Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
रांची विवि के विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन मिलेगी डिग्री : कुलपति
Published / 2025-07-31 23:13:02
रांची विवि के विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन मिलेगी डिग्री : कुलपति

एबीएन कैरियर डेस्क। योगदान देने के बाद प्रभारी कुलपति डॉ डीके सिंह ने बैठक बुलायी विशेष संवाददाता, रांची रांची विवि के विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाण पत्र के लिए अब विवि परीक्षा विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विद्यार्थी अब ऑनलाइन डिग्री प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।यह घोषणा गुरुवार को रांची विवि में प्रभारी कुलपति के रूप में योगदान देने के बाद डॉ डीके सिंह अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में की। कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि विवि छात्रों के लिए है, इसलिए हमें छात्रों की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखना है। हमें जिस दायरे में रह कर काम करना है, उसके अनुरूप ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना है।कुलपति ने कहा कि विवि में शीघ्र ही कंप्यूटर साइंस विभाग की स्थापना कर बीएससी इन आर्टिफिशियल एंड मशीन लर्निंग कोर्स, बीएससी इन डेटा साइंस कोर्स, बैचलर इन सप्लाइ चैन एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कोर्स आइएमएस में शुरू किये जायेंगे। जबकि सरकार की नीतियों का क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसके लिये तीन विभाग मिल कर एक नये सेंटर में भी काम करेंगे। इसका नाम पब्लिक पॉलिसी सेंटर होगा। फॉरेन लैंग्वेज सेंटर भी खोले जायेंगे. विवि में विलंब से चल रहे सत्र को नियमित करने का निर्देश दिया।परीक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे शीघ्र ही एकेडमिक कैलेंडर वेबसाइट पर अपलोड करें, ताकि विद्यार्थी उसी अनुरूप तैयारी कर सकें। सभी कॉलेजों व पीजी विभागों में प्रयोगशाला व लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने के लिए कहा। कुलपति ने कहा कि हर माह की एक से पांच तारीख तक वेतन, पेंशन का भुगतान करें व पांच तारीख तक राजभवन को रिपोर्ट भेजें।

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची के क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
Published / 2025-07-29 18:00:40
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची के क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

                     *प्रेस विज्ञप्ति*दिनांक-29 जुलाई, 2025डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन राँची। डीएवी कपिल पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।  विद्यालय के प्राचार्य सह‌ डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम के सिन्हा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अगले चक्र में वे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए योग्यता हासिल करें। मौके पर डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी पतरातू की प्राचार्या श्रीमती रौशी वाधवानी तथा डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य श्री एस के पाठक मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एस के राणा,एन झा,एस के सिंह,वी के पाठक समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।परिणाम इस प्रकार रहेअंडर 14 में डीएवी नीरजा सहाय 144 अंक प्राप्त कर प्रथम, डीएवी टंडवा 111अंक प्राप्त कर द्वितीय और डीएवी गोविंदपुर 101अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अंडर 17 में 147 अंक के साथ डीएवी गोविंदपुर प्रथम,99 अंक के साथ डीएवी नीरजा सहाय द्वितीय और 56 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार अंडर 19 में 131 अंक के साथ डीएवी गोविंदपुर प्रथम,126 अंकों के साथ नीरजा सहाय द्वितीय और 69 अंक के  साथ डीएवी गांधी नगर  तृतीय स्थान पर रहे। 379 अंक प्राप्त कर डीएवी गोविंदपुर अथलेटिक्स प्रतियोगिता का चैंपियन रहा 369 अंकों के साथ डीएवी नीरजा सहाय उप विजेता रहा।अंडर 14100 मीटर दौड़,बालकडीएवी नीरजा सहाय ,प्रथमडीएवी गांधी नगर, द्वितीयडीएवी बारियातू, तृतीय 100 मीटर दौड़ बालिकाडीएवी आनंद स्वामी, प्रथम डीएवी नीरजा सहाय, द्वितीयडीएवी पुनदाग, तृतीय 200 मीटर दौड़,बालकडीएवी नीरजा सहाय,प्रथमडीएवी टंडवा, द्वितीय डीएवी गांधी नगर, तृतीय 200 मीटर दौड़,बालिकाडीएवी टंडवा,प्रथम डीएवी गोविंदपुर, द्वितीय डीएवी नीरजा सहाय, तृतीय 400 मीटर दौड़,बालकडीएवी टंडवा,प्रथम,डीएवी गोविंदपुर, द्वितीय डीएवी गांधी नगर, तृतीय 400 मीटर दौड़, बालिका डीएवी नीरजा सहाय, प्रथम डीएवी गोविंदपुर, द्वितीय डीएवी पुनदाग, तृतीय अंडर 17100 मीटर दौड़, बालक डीएवी खूंटी,प्रथमडीएवी बचरा, द्वितीय डीएवी गोविंदपुर, तृतीय 100 मीटर दौड़, बालिका डीएवी गोविंदपुर, प्रथम डीएवी गांधी नगर, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय 200 मीटर दौड़,बालकडीएवी नीरजा सहाय, प्रथम डीएवी पुनदाग, द्वितीय डीएवी टंडवा, तृतीय 200 मीटर बालिकाडीएवी गांधी नगर, प्रथम डीएवी गोविंदपुर, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय 400 मीटर दौड़,बालकडीएवी नीरजा सहाय, प्रथम डीएवी खूंटी, द्वितीय डीएवी टंडवा, तृतीय 400 मीटर, बालिका डीएवी गांधी नगर, प्रथम डीएवी कपिल देव, द्वितीय डीएवी पुनदाग, तृतीय अंडर 19100 मीटर दौड़,बालकडीएवी नीरजा सहाय, प्रथम डीएवी पतरातू, द्वितीय डीएवी खूंटी, तृतीय 100 मीटर दौड़, बालिका डीएवी गोविंदपुर, प्रथम डीएवी बारियातू, द्वितीय डीएवी कपिल देव, तृतीय 200 मीटर दौड़, बालक डीएवी खूंटी, प्रथम डीएवी कपिल देव, द्वितीय डीएवी पतरातू, तृतीय 200 मीटर दौड़, बालिका डीएवी नीरजा सहाय, प्रथम डीएवी गांधी नगर, द्वितीय डीएवी बारियातू, तृतीय 400 मीटर दौड़, बालक डीएवी, बचरा, प्रथम डीएवी गांधी नगर, द्वितीय डीएवी खूंटी, तृतीय 400 मीटर दौड़, बालिका डीएवी गोविंदपुर, प्रथम डीएवी कपिल देव, द्वितीयक्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता में  अंडर 17 बालक में डीएवी पुनदाग विजेता तथा डीएवी गांधी नगर उप विजेता रहा। डीएवी बारियातू तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर 19 बालक वर्ग का विजेता डीएवी कपिल देव तथा उपविजेता डीएवी गांधी नगर रहा। डीएवी बारियातू तीसरे स्थान पर रहा। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु और एन झा ने दी। , 

द स्कॉलर्स गैंबल क्विज़ में एसआर डीएवी पुंदाग को तृतीय पुरस्कार
Published / 2025-07-28 23:29:01
द स्कॉलर्स गैंबल क्विज़ में एसआर डीएवी पुंदाग को तृतीय पुरस्कार

एबीएन कैरियर डेस्क। ऐड मेलयोरा के अंतर्गत द स्कॉलर्स गैंबल क्विज़ में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के विद्यार्थियों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा द्वादश की तनु सिंह, अश्विनी कुमार तथा उत्कर्ष खरे ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए रांची के लगभग 30 लब्धप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए तृतीय स्थान पर पहुंचे।उन्हें दो हजार रुपए का चेक प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही क्रिप्टिक क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में एकादश कक्षा की सृष्टि सौम्या तथा आयुष रंजन ने भी तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें एक हजार रुपए का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया।उक्त प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतर - विद्यालयीन क्विज़ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करना गर्व का विषय है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने में मदद करते हैं।इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती इसलिए विद्यार्थियों को अध्ययनरत रहना चाहिए। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का भव्य शुभारंभ
Published / 2025-07-28 20:00:23
डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का भव्य शुभारंभ

                     *प्रेस विज्ञप्ति*दिनांक-28 जुलाई, 2025*डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित  डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का भव्य शुभारंभ**मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति*राँची। डीएवी कपिल पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित कलस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड तथा धुर्वा के प्रभात तारा खेल मैदान में शुरू हो गई।  डीएवी स्पोर्ट्स–2025 के बैनर के चल रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।  मुख्य अतिथि श्री अजय नाथ शाह देव , अध्यक्ष जेएससीए द्वारा खेल की शुरुआत की घोषणा की गई। इससे पहले  स्वागत गान,रंगारंग मार्च पास्ट,ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण के उपरांत गुब्बारे उड़ाकर खिलाड़ियों में खेल भावना उत्पन्न की गई।मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाह देव ने प्रेरक संबोधन में कहा –"खेल  से प्रतिभागियों को सीखने का अच्छा मौक़ा मिलता है। एक बार हारने के बाद जीतने के लिए खेल ही सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है।जब आप भाग लेते हैं तो अनुशासन, संयम और संघर्ष सीखते हैं।डीएवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी संस्थाएं पूरी गंभीरता और नियमानुकूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा डीएवी के ही छात्र रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा (क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी,डीएवी झारखंड ज़ोन-बी एवं क्लस्टर संयोजक) ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों,निर्णायकों,शिक्षकगणों,अभिभाव कों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा–"खेल छात्र छात्राओं के सर्वांगीण लिए जरूरी है।खेल से हमें फिटनेस, स्वास्थ्य, नेतृत्व, सहयोग सीखने को मिलता है।डीएवी स्पोर्ट्स  प्रतियोगिता की संकल्पना डीएवी के प्रधान डॉ.पूनम सूरी(आर्यरत्न, पद्मश्री) डॉ. वी. सिंह, निदेशक (पीएस), डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली द्वारा की गई है।प्रधान जी की इच्छा है खेल में ज्यादा से ज्यादा बच्चे भाग लें।"  श्री सिन्हा ने श्री अजय नाथ शाहदेव, डॉ विनय कुमार(सीनियर प्रोफेसर, फीजिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय) श्री आलोक दूबे,(पासवा),श्री जय सिंह यादव (समाजसेवी),श्री दीपक ओझा समेत विभिन्न डीएवी स्कूल के प्राचार्यों समेत सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।इस दो-दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता में झारखंड ज़ोन-बी (क्लस्टर-) के 12 डीएवी विद्यालयों से आए 1000 से अधिक छात्र-छात्राएँ U-14, U-17 एवं U-19 आयु वर्ग में (ऊंची कूद, लंबी कूद,गोला फेंक,चक्का फेंक  समेत एथलेटिक्स एवं क्रिकेट स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।उद्घाटन समारोह में डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू और डीएवी गांधी नगर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर डीएवी समेत कई अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्यगण,शिक्षा-जगत के विशिष्ट जन एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में श्री अजय नाथ शाह देव, डॉ विनय कुमार,श्री आलोक दूबे,श्री जय सिंह यादव,श्री दीपक ओझा, एस.के. मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी बरियातू),श्री विपिन राय(प्राचार्य, डीएवी हेहल),मनोजेश्वर कुमार (डीएवी खूंटी), किरण यादव (प्राचार्या, डीएवी नीरजा सहाय), डॉ. तापस घोष (प्राचार्य, डीएवी पुंदाग), श्री पुष्प कुमार झा (डीएवी टंडवा),श्री एस के पाठक(डीएवी गोविंद पुर),श्री पी के झा(डीएवी गांधी नगर),श्री विकास कुमार (साइको ग्राफिक सोसायटी, झारखंड,राँची) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षकों–अशोक कुमार सिंह, मोहित सिन्हा, दीपाली कुमारी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी एन झा,आलोक इंद्र गुरु डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू, राँची के डीएवी स्पोर्ट्स–2025 के मीडिया प्रभारी 

राहे के राजकिशोर सिंह मुंडा का झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयन
Published / 2025-07-26 22:53:49
राहे के राजकिशोर सिंह मुंडा का झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयन

टीम एबीएन, रांची। राहे प्रखंड के बसंतपुर ग्राम निवासी चंद्रकांत सिंह मुंडा का पुत्र राज किशोर सिंह मुंडा का चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। राज किशोर सिंह मुंडा का स्कूली शिक्षा 12 वीं तक ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची तथा सिविल इंजीनियर की पढ़ाई बीआईटी मेसरा से किया है।वर्तमान में एनएच डिवीजन गुमला में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने मन प्रारंभ से ही बना लिया था। सेल्फ स्टडी ओर ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के नियोजन पदाधिकारी, माता पिता और मित्रों के मार्गदर्शन से इन्होंने यह सफलता पायी है। श्री मुंडा को जेपीएससी सिविल सेवा के दूसरे प्रयास में 276 रैंक प्राप्त हुआ है। पिता चंद्रकांत सिंह मुंडा पथ निर्माण विभाग के क्षेत्र सर्वेक्षण प्रमंडल रांची में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। इनकी सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

बीआइटी मेसरा-लालपुर में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शानदार समापन
Published / 2025-07-26 21:17:06
बीआइटी मेसरा-लालपुर में फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शानदार समापन

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज विधिवत रूप से समापन हुआ। इस कार्यक्रम में बोलते हुए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति के पूरे टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार के अन्य प्रोग्राम आयोजित करने की बात की।  कार्यक्रम संयोजिका डॉ अमृता प्रियम ने इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपने अपने सत्रों में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को नये-नये तकनीकी जानकारी दी। आज के आखिरी दिन योग के राज्यस्तरीय योगगुरू आदित्य कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को अपने कार्य क्षेत्र में या फिर जीवन में आने वाले मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए योग और उसकी उपयोगिता पर अपनी बातें रखी और प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन वृक्षारोपण सभी प्रतिभागियों के सहयोग से प्रांगण में कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक कुल सचिव मनोज कुमार गिरी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, शांतनु सिन्हा, राणा प्रताप मिश्रा,मनोज कुमार डॉ अमृता सरकार, डॉ अपर्णा शुक्ला जय पॉल, सौमित्रो चक्रवर्ती, उमेश प्रसाद, अभय रंजन श्रीवास्तव, शुभाशीष रॉय, मानषी गुप्ता, संजय कुमार, पार्थ सारथी, सिबा मित्रा सहित शिवांगी तिवारी,सृष्टि, अनुब्रत शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ महुवा बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों सहित सभी मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया।

बीआईटी मेसरा-लालपुर में फैकल्टी कार्यक्रम का समापन
Published / 2025-07-26 15:56:57
बीआईटी मेसरा-लालपुर में फैकल्टी कार्यक्रम का समापन

एबीएन कैरियर डेस्क। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में 21 जुलाई से आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आज विधिवत रूप से समापन हुआ।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डीन यु जी बी आई टी मेसरा डॉ संजय कुमार झा उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए लालपूर यूनिट के पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए AICTE के इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम में बोलते हुए संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों और संचालन समिति के पूरे टीम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी प्रकार के अन्य प्रोग्राम आयोजित करने की बात की।कार्यक्रम संयोजिका डॉ श्रीमती अमृता प्रियम ने इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सम्मानित अतिथि  वक्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने अपने सत्रों में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को नए नए तकनीकी जानकारी प्रदान किया।आज के आखिरी दिन योग के राज्यस्तरीय योगगुरू श्री आदित्य कुमार सिंह जी ने प्रतिभागियों को अपने कार्य क्षेत्र में या फिर जीवन मे आने वाले मानसिक तनाव को कम करने और स्वस्थ रहने के लिए योग और उसकी उपयोगिता पर अपनी बातें रखी और प्रशिक्षण दिया।इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहायक कुल सचिव श्री मनोज कुमार गिरी , डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार डॉ अमृता सरकार, डॉ अपर्णा शुक्ला जय पॉल, सौमित्रो चक्रवर्ती, उमेश प्रसाद, अभय रंजन श्रीवास्तव, शुभाशीष रॉय, मानषी गुप्ता , संजय कुमार, पार्थ सारथी, , सिबा मित्रा सहित शिवांगी तिवारी,सृष्टि, अनुब्रत, शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजिका डॉ महुवा बनर्जी ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों सहित सभी मीडिया के साथियों का आभार प्रकट किया।

झारखंड को जल्द मिलेगा दूसरा सैनिक स्कूल
Published / 2025-07-25 23:23:50
झारखंड को जल्द मिलेगा दूसरा सैनिक स्कूल

तिलैया में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूतटीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ा दिये गये हैं। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्कूली शिक्षा सचिव को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सैनिक स्कूल तिलैया पहले से संचालित है, लेकिन छात्रों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त स्कूल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। फिलहाल तिलैया सैनिक स्कूल में देशभर के अन्य सैनिक स्कूलों की तुलना में सर्वाधिक 875 छात्र अध्ययनरत हैं। मुख्य सचिव शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और समस्याओं पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।बैठक में बताया गया कि सैनिक स्कूल तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये की लागत से नई जलापूर्ति योजना तैयार की जाएगी, जिसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा दे दी गई है। इसके अलावा स्कूल परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।मुख्य सचिव ने भवन निर्माण विभाग को स्कूल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टरों के मरम्मत और रखरखाव के लिए निर्देश दिए। वहीं, सैनिक स्कूल प्रशासन ने कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस और अन्य लाभ राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर अनुमानित खर्च करीब 7 करोड़ रुपये आएगा। इस प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को अन्य राज्यों के सैनिक स्कूलों के मॉडल का अध्ययन करने को कहा है।अब सैनिक स्कूल तिलैया के छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में ही कराई जाएगी। अब तक छात्रों को इसके लिए हजारीबाग जाना पड़ता था, जिससे छात्रों और प्रबंधन को असुविधा होती थी। इस अहम बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल तिलैया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

द युवा @धुमकुड़िया कोचिंग के कई अभ्सर्थी चयनित
Published / 2025-07-25 21:26:41
द युवा @धुमकुड़िया कोचिंग के कई अभ्सर्थी चयनित

एबीएन कैरियर डेस्क। 25 जुलाई 2025 को जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। इस परिणाम में द युवा @धुमकुड़िया कोचिंग संस्थान से कई अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से हुआ है। इन अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और कोचिंग संस्थान के संचालक रानी राज और राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन और सहयोग से सफलता प्राप्त की। संस्थान आनलाइन मोड में संचालित होती है जिसमें प्रारम्भिक परीक्षा से लेकर इंटरवयू तक कि तैयारी करायी जाती है। धुमकुड़िया के अपने किताब और मार्गदर्शन में पीटी, मेंस तथा टेस्ट सीरीज एवं उत्तर लेखन करायी जाती है। बारंबार अभ्यास कराया जाता है जिससे अभ्यर्थी परिपक्व हो जाते हैं।सफल अभ्यर्थियों में जगदीप कुमार हेम्ब्रम रैंक 66, अमित कुमार चौधरी रैंक 179, सरिता बारला रैंक 324 , कश्मीरा हेम्ब्रम रैंक 105 ( अनुसूचित वर्ग में रैंक 7) आदि शामिल हैं। कुछ समय पहले प्रकाशित जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा में भी 4 अभ्यर्थी जेल सुपरिटेंडेंट के रूप में चयनित हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,203