टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में आयोजित झारखंड स्टेट सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में लोहरदगा स्विमिंग एसोसिएशन की जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अंशिका कुमारी ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर लोहरदगा को न केवल गौरवान्वित किया, बल्कि नेशनल सब जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने की पात्रता भी हासिल कर ली है। अंशिका लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड बस्ती निवासी मीनू लकड़ा और बिजेंदर महली की पुत्री है। अंशिका की सफलता पर लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी, अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, एसोसिएशन के अधिकारियों मदन मोहन पांडेय, उमेश पासवान, अब्दुल जब्बार उर्फ जबारुल अंसारी, संदीप मिश्रा, फहद, छोटू, अयूब अंसारी, एस शुजाउद्दीन, शकील अहमद, दुर्गेश साहू, बीके बालान्जिनप्पा, दिनेश पांडेय, नीरज पांडेय आदि ने बधाई देते हुए अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एसोसिएशन के तमाम अधिकारियों ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिस तरह अंशिका ने बेहतर टाइमिंग के साथ पदक जीता है। उससे आशा बंधी है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड के नाम को गौरवान्वित करेंगी। अंशिका की मां मां मीनू लकड़ा, पिता बिजेन्द्र महली और लोहरदगा न्यू रोड निवासी नाना भुनेश्वर राम लकड़ा विशेष रूप से बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार देता आया है। बताते चलें कि जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में रविवार को संपन्न हुए 15वीं झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप, जमशेदपुर में तीन स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर नेशनल स्बूमिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर ली। अंशिका ने 100 मी, 50 मी फ्री इस्टाइल में स्वर्ण और 50 भी फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर डिकार्ड बना दिया है।
बिरला प्रोद्यौगिकी संस्थान, मेसरा ने प्रेस सम्मेलन के दौरान अपनी 70 सालों की उत्कृष्ट यात्रा पर डाली रोशनी 71वें स्थापना दिवस और प्लेटिनम जुबली वर्ष के समापन समारोह की तैयारी टीम एबीएन, रांची। दुनिया के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में से एक बिरला प्रोद्यौगिकी संस्थान (बीआईटी मेसरा) ने आगामी 71वें स्थापना दिवस और अपने प्लेटिनम जुबली वर्ष के समापन समारोह के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का आयोजन बीआईटी लालपुर सेंटर में किया गया। जहां डॉ श्रद्धा शिवानी, डीन आॅफ एल्युमनाई एवं इंटरनेशनल रिलेशन्स, बीआईटी मेसरा, श्री विशाल एच शाह, एसोसिएट डीन आफ एल्युमनाई और इंटरनेशनल रिलेशन्स, बीआईटी मेसरा और मृणाल पाठक, हैड आॅफ मीडिया सैल, बीआईटी ने मीडिया को आगामी गतिविधियों एवं समारोह के बारे में बताया। संस्थान 15 जुलाई 2025 को अपने 71वें स्थापना दिवस का आयोजन करने जा रहा है। एल्युमनाई के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 14 जुलाई को होगा, जहां संस्थान के एल्युमनाई की ओर से सितार वादन, गजल प्रस्तुति एवं कथक नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र होंगे। मौके पर डॉ गणेश नटराजन, (एक्जक्टिव चेयरमैन एवं सह-संस्थापक, 5एफ वर्ल्ड, जीटीटी डेटा सोल्युशन्स लिमिटेड, लाईटहाउस कम्युनिटीज फाउन्डेशन; चेयरमैन, हनीवैल आटोमेशन इंडिया; स्वतन्त्र बोर्ड सदस्य, हिंदुजा ग्लोबल सोल्युशन्स, एसबीआई पेमेंट्स, एसबीआई डीएफएचआई, 1 क्राउड और फाउन्डेशन टू एजुकेशन गर्ल्स ग्लोबली; ग्लोबल पार्टनर, कॉर्नरस्टोन वेंचर्स एवं अराइज वेंचर्स तथा 5 एफवर्ल्ड एवं इंडियन एंजल नेटवर्क के माध्यम से सक्रिय निवेशक और डिस्टिंग्वश्ड एल्युमनस पुरस्कार विजेता, बीआईटी मेसरा, आईआईएम मुंबई, आईआईटी बॉम्बे) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रोफेसर अजीत कुमार चतुवेर्दी, प्रोफेसर, डिपार्टमेंट आफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी कानपुर; पूर्व निदेशक, आईआईटी रूड़की; आईआईटी मंडी और आईआईएएस शिमला माननीय अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 15 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन समारोह और बीआईटी प्रार्थना के साथ होगी। अध्यापकों एवं एल्युमनाई को सम्मानित करने के लिए विशेष पुरस्कार समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इसके अलावा बी आर्क के छात्रों के लिए विशेष पुरस्कार समारोह भी होगा। 70 साल पूरे करना संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है, इसी उपलक्ष्य में साल भर के दौरान बीआईटी मेसरा ने कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं, जो संस्थान के अग्रगामी दृष्टिकोण और वाइब्रेंट कम्युनिटी पर रोशनी डालते हैं। निम्नलिखित श्रेणियों में डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनाई अवॉर्ड दिए जायेंगे कॉन्ट्रीब्यूशन्स टू इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड एंटरेप्रेन्योरशिप लीडरशिप इन कॉपोर्रेट वर्ल्ड, इंडस्ट्री एकेडमिया एंड रीसर्च इंस्टीट्यूशन्स एक्सीलेन्स इन टीचिंग एंड रीसर्च इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सर्विस टू सोसाइटी इन इंडिया एण्ड अबरॉड, इन्क्लुडिंग सपोर्ट टू अल्मा मेटर लीडरशिप इन कॉपोर्रेट वर्ल्ड, इंडस्ट्री एकेडमिया एंड रीसर्च इंस्टीट्यूशन्स (यंग एल्युमनस अवॉर्ड) प्रेस सम्मेलन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को मेहमानों एवं फैकल्टी सदस्यों के साथ बातचीत करने तथा शिक्षा, इनोवेशन एवं सामाजिक प्रभाव में उत्कृष्टता के प्रति बीआईटी मेसरा की प्रतिबद्धता के बारे में समझने का अवसर भी मिला। सम्मेलन ने हाल ही में अनुसंधान, उद्यमिता, विश्वस्तरीय साझेदारियों में संस्थान द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों पर भी रोशनी डाली। ये सभी उपलब्धियां विश्वस्तरीय मंच पर अग्रणी संस्थान के रूप में बीआईटी मेसरा की स्थिति को मजबूत बनाती हैं।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज वर्ग दशम और द्वादश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के सीआइडी के डीआइजी, आइपीएस चंदन कुमार झा, डीएवी झारखंड जोन जे के क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के मिश्रा, डीएवी झारखंड जोन जी के क्षेत्रीय पदाधिकारी बिपिन राय, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव तथा सीएमसी स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के एआरओ एमके सिन्हा ने कहा कि डीएवी संस्थाएं शिक्षा के प्रसार के लिए कृत संकल्प है। आज पूरे देश में डीएवी की एक हजार संस्थाएं, स्कूली और महाविद्यालयी शिक्षा के अलावा इंजीनियरिंग व मेडिकल की भी शिक्षा दे रही है। श्री सिन्हा ने मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा का परिचय देते हुए कहा कि वे पुलिस सेवा में रहते हुए भी एक सफल शिक्षक हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चंदन कुमार झा ने इस अवसर पर कहा कि अपने माता, अभिभावक और शिक्षकों का सदा सम्मान करना चाहिए। आप किसी भी मुकाम पर चले जाएं, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्री झा ने कहा कि सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं और छात्रों को दोनों का ध्यान रखना चाहिए, सफल हुए तो बहुत सुंदर, किसी कारणवश यदि असफल रहे तो और ज्यादा मेहनत कर मंजिल को पाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी ताकत को पहचानें। इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा अन्य विकल्प भी आपके लिए खुले हैं। बाद में मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिये। उल्लेखनीय है कि श्री चंदन कुमार झा पिछले नौ वर्षों से गणित विषय में बच्चों को नि:शुल्क तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनके निर्देशन में अनेक बच्चों ने आइएएस और जी मेन्स की परीक्षा में सफल रहे हैं। बाद में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने वर्ग दशम और द्वादश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा स्मृतिचिह्न एवं उनके अभिभावकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पानेवाले छात्र और उनके अभिभावक बड़े प्रसन्न देखे गये। मौके पर एनसीसी के कैडेट, वर्ग ग्यारह- बारह के छात्र छात्राओं के अलावा डीएवी पुनदाग के प्राचार्य तापस घोष, एस के राणा, एन झा, वीके पाठक, डा एन के पांडेय, संजय सिंह, पी सारंगी भी मौजूद थे। सभा का संचालन बारहवीं की छात्रा शैली केसरी ने किया। मौके पर सांस्कृतिक भी प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वैदिक नृत्य, शिक्षा गीत तथा समूह गान उल्लेखनीय रहे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 07/07/2025 को को स्तंभ संस्था ने उर्सूलाइन गर्ल्स हाई स्कूल की मैट्रिक की तीन टॉपर छात्राओं मुस्कान कुमारी (89.80 %), महिमा कच्छप (89%), श्रुति कुमारी (87.40%) को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल प्रदान की गयी। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य, स्तंभ के एस एन भट्टा, अमृता फार चैरिटी की अमृता बोस, स्तंभ के सचिव कुणाल शर्मा, राकेश शरण,उदय सिंह सहित स्कूल की शिक्षिकाए एवं बड़ी संख्या में बच्चियां मौजूद रहे। पुरस्कृत बच्चियों ने स्तंभ संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की।
एबीएन कैरियर डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पुंदाग में खुशी की लहर दौड़ गयी। कारण विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। अभीप्सा हाजरा ने बायोलॉजी में 100, फिजिक्स में 98 तथा केमिस्ट्री में 99, दिशा राज ने बायोलॉजी में 96.40 तथा केमिस्ट्री में 94.52, नमन राज ने इंग्लिश में 93.89, आदित्य राज ने अकाउंटेंसी में 95.30, हर्षित राज ने इंग्लिश में 96.29, बीएसटी. में 98.27 तथा इकोनॉमिक्स में 95.29, शिवम अग्रवाल ने अकाउंटेंसी में 97.04, बीएसटी में 96.17, इशिता राज ने इकोनॉमिक्स में 95, वैष्णवी ने इंग्लिश में 96.94 और गीतिका रानी ने इंग्लिश में 92.54 तथा ओंकार उपाध्याय ने अकाउंटेंसी में 95.30 तथा बीएसटी. में 91 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है । प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को स्वर्णिम भविष्य की शुभ कामनाएं दीं तथा उम्मीद जताया कि ये सभी विद्यार्थी किसी विख्यात विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनकर अपने सपने साकार करेंगे।
टीम एबीएन, रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रतिध्वनि में एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग की आठवीं कक्षा की छात्रा उमा कुमारी ने अंग्रेजी सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से अष्टम की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लब्धप्रतिष्ठित 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विजयी प्रतिभागी उमा कुमारी को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उमा कुमारी की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति पर पूरे विद्यालय परिवार को बेहद गर्व है।उन्होंने उम्मीद जताई कि वह सतत प्रयत्न से अपनी प्रतिभा को निखारती रहेगी।.प्राचार्य ने उमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवागंतुक दिवस- अध्यवसायिता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति संकल्प का आह्वान टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में आज 01.07.2025 को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नवागंतुक दिवस (फ्रेशर्स डे) का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में आर्यभाव को संवर्धित एवं संपुष्टित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारंभ महाहवन से हुआ। तत्पश्चात बारहवीं एवं अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दरम्यान आपके प्रयास आपके विचारों और भविष्य को गढ़ने में महती भूमिका निभायेगा। आप सदैव अपने माता-पिता और शिक्षकों का आदर भाव रखें। पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास के प्रति सजग रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को एक बौद्धिक रूप से परिपूर्ण और सजग नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं।
टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण सभी 81 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आज प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के टॉपर जया मुंडा (93.2%) सहित सभी विद्यार्थियों को मुंह मीठा करा कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गयी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम सोपान है, जिसको पार कर लेने के बाद विद्यार्थियों के जीवन में कई मार्ग प्रशस्त हो पता है। मैट्रिक के बाद के 5 वर्ष विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष समय होता है। इस समय को सदुपयोग करने वाले छात्र का जीवन सफल हो जाता है परंतु जो मार्ग में भटक जाते हैं उनका संपूर्ण जीवन संघर्षमय में बन जाता है। डॉ साहू ने कहा आधुनिक युग में हमें मोबाइल सहित कई जीवानोपयोगी वस्तुएं हमें ललचाती रहती है।यदि इसे परख कर हम उपयोग करेंगे तो जीवन में कष्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा एक सफल विद्यार्थी वही होता है जो अपने लक्ष्य को पूर्ण करने का पूरी लगन के साथ अध्ययन करता है। कार्यक्रम में शिव प्रसाद साहू, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, मनीष साहू, नीतीश साहू, बालचंद उरांव, राकेशचंद्र झा, विजय उरांव, सुनीता मुंडा, रामकिशवर साहू, सुनीता कच्छप, चंदन सिंह अनु देवी इत्यादि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 जून दिन गुरुवार को नागपुरी विभाग ने बिरसा कॉलेज खूंटी में नागपुरी गायन, वादन और नर्तक विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या जेके किड़ो ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्या के प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।मौके पर प्राचार्या ने कहा कि अपनी भाषा संस्कृति को बचाये रखने के लिए आने वाली भावी पीढ़ी को सीखने जानने की जरूरत है।पढ़ाई के साथ साथ संस्कृति को भी साथ लेकर चलना जरूरी है।भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति हस्तांतरण के लिए प्रशिक्षण देना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक नागपुरी के गायक, वादक और नर्तक दीनबंधु ठाकुर और महावीर लोहार, खूंटी डोड़मा की नागपुरी गायिका स्वर कोकिला यशोदा देवी ने विद्यार्थियों को गायन, वादन और नर्तन का प्रशिक्षण दिया। यशोदा देवी ने नागपुरी गीतों के प्रमुख रागों डमकच एकहरिया, झुमटा, अंगनई, मर्दाना झूमर आदि की बारीकी से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम को मंत्रमुग्ध भी कर दिया। इस कार्यक्रम के लिए कॉलेज की प्राचार्या का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच निरंतर होते रहना चाहिए। दीनबंधु ठाकुर ने नागपुरी गीतों के रागों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ने गाकर, बजाकर और नृत्यकर विद्यार्थियों को सिखाया। नागपुरी नृत्य के कुछ लय और वादन के ताल को बारीकी से सिखाया। महावीर लोहार ने भी नागपुरी नृत्य के कुछ लय ताल को खुद नाचकर, बजाकर सिखाया। डॉ लक्ष्मीकांत नारायण बड़ाईक ने प्राचार्या की स्मृति में एक सुंदर नागपुरी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन नागपुरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कोरनेलियुस मिंज ने किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की डॉ संगीता संगा, डॉ प्रियंका कुमारी, भूगोल विभाग के अनंत राम, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव सहित नागपुरी और हिंदी विभाग के विद्यार्थी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.