Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : तीन क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : तीन क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। सतबरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से तीन किवंटल20 किलो ग्राम अवैध गांजा का 320 पैकेट बरामद किया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त थी कि लातेहार की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच 01 एयू 1774) में कुछ गड़बड़ है। इस आधार पर सदर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया और सतबरवा थाना गेट के समक्ष वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। उस दौरान उक्त ट्रक जैसे ही पहुंचा उसकी तलाशी ली गई। तो उसमें से 320 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही ट्रक पर लोड 80 बोरा चोकर भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उड़ीसा संबलपुर के चारमाल थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद सबर का पुत्र देवेंद्र सबर जो ट्रक का चालक है एवं खलासी मनोज सेठी पिता नित्यानंद सेठी ग्राम जगरनाथ प्रसाद थाना नाकटीदउ जिला संबलपुर को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों से पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि बैकुंठ साहू जो चार माल संबलपुर का रहने वाला है। उसने गांजा को बिहार भेज रहा था। हम लोग ट्रक को लेकर जा रहे थे। एसपी ने बताया कि बैकुंठ साहू पेशेवर अपराधी है। जो ट्रक के चालक एवं खलासी को यह नहीं बताया था की गांजा को कहां लेकर जाना है। वह प्रत्येक दो सौ किलोमीटर के बाद ट्रक ड्राइवर व खलासी को चेंज करता था। इस प्रकार ट्रक को बिहार ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस गांजा का बाजार मूल्य लगभग 25 से 30 लाख रुपया आ गया है। प्रेस वार्ता में डीएसपी सुरजीत कुमार, पाकी अंचल क्षेत्र के इंस्पेक्टर अरुण महथा, सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, जमादार बुद्ध उरांव, राकेश कुमार पांडे, रामचंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,713