Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
स्टूडेंट सर्किल के तीन छात्रों का जेपीएससी में उल्लेखनीय सफलता, संस्थान ने दी हार्दिक बधाई
Published / 2025-07-25 21:25:48
स्टूडेंट सर्किल के तीन छात्रों का जेपीएससी में उल्लेखनीय सफलता, संस्थान ने दी हार्दिक बधाई

एबीएन कैरियर डेस्क। स्टूडेंट सर्किल, रेडियम रोड, रांची को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे तीन होनहार छात्रों जयंत कुमार (वित्त सेवा), रामजीत हेंब्रम (प्रशासनिक सेवा) एवं सौरव कुमार (शिक्षा सेवा) ने 11वीं एवं 13वीं जेपीएससी परीक्षा में अंतिम रूप से चयन प्राप्त किया है। संस्थान इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास का सजीव प्रमाण है। स्टूडेंट सर्किल वर्ष 1997 से झारखंड के युवाओं को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सशक्त मार्गदर्शन प्रदान करता आ रहा है। संस्थान के छात्र आज राज्य व देश के विविध उच्च पदों पर कार्यरत हैं। हम भविष्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं सफलता हेतु गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संरचना उपलब्ध कराते रहेंगे।

बीआइटी के फैकल्टी विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला तकनीकी ज्ञान
Published / 2025-07-24 21:20:02
बीआइटी के फैकल्टी विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला तकनीकी ज्ञान

टीम एबीएन, रांची। आज कार्यक्रम के चौथे दिन 24 जुलाई को बीआइटी मेसरा, लालपुर एक्सटेंशन में आयोजित फैकल्टी विकास कार्यक्रम के चौथे दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किये गये। पहले सत्र में डॉ. वंदना भट्टाचार्य (प्रमुख एवं प्रोफेसर, सेंटर फॉर क्वांटिटेटिव इकॉनॉमिक्स एंड डेटा साइंस विभाग, बीआईटी मेसरा, रांची) ने मशीन लर्निंग : डिजिटल व्यवसाय में रूपांतरण की क्रांति विषय पर व्याख्यान दिया और मशीन लर्निंग की भूमिका को आधुनिक व्यापारिक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव के रूप में प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में डॉ अभिजीत मुस्ताफी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीआइटी मेसरा, रांची) ने सोशल मीडिया डेटा के विश्लेषण एवं पूवार्नुमान की एक मशीन लर्निंग आधारित पद्धति विषय पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सोशल मीडिया पर आधारित डेटा सेट्स के व्यवहार और संभावित रुझानों की व्याख्या की गई। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रणब कुमार की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग उल्लेखनीय रहा। समन्वयक डॉ. अमृता प्रियम और डॉ. महुआ बनर्जी द्वारा कार्यक्रम का सुचारु संचालन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवक के रूप में शिवांगी तिवारी, सृष्टि पुष्कर, अनुब्रत सरकार एवं रोहित कुमार ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। सत्र के पांचवे दिन सभी प्रतिभागियों को इंड्रस्ट्रिल विजिट के तहत सीएमपीडीआई मुख्यालय का भर्मण दिनाँक 25 जुलाई को कराया जायेगा।

डीएवी बरियातू में विद्यालय के 36वें प्राकट्य दिवस पर सतत् विकास के लक्ष्य पर कई कार्यक्रम
Published / 2025-07-24 21:12:00
डीएवी बरियातू में विद्यालय के 36वें प्राकट्य दिवस पर सतत् विकास के लक्ष्य पर कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची का 36वां प्राकट्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता और सम्मानित अतिथि आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के मानद सदस्य शत्रुघ्न लाल गुप्ता थे।  कार्यक्रम की शुरुआत आर्य हवन से हुई। इसके पश्चात् ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित कर सतत् विकास पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की अबतक की यात्रा एवं उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी उद्देश्यों और दायित्वों की सजगता के प्रति अतिथियों को अवगत कराया।  विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य नाटिका द्वारा प्रकृति, जल एवं प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण के महत्व का संदेश दिया गया। भाषाई विविधता पर आधारित अनेकता में एकता के संदेश आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। हिंदी नाटक युग परिवर्तन द्वारा सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलयुग की जीवंत प्रस्तुति पेश की गई और सद् आचरण, सच्चरित्र और पुरुषार्थ का महत्व बताया गया? मुख्य अतिथि ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यालय की उपलब्धि की प्रशंसा की और अपने आशीर्वचनों द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता में सर्वोत्तम की कामना की। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि डीएवी संस्थाओं द्वारा आधुनिक और मूल्य परक शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय का गौरवशाली इतिहास वहां प्रयत्नशील शिक्षकों के प्रयास का साक्षी होता है। उन्होंने कामना की कि विद्यालय अपनी प्रगतिशीलता की विरासत को कायम रखेगा। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य ने डीएवी संस्थाओं के प्रधान पद्मश्री डॉ पूनम सूरी, निदेशक डॉ वी सिंह और विद्यालय की स्थापना काल से जुड़े सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बीआईटी मेसरा और लालपुर के विद्यार्थियों ने सीखी एआई की बारीकियां
Published / 2025-07-23 20:46:53
बीआईटी मेसरा और लालपुर के विद्यार्थियों ने सीखी एआई की बारीकियां

फैकल्टी विकास कार्यक्रम  एबीएन कैरियर डेस्क। 23 जुलाई को बीआइटी मेसरा, लालपुर एक्सटेंशन में आयोजित फैकल्टी विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन दो सत्र आयोजित हुए। पहले सत्र में रमाश्रय प्रसाद (प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, मोबाइल नेटवर्क, झारखंड बीएसएनएल) ने जीईएन एआई विषय पर विचार साझा किये। दूसरे सत्र में डॉ सुभाष चंद्र यादव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड) ने शिक्षण और अधिगम प्रक्रिया का रूपांतरण: पेडागॉजी विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आये अनेक फैकल्टी सदस्य एवं शोधार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी। संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार की उपस्थिति व सहयोग सराहनीय रहा, तथा कार्यक्रम का समन्वय डॉ अमृता प्रियम और डॉ महुआ बनर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांगी तिवारी, सृष्टि पुष्कर, रोहित पांडेय और अनुब्रत सरकार ने स्वयंसेवकों के रूप में सक्रिय योगदान दिया।

डीएवी बरियातू में विद्यालय विद्यार्थी परिषद का अलंकरण
Published / 2025-07-23 20:38:44
डीएवी बरियातू में विद्यालय विद्यार्थी परिषद का अलंकरण

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में सत्र 2025-2026 के विद्यालय विद्यार्थी परिषद के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद का चयन शिक्षकों की टीम ने उनका साक्षात्कार लेकर किया।  बारहवीं कक्षा के सुधांशु कुमार साहु को हेड बॉय और शांभवी झा को हेड गर्ल चुना गया। ग्यारहवीं कक्षा की प्रियाशा पद्मजा को डिप्टी हेड गर्ल और आयुष राज डिप्टी हेड बोए्य चुने गये। डिस्सिप्लिन सेकेट्री, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, साइंस सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, इको क्लब एक्टिविस्ट, लीगल लिट्रेसी एक्टिविस्ट, लैंग्वेज क्लब एक्टिविस्ट और इन पदों के संगत डिप्टी को मिलाकर कुल 36 विद्यार्थियों वाले परिषद का गठन किया गया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने उन्हें कर्तव्य निर्वहन के प्रति लगन और पारदर्शिता की शपथ दिलायी। नयी परिषद को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय परिषद् का दायित्व विद्यालय की गतिविधियों और विद्यालय के समुचित विकास में अपना बौद्धिक, संयम और लगन का योगदान देना है। हर अच्छे विकल्पों व निर्णयों में विद्यालय परिवार सदैव परिषद् का सहयोग करेगा।

वेद व्यास डीएवी हेहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Published / 2025-07-22 22:05:17
वेद व्यास डीएवी हेहल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शैक्षणिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी : विपिन राय टीम एबीएन, रांची। वेद व्यास डीएवी हेहल रांची में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिंपल विपिन राय ने कहा कि शैक्षणिक विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्कूल एरा शैक्षणिक पत्रिका के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरी टीम को शुभकामना देते हुए कहा कि चीफ एडिटर एनके मुरलीधर और डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव के लगातार मेहनत का प्रतिफल है कि इतने लंबे समय तक इस शैक्षणिक पत्रिका का प्रकाशन संभव हो सका है। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। चीफ एडिटर मुरलीधर ने छात्रों से कहा कि आज की तारीख में आत्मबल बनाना और शैक्षणिक रुप से वैश्विक प्रतिर्स्पधा में दुनिया के देशों से जीतना ही मूल उदेश्य है। इस अवसर डॉ शीतल कुमारी भी विशेष रुप से उपस्थित रही। पत्रिका के 25 साल पूरे होने के अवसर पर इन कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की जा रही है।

बीआइटी लालपुर के फैकल्टी विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे गुर
Published / 2025-07-22 19:58:17
बीआइटी लालपुर के फैकल्टी विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे गुर

टीम एबीएन, रांची। 22 जुलाई को फैकल्टी विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आये अनेक फैकल्टी सदस्य व रिसर्च स्कॉलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ प्रणब कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अमृता प्रियम और डॉ महुआ बनर्जी रहीं। पहले सत्र में समर बनर्जी (मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, स्टार सीमेंट, कोलकाता) ने एचआर एनालिटिक्स और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया विषय पर बात करते हुए भारत में एचआर की चुनौतियां, एआई की भूमिका और सीमेंट उद्योग से जुड़ा केस स्टडी प्रस्तुत किया। दूसरे सत्र में सम्राट बनर्जी (निदेशक, GenML Solutions, कोलकाता) ने पाइथन की मदद से डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और मॉडल व्याख्या के व्यावहारिक प्रयोग सिखाये। दिन का समापन लेख चर्चा और प्रायोगिक प्रशिक्षण सत्र से हुआ।

बीआइटी लालपुर एक्सटेंशन में छह दिवसीय फैकल्टी विकास कार्यक्रम
Published / 2025-07-21 21:59:02
बीआइटी लालपुर एक्सटेंशन में छह दिवसीय फैकल्टी विकास कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। लालपुर एक्सटेंशन में छह दिवसीय फैकल्टी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने किया। उन्होंने शिक्षा में तकनीकी दक्षता और डिजिटलीकरण की बढ़ती भूमिका पर बात की। मुख्य अतिथि डीन डॉ. राजू पोद्दार ने कहा कि अच्छे शोध के लिए विश्वसनीय डेटा जरूरी है। निदेशक डॉ प्रणब कुमार ने बिजनेस में डिजिटलीकरण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अमृता प्रियम और डॉ. महुआ बनर्जी ने सभी का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। देश के विभिन्न बड़े कॉलेजों से आए फैकल्टी और रिसर्च स्कॉलर्स ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पहले दिन दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र का विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एलिवेटिंग एचआर टू न्यू हाइट्स। जिसमें वक्ता डॉ. प्रणब कुमार रहे। दूसरे सत्र का विषय था आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस एलेवटिंग एचआर न्यू हाइट्स, जिसे डॉ. शिशिर दत्ता, महाप्रबंधक (अनुसंधान एवं विकास), सी एम पी डी आई, रांची ने प्रस्तुत किया। आयोजन समिति में डॉ. श्राबनी मुखोपाध्याय, डॉ. ए. आर. श्रीवास्तव, डॉ. अशुतोष मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मिली दत्ता, डॉ. शिबा मित्रा, डॉ. जया पाल,डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. उमेशा प्रसाद, डॉ. पार्थ पॉल, डॉ. सौमित्रो चक्रवर्ती, मनोज गिरि, सुभाशीष रॉय, मनोज कुमार, शांतानु सिन्हा और राणा प्रताप मिश्रा शामिल रहे। स्वयंसेवी टीम में शिवांगी तिवारी, श्रृष्टि पुष्कर, रोहित पांडेय और अनुब्रत सरकार ने आयोजन में अहम योगदान दिया।

हुसैनाबाद : इंटर के बाद ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका
Published / 2025-07-19 11:34:45
हुसैनाबाद : इंटर के बाद ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका

17 से 28 जुलाई तक खुला है चान्सलर पोर्टल, सरकारी डिग्री कालेज में नामांकन 28 तक : प्रोफेसर इंचार्जएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। हुसैनाबाद के सरकारी डिग्रीकालेज में अभी तक 74 विद्यार्थियों ने ऑन लाईन अप्लाई किया हैं, ऑनलाइन आवेदन की तिथि का विस्तार कर दिया गया है।  विद्यार्थी 28 जुलाई तक कर सकते है। इस आशय की जानकारी हुसैनाबाद डिग्री कालेज के प्रोफेसर इंचार्ज डा राम कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद के झारहा में सरकारी डिग्री कालेज कई वर्षो से चल रहा है। इसमें नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन लिया जा सकता है। सरकारी कालेज होने की वजह विश्वविद्यालय के शुल्क के अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। कालेज में सभी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध हैं। उन्होंने अनुमण्डल समेत अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों से भी आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद एक पिछड़ा व मध्यम इलाका हैं यहां के कुछ अभिभावकों की शिकायत है कि पैसे के अभाव में अपने बच्चों को ऊंचा शिक्षा नही दे पाते हैं ऐसे अभिभावकों को सरकारी कॉलेज का लाभ उठाना चाहिए इससे क्षेत्र के लोगो को आर्थिक व मानसिक सहयोग मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,261