टीम एबीएन, रांची। नागपुरी के एसोसिएट प्रोफेसर और नागपुरी के मूर्धन्य साहित्यकार डॉ राम प्रसाद अब इस दुनिया में नहीं रहे। राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी वसंत विहार में अवस्थित अपने आवास पर शनिवार सुबह 8:20 में अंतिम सांस ली। डॉ राम प्रसाद विगत एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन से दो दिन पूर्व ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। शनिवार को ही दोपहर 3:30 बजे हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने पीछे उन्होंने दो बेटियां स्वाति श्रेया एवं पूर्वा प्रसाद तथा एक बेटे श्वेताभ शैल को छोड़ गये। अंतिम संस्कार में उनके बेटे श्वेताभ शैल, नागपुरी की सहायक प्राध्यापक डॉ कोरनेलियुस मिंज, डॉ इंद्रजीत राम, डॉ सुखदेव साहू, उनके बड़े भाई राम चंद्र साहू, भतीजा जगदीश प्रसाद, मनोज प्रसाद, नागपुरी शोधार्थी पप्पू कुमार महतो, संजय कुमार साहू, संतोष कुमार साहू जलेश महतो सहित अन्य शामिल हुए। डॉ राम प्रसाद का जन्म 20 जुलाई 1953 ई. को सिमडेगा जिले के केरसई पोस्ट के रुसु गांव में हुआ था। इन्होंने हिंदी विषय में एमए, एलएलबी और पीएचडी किया था। नागपुरी के पहले डी लिट धारी थे। डॉ रामप्रसाद 1980 से गोस्सनर कॉलेज रांची में नागपुरी अध्यापन कार्य प्रारंभ किया था। 2011 से गोस्सनर कॉलेज में संचालित इग्नू केंद्र में हिंदी में स्नात्तकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। डॉ राम प्रसाद बेहद मिलनसार और मृदु स्वभाव के थे। नागपुरी भाषा भूषण श्रधरती और साहित्यकारों के मार्गदर्शक भी थे। वे दूसरों की मदद करने और ज्ञान बांटने के लिए तत्पर रहते थे। उनका डी.लिट का शोध कार्य नागपुरी साहित्य के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। स्वातंत्रयोत्तर नागपुरी साहित्य एवं शास्त्रीय अध्ययन पुस्तक में नागपुरी साहित्य के सभी विधाओं का समावेश है । यह पुस्तक नागपुरी शिक्षकों, शोधार्थियों, पाठकों और नागपुरी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। शोधार्थियों को इस पुस्तक की मदद लेने ही पड़ती है। इनकी नागपुरी साहित्य जगत में एक अलग पहचान थी। इनकी नागपुरी पुस्तकों में नागपुरी लोक कथा संग्रह, नागपुरी कोरी भइर पझरा (सह संपादक), नागपुरी गइद तइरगन (सह संपादक), तकदीर और ततवीर लोक कथा संग्रह, खुखुड़ी रुगड़ा (सह संपादक), नागपुरी कहनी संकलन फिरू प्रकाशित है।
टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 12 अप्रैल को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के छात्र मामलों के डीन सह एन एस एस अध्यक्ष डॉ भास्कर कर्ण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान का कार्य है। हम सभी को इस पुण्य कार्य में खुद भी सहयोग करना चाहिए। साथ हीं दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ ओपी पांडे ने कहा कि रक्तदान को बनाइए अभियान, रक्तदान करके बचाइए जान। इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीत कुमार, डॉ संजीव तिवारी और डॉ अभिजीत नाग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र प्रमुख रितेश, विशेष, पृथ्वी राज, संस्कार एवं अन्य स्वंसेवकों का सहयोग रहा।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी राज्य में सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लेगा। इसमें परीक्षार्थी कंप्यूटर पर परीक्षा देते हैं, जिसमें प्रश्न और उत्तर देने की प्रक्रिया डिजिटल रूप से होती है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि परीक्षा पेपर आउट जैसी घटनाओं पर रोक लग सकें।बताते चलें कि गल समेत अन्य परीक्षाओं में जेएसएससी के ऊपर पेपर लीक के आरोप लगे हैं इस कारण रिजल्ट भी प्रभावित हो रहा है और परीक्षाएं भी समय से नहीं हो पा रही है यही कारण है कि आयोग ने सीबीटी मोड में परीक्षा लेने का निर्णय लिया है
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मैथिली मंच द्वारा आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व के रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने गणेश वंदना नृत्य तथा मैथिली लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दीं। इसकी सराहना करते हुए झारखंड मैथिली मंच द्वारा नृत्य की प्रस्तुति देनेवाली छात्राओं तथा उनकी प्रशिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्राचार्य एसके मिश्र ने इसके लिए मैथिली मंच, झारखंड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक समारोहों में भाग लेना अतिआवश्यक है। सभी छात्राएं सम्मानित होकर अति प्रसन्न हैं तथा यह उनके लिए प्रोत्साहन का जरिया भी है। वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची में वैदिक महाहवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया। नये सत्र के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के पदार्पण से विद्यालय एक बार फिर से गुलजार नजर आया। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहित थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गयी। आज कक्षा नर्सरी तथा कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों के भी विद्यालय में पदार्पण का पहला दिन भी था। शिक्षिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय तथा सफल जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए अनुशासित रहकर परिश्रम करने की बात कही। साथ ही विद्यालय के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि विद्यार्थी विगत सत्र की ही तरह नए सत्र में भी शैक्षणिक तथा शिक्षकेत्तर गतिविधियों में भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। मेहनत को सफलता की कुंजी बनकर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत हुआ।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कक्षा एकादश में प्रवेश हेतु विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के विद्यार्थियों के नामांकन के लिए आज नामांकन परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। ध्यातव्य है कि एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के लब्धप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जहां सीबीएसई के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित शिक्षा व सुसंस्कार दिया जाता है। विद्यालय के दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम हर वर्ष शत-प्रतिशत होते हैं। विद्यार्थियों की संख्या सीमित रखी जाती है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान दिया जा सके। जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहता है। एकादश वर्ग में नामांकन हेतु नामांकन फार्म विद्यालय में तथा विद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभिभावकों के आग्रह पर 11 अप्रैल को डीएवी गांधीनगर में नामांकन टेस्ट एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में अभिभावकों के निवेदन को ध्यान में रखते हुए कक्षा ग्यारहवीं में नामांकन के लिए ग्यारह अप्रैल को टेस्ट का दिन रखा गया है। विभिन्न विद्यालयों में नामांकन टेस्ट एक ही दिन होने के कारण दो सौ से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे। छात्रों की अधिक संख्या और को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने एक बार पुन: नामांकन टेस्ट लेने का निर्णय लिया है। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा का परिचालन 21 अप्रैल से होगा।
डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंटएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। एक्सएलआरआई के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है। दो वर्ष के पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट एवं ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गये। इस बार भी एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए। रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के कुल 591 विद्यार्थियों में 589 को भारत में जबकि दो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आॅफर दिया। इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ रुपए जबकि डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख रुपए के पैकेज पर छात्र लॉक हुए। इनमें 41 ऐसे नये रिक्रूटर थे, जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया। इस प्लेसमेंट की खास बात ये रही कि फाइनल प्लेसमेंट के लिए सेलेक्ट कुल 34.17 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट आॅफर (पीपीओ) मिल चुका था।पहला चरण-लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी)- जनवरी 2025 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी।दूसरा चरण-कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी)- फरवरी 2025 में एक ही दिन आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था। सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया।
मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, अगले माह से शुरू हो जायेगी कॉपियों की जांचटीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। सभी परीक्षार्थियों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मैट्रिक और इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जायेगा। राज्यभर में मूल्यांकन के लिए कुल 60 केंद्र बनाये गये हैं। रिजल्ट का प्रकाशन 10 जून तक हो जायेगा। सभी केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। काउंसिल ने कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 24 मार्च 2025 को सभी जिलों के ट्रेजरी से उत्तरपुस्तिकाओं को निकाला जायेगा। इस सप्ताह के अंत तक उत्तर पुस्तिकाएं सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच जायेगी। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जायेगा। राज्यभर में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगभग 10 हजार परीक्षकों का चयन किया जायेगा। सभी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.