Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : जंगल वार फेयर स्कूल में कार्यरत पुलिसकर्मी का शव नदी से बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : जंगल वार फेयर स्कूल में कार्यरत पुलिसकर्मी का शव नदी से बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। नेतरहाट जंगल वार फेयर स्कूल में कार्यरत पुलिस जवान अविनाश कुशवाहा का शव नदी से मिला है। साथ में बाइक भी बरामद किया गया है। अविनाश कुशवाहा पलामू जिले के लामी पथरा गांव का रहने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि जवान नदी की तेज धार में बह गया होगा। जानकारी के अनुसार जंगल वार फेयर स्कूल में चालक के रूप में कार्यरत पुलिसकर्मी अविनाश कुशवाहा छुट्टी पर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छिपादोहर थाना क्षेत्र के सतनदिया नदी पार करने के दौरान वह बाइक के साथ नदी की तेज धार में बह गये। घटनास्थल सुनसान जगह में होने के कारण किसी को इस घटना का पता भी नहीं चला। बाद में बुधवार को नदी के किनारे बाइक और पुलिसकर्मी का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुट गये हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह नदी में डूबने से मौत का ही मामला लग रहा है। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बता दें कि उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। दरअसल, सतनदिया नदी गारू और छिपादोहर के बीच स्थित है। महुआडांड़ या नेतरहाट से पलामू जाने के क्रम में रास्ते में यह नदी पड़ती है। तेज बारिश हो जाने के बाद नदी का पानी सड़क के ऊपर से होकर गुजरने लगता है। 3 किमी के अंतराल में 7 स्थानों पर इस नदी का पानी सड़क के ऊपर से तेज धार के साथ बहने लगता है। पिछले दो-तीन दिनों से इस इलाके में काफी जोरदार बारिश हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क के ऊपर से नदी के पानी की धार से जवान अविनाश गुजर रहे होंगे और इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह बाइक के साथ बह गए होंगे। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,291