टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार द्वारा 30 सितंबर को भंडरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना के दागी पंजी, फरारी पंजी, हाजत पंजी, एमओ इंडेक्स, सीडी पार्ट टू पंजी, विभिन्न केसों के अद्यतन केस दैनिकी, निजी दैनिकी, चार्ज सीट के साथ साफसफाई, फाईलों का रख रखाव आदि की जांच की। मौके पर उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाने, क्राइम कंट्रोल, क्राइम डिटेक्शन का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा, थाना प्रभारी गौतम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार विश्वकर्मा, शर्मा भगत, अनूप खलखो, सहायक अवर निरीक्षक लवकुश सिंह, लाल कुमार महतो व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।