Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
जैक इंटर साइंस : रौशनी बनी लोहरदगा की जिला टॉपर
Published / 2025-05-31 23:29:07
जैक इंटर साइंस : रौशनी बनी लोहरदगा की जिला टॉपर

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु की छात्रा रोशनी भगत ने किया जिला का नाम रौशन। जैक द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में 468 अंक पाकर बनी जिला टॉपर साथ ही राज्य में टॉप 10 रैंक में हुई शामिल। छात्रा रोशनी भगत को इंटर साइंस में पूरे झारखंड में 9वा रैंक मिला है। पहली बार है जब प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु से किसी छात्रा ने राज्य स्तर पर रैंक हासिल किया है। रोशनी भगत आदिवासी समाज से आती हैं और सुदूर क्षेत्र तोरार पखन टोली गांव की रहने वाली है वही उनके पिता इंद्रपाल भगत बाहर मजदूरी करते है और माता शिला भगत घर के काम के साथ बच्चो को अच्छी शिक्षा देने में जुटी हुई है। टॉप 10 रैंक और जिला टॉपर बनने पर छात्रा रोशनी भगत ने अपने शिक्षकों और माता पिता का धन्यवाद करते हुए बताया वो आगे जाकर सिविल सर्विस का एग्जाम देना चाहती हैं और आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं अपने सेल्फ स्टडी के बल पर रोशनी ने राज्य में 9वा रैंक हासिल की है और लोहरदगा जिला टॉपर बनी है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रोशनी को बधाईयां मिल रही है और उनके माता के आंखों में खुशी की आंसू दिखाई दे रही है। छात्रा रोशनी भगत के माता ने खुशी से रोते हुए बताया उनकी बेटी पढ़ने में काफी मेहनती हैं और मन लगाकर पढ़ती है बेटी के परिणाम से पूरा परिवार उसपर गर्व कर रहा है और आगे जाकर बेटी अच्छा करे यही कामना करते है। लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने जिला टॉपर रोशनी भगत को दिया बधाई कहा उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कुलपतियों संग राज्यपाल ने की नयी शिक्षा नीति पर मंंथन
Published / 2025-05-29 20:57:24
कुलपतियों संग राज्यपाल ने की नयी शिक्षा नीति पर मंंथन

राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ की अहम बैठक, नयी शिक्षा नीति पर हुआ मंथन टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को झारखंड के विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक अहम बैठक की जिसमें राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करना था। बैठक में रांची विश्वविद्यालय, जेयूटी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय और सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय जैसे सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे, जबकि अरका जैन विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय, झारखंड राय विश्वविद्यालय, सरला बिरला विश्वविद्यालय और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय जैसे निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कुलपतियों ने राज्यपाल के समक्ष अपने-अपने विश्वविद्यालयों का प्रस्तुतीकरण दिया और बताया कि वे अपने संस्थानों में नयी शिक्षा नीति के प्रावधानों को किस प्रकार लागू कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास, मातृभाषा में शिक्षा, मल्टीपल एंट्री और एग्जिट व्यवस्था, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम और एक-दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम जैसे पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, जिसमें शोध और विशेषज्ञता के विकल्प भी शामिल हैं। एक और दो वर्षीय स्नातकोत्तर प्रोग्राम, शोध आधारित शिक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में सुधार को बढ़ावा दिया गया है। विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा में पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे बुनियादी समझ और संप्रेषण बेहतर हो सके। कौशल विकास को मुख्यधारा में शामिल किया गया है ताकि छात्र डिग्री के साथ-साथ व्यावसायिक रूप से सक्षम बनें। राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि नई शिक्षा नीति सिर्फ पाठ्यक्रम का बदलाव नहीं है, बल्कि यह शिक्षा की पूरी सोच को परिवर्तित करने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों को इस दिशा में तेजी से काम करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा लक्ष्यों के साथ कदम मिलाकर चलना होगा।बैठक में उपस्थित सभी कुलपतियों ने इस दिशा में सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनके विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को पूरी गंभीरता से लागू करने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

रांची विवि ने बढ़ायी कॉलेजों में नामांकन की तिथि
Published / 2025-05-28 21:03:22
रांची विवि ने बढ़ायी कॉलेजों में नामांकन की तिथि

एबीएन कैरियर डेस्क। मिशन एडमिशन के लिए रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध 37 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी गयी है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम पहले ही घोषित हो चुके हैं। लेकिन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का 12वीं का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं होने से खअउ बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राहत देने वाला बड़ा निर्णय लिया है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जैक बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हो जाता, तब तक चांसलर पोर्टल बंद नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि जैक बोर्ड के छात्रों के लिए स्पेशल एडमिशन ड्राइव चलाकर उनके नामांकन की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जायेगा। विश्वविद्यालय के इस फैसले से खअउ बोर्ड के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। पहले यह तय किया गया था कि नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 19 जून 2025 तक खुला रहेगा लेकिन जैक बोर्ड का परिणाम समय पर न आने के कारण अब विश्वविद्यालय ने इस तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। नयी अंतिम तिथि की घोषणा जैक बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद की जायेगी। 23 जून 2025, पहली मेरिट सूची संबद्ध कॉलेजों की वेबसाइट पर आनलाइन जारी की जायेगी। 24 जून से 30 जून 2025, चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

समर कैंप के तीसरे दिन मिली जूडो कराटे में आत्मरक्षा की शिक्षा
Published / 2025-05-28 20:57:45
समर कैंप के तीसरे दिन मिली जूडो कराटे में आत्मरक्षा की शिक्षा

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन नेशनल कराटे टीम के कोच सुनील किस्पोट्टा ने कक्षा 7 -8 की 70 बालिकाओं को जूडो कराटे की बारीकियां सिखाई। उन्होंने बताया कि बच्चियों की आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे की शिक्षा अति आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अंशु नेवटिया, मधु सर्राफ, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, कमला विजयवर्गीय, बबीता नारसरिया, रीता केड़िया, विद्या अग्रवाल, सुनीता सरावगी, ममता बुबना, नेहा तुलस्यान, साक्षी अग्रवाल, रेखा जैन, स्वर्णा जैन, पुष्पा अग्रवाल का महत्व पूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

नीलम बनी आईटीसी ग्राम विकास विद्यालय की टॉपर
Published / 2025-05-28 20:56:31
नीलम बनी आईटीसी ग्राम विकास विद्यालय की टॉपर

टीम एबीएन, रांची। आईटीसी ग्राम विकास विद्यालय खटंगा पेरतोल से दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 53 छात्र छात्राओं ने भाग लिया था विद्यालय की नीलम कुमारी 93% लाकर विद्यालय की टॉपर बनी और विद्यालय का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर संध्या कुमारी 92%, तीसरे स्थान पर रजनी कुमारी 90% चौथे स्थान पर निर्भर कुमार  90% तथा पांचवें स्थान पर रंजीता कुमारी 89.40% लाइव विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ठेले वाले की बेटी बनी सिटी टॉपर
Published / 2025-05-27 21:55:47
ठेले वाले की बेटी बनी सिटी टॉपर

आईपीएस बनने की है ख्वाहिश टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में छात्राओं ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है।  खासकर रांची जिले की तहरीन फातमा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व हुआ है। तहरीन बताती हैं कि नियमितता, अनुशासन और आत्मनिर्भर अध्ययन उनकी सफलता की कुंजी रही। तहरीन को स्कूल और शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर तहरीन ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। झारखंड बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में यह साफ देखा गया कि छात्राओं ने कई जिलों में टॉप स्थान हासिल किए हैं। तहरीन फातमा जैसी छात्राएं समाज को यह संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, अगर लगन और परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलती है।

रांची : नेताजी एकेडमी उवि होचर की जया मुंडा 466 (93.2%) अंक लाकर स्कूल टॉपर
Published / 2025-05-27 21:52:27
रांची : नेताजी एकेडमी उवि होचर की जया मुंडा 466 (93.2%) अंक लाकर स्कूल टॉपर

बच्चों के अथक परिश्रम, शिक्षक - शिक्षिकाओं के श्रेष्ठ मार्गदर्शन व अभिभावकों के उचित संरक्षण से परीक्षाफल रहा उत्कृष्ट : डॉ बिरेन्द्र साहु टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के 96 विद्यार्थियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए थे, जिसमें 81 बच्चों ने प्रथम तथा 11 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये।  जया मुंडा ने 466 (93.2%) अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी। वहीं विद्यालय के अंकित कुमार महतो ने 464( 92.8%) अंक लाकर द्वितीय, शुभम कुमार साहू ने 457 (91.4%) अंक लाकर तृतीय, शिवानी कुमारी ने 445 (89.0%) अंक लाकर चतुर्थ, रोहित कुमार साहू ने 442 (88.4%) अंक लाकर पंचम, अनुज कुमार साहू ने 440 (88.0%) अंक लाकर षष्ठम, कैश अंसारी ने 437 (87.4%) अंक लाकर सप्तम, अनिशा टोप्पो ने 437(87.2%) अंक लाकर अष्टम, श्वेता कुमारी ने 433 (86.6%) अंक लाकर नवम व रोशनी कुमारी 423 (84.6%) अंक लाकर दशम स्थान पर रहे। विद्यालय के 03 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक,14 विद्यार्थियों ने 80 से 89%, 23 विद्यार्थियों ने 70 से 79%, 41 विद्यार्थियों ने 60 से 69% एवं 11 विद्यार्थियों  45 से 59% के बीच अंक प्राप्त किये। विद्यालय के प्राचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने सफल विद्यार्थियों को बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा विद्यालय के सभी बच्चे मजदूर एवं किसान वर्ग के परिवार से आते हुए भी बच्चों के अथक परिश्रम के साथ - साथ  शिक्षक - शिक्षिकाओं के श्रेष्ठ  मार्गदर्शन व अभिभावकों के उचित संरक्षण से परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्राचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु (7033541040) ने दी।

जैक ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 91.7% विद्यार्थी सफल
Published / 2025-05-27 15:07:55
जैक ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, 91.7% विद्यार्थी सफल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जैक सभागार में रिजल्ट जारी किया है। इस साल परीक्षा में 91.7 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।इस साल परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं। इस बार कोडरमा, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार और साहिबगंज जिला का बेहतर प्रदर्शन रहा है। छात्र जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर या डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।परीक्षा परिणाम फैक्ट फाइलकुल पास प्रतिशत : 91.71%प्रथम श्रेणी : 2 लाख 2 हजार 140 छात्रद्वितीय श्रेणी : 1 लाख 57 हजार 294 छात्रतृतीय श्रेणी : 17 हजार 521 छात्रस्टेट टॉपर को तीन लाख प्राइज मनीजैक बोर्ड ने टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये प्राइज मनी दी जायेगी।नकद पुरस्कार की राशिप्रथम रैंक (फर्स्ट डिवीजन) : 3 लाख रुपयेद्वितीय रैंक (सेंके्ड डिवीजन ) : 2 लाख रुपयेतृतीय रैंक (थर्ड डिवीजन) : 1 लाख रुपयेजिलेवार पास प्रतिशतकोडरमा: 97.83%पाकुड़: 96.83%जामताड़ा: 96%लातेहार: 96.25%साहिबगंज : 96.22%पिछले 10 वर्षों का रिजल्ट2016: 57.29%2017: 57.91%2018: 59.48%2019: 70.77%2020 : 75.01%2021: 95.93%2022: 95.60%2023: 95.38%2024: 90.39%2025: 91.71%

जैक बोर्ड : 10वीं का रिजल्ट निकला, यहां देखे अपना रिजल्ट...
Published / 2025-05-27 11:22:19
जैक बोर्ड : 10वीं का रिजल्ट निकला, यहां देखे अपना रिजल्ट...

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी होगा।झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। हालांकि, एक तरीका ऐसा है जिससे छात्र सिर्फ नाम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,434