Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समर्पणदीप बीएड कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में टॉपर सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समर्पणदीप बीएड कॉलेज के प्रतिभा सम्मान समारोह में टॉपर सम्मानित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को समर्पणदीप बीएड कॉलेज, रांची में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बीएड द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। रांची विश्वविद्यालय, रांची के द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष 2022 की परीक्षा में समर्पणदीप बीएड कॉलेज की छात्रा विभा महतो ने 91.69% अंक लाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संभवत: वित्तीय वर्ष 2022 बीएड की परीक्षा में विवि में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। समर्पणदीप बीएड कॉलेज में दूसरे स्थान पर रही विनीता और नेहा कुमारी का अंक 90.73 प्रतिशत है। तीसरे स्थान पर रही निशा प्रिया को 89.38 प्रतिशत अंक मिला है। मौके पर कॉलेज के चेयरमैन अभिषेक सिंह, प्राचार्य डॉ रजनीश पांडे, विभागाध्यक्ष दशरथ महतो ने बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्याख्याता चंदन कुमार मिश्रा, वासिफ शाह, आनंद भगत, कन्हैया केसरी, ए मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,074