Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : गोंदा टाउन में दुर्गा पूजा के 76वें वर्ष पर अष्टमी को शमां बांधेंगी भोजपुरी गायिका देवी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गोंदा टाउन में दुर्गा पूजा के 76वें वर्ष पर अष्टमी को शमां बांधेंगी भोजपुरी गायिका देवी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी गोंदा टाउन कांके रोड इस वर्ष अपने पूजा आयोजन का 76वां पूरा करने जा रहा है। इस आयोजन के अमृत काल में इस बार पूजा कमेटी अपने के आयोजन को भव्यता देने के लिए दिन रात लगा हुआ है। कमेटी के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव काल को देखते हुए इस बार दिल्ली की शान लाल किला का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पूरी कमेटी के सदस्यों के साथ रात दिन इसकी सफलता के लिए सजग हैं। अमृत महोत्सव को भक्ति और ऐतिहासिक बनाने के लिए मुंबई से भोजपुरी भक्ति गीतों की गायिका देवी आ रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी रमेन्द्र कुमार, राजीव वर्मा ने कहा कि महासप्तमी के दिन डांडिया के इस भव्य आयोजन को सारेगामा फेम सुस्वाति मलिक अपना जलवा बिखेर कर माता की भक्ति को मनोरंजक बनायेगी। अष्टमी के दिन देवी की गायकी को लेकर भक्तिमय जागरण रखा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,036