Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जानी रिसर्च मेथडोलॉजी की बारीकियां
Published / 2025-05-10 14:23:02
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जानी रिसर्च मेथडोलॉजी की बारीकियां

रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर छात्रों एवं शिक्षकों को डॉ. शशि कपूर प्रसाद ने दी महत्वपूर्ण जानकारीटीम एबीएन, रांची। गोस्सनर महाविद्यालय, राँची के आईक्यूएससी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, राँची के सहायक प्राध्यापक डाॅ. शशि कपूर प्रसाद उपस्थित थे।आगत आतिथि का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ईलानी पुर्ति ने किया।जिसमें उन्होंने रिसर्च मेथडोलॉजी (अनुसंधान पद्धति) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।डॉ. प्रसाद ने अपने वक्तव्य में अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, विधियों, तथा चरणों को स्पष्ट करते हुए बताया कि किसी भी शैक्षणिक क्षेत्र में सशक्त और प्रमाणिक शोध कार्य के लिए अनुसंधान पद्धति की गहन समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक और ज्ञान-आधारित युग में गुणवत्तापूर्ण शोध ही किसी संस्थान और शोधकर्ता की पहचान बनाता है।उन्होंने शोध विषय के चयन से लेकर हाइपोथेसिस निर्माण, डाटा संग्रहण की विधियाँ, सांख्यिकीय विश्लेषण तथा निष्कर्ष निकालने तक की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने नैतिक शोध (Ethical Research) की आवश्यकता और महत्व पर भी बल दिया।सत्र के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान डॉ. प्रसाद ने सरल और सटीक ढंग से किया।इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की और उन्हें गंभीरता से शोध कार्य में संलग्न होने के लिए प्रेरित किया।धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएससी के काॅडिनेडर डाॅ. अजय कुमार ने किया। मौके पर महाविद्यालय के बर्सर प्रो. प्रवीण सुरीन तथा तीनों संकाय के फैकल्टी इंचार्ज सहित काफी संख्या में प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद थे।

दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी के युवा फिलैटेलिस्ट सम्मानित
Published / 2025-05-08 20:39:41
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी के युवा फिलैटेलिस्ट सम्मानित

एबीएन कैरियर डेस्क। दीन दयाल स्पर्श योजना (2024- 25) के तहत एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के कक्षा छह के हसनैन अली और कक्षा सात की कशिश को चयनित किया गया है। यह योजना संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शुरू की गयी है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच डाक टिकटों के अध्ययन और संग्रह—फिलैटेली—को एक रचनात्मक शौक के रूप में प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक छात्र को 6000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है और उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहन रूप में उन्हें चेक सौंपे गये। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जब जुनून उद्देश्य से मिलता है, तब उत्कृष्टता जन्म लेती है। इन युवा प्रतिभाओं ने सिद्ध कर दिया है कि शौक भी, जब समर्पण के साथ पोषित किए जायें, तो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। इन होनहार छात्रों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सकारात्मक सोच, मन में उत्साह व उत्तम लक्ष्य ही जीवन में सफलता रूपी परिणाम देता है : मुकेश सिंह चौहान
Published / 2025-05-06 22:04:11
सकारात्मक सोच, मन में उत्साह व उत्तम लक्ष्य ही जीवन में सफलता रूपी परिणाम देता है : मुकेश सिंह चौहान

भाग दौड़ के जीवन में मानव को प्रसन्न रहना एक चुनौती है : डॉ बिरेन्द्र साहु टीम एबीएन, रांची। लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को होचर, कांके स्थित नेताजी एकेडमी हाई स्कूल के बच्चों व मनसुख एडुकेशन में मेडिकल फर्स्ट एड का ट्रेनी के बीच खुशी क्लास का आयोजन हुआ। अध्यक्षता व संचालन प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने किया।  खुशी क्लास के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि तनाव, डिप्रेशन अपने जीवन में आस-पास भी फटकने नहीं देनी है। सकारात्मकता से खुशी जगती है और यही खुशी मंजिल तक ले जाती है। उन्होंने कहा सैकड़ो बार असफल होने के बावजूद थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया था, महाभारत के स्वयंवर में अर्जुन को न हीं कोई तालाब दिखा न हीं मछली, अर्जुन को सिर्फ मछली का आंख ही दिखता रहा और लक्ष्य भेदन किया।यह उनके सकारात्मक विचार के कारण ही संभव हुआ। उन्होंने कहा हर विजेता बोलते हैं कि मुझे कुछ करना चाहिए, जबकि हारने वाले बोलते हैं कि कुछ होना चाहिए। बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो क्योंकि विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है। कोई भी मानव जन्म से कमजोर नहीं होता, सिर्फ उसकी सोच ही उसे कमजोर बनाता है। प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे झारखंड में चलाया जा रहा यह अभियान हृदय को छू जाता है। 16 जिलों में 493 स्कूल-कॉलेजों में आयोजन के बाद 494 क्लास के रूप में खुशी क्लास का हमारे स्कूल में लगना गौरव की बात है। उन्होंने कहा भाग दौड़ के जीवन में मानव को आज प्रसन्न रहना एक चुनौती है। अपितु जीवन गीली मिट्टी के समान होता है, जिसे सांचे में ढालना पड़ता है, तब जीवन का उद्देश्य एवं परिणाम लक्षित होता है। कार्यक्रम में संदीप शाह, सुजीत उपाध्याय, शिव प्रसाद साहू, सुनीता कच्छप, अनु देवी, कुसुम टोप्पो, मनीष साहू, मनसुख एडुकेशन के प्रमुख मनोज झा, मंजीत झा, देव कुमार, राहुल कुमार, सिपिन कुमार, आकांक्षा कुमारी सहित दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने दी।

संविदा नियुक्ति : बीएयू में जल्द बहाल होंगे 19 कर्मचारी
Published / 2025-05-06 20:32:03
संविदा नियुक्ति : बीएयू में जल्द बहाल होंगे 19 कर्मचारी

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने 19 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न संवर्गों के 19 पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, आइसीएआर और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों की सेवा से अवकाशप्राप्त लोगों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों पर नियुक्तियां आरंभिक रूप से 6 महीने के लिए होंगी जिसे संतोषप्रद पाये जाने पर विश्वविद्यालय के परिनियम तथा झारखंड सरकार के वित्त विभाग के संकल्प में निहित प्रावधानों के आलोक में विस्तारित किया जा सकता है। पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई है। अकादमिक प्रशासन से जुड़े पदों के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये तथा एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये है। शेष सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये तथा एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है, जिसे आनलाइन जमा करना होगा। फूलो झानो मुर्मू दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, हंसडीहा, दुमका, रबीन्द्रनाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय, देवघर, तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा, कृषि महाविद्यालय, गढ़वा, मात्सियिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला तथा कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, रांची में एसोसिएट डीन के पद पर वैसे अवकाशप्राप्त लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 1 अगस्त, 2025 को 63 वर्ष से अधिक नहीं है। इस पद के लिए अर्हता संबंधित विषय में पीएच डी डिग्री, प्रकाशित अनुसंधान कार्य तथा कॉलेज, विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित कुल 15 वर्षों का शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासन का अनुभव है।

झारखंड : नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
Published / 2025-05-06 20:25:58
झारखंड : नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र

युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने का निर्देश टीम एबीएन, रांची। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव सोमवार को नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। रांची के नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित 12 नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 13 प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। कार्यक्रम के दौरान आज एक उपस्थित नहीं हो सके थे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री ने सभी नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि सभी अब सरकार के अभिन्न अंग हो गये हैं। सभी अधिकारियों पर युवाओं का बेहतर भविष्य गढ़ने का जिम्मा है। युवाओं को अच्छी शिक्षा व प्रशिक्षण देकर कौशल विकास की दिशा में दक्ष बनायें, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी इमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक संजीव कुमार बेसरा, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अपर सचिव नागेंद्र पासवान, उपनिदेशक प्रशिक्षण देवेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक नियोजन निशिकांत मिश्रा, मंत्री के पीएस पारितोष तिवारी एवं अमित कुमार बेसरा, सहायक निदेशक प्रशिक्षण अंजू अग्रवाल, नियोजन पदाधिकारी निदेशालय पंकज कुमार गिरी आदि उपस्थित रहे।

एसआर डीएवी पुंदाग में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
Published / 2025-05-05 21:02:22
एसआर डीएवी पुंदाग में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में सत्र 2024-25 में कक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 102 विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तापस घोष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता, परिश्रम, सतत प्रयत्नशीलता एवं अनुशासन का विशेष महत्त्व है। हर दिन नया अनुभव लेकर आता है। एक दिन में चमत्कार नहीं होता, किंतु प्रति दिन का परिश्रम चमत्कारी फल दिला सकता है। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई। सभा में सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर एसआर डीएवी पुंदाग में हुआ महायज्ञ
Published / 2025-05-03 21:30:52
अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर एसआर डीएवी पुंदाग में हुआ महायज्ञ

यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है : डॉ तापस घोष टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में विशेष हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ सामूहिक वैदिक महाहवन में भाग लिया।उन्होंने अपने  संदेश में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ का जितना आध्यात्मिक महत्त्व है, उतना ही वैज्ञानिक महत्त्व भी है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। अनेक घातक जीवाणु तथा विषाणुओं का नाश होता है। डीएवी संस्था में साप्ताहिक हवन की परंपरा है। विद्यार्थी हवन की विधियों से परिचित होते हैं तथा इससे उनका आध्यात्मिक स्तर भी ऊंचा उठता है। उनमें भारतीय संस्कार डाले जाते हैं।उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है। यज्ञ के पश्चात शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टाटा की शांभवी जायसवाल को 100% अंक, आइसीएससी परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर
Published / 2025-04-30 21:25:21
टाटा की शांभवी जायसवाल को 100% अंक, आइसीएससी परीक्षा में बनी नेशनल टॉपर

लोयला स्कूल की छात्रा है शांभवी,माता-पिता हैं डॉक्टर पर आइआइटी मुंबई से सीएस की पढ़ाई करने का है सपना एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की छात्रा शांभवी जायसवाल ने आइसीएससी 10वीं की परीक्षा में सभी विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेशनल टॉपर बनी हैं। शांभवी की इस उपलब्धि से एक बार फिर जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका दिया है। शांभवी के पिता डा अभिषेक जायसवाल एमटीएमएच जमशेदपुर में कैंसर रोग के विशेषज्ञ हैं जबकि मां डा ओजस्वी शंकर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में गाइनिक विभाग की प्रोफेसर हैं। शांभवी के दादा का नाम स्व. राजकिशोर जायसवाल और दादी का नाम स्व. रेखा रानी जायसवाल तथा नाना जी का नाम डॉ शंकर रामदास हैं जो किशनगंज में फिजिशियन हैं जबकि नानी माधुरी रामदास गृहणी हैं। शांभवी ने ABNNEWS24.COM को बताया कि वह अपने माता-पिता के मेडिकल पेशे से इतर आइआइटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। उनका सबसे पसंदीदा विषय गणित है। नेशनल टॉपर शांभवी ने पूछने पर बताया कि वह दिन मेें ही 5-7 घंटे पढ़ना पसंद करती हैं जबकि वह रात्रि 10 बजे तक सोने चली जाती हैं। रिजल्ट के बारे में पूछे जाने पर शांभवी जायसवाल ने बताया, मुझे इतना विश्वास था कि परीक्षा हर विषय में शानदार तरीके से दी हूं इसलिए स्कूल टॉपर अवश्य बनूंगी और झारखंड में भी अच्छा रैंक रहेगा। परंतु सच यह है कि मैंने सपने में भी नेशनल टॉपर बनने के बारे में नहीं सोचा था। आज रिजल्ट था और माता-पिता चाहते थे कि वे मेरे साथ रहें किन्तु डॉक्टर होने के चलते अपने-अपने अस्पताल काम पर चले गए। मैंने जब रिजल्ट चेक किया तो हर विषय में शत प्रतिशत अंक आये थे और नेशनल टॉपर में मेरा नाम था। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि यह मैं ही हूं, मेरा ही नाम है। फिर स्थिर होकर अपने माता-पिता को फोन किया और बताया कि मैं नेशनल टॉपर बनी हूं तो वे भी चौक गए। मेरे माता-पिता और नाना-नानी मेरे रिजल्ट से बहुत खुश हैं। बता दें कि शांभवी स्टैंडर्ड 6 से जमशेदपुर के लोयोला स्कूल में पढ़ रही है। इसके पूर्व वह दिल्ली में पढ़ती थीं जहां उसके माता-पिता पोस्टेड थे।

आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने सिमलिया एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में लगाया योग शिविर
Published / 2025-04-30 20:34:09
आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने सिमलिया एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में लगाया योग शिविर

शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक : डॉक्टर करुणा सहदेव टीम एबीएन, रांची। आज आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में शहर के सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षिका रांची के प्राख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर आचार्या करुणा शाहदेव ने योग की महत्ता के वैज्ञानिक पक्ष पर बच्चों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने योग के बिषय में बताते हुए कहा कि संयोगो योगो इत्युक्तो जीवात्मा परमात्मन: यानि जीवात्मा का परमात्मा में मिल जाने की जो प्रक्रिया है इसे ही योग कहते हैं। परम पुरुष का सबसे जटिल संरचना मानव संरचना है। अभी भी लोग इस संरचना को अच्छी तरह से समझ नहीं पाए हैं इन जटिल संरचनाओं में बहुत सारे ग्रंथियां है एवं सभी ग्रंथियां से रस का स्राव होता है। इस ग्रंथि रस के स्त्राव की अधिकता या कमी हीं विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक विकृतियों जन्म लेते हैं। योगासन के माध्यम से शरीर के सारे ग्रंथियां में संकुचन एवं फैलाव की प्रक्रिया होने से उन तमाम ग्रंथियां के ग्रंथी रस का क्षरण सम मात्रा में हो जाती है एवं जो व्याधियों हैं वह चली जाती हैं। साथ ही केवल सात्विक आहार ग्रहण करने मात्र से शरीर के साथ-साथ मन पर भी उसका सात्विक प्रभाव पडता है और जब शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ होगा और जब शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहेंगा तब यौगिक प्रक्रिया के माध्यम से मनुष्य परम पद को प्राप्त करेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार ने भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित ताण्डव नृत्य का प्रदर्शन कर लड़को को प्रशिक्षित किया वहीं मृदुला दीदी ने कौशिकी नृत्य एवं कुछ योगासन का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान श्री विजय जी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं स्कूल के प्राचार्या शोभा देवी, निदेशक कार्लिक जी, सच्चिदानंद जी, दयानन्द जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उक्त जानकारी आनंद मार्ग प्रचारक संघ, रांची के भुक्ति प्रधान विजय कुमार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,628