झारखंड के युवाओं को हेमंत सोरेन की सौगात, पुलिस समेत इन पदों पर होगी सीधी नियुक्तिटीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुलिस, कक्षपाल, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति दे दी है। इसके बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित गजट भी जारी कर दिया है। इसके तहत पुलिस (जिला/इकाई) पुलिस (झारखंड सशस्त्र पुलिस), पुलिस (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल) सहित कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी) तथा उत्पाद सिपाही की सीधी नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अनुशंसा पर होगी।सभी पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी। शारीरिक मापदंड सामान्य/बीसी/इडब्ल्यूएस के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर व सीना 81 सेंटीमीटर, जबकि एससी/एसटी के लिए क्रमश: 155 सेंटीमीटर तथा 79 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिलाओं की सभी कोटि के लिए ऊंचाई 148 सेमी तथा सीना पर नियम लागू नहीं होगा। पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए छह मिनट व महिलाओं के लिए 1600 मीटर की दौड़ के लिए 10 मिनट निर्धारित किया गया है। शारीरिक मापदंड/दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा के पात्र होंगे।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में नवीन सत्र के लिए नामांकित नये विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ विद्यालय आकर विद्यालय के परिवेश से परिचित हुए। प्राचार्य संजीत मिश्रा ने शिक्षक, विद्यार्थी तथा अभिभावकों के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का औपचारिक स्वागत किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों के अभिभावकों को शैक्षणिक से लेकर शिक्षकेत्तर गतिविधियों के साथ-साथ, नियम, अनुशासन, उपस्थिति आदि के विषय में उपयोगी जानकारी दी गयी। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी अपनी शिक्षिकाओं से मिलकर प्रसन्न दिखे। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी संस्था विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने का काम करती है। यह संस्था शिक्षा के साथ संस्कार भी देती है। इसलिए यह संस्था अन्य सभी संस्थाओं से खास है। उन्होंने सभी अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनके बच्चों को घर जैसा माहौल देकर बहुत प्यार से पढ़ाया जायेगा। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के दो छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एसओएफ द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।वर्ग नवम के छात्र आदित्य भारती ने इस परीक्षा में जोनल स्तर पर दूसरा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22वां रैंक हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसे 2500 रुपये, प्रमाण पत्र तथा सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। वहीं भास्कर मिश्रा ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन एसओएफ द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में जोनल स्तर पर 22वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 415 वां स्थान प्राप्त किया है। एसओएफ की ओर से उसे गोल्ड मेडल, डिस्टिंक्शन और मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा गया है।डीएवी झारखंड जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और कहा कि बच्चों को कक्षा की पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षा में निरंतर भाग लेना चाहिए। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
झारखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेटइस दिन जारी होगा मैट्रिक-इंटर का परिणामटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब 10 मार्च से 25 मार्च के बीच सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।इस दौरान छात्रों को अपने विषयों के प्रैक्टिकल कार्य पूरे करने होंगे, जो उनके अंतिम अंकों में जोड़े जाएंगे। जो छात्र मैट्रिक की परीक्षा दे चुके हैं, वे अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें बता दें कि ऐसी संभावना है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जून के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर सकता है।इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई थीं। हालांकि, मैट्रिक की परीक्षा पहले समाप्त हो जाती, लेकिन हिंदी और साइंस के पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। इसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन दोनों विषयों की परीक्षाएं 7 और 8 मार्च को दोबारा आयोजित कीं थी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्तरीय वुडबाल सिलेक्शन ट्रायल्स मैच जयपाल सिंह स्टेडियम में 16 मार्च 25 दिन रविवार को बालक /बालिका सीनियर और जूनियर ग्रुप के लिए आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता सह सलेक्शन ट्रायल में कोई भी बालक /बालिका वुडबॉल खिलाड़ी जो स्कूल तथा कॉलेज में हो इसमें भाग ले सकते हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिस इसमें झारखंड राज्य की टीम भी शिरकत करेंगीभी खिलाड़ी का चयन होगा, वह राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता जो नागपुर में 22 से 26 मार्च तक आयोजित होंगे। इसमें झारखंड राज्य की टीम भी भाग ली। यह जानकारी सरवर अंसारी ने दी।
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सेना एवं पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठकखेलगांव में होगा सेना भर्ती रैली का आयोजनजिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों को ससमय पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देशसंदिग्ध लोगों पर रहेगी कड़ी नजररांची में सेना भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इस संबंध में आज दिनांक 10.03.2025 को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सेना एवं पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक की। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, उप समाहर्ता नजारत श्री सुदेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार एवं कर्नल विकास भोला उपस्थित थे।बैठक में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने खेलगांव में सेना भर्ती रैली के लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती रैली स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली, जलपान, चिकित्सा सुविधा, परिवहन सुविधा, पार्किंग, टेंट और अन्य आवश्यक प्रबंध के लिए संबंधित पदाधिकारी को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।रैली स्थल पर पात्र उम्मीदवारों की मैदान में एंट्री सुबह 3-4 बजे शुरू हो जाएगी। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी विभाग इसके अनुसार तैयारी करें। बैठक में रैली से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रबंधों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।संदिग्ध लोगों पर रहेगी कड़ी नजरजिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अपनी शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाइयों के प्रयोग और रैली स्थल के आस-पास संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट होगा। इसलिए, सभी अभ्यर्थी इन दवाइयों के प्रयोग से बचें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके प्रति युवाओं तथा केमिस्टों को आगाह करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को भर्ती के नाम पर झांसा या प्रलोभन देने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर रहेंगी।
एबीएन कैरियर डेस्क। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कॉमर्स ओलंपियाड में एस .आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उक्त परीक्षा में कक्षा द्वादश की सबरीन फिरदौस ने जोनल लेवल पर कांस्य पदक ,रीजनल लेवल पर स्वर्ण पदक , 3000/ रुपए नकद सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।रीजनल लेवल पर ही द्वादश कक्षा के अभिनव कुमार,अनुष्का अधिकारी ,हर्षित राज,इशिता राज, तथा ग़णिष्का वर्मा ने स्वर्ण पदक, 500/ रुपए नकद सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए, वहीं आयुष कुमार तथा कुमार आदर्श ने स्वर्ण पदक सहित प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए।सभी विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।प्राचार्य एस. के. मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन सभी पर विद्यालय परिवार को गर्व है। उन्होंने यह साबित किया कि परिश्रम का फल मीठा होता है।सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी निरंतर अध्ययन करके अपने ज्ञान कोष को बढ़ाना चाहिए ,ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट आफ चैटर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है। यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है। इस सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर हैं। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के तीन पूर्व विद्यार्थी; अभिलाषा कुमारी, जतिन कुमार तथा आर्यन सिंह। उन्होंने सीए की फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने फाउंडेशन का चरण पूरा किया। प्राचार्य एसके मिश्र ने तीनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। उन्होंने तीनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सीए का कोर्स पूरा कर सकें। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम एबीएन, रांची। एस आर. डीएव पब्लिक स्कूल,पुंदाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ . सी.वी.रमण ने रमण इफेक्ट की खोज की थी, जिसके कारण उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सी. वी. रमण को भाव - भीनी श्रद्धांजलि दी गई।प्राचार्य एस. के. मिश्र ने अपने संदेश में विज्ञान के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे देश की भूमि ज्ञान - विज्ञान की जननी रही है। तभी तो हमारी संस्कृति विज्ञान पर आधारित है।उन्होंने विज्ञान को न केवल एक महत्त्वपूर्ण विषय बताया, बल्कि अन्य सभी विषयों को विज्ञान से जोड़कर बताया कि किस प्रकार सभी विषय विज्ञान से जुड़कर संपूर्णता को प्राप्त करते हैं, यहां तक कि हमारी भाषा भी वैज्ञानिक है। हमारे धार्मिक क्रियाकलाप भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनाए गए हैं। इसलिए हम सबको वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी ताकि बदलते परिदृश्य के साथ हम स्वयं को समायोजित कर सकें।हमारे देश के ऋषि - महर्षि तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले थे। उनकी शिक्षा पद्धति भी विज्ञान पर आधारित थी। अब इक्कीसवीं सदी में इसका महत्त्व दिन - प्रति दिन और भी बढ़ता जा रहा है। वैज्ञानिक सोच हमारे जीवन पद्धति को और भी विकसित और उन्नत बनाएगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.