Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप की शानदार शुरुआत
Published / 2025-05-26 20:44:09
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप की शानदार शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने 26 मई को शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में 12वें नि:शुल्क पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव वेद बागला विद्यालय के मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल  मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ सचिव उर्मिला पाड़िया मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों और विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। समर कैंप के पहले दिन कक्षा 7- 8 की 60 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें उर्मिला पड़िया ने संस्कार, बेबी शर्मा ने योग, रेखा जैन एवं मुस्कान ने चित्रकला, सुनील किस्पोट्टा ने जूडो कराटे, मीतू विजयवर्गीय ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया। सभी उपस्थित अतिथि गणों एवं शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चियों को ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, कलर, टॉफी, स्नेक्स और सत्तू शरबत दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, बिना बूबना, बबीता नारसरिया, रीता केड़िया, सुनीता सरावगी, स्वर्णा जैन, प्रीति अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन का पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप की शानदार शुरुआत
Published / 2025-05-26 20:43:49
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का पांच दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप की शानदार शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने 26 मई को शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में 12वें नि:शुल्क पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव वेद बागला विद्यालय के मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल  मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ सचिव उर्मिला पाड़िया मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों और विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। समर कैंप के पहले दिन कक्षा 7- 8 की 60 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें उर्मिला पड़िया ने संस्कार, बेबी शर्मा ने योग, रेखा जैन एवं मुस्कान ने चित्रकला, सुनील किस्पोट्टा ने जूडो कराटे, मीतू विजयवर्गीय ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया। सभी उपस्थित अतिथि गणों एवं शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभी बच्चियों को ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, कलर, टॉफी, स्नेक्स और सत्तू शरबत दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, बिना बूबना, बबीता नारसरिया, रीता केड़िया, सुनीता सरावगी, स्वर्णा जैन, प्रीति अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार
Published / 2025-05-23 20:36:50
झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार

एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। पिछली बार बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के नतीजे अप्रैल में जारी कर दिये थे। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गयीं। सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में, दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुईं।  छात्र नीचे दिय गये आसान स्टेप्स की मदद से झारखंड बोर्ड का 10वीं या 12वीं का परिणाम आनलाइन देख सकते हैं : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jacresults.com पर जायें। अब होमपेज पर दिये गये Class 10 Result 2025 या Class 12 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें (जो भी आपके लिए लागू हो)। इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट करके रख सकते हैं। इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गयींं। सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में, दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न हुईं।

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्र सम्मानित
Published / 2025-05-21 22:17:32
एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्र सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में 21 मई 2025 को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में 60% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 10वीं कक्षा के टॉपर सुकून शौर्य और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के टॉपर अभिज्ञा कुमार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को टैब देकर सम्मानित किया गया। इन छात्रों में अभिषेक कुमार, आयुष रंजन, ऋषभ राज, प्राची सिंह, सबर कुमार और उज्जवल पोद्दार शामिल थे। इस खुशी के मौके पर स्कूल में नए प्रशासनिक विंग का भी उद्घाटन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य शादान आलम, निदेशक कुणाल कश्यप, सचिव अनुज हेंब्रम ने सभी की सराहना की और कहा कि यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्रों के प्रयास का परिणाम है।

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के समर कैंप के दूसरे दिन में दिखा बच्चों का जबरदस्त उत्साह
Published / 2025-05-21 21:05:27
सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के समर कैंप के दूसरे दिन में दिखा बच्चों का जबरदस्त उत्साह

टीम एबीएन, रांची। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग), झारखण्ड सरकार के द्वारा आॅड्रे हाउस, रांची में दिनांक 20 से 31 मई 2025 को समर कैम्प 2025 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के द्वितीय दिवस में विभिन्न सरकारी एवं प्राईवेट विद्यालयों के लगभग 350 बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज किया है। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा आयोजित इस समर कैम्प में प्राप्त आवेदनों के आधार पर नाटक, चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट एवं मेहंदी रंगोली, गजल गायन, भरतनाट्यम, कथक नृत्य, फैन्सी ड्रेस एवं योगा-ध्यान विधाओं में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस कैंप में निदेशालय द्वारा संचालित झारखंड कला मंदिर, होटवार, रांची के प्रशिक्षकगण- मृणालिनि अखौरी, खुशबु कुमारी, बबली कुमारी, कौशिक राय, गौतम बक्शी, सच्चिदानंद मजुमदार, सतीश कुमार मिश्रा, अजय कुमार गोस्वामी, जाहिद खान के अतिरिक्त दीपक लोहार, मुन्ना लोहार, रिजोइस एरिक एवं अंजली चक्रवर्ती इस कैंप में प्रशिक्षण दे रही हैं। आज के कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट में ज्यादा उत्साह रहा वहीं योगा में भी ज्यादा भीड़ रही। नाटक में बच्चे सीखने के क्रम में गाना गाया साथ ही नृत्य किया।हंसना फिर तुरंत रोना फिर तुरंत सीरियस हो जाना ऐसे भावों को बताया गया। बच्चो को मोबाइल से होने वाले दुस्प्रभव के बारे में हरेक कक्षा में बताया गया। बच्चों के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म चलाई गई जिसमें सभी बच्चे एक साथ शिक्षाप्रद फिल्म को देखे जिससे उन्हें समय के साथ कैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं उसपर विशेष प्रकाश डाला गया ।कल बाल फिल्म गिलुवा दिखाई जायेगी। कैंप में शामिल बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने निदेशालय के द्वारा आयोजित समर कैम्प को बच्चों के लिए उनके रूचि के अनुसार कला से परिचय प्राप्त करने के लिए एक अच्छा अवसर बतलाया।

रांची युनिवर्सिटी में जर्नजिल्म एंड मास कम्युनिकेशन से बीए आॅनर्स में नामांकन प्रारंभ
Published / 2025-05-21 21:04:07
रांची युनिवर्सिटी में जर्नजिल्म एंड मास कम्युनिकेशन से बीए आॅनर्स में नामांकन प्रारंभ

एबीएन कैरियर डेस्क। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय, रांची में पत्रकारिता एवं जनसंचार से सत्र 2025-28 के लिये बीए आनर्स (3वर्षीय) में नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन के लिये योग्यता किसी भी विषय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं, इंटरमीडिएट या समकक्ष पास है। परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्र/छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं। नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी परिसर स्थित स्कूल आफ मास कॉम विभाग में 500रू. देकर फार्म ले सकते हैं या आनलाइन www.djmcru.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। विशेष जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7667030296, 85399978825 है। 

हैलो किड्स अपर बाजार में मना फन ब्रेकर समर कैंप
Published / 2025-05-20 21:00:25
हैलो किड्स अपर बाजार में मना फन ब्रेकर समर कैंप

टीम एबीएन, रांची। हैलो किड्स, अपर बाजार एवं स्टडी स्टूडियो के तत्वावधान में पांच दिवसीय फन ब्रेकर समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कैंप के पहले दिन की थीम नेचर रखी गयी थी, जिसमें सजावट, खेल, गतिविधियां और भोजन—सभी कुछ प्रकृति थीम पर आधारित थे। कैम्प में 2 से  12  साल तक के बच्चो ने हिस्सा लिया।बच्चों का स्वागत वेलकम गेम और गिफ्ट के द्वारा किया गया। कैम्प में योगा और मैडिटेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों को फॉयल पेंटिंग करायी गयी। साथ ही साथ बच्ची को जुट से टी कोस्टर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रकृति से जुड़े व्यंजनों को बच्चों को परोसा गया।कैंप में हेलो किड्स एवं विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिन को यादगार बना दिया। इस कैंप को सफल बनाने में हैलो किड्स की निदेशक कुशा जलान के अलावा अंशु मुंद्रा, ऋचा जालान, हैलो किड्स की शिक्षिकाएं साक्षी चौहान, दीपिका गाबा आदि का योगदान रहा। उक्त जानकारी कुशा जालान (62041 96066) ने दी।

इंजीनियरिंग : एक उच्च मांग वाला करियर विकल्प
Published / 2025-05-19 20:59:08
इंजीनियरिंग : एक उच्च मांग वाला करियर विकल्प

एबीएन कैरियर डेस्क। इंजीनियरिंग एक ऐसा करियर विकल्प है जिसकी मांग वर्तमान में बहुत अधिक है। छात्रों में इंजीनियरिंग का क्रेज कई वर्षों से बहुत ज्यादा देखा गया है। इसका कारण केवल एक नहीं है, बल्कि कई वजहों से छात्र इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं। प्रतिष्ठा और सम्मान : इंजीनियर को समाज में एक बुद्धिमान और सम्मानित व्यक्ति माना जाता है। इसलिए छात्र और उनके माता-पिता इसे एक सम्मानजनक करियर मानते हैं। सुरक्षित भविष्य : इंजीनियरिंग करने के बाद अच्छे पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिलते हैं। आईटी कंपनियों, सरकारी विभागों और प्राइवेट सेक्टर में भारी मांग रहती है। तकनीकी युग में रूचि : आज का युग तकनीक का है- मोबाइल, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं की रुचि स्वाभाविक है। इंजीनियरिंग इन सभी के लिए रास्ता खोलती है। आइआइटी और एनआइटी का आकर्षण : भारत में आइआइटी और एनआइटी जैसे संस्थान विश्व प्रसिद्ध हैं। इन संस्थानों में दाखिला लेना एक सपना बन गया है, जिससे छात्र और भी अधिक मोटिवेट होते हैं। पैरेंट्स की उम्मीदें : कई बार माता-पिता भी चाहते हैं कि उनका बच्चा इंजीनियर बने, क्योंकि यह परंपरागत रूप से एक सफलता का प्रतीक माना गया है। इंजीनियरिंग सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, उम्मीदों और आत्मनिर्भर भविष्य की राह बन चुकी है। लेकिन, अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन करना आवश्यक है। इंजीनियरिंग के लिए एक अच्छे कॉलेज का चयन क्यों जरूरी है? भारत में हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेते हैं, लेकिन सभी को समान स्तर की शिक्षा और अवसर नहीं मिलते। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एक अच्छे और मान्यता प्राप्त कॉलेज का चयन करें। आइये जानते हैं क्यों: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेषज्ञ फैकल्टी : एक अच्छे कॉलेज में अनुभवी और योग्य प्रोफेसर होते हैं जो छात्रों को गहराई से विषय की समझ दिलाते हैं। यहां प्रयोगशालाएं और संसाधन भी उन्नत होते हैं जिससे व्यावहारिक ज्ञान मजबूत होता है। प्लेसमेंट और करियर के अवसर : प्रमुख कॉलेजों की कंपनियों के साथ मजबूत भागीदारी होती है। इससे छात्रों को नामी कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आइआइटी और एनआइटी और अन्य प्रमुख संस्थान इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च सुविधाएं : अच्छे कॉलेजों में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब्स, वर्कशॉप्स और लाइब्रेरी की सुविधा होती है जो छात्रों को नवीनतम तकनीकों से रूबरू कराती है। रिसर्च और इनोवेशन के लिए भी बेहतर माहौल मिलता है। प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास : एक प्रतिष्ठित कॉलेज सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, वहां व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, टीम वर्क और संवाद कला पर भी ध्यान दिया जाता है। इससे छात्र भविष्य में किसी भी पेशेवर माहौल में आत्मविश्वास के साथ काम कर सकते हैं। एल्युमिनी नेटवर्क और इंडस्ट्री कनेक्शन : अच्छे कॉलेजों का एक मजबूत एल्युमिनी नेटवर्क होता है जो छात्रों को मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है। यह नेटवर्क भविष्य में करियर और उच्च शिक्षा के लिए काफी सहायक होता है। इंजीनियरिंग केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम है। इसलिए यह जरूरी है कि छात्र और उनके अभिभावक कॉलेज का चयन करते समय उसकी मान्यता, फैकल्टी, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दें। एक अच्छे कॉलेज से मिली शिक्षा न सिर्फ ज्ञान देती है बल्कि जीवन को एक नयी दिशा भी देती है। (लेखक काउंसर सह मोटिवेटर हैं।)

इग्नू अध्ययन केंद्र गॉसनर कॉलेज में सत्र 2025 के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
Published / 2025-05-18 21:06:50
इग्नू अध्ययन केंद्र गॉसनर कॉलेज में सत्र 2025 के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

टीम एबीएन, रांची। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र संख्या 32019, गोस्सनर कॉलेज, रांची में सत्र 2025 के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ सुभाकांत मोहंती विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवनामांकित विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रक्रिया और आनलाइन संसाधनों की जानकारी प्रदान करना था। डॉ मोहंती ने इग्नू की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रणाली के तहत अध्ययन अत्यंत सहज और लचीला है।उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री की उपलब्धता, असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, टर्म एंड एग्जामिनेशन की प्रणाली और सहायता केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि इग्नू में नामांकन की प्रक्रिया सरल एवं किफायती है, जिससे हर वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। डॉ मोहंती ने यह भी बताया कि इग्नू प्रत्येक वर्ष दो बार : जून और दिसंबर में परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसमें विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने ई ज्ञानकोष और डिजिटल लाइब्रेरी जैसे आनलाइन शैक्षणिक संसाधनों के महत्व को भी रेखांकित किया। इग्नू द्वारा संचालित 300 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, सर्टिफिकेट कोर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।  इस कार्यक्रम में प्रो विनय, प्रो सुरेंद्र, प्रो सुशील, प्रो सुब्रतो, प्रो संतोष समेत कई विद्यार्थी एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,506