राज काज

View All
Published / 2026-02-07 23:33:30
झारखण्ड में ग्रीन स्टील युग का आगाज

झारखंड में ग्रीन स्टील युग का आगाज़

CM के नेतृत्व में ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ हो चुका है।

टाटा स्टील और नवीन जिंदल समूह के निवेश प्रस्ताव समेत स्टील और पावर सेक्टर, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत कोटिंग और फिनिश्ड स्टील, ऑटोमोबाइल उद्योग और सीमेंट उद्योग के लिए विभिन्न निवेशकों ने झारखण्ड में निवेश के प्रति रुचि दिखाते हुए कुल 1 लाख 27 हजार करोड़ के निवेश का आशय पत्र उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार को सौंपा गया है। इसमें नवीन जिंदल समूह का 70 हजार करोड़ तथा टाटा स्टील का 11 हजार करोड़ का निवेश भी प्रस्तावित है।

झारखण्ड सरकार और प्रमुख औद्योगिक समूहों जैसे टाटा स्टील एवं नवीन जिंदल समूह के बीच हुए ऐतिहासिक समझौतों के अतिरिक्त उड़ीसा एलॉय स्टील, रुंगटा माइन्स, अम्लगाम स्टील एंड पॉवर, बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जय सस्पेंशन लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड से प्राप्त आशय पत्र के बाद राज्य एक नए औद्योगिक युग के द्वार पर खड़ा है। 1 लाख 27 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव झारखण्ड को ना सिर्फ स्टील हब बनाएगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित भी करेगा।

इस निवेश का मुख्य उद्देश्य जीरो कार्बन लक्ष्यों की प्राप्ति और उच्च-गुणवत्ता वाले फिनिश्ड उत्पादों का निर्माण है। राज्य अब केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से दुनिया को क्लीन स्टील और स्मार्ट ऑटो-कंपोनेंट्स की आपूर्ति करने के लिए दुनिया के सामने तैयार है।

पावर सेक्टर के क्षेत्र में 25,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत लातेहार में स्टील और पावर सेक्टर के क्षेत्र में उड़ीसा स्टील अलॉय लिमिटेड 25,000 करोड़ का निवेश से संबंधित आशय पत्र (LoI) प्रेषित किया है। 

इसके तहत ब्लास्ट फर्नेस और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (DRI) यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग के लिए सरायकेला खरसावां में रुंगटा समूह 10,000 करोड़ के निवेश से स्टील, पावर और सीमेंट प्लांट का निर्माण करेगा। इसके अतिरिक्त रुंगटा माइन्स लिमिटेड द्वारा 300 करोड़ का अलग निवेश भी प्रस्तावित है।

उन्नत कोटिंग और फिनिश्ड स्टील के लिए बोकारो में बीएमडब्लू (BMW) इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1,070 करोड़ की लागत से कोल्ड रोल्ड फुल हार्ड कॉइल्स और Galvalume / ZAM कोटेड कॉइल्स का उत्पादन करेगी, जो जंग-रोधी और टिकाऊ समाधान प्रदान करेंगे। ऑटोमोटिव सेक्टर के तहत पूर्वी सिंहभूम के आदित्यपुर में जय सस्पेंशन द्वारा 255 करोड़ के निवेश से लीफ और पैराबोलिक स्प्रिंग्स का निर्माण किया जाएगा, जो ऑटोमोबाइल उद्योग को मजबूती देगा।

फिनिश्ड स्टील एवं पावर पूर्वी सिंहभूम के कांड्रा में अमलगम स्टील द्वारा 4,980 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव है, जो फिनिश्ड स्टील उत्पादन पर केंद्रित होगा। इसी के साथ सनशाइन ग्लोबल कैपिटल, सिंगापुर का 10 मेगावाट एआई डेटा सेंटर का लगभग 3,000 करोड़ का निवेश भी प्रस्तावित है।

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन

इस निवेश प्रस्ताव का सबसे बड़ा लाभ राज्य के राज्य के हुनरमंद युवाओं और स्थानीय लोगों को मिलेगा। अनुमान है कि इन प्रस्तावित परियोजनाओं से 46,555 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

इसमें उड़ीसा स्टील अलॉय से 20,000, रुंगटा से 6,200, अमलगम स्टील से 3,000 और बीएमडब्लू इंडस्ट्रीज से 1,415, जय सस्पेंशन से 2,500 से अधिक परिवार को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा।
अत्याधुनिक तकनीक का होगा उपयोग
टाटा स्टील, जिंदल और अन्य समूहों ने झारखण्ड में विश्व की सबसे उन्नत तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया है।

EASyMelt जैसे तकनीक से विद्युत ऊर्जा और सिनगैस के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में 50% की कमी होगी। Hisarna तकनीक स्थानीय निम्न-श्रेणी के लौह अयस्क का उपयोग कर उत्सर्जन को 80% तक कम कर सकती है। ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट और ग्रीन फील्ड न्यूक्लियर प्लांट के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा पर जोर दिया जाएगा।

सस्टेनेबल टिनप्लेट पर्यावरण अनुकूल मिथाइल सल्फोनिक एसिड और 85% वाटर रीसाइक्लिंग पर ध्यान केंद्रित करेगा। Galvanized, Galvalume, ZAM और कलर-कोटेड स्टील की उपयोगिता पर भी जोर दिया. ये उत्पाद ऑटोमोटिव, घरेलू उपकरणों और निर्माण कार्यों के लिए अत्यधिक टिकाऊ, जंग-रोधी और गर्मी सहने वाले समाधान प्रदान करेंगे।

Published / 2026-02-06 21:58:39
15वें वित्त आयोग और पीएम अभीम की समीक्षा

2 फरवरी को समीक्षा और चेतावनी, 6 फरवरी को उप विकास आयुक्तों संग बैठक कर निर्माण व खर्च में तेजी के निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार अब केवल समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते दोनों सभी सिविल सर्जन को केवल चेतावनी दी गयी थी और आज अपर मुख्य सचिव ने सभी उप विकास एक्टों को पीएम अफीम और 15वें वित्त आयोग की राशि का निर्माण व खर्च में तेजी के निर्देश दिया। 

दिनांक 2 फरवरी 2026 को अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना, 15वां वित्त आयोग और पीएम-अभीम की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। 

आज 6 फरवरी 2026 को अपर मुख्य सचिव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) के साथ 15वें वित्त आयोग और पीएम-अभीम की प्रगति की अलग से समीक्षा की।  

इस बैठक में एचएससी, पीएचसी, बीपीएचयू, आईपीएच और यूएएम जैसी स्वास्थ्य इकाइयों के निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाया गया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जहां भी निर्माण कार्य बाधित हैं, वहां तुरंत कारणों की पहचान कर उन्हें पूरा कराया जाए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और उप सचिव ध्रुव प्रसाद के साथ केपीएमजी के लालमोहन उपस्थित थे। 

अपर मुख्य सचिव ने यह भी सवाल उठाया कि कई स्थानों पर क्या ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनका निर्माण तो पूरा हो गया इसके बावजूद फंक्शनल नहीं हैं। ऐसे सभी मामलों में तत्काल स्थिति का आकलन कर केंद्रों को चालू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य योजनाओं में पड़ी राशि को शीघ्र खर्च कर विकास कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया। 

Published / 2026-02-06 21:55:06
आयुष्मान भारत योजना के तहत हजारीबाग के निजी अस्पताल पर कार्रवाई, एबी-एमएमजेएवाई से निलंबन

टीम एबीएन, रांची। आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अनियमितताओं के मामले में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने हजारीबाग फोर्ड एंड आर्थो केयर, हजारीबाग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। शो-कॉज नोटिस का समय पर उत्तर नहीं देने के कारण अस्पताल को योजना के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अस्पताल के विरुद्ध प्रस्तुत अनालाइसिस रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पायी गयी थीं, जो आयुष्मान भारत योजना के नियमों के प्रतिकूल हैं। इन अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी द्वारा अस्पताल को क्रमश: 20 सितंबर 2024, 30 मई 2025 एवं 23 सितंबर 2025 को कुल तीन पत्र जारी किये गये थे। 

इन सभी पत्रों के माध्यम से अस्पताल के अधिकृत ई-मेल आईडी पर स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु निर्धारित समय सीमा में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुस्मारक भी भेजा गया, बावजूद इसके कोई प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया। 

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशा-निर्देश की कंडिका  6.3.4.2 के तहत कार्रवाई करते हुए जसास ने अस्पताल को योजना से निलंबित करने का निर्णय लिया है। 

हालांकि, निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में भर्ती आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी मरीजों को छुट्टी मिलने तक सामान्य रूप से निरंतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, निलंबन अवधि में भी अस्पताल में पाई गई अनियमितताओं एवं विसंगतियों की नियमित जांच जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई को झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक की स्वीकृति प्राप्त है।

Published / 2026-02-05 21:37:22
समय पर निकालें शिव बाराज : मंजूनाथ भजंत्री

शिव बारात आयोजन समिति के साथ उपायुक्त ने की बैठक, समय पर निकालें शिव बारात 

12 फीट से उंची नहीं बनायें झांकी 

टीम एबीएन, रांची। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर बारात समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सभी बारात समितियों को तय समय पर बारात निकालने के साथ पूर्व के वर्षों की तरह व्यवस्था करने को कहा। 

उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 12 फीट से  उंची झांकी नहीं बनायी जानी चाहिए। साथ ही बारात के दौरान मुख्य पथों पर जाम की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाये। 

बारात का समापन पूर्व के वर्षों की तरह अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर ही किया जायें। उपायुक्त ने बारात समितियों के सदस्योें से बारात के रूट, किस प्रकार की झांकी के अलावा बाबा की बारात में व्यवस्था के बारे में क्रमवार जानकारी ली। बैठक में समिति की सदस्यों ने बाबा की बारात को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

वहीं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी मंदिर से दो बारात, रातू रोड इंद्रपुरी शिव मंदिर से एक बारात, चुटिया से दो बारात के अलावा कुछ अन्य शिवालयों से छोटी बाबा की बारात निकाली जाती है। इसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

इस मौके पर एसएसपी राकेश रंजन, एडीएम राजेश्वर आलोक, एनडीसी, एसडीओ कुमार रजत, बारत समिति की ओर से राजेश साहू, प्रेम साहू, बादल सिंह, आनंद साह, भोलू सिंह, रिवाल्डो वर्मा, मीरा गुप्ता, अमन सिंह, नंद किशोर सिंह चंदेल, विनय सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।

Published / 2026-02-05 21:35:57
रांची : महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने बनायी रणनीति

महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने की बैठक 

तैयारियों की समिक्षा, दिये कई दिशा निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की  बैठक गुरुवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 15 फरवरी  को महाशिवरात्रि महोत्सव पर रांची पहाड़ी मंदिर की तैयारियों को लेकर क्रमवार समीक्षा की गयी। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पहाड़ी बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों के लिए पूजा-अर्चना करने के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। बताया गया कि महाशिवरात्रि पर सुबह 3.30 बजे सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट्ट खोले जायेंगे। पहाड़ी मंदिर के सभी मंदिरों में अरघा से भक्त जलाभिषेक, पूजा अर्चना कर सकेंगे। 

सभी मंदिरों में जल, पुजारी, लोटा की व्यवस्था, खोया पाया सूचना केंद्र, दंडाधिकारी, पुलिसबल, महिला पुलिस बल, यातायात पुलिस, मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए समिति के सदस्य, पाहन तैनात रहेंगे। महिला और पुरूषों के अलग-अलग पूजा-अर्चना की व्यवस्था, मेडिकल टीम, फर्स्ट ऐड की व्यवस्था रहेगी। 

उपायुक्त ने बैठक में नगर निगम को पहाड़ी मंदिर परिसर, आसपास की सड़कों की विशेष साफ-सफाई, महाड़ी मंदिर के पास की सड़कोंं पर अवश्यकता के अनुसार डिवाईडर लगाने, प्रकाश व्यवस्था करने, चलंत शौचालय, पानी की व्यव्स्था करने का निर्देश दिया।  

शिवरात्रि के पहले लाइट-तार को किया जाये दुरूस्त 

पहाड़ी मंदिर के सभी बिजली के तार, खराब लाईट की मरम्म्त का निर्देश संबंधित बिजली विभाग कि अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा की बाबा की बारात के दौरान निर्वाधित बिजली आपूर्ति की जाये।  

शिवरात्रि में प्रशासन  की रहेगी कड़ी नजर : डीसी 

बैठक में उपायुक्त ने एएसपी राकेश रंजन को महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम करने को कहा। इसमें पहाड़ी मंदिर में पुलिस बल, महिला पुलिस, यातायात पुलिस की व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्व पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर सारी व्यवस्था चाक-चौबंध रहेगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था  कर ली गयी है। वहीं पहाड़ी मंदिर की व्यवस्था की नजर सीसीटीवी कैमरे से होगी। 

प्लास्टिक, शीशे की बोतल वर्जित 

शिवरात्रि के दौरान पहाड़ी मंदिर में प्लास्टिक थैला, वोतल, शीशा की बोतल लेकर पूजन सामग्री लेकर आने वाले भक्तोें से जिला प्रशासन ने अनुरोध किया है कि महाशिवरात्रि में भक्त प्लास्टिक थैला, बोतल, शीशा बोतल की जगह सखुआ दोना, पत्तल, बांस की टोकरी में पूजन समाग्री के लिए उपयोग करने की अपिल की है।  

शिवरात्रि से पहले रविवार को होगी वॉलेंटियर्स कार्यशाला 

बैठक में उपायुक्त ने एडीएम लॉ एंड आर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह  एसडीओ कुमार रजत को ने उपायुक्त ने शिवरात्रि के पहले पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों के लिए एक कार्यशाला करनें का निर्देश दिया। ताकि वॉलेंटियर्स भक्तों के बेहतर व्यवस्था दे सकें। साथ ही समिति के सदस्यों को कार्ड निर्गत किये जायेंगे। वहीं वॉलेंटियर्स एक जगह जमा होकर नहीं रहेंगे, अवश्यकता के अनुसार अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।   

बैठक में ये रहे उपस्थित 

आनंद गाड़ोदिया, बलराम मिश्रा, मदनलान पारीक, कैलाश राय, अंकित, सौरभ चौधरी, संदीप जैन, जीतेंद्र प्रसाद, गोपाल कुमार, अंकित सहित कई उप समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Published / 2026-02-05 21:30:09
झारखंड कैबिनेट से 27 प्रस्ताव मंजूर

आचार संहिता की वजह से नहीं हुई ब्रीफिंग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अहम निर्णय लिये गये। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। 

हालांकि, नगर निकाय चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से मंत्रिमंडल के फैसलों को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गयी। 

सूत्रों के अनुसार, पास किये गये प्रस्तावों में प्रशासनिक, विकासात्मक एवं नीतिगत विषय शामिल हैं। विस्तृत जानकारी आचार संहिता समाप्त होने के बाद साझा की जा सकती है।

Published / 2026-02-05 17:47:05
निकाय चुनाव : लातेहार में वाहनों से 40 लाख से ज्यादा नगद जब्त

नगर पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, लातेहार में वाहन जांच के दौरान 40 लाख से अधिक नकदी जब्त 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चलाये जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बुधवार की शाम प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। 

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम के समीप पलामू की ओर से रांची जा रही कत्थे रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 01 सीए 9495) से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किये गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नियमित वाहन जांच के दौरान उक्त कार को रोका गया था, जिसकी तलाशी लेने पर इतनी बड़ी नकदी मिलने से संबंधित अधिकारियों ने तत्काल वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

नोडल पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि बरामद राशि की जानकारी आयकर विभाग के सक्षम अधिकारी को दे दी गयी है तथा पूरे मामले की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक इससे संबंधित अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किये जायेंगे। 

इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है तथा अन्य संदिग्ध वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।  

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के संभावित उपयोग को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने दोहराया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कारर्वाई काले धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फिलहाल मामला जांचाधीन है और आयकर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Published / 2026-02-04 21:28:06
निकाय चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन सड़क पर भारी ट्रैफिक प्रेशर

नगर निगम चुनाव: नामांकन की अंतिम तिथि पर सीएम हेमंत सोरेन का दौरा, हेलिकॉप्टर दिखते ही 20 मिनट के लिए बंद होंगी प्रमुख सड़कें 

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर आज बुधवार, 4 फरवरी नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस वजह से समाहरणालय में भारी भीड़ रहने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धनबाद आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 

सीएम का हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद 20 मिनट के लिए बंद होगी प्रमुख सड़कें 

नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में प्रत्याशी, उनके समर्थक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आज धनबाद समाहरणालय पहुंचेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर उतरना प्रस्तावित है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। 

प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद बरवाअड्डा से सिटी सेंटर तक का रास्ता करीब 20 मिनट के लिए पूरी तरह खाली कराया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने तक उस मार्ग पर किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ तक और विनोद बिहारी चौक से मेमको मोड़ तक भी कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। 

दोनों कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। समाहरणालय के आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी और केवल अधिकृत वाहनों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। 

यातायात को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा 

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नजर आते ही शहर की कुछ प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री का काफिला बिना किसी रुकावट के गोल्फ ग्राउंड तक पहुंच सके। 

काफिला गोल्फ ग्राउंड पहुंचने के बाद यातायात को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। आम लोगों की परेशानी कम हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद आ रहे हैं।

Page 26 of 351

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse