल और स्टॉल के समन्वय बनाने और उससे सफलता से संचालित करने के लिए डॉ संदीप नाथ शाहदेव जी की पूरी टीम को बधाई दी। इससे पहले आज लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले को गुलाबी गैंग की टीम ने जीत हासिल कर चैंपियन बनी, लड़कों की टीम का विजेता टीम गांडीव रहा। खो-खो की विजेता शील्ड को घोषित किया गया। कबड्डी में कंगना, खुशी और आकांशा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों के मैच में प्रांजल, विनीत मोही ने बढ़िया खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। आरोरा 25 के अलग-अलग प्रतियोगिता में कला स्टेप के प्रथम पुरस्कार हर्षिता प्रसाद को दूसरा पुरस्कार यीशु को और तीसरा आयुषी सिन्हा को मिला वही बिट गोट टेलेंट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रेया किरण, दूसरा पुरुस्कार समृद्धि और तीसरा दीपिका खलखो, मानशी को प्राप्त हुआ। औरोरा का यह महोत्सव लगातार चार दिनों तक पूरे परिसर को खेल और स्वादिष्ट व्यंजन के विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता से पूरी तरह से ऊजार्वान बना दिया इस आयोजन के संचालन समिति के विनीत, अनीश, सुमित, आशीष, अमृत हरतिका जोशी, ऋतिक सहित सभी टीम ने कठिन मेहनत कर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। आज के इस कार्यक्रम में डॉ संदीप शाहदेव, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ शिवा, सुभाशीष रॉय, मनोज गिरी, डॉ पार्थो सारथी, डॉ अमृता प्रियम, डॉ विजया, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, खालिद असरफ, सोनी कुमारी, मनोज कुमार, रोहित साहू सहित भारी मात्रा में छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।

उत्तरप्रदेश : बिना परीक्षा दिये महिलओं को नौकरी देने की तैयारी
Published / 2025-02-20 21:26:12
उत्तरप्रदेश : बिना परीक्षा दिये महिलओं को नौकरी देने की तैयारी

परिवहन निगम में 5 हजार महिला परिचालकों की होगी भर्ती, बिना एग्जाम पा सकेंगे जॉब अनन्या मिश्रा एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जल्द ही करीब 5 हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों को 12वीं पास होने के साथ सीसीसी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जल्द ही करीब 5 हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जायेगी। बता दें कि महिला परिचालकों की भर्ती संविदा के आधार पर होगी। इस भर्ती के बाद महिला परिचालकों को उनके गृह जिले के डिपो में तैनाती दी जायेगी। इन पदों पर आवेदन करने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अनिवार्य है। या फिर अभ्यर्थियों के पास एनसीसी का प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार का होना आवश्यक है। जानें क्या है योग्यता इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों को 12वीं पास होने के साथ सीसीसी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों की मेरिट निर्धारित करते हुए महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। इसके साथ ही प्राप्तांकों पर 5% का वेटेज भी दिया जायेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों/ परिचालकों के अनुरूप पारिश्रमिक दरों के समान दर से भुगतान किया जायेगा। महिला परिचालकों को गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा। रोजगार मेला बता दें कि परिचालकों पदों पर भर्ती के लिए 06 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी और 04 मार्च 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जायेगा। 06 फरवरी 2025 को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, 17 फरवरी 2025 को अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, अयोध्या, वाराणसी में तो वहीं 20 फरवरी को इटावा, हरदोई, मेरठ, देवीपाटन, आजमगढ़ और 04 मार्च को झांसी, सहारनपुर, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन नगर निगम की आफिशियल वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं आनलाइन एवं आफलाइन दोनों माध्यम से प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जायेगा।

आरोरा-25 का आज विधिवत शुभारंभ
Published / 2025-02-20 21:20:45
आरोरा-25 का आज विधिवत शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा-लालपुर में आरोरा-25 का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। आज के इस समारोह के उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाये गये विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी सभी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीणा संयुक्त निदेशक श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट, सुनील पटनायक, डीन यूजी बी आई टी मेसरा, डॉ संजय झा, प्रोफेसर इंचार्ज बी आई टी लालपुर डॉ प्रणव कुमार की उपस्थिति में दीप जलाकर और औरोरा का प्रतीक चिह्न का गुब्बारे उड़ा कर किया गया। इस आयोजन में छात्र छात्राओं ने प्रांगण को पूरी तरह से सजाया है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। खाने पीने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन का स्टॉल लगाया गया है। खेल के आयोजन में खो-खो कबड्डी के आलावे तरह-तरह के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम लगातार दो दिनों तक होनी है। संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पूरे आयोजन में पारंपरिक खेल पकवान और परिधान की विशेष रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आयोजन की सफलता के लिए एक संचालन समिति बनाया गया है। जिसके नेतृत्व में यह आयोजन अपनी वृहत रूप में आप तक पहुचाया जा रहा है। जिसमें आशीष झा, आर्यन, रितिका, शालनी ऋतिक, अविषेक, सहित पूरी टीम लगी हुई हैं। उधर खेल के मैदान में लड़कियों और लड़कों के बीच कबड्डी के मुकाबले की शुरुआत डॉ गौतम सांडिल्य और डॉ प्रणव कुमार ने सिटी मारकर खेल का शुभारंभ किया। कल फाइनल मुकाबला के लिए टीमें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार है। आज के कार्यक्रम में डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ आनंद, डॉ जी पी मिश्रा, डॉ वी के शर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, बिनोद, शांतनु सिन्हा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ सिबा, डॉ अरुण सिंह, डॉ सोमित्रो, डॉ उमेश सहित भारी मात्रा में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और कर्मचारियों ने आयोजन में उपस्थित दर्ज करायी।

विभिन्न मांगों को लेकर आजसू छात्र संघ ने मुख्यमंत्री सचिवालय में सौंपा ज्ञापन
Published / 2025-02-19 20:24:49
विभिन्न मांगों को लेकर आजसू छात्र संघ ने मुख्यमंत्री सचिवालय में सौंपा ज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अध्यक्ष एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के रिक्त पड़े सभी विश्विद्यालय में कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति अविलंब हो : आजसू टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन लिख मुख्यमंत्री सचिवालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष की नियुक्ति एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के सभी विश्विद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव के रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया। ज्ञापन के माध्यम से  आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि लगभग 7 महीनों से जेपीएससी के अध्यक्ष पद की खाली पड़ी हुई है जिसके कारण सभी तरह के परीक्षाएं परिणाम बाधित है जिससे राज्य के छात्र छात्राओं के भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रही है। एक ओर राज्य सरकार ने प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया था कि जेपीएससी  और जेएसएससी का परीक्षा का कैलेंडर जारी कर उसी के अनुसार सभी परीक्षा ली जायेगी परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक न ही जेपीएससी की अध्यक्ष की नियुक्ति हो पायी है न ही कैलेंडर जारी हो पाई है जिससे कि प्रतियोगित परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं सहित पूरे छात्र समुदाय में निराश दिखाई पड़ रही है। साथ ही नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय में पिछले 15- 20 दिनों से कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का पूरा काम ठप पड़ हुई है न तो समय से क्लास हो रही है न ही परीक्षा न ही रिजल्ट हो पा रही है विश्विद्यालय में कुलपति नहीं होने से सीनेट और सिंडिकेट की बैठक नहीं हो रही है  छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रहा है फाइनेंस प्रक्रिया भी बाधित है शिक्षक,कर्मचारी का वेतन भी रुका हुआ है। मुख्यमंत्री से आजसू छात्र हित में अविलंब झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष पद की नियुक्ति  एवं नीलांबर पीतांबर विश्विद्यालय सहित राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थाई कुलपति प्रतिकुलपति कुलसचिव की नियुक्ति हेतु आग्रह करती है। इस अवसर पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष  ओम वर्मा, जमाल गद्दी, राजेश सिंह, सक्षम झा, हरदीप साहू, यश साहू, प्रेम लिंडा, मुकेश कुमार, संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

झारखंड : नगर विकास एवं आवास विभाग में कुल 289 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
Published / 2025-02-18 20:55:41
झारखंड : नगर विकास एवं आवास विभाग में कुल 289 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास  विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति, नवनियुक्त कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी आॅफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पद पर हुईं नियुक्तियां शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रही सरकार : वित्त मंत्री हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए : संजय प्रसाद यादव सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास : सुदिव्य कुमार नगर विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। आज इसी क्रम में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित द्वितीय तल सभागार में 289 अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को  माननीय मंत्री वित्त विभाग राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये विश्वास है कि आप अपने मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे। आप संकल्प लें कि व्यवस्था, सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिस उद्देश्य के साथ हुआ था, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में  भी कई काम किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री, ग्रामीण क्षेत्र के विकास में, शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते हैं। इसका कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हेमंत सरकार -2.0 में सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में हमलोग कदम बढ़ा चुके हैं। हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए : संजय प्रसाद यादव उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विकास में, सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की  शपथ लें। हर झारखंडी के चेहरे  पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री की सोच झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्ज्वल भविष्य की सोच के साथ मुख्यमंत्री की दिशा निदेश में हमलोग काम कर रहे हैं।   सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास : सुदिव्य कुमार नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज इस प्रोजेक्ट बिल्डिंग से 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं। शहरीकरण दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरों की तरफ आ रहे है। शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को हम मजबूत कर रहे हैं। हम शहरों के विकास के मानकों के आधार पर अपने निकायों को संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज बहुत खुशी का दिन है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को पार करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति देने में सफल रहे हैं। हेमंत सरकार 2.0 के तीसरे महीने में हमने नियुक्तियों का कारवां शुरू कर दिया है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को कहा कि नगर विकास मंत्री के तौर पर मेरी भी कुछ अपेक्षाएं आप से हैं। आज आपके लंबे सरकारी जीवन की शुरुआत हो रही है। सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका एक अधिकारी और कर्मचारी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है और आपसे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है। आप सिस्टम का एक बेहतर पार्ट बनने आयें हैं। नगर विकार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य के एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती हैं। शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है। निकाय क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है। सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरती है। आप सभी के ऊपर दायित्व है कि शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभायें। अर्बन  एरिया में टेक्निकल लोगों की आवश्यकता है। पहले झारखंड में  टाउन प्लानर की भी नियुक्ति होती थी लेकिन पहली बार सहायक टाऊन प्लानर की नियुक्ति वर्तमान सरकार में हो रही है। आप सभी को मेरी शुभकामनाएं और पूरी लगन एवम् सुनियोजित नतीजे से ऐक्टिव रोल में अपने कार्यों को अंजाम दें और शहरों के विकास में झारखंड सरकार का साथ दें।  नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है। सरकार के द्वारा इस वर्ष नियुक्तियां शुरू हो गयी हैं। सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है।  आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है। नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी आफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमे गार्डेन अधीक्षक के 9, भेटनरी आफिसर के 8, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 12, सेनेटरी सुपरवाईजर के 42, राजस्व निरीक्षक के 174 एवं विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्य सरकार लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है। इससे पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत  कार्यपालक पदाधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर निवेशक तथा लेखा पदाधिकारी सहित सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर एवं पाईप लाईन इंस्पेक्टर सहित कुल-491 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जा चुकी है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार,निदेशक सुडा श्री अमित कुमार,अपर सचिव श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित थे।

प्लैटिनम जुबली 2025 पर बीआईटी मेसरा-लालपुर में आरोरा 2025 की शुरुआत
Published / 2025-02-18 18:09:00
प्लैटिनम जुबली 2025 पर बीआईटी मेसरा-लालपुर में आरोरा 2025 की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में प्लैटिनम जुबली 2025 के अवसर पर बी आई टी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में आरोरा 2025 के आयोजन की शुरुआत आज हो गयी। जिसका शुभारंभ संस्थान  के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार ने फीता काट कर किया। रस्सा कस्सी और खो खो के लड़कियों और लड़कों के बीच मुकाबला की शुभारंभ हुआ, जिसमें काफी संघर्ष पूर्ण मुकाबला देखा गया। चार दिनों तक होने वाले यह उत्सव खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित स्टॉल छात्र छात्राओं के द्वारा स्वयं बना कर प्रांगण को गुलजार करेंगे। आज के उद्घाटन समारोह में संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार, खेल के संयोजक डॉ संदीप शाहदेव डॉ पार्थो, सहायक कुलसचिव मनोज गिरी, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रशांत, खालिद, शांतनु सिन्हा, अजय कुमार सहित शिक्षक और कर्मचारियों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठ कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

राष्ट्रीय मूल्यों की पुनर्स्थापना की ओर बढ़ती लेखनी
Published / 2025-02-18 18:07:58
राष्ट्रीय मूल्यों की पुनर्स्थापना की ओर बढ़ती लेखनी

राजलक्ष्मी सहाय की चार पुस्तकों का भव्य विमोचन एबीएन कैरियर डेस्क। नैतिक मूल्य समाज की मांग है। राजलक्ष्मी सहाय को हम एबीएन में इसलिए प्रकाशित करते रहे कि उनकी हर कहानी, हर आलेख राष्ट्रीयता के उन आदर्शों को स्थापित करता है, जिसका सपना कभी महामना मालवीय जैसे विभूतियों ने देखा था। आज उनकी चारों रचनाओं के केंद्र में भारतीय आदर्शों की प्रतिस्थापना है।राज्यसभा के उपसभापति एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने ये बातें रांची विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग में आयोजित साहित्यिक आयोजन में कहीं। इस अवसर पर लेखिका राजलक्ष्मी सहाय की चार पुस्तकों— जय हिंद, काव्य पुष्पांजलि, प्रेमचंद के आगे और फटी टाट से निकले रामलला का विमोचन किया गया।आगे हरिवंश जी ने कहा कि चीन हमारे साथ यात्रा करता हुआ 1985 के बाद लगातार आगे निकलता गया, कई फोरम पर। यह राष्ट्रीय चेतना के उदय की वजह से संभव हुआ। वे बड़ी ही खामोशी से राष्ट्रीय नैतिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं— वही नैतिक मूल्य, जिसकी चिंता राजलक्ष्मी सहाय को है। इनकी लेखनी इसी समाप्त होती मूल्य व्यवस्था को पुन: स्थापित करना चाहती है।रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि राजलक्ष्मी जी की किताबें शोध का शक्ल लेने को आतुर हैं। इन पर शोध होना चाहिए। प्रेमचंद की कहानियों का पुनर्पाठ और कहानियों को आगे ले जाने की यह अमूल्य कोशिश शोध की मांग करती है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने इन पुस्तकों को राष्ट्रीय मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हर्षदेव शरण ने इसे अपनी निजी सफलता मानते हुए लेखिका की कविताओं का पाठ किया। पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने लेखिका के राम और शिव से जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी कृतियां समकालीन परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं। मौके पर मौजूद अनुज कुमार सिन्हा ने कहा, राजलक्ष्मी सहाय को लेखकीय चौका के लिए असीम बधाई। जिस प्रकार उन्होंने प्रेमचंद को स्थापित करने का प्रयास किया है, वह सराहनीय है। अपने लेखकीय उद्बोधन में श्रीमती राजलक्ष्मी सहाय ने कहा, लेखन कभी अकेले नहीं होता, वह समाज की सामूहिक स्मृतियों का विस्तार होता है। उन्होंने अपनी लेखकीय यात्रा के उन तमाम लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्हें इन किताबों को लिखने में मदद की—चाहे वह सिद्धू-कान्हू के फांसी लगने का साक्षी बरगद का पेड़ हो, या मुरी बेचने वाली लड़की, या बेटी नैनसी सहाय के सफाईकर्मी की नन्ही बेटी के नन्हें कदम। उन्होंने उन संपादकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी लेखनी को मंच दिया—चाहे वह रजत गुप्ता हों या हरिवंश जी। इस अवसर पर मंच संचालन डा विनय भरत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो पत्रकार प्रकाश सहाय ने किया। आयोजन में श्वेताभ, वरुण रंजन,  नैनसी सहाय सहित आशा सिंह, विजया सिन्हा, संगीता शरण  एवं कई गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में पत्रकारिता, शिक्षा, विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लगभग 200 प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,896