Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : 23 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : 23 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद, 2 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के बस स्टैंड चौक पर मंगलवार को पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि इस संबंध में मादक पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22बी के तहत सदर थाना में मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध मादक पदार्थ लेकर जमशेदपुर से राजनगर के रास्ते एक बाइक से चाईबासा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार आरोपियों मनीष कुमार खिरवाल एवं संजीव कुमार सिन्हा को धर दबोचा और उनके पास से 23 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,775