टीम एबीएन, रांची। एक तरफ जहां राजधानीवासी दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तरह से उत्साह में हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व शहर के माहौल को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शहर में लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। इस वजह से लोगों के मन में भय पैदा हो रहा है। इधर, पुलिस पूरे मामले को लेकर अलर्ट है। रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर रांची पुलिस के द्वारा पंपलेट जारी कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम का व्हाट्सएप नंबर 6299423768 जारी किया गया है। इसके अलावा आप 100 डायल और 112 पर भी कॉल कर पुलिस को किसी भी आसामाजिक गतिविधि के संबंध में सूचना दे सकते हैं।