Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : ट्रक-हाइवा की टक्कर में दोनों के ड्राइवर की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : ट्रक-हाइवा की टक्कर में दोनों के ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। बुधवार देर रात जिला में बालूमाथ थाना क्षेत्र के कडरका नदी के पास ट्रक और हाइवा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा राहत कार्य आरंभ कर दिया गया है। हाइवा चालक का शव वाहन में ही फंसा रहा है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। लातेहार में सड़क दुर्घटना में दो ड्राइवर की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना के केडरका नदी के पास ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। बताया जाता है कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से काफी तेजी से आ रहे थे। इसी दौरान नदी के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में ट्रक का चालक नदी में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हाइवा चालक अपने वाहन में ही दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली वैसे ही टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल की ओर देर रात ही रवाना हो गये। पुलिस के द्वारा नदी में गिरे चालक के शव को बरामद कर लिया गया। वहीं हाइवा में फंसे ड्राइवर के शव को निकालने का पूरा प्रयास किया गया। अब तक दोनों चालकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के द्वारा वाहन के मालिकों को इसकी सूचना दे दी गई है। इस पथ पर वाहन अनियंत्रित रूप से चलते हैं। बालूमाथ सिमरिया पथ पर कोयला लदा वाहन काफी अनियंत्रित रूप से चलता है। वाहनों की गति काफी अधिक होती है, जिससे अक्सर इस रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहनों की गति को नियंत्रित करने को लेकर कई बार ग्रामीणों के द्वारा भी प्रशासन को आवेदन दिया गया है। लेकिन वाहनों की अनियंत्रित गति पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,820