Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भौरो में शहीद के वंशजों ने प्रशिक्षु आईएस अधिकारियों का किया भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भौरो में शहीद के वंशजों ने प्रशिक्षु आईएस अधिकारियों का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। 1857 क्रांति के अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय के पैतृक गांव भौरो में फील्ड स्टडी व रिसर्च प्रोग्राम के तहत पांच दिवसीय दौरा में आये आईएस, आईपीएस, आईएफएस व अन्य केंद्रीय सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने 28 सितंबर को शहीद स्मारक स्थल में शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रशिक्षु अधिकारियों में पंजाब के नमन सिंघला, राजस्थान के मेवीस टॉक, अरुणाचल प्रदेश के तेनजिंन, तमिलनाड़ु के किशन कुमार, उतराखंड के प्रियांशु खट्टी, तेलंगाना के सांई स्वाती शामिल हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शहीद के परिजन डॉ वंदना राय, डॉ राजेश कुमार लाल, डॉ संध्या रानी, प्रो स्वया राय आदि द्वारा अधिकारियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व शॉल देकर किया गया। कार्यक्रम में दु:खहरण साहू, जिप सदस्य राजमणि उरांव, प्रमुख बिरिया देवी, मुखिया सुमंती उरांव व ग्रामीण मौजूद थे। शहीद के वंशजों से भेंट कर अधिकारियों ने प्रसन्ता जाहिर की। कार्यक्रम के पश्चात अधिकारियों ने भौरो पंचायत भवन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, रोजगार, आजीविका, कृषि, कुपोषण, बीपीएल भूमिहीन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही नदी नाला, पुल पुलिया आदि स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,793