Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम है रांची का योगदा सत्संग महाविद्यालय
Published / 2025-06-12 21:24:30
शिक्षा और नैतिक मूल्यों का संगम है रांची का योगदा सत्संग महाविद्यालय

टीम एबीएन, रांची। योगदा सत्संग महाविद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, रांची, झारखंड, अपनी शैक्षिक परंपरा और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। NAAC द्वारा मान्यता प्राप्त इस महाविद्यालय ने ग्रेड बी (सीजीपीए: 2.33) हासिल किया है। यह संस्थान न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को भी सुनिश्चित करता है। सत्र 2025-2029/2025-2028 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो छात्रों के लिए अपने भविष्य को नयी दिशा देने का एक सुनहरा अवसर है। गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियां योगदा सत्संग महाविद्यालय ने स्थापना से लेकर अब तक शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। छात्रों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, जैसे विज्ञान प्रदर्शनियाँ, खेलकूद, और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त, संस्थान के पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दे रहे हैं।महाविद्यालय की NSS और NCC इकाइयाँ भी अपनी सक्रियता के लिए प्रसिद्ध हैं। NSS के तहत छात्रों ने सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, और जागरूकता अभियानों में भाग लिया है। उदाहरण के लिए, हाल के वर्षों में NSS ने स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए, जिनका विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट (https://ysmranchi.net/) और फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/ yogodasatsanga.mahavidyalaya) पर उपलब्ध है। NCC कैडेट्स ने परेड, शिविरों, और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसने संस्थान का नाम रोशन किया है।पाठ्यक्रमों की विविधतायोगदा सत्संग महाविद्यालय में छात्रों के लिए पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इनमें कला, विज्ञान, और वाणिज्य के स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बीबीए, बीसीए, और बीएससी (आईटी) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सीमित सीटें (प्रत्येक में 75) उपलब्ध हैं, जो छात्रों को उद्योग की माँग के अनुरूप कौशल प्रदान करते हैं।सर्टिफिकेट कोर्सेजमहाविद्यालय ने छात्रों के कौशल विकास के लिए कई शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं, जो आधुनिक उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं। ये कोर्स निम्नलिखित हैं:स्पोकेन इंग्लिश: संचार कौशल को बेहतर बनाने के लिए।बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम: डिजिटल साक्षरता के लिए।सर्टिफाइड प्रोग्राम इन रोबोटिक्स: तकनीकी नवाचार के लिए।क्लाउड कम्प्यूटिंग: आधुनिक आईटी समाधानों के लिए।बीपीओ कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कोर्स: ग्राहक सेवा में करियर के लिए।सर्टिफिकेट कोर्स इन मार्शल आर्ट्स: आत्मरक्षा और अनुशासन के लिए।सर्टिफिकेट कोर्स इन साइबर सिक्योरिटी: डिजिटल सुरक्षा के लिए।डिजिटल मार्केटिंग: ऑनलाइन व्यापार और प्रचार के लिए।डेटाबेस मैनेजमेंट: डेटा प्रबंधन और विश्लेषण के लिए।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट: पर्यावरण संरक्षण के लिए।ये कोर्स छात्रों को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रदान करते हैं और उनके करियर को नई दिशा देने में सहायक हैं।नामांकन प्रक्रियासत्र 2025-2029/2025-2028 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र झारखंड विश्वविद्यालय पोर्टल (https://jharkhanduniversities.nic.in/) या महाविद्यालय की वेबसाइट (https://ysmranchi.net/) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया का विवरण निम्नलिखित है:आवेदन जमा करने की अवधि: 22 मई 2025 से 19 जून 2025 तक।आवश्यक दस्तावेज: छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है।प्रवेश मानदंड: CUET स्कोर और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।क्यों चुनें योगदा सत्संग महाविद्यालय?योगदा सत्संग महाविद्यालय न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने अनुशासित वातावरण और नैतिक शिक्षा के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ के शिक्षक अनुभवी और समर्पित हैं, जो छात्रों को हर कदम पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाएँ जैसे पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, और डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं, जो सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाते हैं। NSS और NCC के माध्यम से छात्रों को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का अवसर मिलता है।अभी आवेदन करें!यदि आप अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाना चाहते हैं, तो योगदा सत्संग महाविद्यालय आपके लिए सही विकल्प है। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट (https://ysmranchi.net/), फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/yogodasatsanga.mahavidyalaya), या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/c/YOGODASATSANGAMAHAVIDYALAYA) पर जाएँ।योगदा सत्संग महाविद्यालय में नामांकन लें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएँ!योगदा सत्संग महाविद्यालय ने स्थापना से लेकर अब तक शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। छात्रों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, जैसे विज्ञान प्रदर्शनियां, खेलकूद और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त, संस्थान के पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दे रहे हैं। 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; ऐसे करें चेक
Published / 2025-06-11 21:10:46
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित; ऐसे करें चेक

एबीएन कैरियर डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 25 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अगर पिछले साल की बात करें तो 13.4 लाख उम्मीदवारों में से केवल 14,627 अभ्यर्थी ही प्रीलिम्स में सफल हो पाये थे। पिछले वर्ष के मुकाबले कट-आफ में भी उछाल देखा गया। 2023 में सामान्य वर्ग की कट-आॅफ 75.41 थी, जो 2024 में बढ़कर 87.98 हो गयी। प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते हैं, जिनमें पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। यानी कट-आॅफ केवल पेपर-1 के आधार पर तय की जाती है। कितने पदों पर होगी भर्ती? यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जायेंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं। सेवा कुल पद IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180IFS (विदेश सेवा) 55IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट यहां क्लिक करके देखें...कैसे चेक करें UPSC Prelims Result 2025?सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।होमपेज पर Whats New सेक्शन में UPSC Civil Services (Prelims) Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।फाइल को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

रांची : डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्र और ध्यान योग के साथ समर कैंप की शुरुआत
Published / 2025-06-09 20:34:14
रांची : डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्र और ध्यान योग के साथ समर कैंप की शुरुआत

डीएवी बरियातु में वैदिक मंत्रों और ध्यान योग से समर कैंप  का आगाज टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में दूसरी से नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप के पहले दिन योगाभ्यास, मेडिटेशन, वैदिक मंत्र, स्टेंसिल कट आउट और प्रिंट मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल, संगीत और कला संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने समर कैंप का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों की रुचि का सम्पोषण और संवर्धन करने का कैंप एक सशक्त माध्यम है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ सामंजस्य बनाकर प्रतिभागिता करने पर इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।

जैक बोर्ड : इंटर में 95.62 प्रतिशत बच्चे पास
Published / 2025-06-05 18:54:31
जैक बोर्ड : इंटर में 95.62 प्रतिशत बच्चे पास

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित, 95.62%  विद्यार्थी हुए पास टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा हो गयी है। परीक्षा में 95.62% विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं देव तिवारी ने पूरा झारखंड में आर्ट्स स्ट्रीम में 481 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में पहली श्रेणी में 107867 छात्र बता दें कि इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गयी थीं। कुल 2,27, 222 विद्यार्थियों ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा दी, जिनमें से 95.62% विद्यार्थी पास हुए। पहली श्रेणी में 107867  छात्र, दूसरी 104314 में  और तीसरी में 5091 छात्र सफल हुए। रिजल्ट के बाद राज्यभर में छात्रों में खुशी की लहर है। गौरतलब हो कि पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।

बी आई टी मेसरा लालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम
Published / 2025-06-05 18:53:46
बी आई टी मेसरा लालपुर में पौधरोपण कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर बी आई टी मेसरा लालपुर ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही कि सभी शिक्षकों और अधिकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एक-एक पौधे प्रांगण में अपने हाथों से लगाये और इन्हें संरक्षण की शपथ ली। पर्यावरण और पेड़ पौधे के संरक्षण पर बोलते हुए डॉ प्रणव कुमार ने कहा कि आज का दिन बी आई टी लालपुर के प्रांगण में 101 पेड़ लगाने और उससे संरक्षण करने से हम अपने प्रांगण ही नहीं उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छा संदेश देने का काम कर सकते हैं। बी आई टी लालपुर शहर के बीच अवस्थित रहने के कारण प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। डॉ अमृता प्रियम ने पर्यावरण संरक्षण पर बी आई टी परिवार के समर्पण पर बोलते हुए कहा कि बी आई टी पेड़ पौधे लगाने और उसके प्रति प्रेम इसके प्रांगण की हरियाली से ही समझा जा सकता है। सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरी ने अपने उद्बोधन में सभी को अपने घर और उसके आसपास एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण और साफ सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। आज के इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सुभाशीष राय, डॉ महुवा बनर्जी, मनोज कुमार, डॉ पार्थो, मयंक परासर, एलिस टोप्पो, मिनी दुबे, डॉ मानशी गुप्ता, बासुदेव सिंह, शांतनु सिन्हा, अजय कुमार, देवेश उपाध्याय, अभिषेक कुमार, सुजाता बनर्जी, विनोद कुमार, सोनी कुमारी, अनामिका कुमारी, सरिता तिग्गा, अनिल वर्मा, कलेश्वर महतो, अर्जुन सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने पूरे परिसर में पौधरोपण किया।

जन्मदिवस पर रक्तदान कर सुभिक्षा बनी प्रेरणा
Published / 2025-06-04 20:27:55
जन्मदिवस पर रक्तदान कर सुभिक्षा बनी प्रेरणा

टीम एबीएन, रांची। आज का युवा अपने जन्मदिन को मनाने में सिर्फ अपने खुशियों को अहमियत नहीं देते बल्कि दूसरों को भी खुशियां बांटने में अपना पूरा सहयोग करते हैं। इसकी एक मिशाल सुभिक्षा ने भी की है, अपने 18वें जन्मदिवस पर रामप्यारी हस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान करके पेश की। सुभिक्षा ने सिर्फ रक्तदान ही नहीं किया बल्कि सभी युवाओं को एक प्रेरणा भी दी है कि सभी स्वस्थ युवा जो भी 18 वर्ष के हो चुके हैं, उन्हें रक्तदान करना चाहिए। आपका रक्तदान सिर्फ किसी की जीवन रक्षा ही नहीं करता बल्कि एक पूरे परिवार की खुशियों को बरकरार रखता है। रक्तदान अपने लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है, की भी स्वस्थ मनुष्य प्रत्येक 90 दिनों के बाद यदि चाहें तो रक्तदान कर सकते हैं। सुभिक्षा के पिता भी अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके है और उन्हीं से प्रेरणा पाकर इन्होंने भी अपने 18 वर्ष की सीमा को पार कर रक्तदान जैसा पुनीत कार्य किया। सुभिक्षा ने 92% मार्क्स के साथ अभी 12 वीं भी सीबीएसई की परीक्षा में प्राप्त किया है ये डीएवी कपिलदेव कडरू की छात्रा रही है। भविष्य में मेडिकल के इंट्रेंस की तैयारी भी कर रही हैं, ये भविष्य में साइंटिस्ट बन के रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। इनके पिता भी समय समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान करते रहे हैं। इन्होंने रक्तदान के लेकर अपने 20 से अधिक मित्रों की सहायता से एक यूनिवर्सल डोनर नाम के एक रक्तदाता समूह का भी निर्माण किया है जिसके प्रतीक सदस्य समय समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान करती है और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित भी करती है। इस ग्रुप का हर सदस्य कम से कम 15 से 20 बार रक्तदान कर चुका है।

रांची : डीएवी गांधीनगर में निकली साइकिल रैली
Published / 2025-06-02 18:48:08
रांची : डीएवी गांधीनगर में निकली साइकिल रैली

टीम एबीएन, रांची। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी. पब्लिक स्कूल, सी सी एल  गांधीनगर रांची में छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने साइकिल रैली का आयोजन किया। मौके पर सौ से अधिक छात्रों के साथ शिक्षकों ने विद्यालय परिसर से लेकर गांधीनगर, सीएमपीडीआई, जवाहर नगर आदि स्थानों का भ्रमण किया तथा समाज को स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण की रक्षा का उत्तरदायित्व हम मनुष्यों का है। साइकिलिंग एक सरल, सुलभ और पर्यावरण-हितैषी व्यायाम है। यह शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और फुतीर्ला बनाए रखता है। इससे हृदय, मांसपेशियों और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह मानसिक तनाव को कम करता है और ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। साइकिलिंग पेट्रोल-डीजल की बचत कर पर्यावरण को प्रदूषण से भी बचाती है। साथ ही, यह यातायात की भीड़ कम करने और आर्थिक रूप से पैसे बचाने में सहायक है। अत: साइकिलिंग स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज : तीनों के लिए अत्यंत लाभकारी है।जीवन में शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन का आधार हमारी प्रकृति है। इसके प्रति उदार दृष्टिकोण रखना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि मानवीय सभ्यता का विकास प्रकृति की गोद में ही हुआ है। प्रकृति हमारी माता है और इसकी रक्षा हमारा धर्म होना चाहिए। माता भूमि: पुत्रो२हम पृथिव्या:  मा एनम हिंसी: आदि  का उदाहरण देते हुए उन्होंने वैदिक ग्रंथों में प्रतिपादित  पर्यावरण और प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली के आयोजन में निराकार आचार्या, अमित दत्ता, गोविन्द झा, कौशल कुमार, अमित कुमार, गिरिजा प्रसाद, कुंदन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

डीएवी बरियातु में मना साइक्लोथोन 2025
Published / 2025-06-01 21:59:24
डीएवी बरियातु में मना साइक्लोथोन 2025

साइक्लोथोन 2025- समग्र विकास का जीवंत पहल ; दृढ़ता और सक्रियता का प्रतीक1 जून 2025 की डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बरियातु राँची द्वारा साइक्लोथोन 2025 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने साइक्लिंग को अपनाने के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य के लाभ के प्रति संदेश दिया। साइक्लिंग द्वारा वातावरण में प्रदूषण भी कम होता है। आज का दिन डी.ए. वी. संस्थाओं के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। डी. वी. संस्थान समग्र स्वं समावेशी शिक्षा का पर्याय के रुप में जाना जाता है। इसके स्थापना से लेकर अब तक कुशल नेतृत्व द्वारा डी. ए. वी. संस्थाओं में मूल्य परक शिक्षाओं से लेकर आधुनिक तकनीकी विकास के समावेश में सामंजस्य स्थापित कर यह एक परिष्कृत शिक्षा का माध्यम बना है।प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्र ने प्रातः  साइक्लोथोन की टीम को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। इससे पूर्व अपने प्रेरक वचन में उन्होंने शारीरिक क्रियाशीलता, सतत् विकास हेतु निरन्तर प्रयास और अभ्यास एवं मानसिक दृढ़ता का महत्व बताया ।

जैक 12वीं में रातु रोड के उपकार कोचिंग का प्रदर्शन शत प्रतिशत
Published / 2025-05-31 23:35:01
जैक 12वीं में रातु रोड के उपकार कोचिंग का प्रदर्शन शत प्रतिशत

टीम एबीएन, रांची। जैक बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12वीं परीक्षा परिणाम में रातु रोड स्थित उपकार कोचिंग का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा है। संस्थान के निदेशक अशोक कुमार पाठक एवं सभी शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी, सफल छात्रों में खुशबू कुमारी 90%, इपशिता कुमारी 86%, करण बेदिया 85%, अंकित कुमार गुप्ता 85%, प्रीति कुमारी 85%,अनुपमा कुमारी 84%, अभिजीत कुमार सिंह 80%, शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,394