Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
बीडी पब्लिक स्कूल में मोटिवेशनल प्रोग्राम
Published / 2025-04-26 21:05:27
बीडी पब्लिक स्कूल में मोटिवेशनल प्रोग्राम

किसी भी सवाल का जबाव न जानना कोई शर्म की बात नहीं, जितना गलत जबाव देना : मुरलीधर टीम एबीएन, रांची। किसी भी सवाल का जबाव न जानना कोई शर्म की बात नहीं है जितना गलत जबाव देना गलत है। निरंजन को यह बात पूरी तरह से मालूम है कि डिटरमिनेशन आज की तारीख में सफलता के लिए सबसे आवश्यक है। फ्रेंड्स कॉलोनी पंडरा के बीडी पब्लिक स्कूल में एक मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर सह पत्रकार सह एबीएन के प्रधान संपादक एनके मुरलीधर ने छात्रों से जीवन जीने का आधार और मानवीय गुणों के महत्व विषय पर संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंंने बताया कि हम लगातार बेहतर होने का प्रयास करें जिसमें हमारे वाणी बुद्धि और व्यवहार को लेकर हम सचेत रहें। अगर हमारी बुद्धि प्रखर होगी और उसे और प्रखर बनाने के लिये हम प्रयास करेंगे तो स्वत: वाणी और व्यवहार में एक बड़ा सुधार होगा। शैक्षणिक ज्ञान और मानवीय व्यवहार के अंतर को अधिक महत्व देकर समझना ही स्कूल आने का उदेश्य है। पढ़ाई लिखाई हमारेी गुणवत्ता बढ़ाने का एक मात्र टूल्स है। उन्होंने न्यूटन का उदाहरण देते हुए समझाया कि किस प्रकार जिज्ञासा एक बड़ें अविष्कार को जन्म दे सकता है। जिज्ञासा के लिए आपकी शिक्षा और बुद्धिमानी का सामंजस्य आवश्यक होता है। श्री मुरलीधर ने बच्चों को किसी भी विषय वस्तु को समझने के लिए उदार होना अपने मित्रों से उसी विषय पर संवाद करने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर स्कूल के डायरेक्टर आलोक कुमार पाण्डे ने श्री मुरलीधर को सम्मानित किया। उन्होेंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों को एक नयी दिशा मिलती है प्रेरणा और एनर्जी मिलती है।

हमारी सफलता में प्रयागराज की भूमिका अहम : यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे
Published / 2025-04-22 21:25:50
हमारी सफलता में प्रयागराज की भूमिका अहम : यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे

शक्ति दुबे ने यूपीएससी 2024 में पहला स्थान हासिल किया यह उनका पांचवां प्रयास था, पहले कट आफ से चूकी थीं शक्ति ने रिजल्ट के बाद सबसे पहले अपने पापा को फोन किया एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में यह सफलता पायी है। शक्ति के पिता प्रयागराज में ट्रैफिक विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टेड हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा, ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल इंटरव्यू के बाद मैं कट आॅफ से 12 अंक से चूक गयी थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आयेगी। रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया, फिर अपनी मां को फोन किया। ये मेरा पांचवां प्रयास था। रैंक वन मिलने के बारे में शक्ति ने कहा, फीलिंग तो बहुत अच्छी है। पहले तो विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे विश्वास हो रहा है। मैंने तो नहीं लेकिन मेरे भाई ने हमेशा से सोचा था। पिछली बार जब मैं चूक गयी थी तो उसने कहा था कि मुझे नंबर वन रैंक मिलेगी। शायद भगवान ने मेरे हिस्से के लिए यह सफलता बचा रखी थी। उन्होंने आगे बताया, यह तो तय था कि आज दोपहर को रिजल्ट आना है। पहले तो मैंने सोचा कि मोबाइल एक तरफ रखकर सो जाऊं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर दोपहर को रिजल्ट अपलोड हुआ। मैंने पीडीएफ डाउनलोड की। फिर कोचिंग में फोन किया और बताया कि यह पीडीएफ सही है या फेक, मुझे जानकारी नहीं। बाद में कोचिंग की ओर से बताया गया कि मुझे नंबर वन रैंक मिली है। वह आगे कहती हैं, प्रयागराज तो मेरी जन्मभूमि भी है। वह मेरे दिल के बेहद करीब है। मेरे लक्ष्य को तय करने में प्रयागराज ने अहम भूमिका निभायी। यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अपने संदेश में शक्ति दुबे ने कहा, अगर आपको खुद पर विश्वास है तो संघर्ष जारी रखें। माता-पिता और परिवार का सपोर्ट बहुत मायने रखता है, इतने से सफलता मिल जाती है। जो गलतियां हुई हैं, वो सुधारी जा सकती हैं। किताबों की संख्या कम से कम होनी चाहिए, पहले के पेपर का अभ्यास करना चाहिए। मॉक इंटरव्यू भी जरूरी हैं।

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन
Published / 2025-04-21 23:16:00
इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन

एबीएन कैरियर डेस्क। इंडियन एयरफोर्स ने 2025 के लिए अग्निवीर वायु (म्यूजिशियन) के पदों पर भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल से लेकर 11 मई 2025 तक इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को भारतीय एयरफोर्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को 10 जून से 18 जून 2025 के बीच आयोजित होने वाली रैली में शामिल होना होगा। रैली स्थान पर उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की जांच की जायेगी। रैली का आयोजन एयरफोर्स स्टेशन न्यू दिल्ली और बेंगलुरु में किया जायेगा।आवश्यक योग्यताएंइस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए और उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को संगीत की समझ होनी चाहिए। विशेष रूप से, उन्हें पिच, टेंपो और गायन में सटीकता के साथ संगीत में दक्षता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को वाद्य यंत्रों जैसे फ्लूट, बांसुरी, पिकोलो, ओबो, शहनाई आदि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।संगीत अनुभव प्रमाणपत्रउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान जैसे टीसीएल, आरएसएम, बैंगलोर स्कूल ऑफ म्यूजिक, बर्कली स्कूल आॅफ म्यूजिक, या अन्य किसी संस्थान से संगीत के क्षेत्र में 5वीं ग्रेड या समकक्ष या उससे ऊपर का प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए। इसके साथ ही, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत में डिप्लोमा या समकक्ष प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को भी इस भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जेईई मेन में डी ए वी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन
Published / 2025-04-20 15:40:05
जेईई मेन में डी ए वी गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर के छात्रों ने जेईई मेन 2025 की परीक्षा में शानदार उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में 17  छात्रों ने 90 और उससे अधिक पर्सेंटाइल के साथ सफलता अर्जित की है। इस परीक्षा में कुल 35 छात्र सफल हुए हैं।  छात्रों की इस सफलता पर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत परिणाम है। हमारे विद्यालय में उच्चस्तरीय शिक्षा दी जाती है जिसे हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय  स्तर की इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा को दिखला कर सिद्ध किया  है।  इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को बधाई देता हूँ और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ ।

जेईई मेन में जमशेदपुर का आर्यन बना झारखंड टॉपर, परिवार में खुशी की लहर
Published / 2025-04-19 21:08:34
जेईई मेन में जमशेदपुर का आर्यन बना झारखंड टॉपर, परिवार में खुशी की लहर

जमशेदपुर के छात्र आर्यन मिश्रा जेईई मेन में 40वां रैंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं। उनके प्रदर्शन से परिवार काफी खुश हैएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन मिश्रा जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल अंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं। वहीं आर्यन को आल इंडिया में 40वीं रैंक मिली है। आर्यन जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। आर्यन ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं। एबीएन ने आर्यन और उनके माता-पिता से खास बातचीत की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस साल आयोजित जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में जमशेदपुर का नाम एक बार फिर चर्चा में है। कदमा डिंडली एन्क्लेव में रहने वाले छात्र आर्यन मिश्रा को झारखंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं देशभर में उनका 40वां रैंक है। स्टेट टॉपर आर्यन मिश्रा ने 99।99 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। आर्यन के पिता अखिलेश मिश्रा टाटा स्टील में आईबीएमडी विभाग के चीफ हैं, वहीं मां नीतू मिश्रा गृहिणी हैं। आर्यन के रिजल्ट पर उनके माता पिता काफी खुश हैं। परिवार वालों ने आर्यन को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। आर्यन के परिवार में खुशी की लहर आर्यन वर्ष 2025 में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल के सेकेंड टॉपर रहे थे। एबीएन से बातचीत में आर्यन ने बताया कि उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस की तैयारी पर है। यहां सफलता मिलने के बाद उनका लक्ष्य आईआईटी में दाखिला लेकर कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना है। उनका सपना वैज्ञानिक बनने का है। आर्यन का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई को लेकर कभी खुद पर दबाव नहीं बनाया। वह मोबाइल से सवाल हल करते हैं, जबकि कॉमेडी सीरियल देखकर अपनी थकान मिटाते हैं। आर्यन ने छात्रों से कहा कि वह अपने समय का सदुपयोग करें, शिक्षक से जानकारी लें और बिना दबाव के पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। आर्यन के माता-पिता अपने बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि जब माता-पिता को अपने बच्चों की सफलता से पहचान मिलती है तो उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि आर्यन बचपन में शरारती था, उसे क्रिकेट और फुटबॉल खेलना पसंद था, लेकिन 10वीं क्लास में आने के बाद उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही रहा है। वहीं आर्यन के स्टेट टॉपर बनने पर डीएवी स्कूल के शिक्षकों में खुशी की लहर है, उन्हें अपने स्कूल के छात्र आर्यन पर गर्व है। आर्यन बचपन से ही डीएवी स्कूल में पढ़ा है। उसके शिक्षक अमित आचार्य का कहना है कि आर्यन क्लास में सबसे अनुशासित छात्र था। वह अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देता था और कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं देता था।

एसआर डीएवी पुंदाग में बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सह सम्मान
Published / 2025-04-19 20:12:37
एसआर डीएवी पुंदाग में बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन सह सम्मान

टीम एबीएन, रांची। एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में एक विशेष  सभा आयोजित करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। उक्त सभा में कक्षा तृतीय से नवम तक के जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए तथा जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। साथ ही गणित तथा विज्ञान तथा हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का परिचय देनेवाले तथा वीवीएम परीक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले  विद्यार्थियों को भी स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभाओं और उनके मार्गदर्शकों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं देश के लिए भी कीमती रत्न के समान हैं।अभी बाल्यावस्था से ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करते रहना चाहिए ताकि बड़े होकर वे नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

डीएवी गांधीनगर में बाल संसद का गठन
Published / 2025-04-17 21:12:10
डीएवी गांधीनगर में बाल संसद का गठन

टीम एबीएन, रांची। डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में सत्र 2025- 26 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रात: कालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक यज्ञ के बाद चयनित छात्र पदाधिकारियों के साथ  विद्यालय के सदस्यों से परिचित कराया गया।प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। अपने वक्तव्य में उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की पृष्ठभूमि में न केवल शैक्षणिक प्रगति होती है बल्कि छात्रों में नैतिकता, सदाचार, अनुशासन,राष्ट्रीयता आदि गुणों का विकास भी होता है। उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का बीज भी यहीं अंकुरित होता है। ये विद्यार्थी ही आगे चलकर  देश को अपने नेतृत्व गुणों से  सही दशा और दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती
Published / 2025-04-14 21:17:42
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सामाजिक समता के पक्षधर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। मौके पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा भारत में समाज सुधार के लिए उनके सामाजिक न्याय की लड़ाई को याद किया गया। उनका मानना था कि सामाजिक समरसता के बिना भारत का विकास असंभव है। उन्हीं के प्रयासों से हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बना। प्राचार्य एसके मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि हम सब भारतवासी बाबा साहब के ऋणी रहेंगे, क्योंकि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान तैयार किया। उन्हीं के प्रयासों से भारत में जाति- पांतिगत भेदभाव लगभग मिट गया तथा सबको समानता का अधिकार मिला। हर तबका देश के विकास में अहम भूमिका निभा पाया। हमारे देश की सामाजिक समरसता हम सबके लिए गर्व की बात है।

संगीत, नृत्य और चित्रकला की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा में 93 छात्र शामिल
Published / 2025-04-14 21:11:05
संगीत, नृत्य और चित्रकला की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा में 93 छात्र शामिल

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 13/4/2025 को Surendrasha  Art Academy Colored Easel में संगीत, नृत्य एवं चित्रकला की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा सफलता पूर्वक खूंटी एवं रांची में करायी गयी, जिसमें कुल 93 छात्रों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,664